आजमगढ़ : नवागत एसडीएम निकेत वर्मा ने संभाला कार्यभार, बोले—पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़। फूलपुर तहसील के नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) निकेत वर्मा ने फूलपुर तहसील कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिकायत पत्रों के ऑनलाइन निस्तारण की स्थिति के संबंध में अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली। इसके बाद एसडीएम अपने कार्यालय में बैठे और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम निकेत वर्मा ने कहा कि पीड़ित जनता को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। आमजन अपनी समस्याओं को लेकर किसी भी समय कार्यालय में मिल सकता है। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत पालन कराना उनका प्रमुख कर्तव्य होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण और त्वरित न्याय दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर लागू कराना भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा। नवागत एसडीएम निकेत वर्मा ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी अपनी प्राथमिकता स्पष्ट करते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि सभी वर्गों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिल सके। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से जनहित के कार्यों को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ करने की अपेक्षा जताई।
आजमगढ़ : नवागत एसडीएम निकेत वर्मा ने फूलपुर का संभाला कार्यभार, बोले—पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता
   सिद्धेश्वर पाण्डेय
    व्यूरो चीफ
आजमगढ़। फूलपुर तहसील के नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) निकेत वर्मा ने फूलपुर तहसील कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिकायत पत्रों के ऑनलाइन निस्तारण की स्थिति के संबंध में अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली। इसके बाद एसडीएम अपने कार्यालय में बैठे और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।      

   एसडीएम निकेत वर्मा ने कहा कि पीड़ित जनता को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। आमजन अपनी समस्याओं को लेकर किसी भी समय कार्यालय में मिल सकता है। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत पालन कराना उनका प्रमुख कर्तव्य होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण और त्वरित न्याय दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर लागू कराना भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा। नवागत एसडीएम निकेत वर्मा ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी अपनी प्राथमिकता स्पष्ट करते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि सभी वर्गों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिल सके। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से जनहित के कार्यों को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ करने की अपेक्षा जताई।
आजमगढ़ : भाजपा नेता एवं माहुल के नामित सभासद सुजीत जायसवाल आशु ने पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । फूलपुर तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत माहुल निवासी शासन द्वारा नामित सभासद एवं भाजपा नेता सुजीत जायसवाल आशु ने अपना 30वां जन्मदिन पौधरोपण कर मनाया। उन्होंने अतरडीहा गांव स्थित मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर सुजीत जायसवाल ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इनके बिना स्वच्छ हवा और संतुलित पर्यावरण की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने लोगों से जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ सहित अन्य विशेष अवसरों पर पौधरोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का अभियान न होकर निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण तैयार किया जा सकता है। जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आशुतोष पांडेय, अतुल मोदनवाल, सत्यनारायण पांडेय, जितेंद्र पांडेय, अविरल शुक्ला, राज पांडेय, आयुष प्रजापति आदि मौजूद रहे।
आजमगढ़ : पवित्र त्योहार रक्षा बंधन पर क्षेत्रों के बाजार हुए गुलजार ,फौजी और दिव्यांगों के लिए निःशुल्क राखी और मीठा का वितरण  : सुजीत जायसवाल
   सिद्धेश्वर पाण्डेय
   व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के  माहुल नगर पंचायत के अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में  भाई - बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को लेकर राखी की दुकाने और मीठे की दुकानों से बाजार गुलजार हो गए हैं । चीनी के दाम बढ़ने के बावजूद मीठे के दुकानों और राखी की दुकानों पर खूब भीड़ हो रही है । वही माहुल के शिवाजी चौक पर दिव्यांग जनों और सेना के फौजी भाइयों को राखी किट का विशेष उपहार निःशुल्क दिया जाएगा । 
