RLD के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का बड़ा दावा‘मजबूत NDA का हिस्सा बनेगा RLD, 2027 में 350 से कम सीटें नहीं’!
सुल्तानपुर से हैं जहां राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह मंगलवार को सुल्तानपुर प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान न्यूज़ वन इंडिया के रिपोर्टर संतोष पांडे से खास बातचीत में उन्होंने संगठन विस्तार, 2027 के विधानसभा चुनाव, NDA गठबंधन, समाजवादी पार्टी के साथ संबंधों, पूर्वांचल में RLD की भूमिका और चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को लेकर पार्टी की रणनीति पर खुलकर बात की।
बताते चलें कि ऐश्वर्य राज सिंह सिंह ने बताया कि वह पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम आश्रय विश्वकर्मा की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने सुल्तानपुर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राष्ट्रीय लोकदल सहारनपुर से लेकर सोनभद्र तक मजबूत संगठन खड़ा करने की दिशा में काम करेगा। उनका दावा है कि मजबूत संगठन के साथ RLD एक मजबूत NDA का हिस्सा बनकर जनता के बीच जाएगी।
*अखिलेश यादव की टिप्पणियों पर RLD प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार*
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा RLD और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को लेकर की जा रही टिप्पणियों के सवाल पर यशवीर सिंह ने कहा कि उन्हें अचानक राष्ट्रीय लोकदल की बहुत चिंता होने लगी है।
तो वहीं उन्होंने कहा कि RLD का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और पार्टी की बढ़ती सक्रियता से कहीं न कहीं विपक्षी दलों में बेचैनी दिखाई दे रही है। हालांकि उन्होंने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद व्यक्तिगत मनभेद से बचने की अपील की,ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन भाषा की मर्यादा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव से अनर्गल बयानबाजी से बचने और उचित शब्दों के इस्तेमाल की अपील की।
साथ ही साथ अवगत कराते चले कि उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच एक समय अच्छे संबंध रहे हैं और चौधरी जयंत सिंह ने कभी अखिलेश यादव के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया।
*सीट बंटवारे पर बोले,निर्णय संसदीय बोर्ड करेगा*
2027 के विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से दिए जा रहे बयानों पर भी RLD प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया दी।
ग़ौरतलब हो कि उन्होंने कहा कि किसी भी गठबंधन में सीटों का फैसला बातचीत और संबंधित दलों के नेतृत्व द्वारा किया जाता है। NDA में भी भाजपा, RLD और अन्य घटक दलों के संसदीय बोर्ड आपसी विचार-विमर्श के बाद यह तय करेंगे कि किस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका प्राथमिक लक्ष्य संगठन को मजबूत करना और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है।
*पश्चिम के बाद पूर्वांचल पर RLD की नजर*
चौधरी जयंत सिंह के NDA में आने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में RLD के प्रभाव को लेकर पूछे गए सवाल पर यशवीर सिंह ने कहा कि पार्टी केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है।
तो वहीं उन्होंने कहा कि RLD की राजनीति चौधरी चरण सिंह की विचारधारा पर आधारित है और किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना पार्टी की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह को चाहने वाले लोग केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नहीं, बल्कि पूर्वांचल में भी बड़ी संख्या में हैं। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उनका प्रयास रहेगा कि पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में जाकर चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाया जाए और संगठन को मजबूत किया जाए।
*युवा, किसान और महिलाओं को केंद्र में रखेगी RLD*
तो वहीं ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह के रूप में पार्टी को युवा नेतृत्व मिला है। उन्होंने दावा किया कि जयंत सिंह युवाओं की भागीदारी और उनके मुद्दों को लेकर गंभीर हैं।उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में RLD किसानों के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।उनके मुताबिक पूर्वांचल में भी NDA को मजबूत करने के लिए RLD संगठनात्मक स्तर पर लगातार काम करेगी।
*‘NDA 300 प्लस, मेहनत की तो 350 से कम नहीं'*
बताते चलें कि 2027 के विधानसभा चुनाव में NDA की संभावित स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर RLD प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा दावा किया।उन्होंने कहा कि NDA गठबंधन मजबूत है और उनके अनुमान के मुताबिक गठबंधन 300 से अधिक सीटें हासिल कर सकता है। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि कार्यकर्ता पूरी मेहनत करते हैं तो NDA की सीटों की संख्या 350 से कम नहीं होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि पार्टी हर विधानसभा सीट को महत्वपूर्ण मानकर काम कर रही है और प्रत्येक सीट पर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
*सुल्तानपुर से RLD चुनाव लड़ेगी या नहीं.......?*
सुल्तानपुर में RLD के किसी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की संभावना के सवाल पर यशवीर सिंह ने कहा कि उनका काम संगठन को मजबूत करना और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाना है।उन्होंने कहा कि किस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा, इसका फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और गठबंधन के स्तर पर संसदीय बोर्ड करेगा,उन्होंने कहा कि NDA गठबंधन प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठनात्मक रूप से सक्रिय है और RLD का कार्यकर्ता भी हर विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन को मजबूती देने के लिए काम करेगा।
साथ ही साथ उन्होंने संकेत दिया कि कुछ सीटों पर RLD का चुनाव चिन्ह हो सकता है तो कुछ सीटों पर NDA के अन्य घटक दलों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। अंतिम फैसला समय आने पर गठबंधन नेतृत्व करेगा।
*आकाश आनंद के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया*
बसपा नेता आकाश आनंद द्वारा राहुल गांधी और अखिलेश यादव की उम्र को लेकर की गई टिप्पणी पर यशवीर सिंह ने इसे उनका व्यक्तिगत आकलन बताया,उन्होंने कहा कि राजनीतिक बहस को व्यक्तिगत टिप्पणियों और ‘भैया-अंकल’ जैसे संबोधनों तक सीमित करने के बजाय वास्तविक मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।उन्होंने किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को राजनीतिक चर्चा के केंद्र में रखने की बात कही।
*रक्षाबंधन और बारावफात पर दिया भाईचारे का संदेश*
बताते चलें कि बातचीत के अंत में RLD प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने बारावफात के अवसर पर भी सभी को बधाई देते हुए अवध की गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत बनाए रखने की अपील की।उन्होंने कहा कि अवध क्षेत्र की पहचान सभी धर्मों, जातियों और समुदायों को साथ लेकर चलने वाली संस्कृति से है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
*सुल्तानपुर से RLD का संदेश,संगठन मजबूत करने पर जोर*
ऐश्वर्य राज सिंह की इस बातचीत से साफ है कि राष्ट्रीय लोकदल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को विस्तार देने की तैयारी में जुटी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाद अब पार्टी की नजर पूर्वांचल के जिलों पर भी है,सुल्तानपुर दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने जहां संगठन को मजबूत करने की बात कही, वहीं NDA की संभावित चुनावी सफलता को लेकर भी बड़ा दावा किया। अब देखना होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले RLD पूर्वांचल में अपने संगठन और राजनीतिक प्रभाव को कितना विस्तार दे पाती है और सीट बंटवारे के दौरान NDA में पार्टी को कितनी राजनीतिक हिस्सेदारी मिलती है। तो वहीं इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बेलाल अहमद एडवोकेट, शाद अहमद, श्री चंद बली यादव सदस्य संसदीय बोर्ड राष्ट्रीय लोक दल और अन्य तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.7k