  राखी व्यापारी  अमन जायसवाल , रमेश जायसवाल , रत्ती लाल अग्रहरि ,ओम प्रकाश गुप्ता का कहना है कि इस वर्ष 5 रुपये से लेकर 250 रुपये तक राखी मार्केट में उपलब्ध है । इसके अलावा सोने और चांदी की राखियां भी तेजी से बिक रही हैं। नई पीढ़ी का रुझान इस तरफ अधिक देखा जा रहा है। माहुल नगर के अलावा अंबारी ,भेड़िया ,गददौपुर ,पल्थी ,दीदारगंज ,हुब्बी गंज ,बिलारमऊ ,पलिया ,गोधना ,मैगना, रामापुर ,फुलवरिया ,गनवारा ,राजाराम नगर आदि बाजारों में राखी और  मीठे के दुकानों पर  खूब भीड़ हो रही है । जिससे पूरा बाजार गुलजार हो गए है । मीठे के दुकानदार संजय मोदनवाल, सन्तोष गुप्ता ,राम सागर गुप्ता , बांकेलाल यादव ,रमेश जायसवाल का कहना है कि चीनी का दाम बढ़ने से मीठे के दाम में 20 से 25 प्रति किलो के हिसाब से वृद्धि हुई है । मोठे के बिक्री पर कोई विशेष असर नही दिखायी दे रहा है । 
 माहुल नगर पंचायत के सरकार के नामित सभासद एवं भाजपा नेता सुजीत जायसवाल आंसू   का कहना है कि माहुल नगर पंचायत  शिवाजी में चौक पर  दिव्यांग भाई और बहनों और फौजी भाई - बहनों के लिए विशेष  स्टॉल लगाया गया है । सेना के फौजी नवजवानों एवं दिव्यांग भाई एवं बहनों को विशेष राखी के उपहार का निःशुल्क किट रक्षाबंधन के अवसर पर दिया जा रहा है ।

आजमगढ़ : फूलपुर में सजा तरही मुशायरे का रंग, शायरों ने पेश किए उम्दा कलाम
  सिद्धेश्वर पाण्डेय
    व्यूरो चीफ
आजमगढ़। दबिस्तान-ए-अयाज़ की ओर से गत रात्रि फूलपुर तहसील मोड़ स्थित ज़ेड एफ एम कार्यालय पर तरही मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज हसब-ए-मामूल साक़िब जमाल ने तिलावत-ए-कलामुल्लाह से किया। मुशायरे की अध्यक्षता डॉ. शफ़ीक़ आज़मी ने की, जबकि निज़ामत की जिम्मेदारी नसीम साज़ ने निभाई।
इस अवसर पर नसीम साज़ ने कहा कि उर्दू भाषा और अदब के वास्तविक प्रचार-प्रसार में मासिक तरही मुशायरों और अदबी नशिस्तों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि यह उर्दू और उर्दू वालों के लिए खुशी की बात है कि आज भी अदब के हवाले से महफिलों का आयोजन हो रहा है। तरही मुशायरों में शायर अपने फन की ताबा-आज़माई करते हैं और इन्हीं महफिलों से उर्दू अदब को ऐसे नायाब हीरे मिलते हैं, जो आगे चलकर अदब की आबियारी करते हैं। उन्होंने ज़ेड एफ एम फाउंडेशन और ज़ीशान अहमद खान की सामाजिक एवं साहित्यिक सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य अदब को फरोग देना तथा समाज के दबे-कुचले तबके तक शिक्षा, बीमारों तक दवा और जरूरतमंदों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना है।
मुशायरे में डॉ. शफ़ीक़ आज़मी ने “घर की रौनक हुई ख़त्म सब, एक आँगन की दीवार से”, सुहैल अख़्तर सिकरौरी ने “एक सिपाही को महँगा पड़ा, छेड़ कर जंग सालार से”, मुख़्तार आलम आज़मी ने “आ गया जब अना का सवाल, हम तो उठ आए दरबार से”, मैकश आज़मी फूलपुरी ने “मेरी दहलीज़ की अहमियत, तुम न समझोगे मीनार से” तथा नसीम साज़ ने “अहल-ए-ख़ाना हैं बेज़ार से, अपने बच्चों के किरदार से” जैसे अशआर पेश कर वाहवाही बटोरी। इसी क्रम में अनवर इस्लाही, डॉ. अनवर इस्लाही, आज़म भादवी, साक़िब जमाल, रफ़ीक़ फूलपुरी, अबू साद आज़मी, अबू शहमा शीराज़ी, साजिद बद्र, अहमद परवाज़ और अनवर आज़मी समेत अन्य शायरों ने अपने कलाम पेश किए। “इतने धोखे मिले हैं कि अब, मुझको लगता है डर प्यार से”, “पा गया इक नगीना कोई, एक कूड़े के अंबार से”, “बच न पाया कोई आज तक, ऐ मोहब्बत तेरे वार से” और “दिल को मेरे सुकूं मिल गया, आप के एक दीदार से” जैसे अशआर पर श्रोताओं ने खूब दाद दी।
इसके अलावा तसकीन आज़मी, डॉ. फ़ैयाज़ अलीग़ और डॉ. रिज़वान मुहज़बी समेत कई शायरों ने भी अपना कलाम पेश किया। देर रात तक चली अदबी महफिल में श्रोताओं ने शायरों के कलाम का आनंद लिया।
आजमगढ़ : पूर्व विधायक श्याम बहादुर की दरियादिली: हेवती काण्ड में दादा-पोते की हत्या के पीड़ित परिवार को फिर दिलाई ₹2 लाख की आर्थिक मदद
   सिद्धेश्वर पाण्डेय
    व्यूरो चीफ
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के हेवती ग्राम पंचायत में दादा-पोते की हत्या के बाद पीड़ित परिवार की मदद के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक एवं जनसेवक श्याम बहादुर सिंह यादव लगातार प्रयासरत हैं। मंगलवार को उनके प्रयास से पीड़ित परिवार को समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। बताया गया कि घटना के बाद पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव स्वयं पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे और अपनी ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी। इसके बाद आजमगढ़ आगमन के दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार की मुलाकात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी कराई थी।    

  अब एक बार फिर पूर्व विधायक के प्रयास से पीड़ित परिवार को पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाई गई। सहायता मिलने पर पीड़ित परिवार ने पूर्व विधायक के प्रति आभार जताया।
इस दौरान पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव ने कहा कि “ वैसे तो कहीं पहुंचकर फोटो खिंचवा लेने और वास्तव में पीड़ित परिवार की मदद करने जो सुख मिलता है । वह साजिश से फोटो खिंचवाने में नही मिलता हैं । मुझे समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता के रूप में पीड़ित परिवार और जन सामान्य की सेवा करने में जो सुख मिलता है । वही मेरे लिए क्षेत्र में एक सम्बल के रूप में काम करता है । पूर्व विधायक के इस प्रयास की क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है । पीड़ित परिवार के साथ लगातार खड़े रहने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने को स्थानीय लोगों ने जनसेवा की मिसाल बताया।
आजमगढ़ : चौरसिया समाज ने धूमधाम से निकाली श्री चौऋषि जी महाराज की जन्मोत्सव शोभायात्रा 
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । चौरसिया समाज आजमगढ़ के तत्वावधान में चौरसिया समाज के आदिकुल गुरु देव श्री चौऋषि जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ कुशवा से हुआ और विभिन्न मार्गों से होते हुए इसका समापन बिलारमऊ में जय हिंद चौरसिया के आवास परिसर में हुआ। शोभायात्रा में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान समाज की एकजुटता और धार्मिक आस्था का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान श्री चौऋषि जी महाराज के जीवन एवं उनके आदर्शों को याद करते हुए समाज के लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जन्मोत्सव शोभायात्रा में वकील चौरसिया प्रधान, जय हिंद चौरसिया, राम प्रसाद चौरसिया (रामू), महेंद्र प्रताप चौरसिया, कृष्ण मुरारी चौरसिया, डॉ. राजेश चौरसिया, राजू चौरसिया, अखिलेश चौरसिया, कामता प्रसाद चौरसिया, पूर्व प्रधान, राकेश चौरसिया प्रधान, रामचेत चौरसिया पूर्व प्रधान, रामचेत चौरसिया प्रधान, रमेश चौरसिया, पंकज चौरसिया, रामधनी चौरसिया, राधेश्याम चौरसिया पूर्व प्रधान, राधेश्याम चौरसिया, गिरजा शंकर मुसहर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर समाज के लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
आजमगढ़ : सीडीएम पब्लिक स्कूल कपसा में देशभक्ति के रंग में रंगा ,विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
सिद्धेश्वर पाण्डेय
व्यूरो चीफ
आजमगढ़ / कपसा। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीडीएम पब्लिक स्कूल, कपसा में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक प्रद्युम्न दुबे, निलाभ प्रियताम दुबे, प्रबंधक एवं अधिवक्ता शुकदेव दुबे, आशीषलेश सिंह, दुर्गा शुक्ला, असवानी, अखंड दुबे, चंदहारी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। राष्ट्रध्वज फहराते ही पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से गूंज उठा। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देते हुए राष्ट्रध्वज के सम्मान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। भाषण, देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार का मन मोह लिया और पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन एवं उनके त्याग से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि आजादी केवल अधिकारों का नाम नहीं है, बल्कि इसके साथ देश और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का बोध भी जुड़ा है। विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी, मेहनत और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है। शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और देशप्रेम का भाव विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाता है। विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध विकसित करना भी है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। अंत में सभी ने राष्ट्रीय एकता, भाईचारे एवं देश की अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। राष्ट्रप्रेम और ‘जय हिंद’ के उद्घोष के साथ समारोह का समापन हुआ।
आजमगढ़ : विभाजन की विभीषिका को याद कर छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली, प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाओं ने दिखाया दम
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय, अहरौला में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की छात्राओं ने कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राकेश कुमार यादव के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर से भव्य तिरंगा रैली निकाली। रैली के माध्यम से छात्राओं ने ग्रामवासियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना का संदेश दिया।

रैली के बाद विभाजन की त्रासदी और उसके ऐतिहासिक महत्व को याद करते हुए छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में नेहा मौर्या, अंकिता और गरिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनन्या, मानसी, अंकिता एवं आँचल चतुर्वेदी द्वितीय तथा शालिनी, रानी दूबे और अनुष्का मौर्या तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में डॉ. प्रज्ञानंद प्रजापति, डॉ. जमालुद्दीन अहमद और डॉ. राकेश कुमार यादव ने विभाजन की त्रासदी, उसके ऐतिहासिक महत्व और उससे मिलने वाली सीख पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र प्रकाश ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की महत्ता बताते हुए विभाजन विभीषिका से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया।
आजमगढ़ : उमाशंकर सिंह की श्रद्धांजलि सभा में टूटी दलीय सीमाएं ,फूलपुर-पवई में बढ़ी सियासी हलचल
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ

आजमगढ़ :  रसड़ा-बलिया के बसपा विधायक डॉ. उमाशंकर सिंह के निधन पर रविवार को देर शाम आजमगढ़ जिले के फूलपुर स्थित फरहान कान्वेंट स्कूल में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व प्रत्याशी इमरान अहमद उर्फ हिटलर के तत्वावधान में हुआ। डॉ. उमाशंकर सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े लोग एक मंच पर नजर आए, जिससे कार्यक्रम में दलीय सीमाएं टूटती दिखाई दीं। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने डॉ. उमाशंकर सिंह के राजनीतिक जीवन, सामाजिक सरोकारों और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. उमाशंकर सिंह ने जनसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा ने बढ़ाई फूलपुर-पवई की सियासी गर्मी बसपा नेता इमरान अहमद ‘हिटलर’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोगों की मौजूदगी को लेकर फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए इस जमावड़े को क्षेत्र की बदलती सियासी तस्वीर से जोड़कर भी देखा जा रहा है। सियासी संदेश के तौर पर देखी जा रही सभा डॉ. उमाशंकर सिंह की श्रद्धांजलि के बहाने आजमगढ़ जिले के फूलपुर में एक मंच पर जुटे विभिन्न वर्गों के लोगों ने क्षेत्र की राजनीति में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। और इमरान अहमद ‘हिटलर’ की सक्रियता से राजनैतिक दलों की नींद खराब कर दी है । श्रद्धांजलि सभा के पूर्व प्रत्याशी इमरान अहमद उर्फ हिटलर ,सबीहा अन्सारी ,राम केवल गौतम सहित बसपा के अन्य पदाधिकारियो ने कहा की बसपा एक मिशन है । जो सभी जाति और धर्म के लिए काम करती है । बसपा के पूर्व प्रत्याशी इमरान अहमद उर्फ हिटलर लगातार बसपा के मिशन को आगे बढ़ाने में सक्रियता बनाये हुए हैं । और सभी जाति और धर्म को लेकर चलने की क्षमता रखते हैं । इमरान उर्फ हिटलर का चेहरा पूरे क्षेत्र में चर्चित हो चुका है । वही पूर्व बसपा प्रत्याशी इमरान अहमद उर्फ हिटलर ने कहा कि इस श्रद्धांजलि सभा मे सभी दलों सहित सभी जाति और धर्म के लोग शामिल हुए हैं । मैं सभी का आभार व्यक्त करता हु । उन्होंने आगे कहा कि फूलपुर पवई विधानसभा का जिस ढंग से विकास होना चाहिए नही हुआ है । मात्र एक ही परिवार में प्रधानी ,विधायकी और प्रमुखी रहने के कारण क्षेत्र विकास से उपेक्षित हो गया है । यह परिवार केवल अपना विकास करता है ,क्षेत्र के विकास से कोई मतलब नही है । अगर हमे फूलपुर पवई की जनता का आशीर्वाद मिला तो यहाँ का विकास हर ढंग से करूंगा । कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी राम केवल गौतम, श्रवण शुक्ला ,दिनेश भारती, विजय कुमार, मंडल संयोजक मुस्लिम भाईचारा सबीहा अंसारी, मायाराम गौतम, चंदभान, चंद्रधारी सुमन, इरफान अहमद, बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, अशोक भारती, अखिलेश गौतम, पूर्व प्रधान पिंटू सिंह, बबलू सिंह, पूर्व प्रधान कैलाश गौतम, प्रधान इश्तियाक, बृजलाल बिंद ,प्रमोद कुमार सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, दशरथ सिंह, मंडल प्रभारी विजय कुमार , राधेश्याम गौतम ,सुनील कुमार यादव , हाफिज दिलशाद ,सिकन्दर मौर्य ,विक्रम चौहान, अमृतलाल, चंद्रभान गौतम, चंद्रभान चौहान, जितेंद्र चौहान, राजनाथ उर्फ करीया सिंह, राम केवल गौतम, विधानसभा प्रभारी हरिश्चंद्र अरविंद कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा, सपा, कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।