पीएम पोषण योजनान्तर्गत कार्यरत रसोइयों सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
सुलतानपुर,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह,विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह व मुख्य विकस अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में पीएम पोषण योजनान्तर्गत कार्यरत रसोइयों सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष,सदस्य विधान परिषद, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय का पौध भेंटकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री,उ0प्र0 के सम्बोधन का सजीव प्रसारण वर्चुअल माध्यम से भाजपा जिलाध्यक्ष,सदस्य विधान परिषद,विधायक सदर,जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं उपस्थित रसोइयों द्वारा देखा एवं सुना गया।
मुख्यमंत्री जी द्वारा पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान तथा उनके कल्याण हेतु कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
रसोइयों को 1000 से मानदेय वृद्धि करके 3000 कर दिया गया है तथा सामाजिक सुरक्षा बीमा के अंतर्गत 02 लाख रुपये की बीमा सुरक्षा तथा यूनिफॉर्म हेतु प्रतिवर्ष 500 से बढ़ाकर एक हजार रुपये किया गया। इससे रसोइयों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ कार्य के दौरान बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष,सदस्य विधान परिषद,विधायक सदर द्वारा रसोइयां -सीमा,रेखा,ज्योति,संगीता,सरोज,उर्मिला, ज्योति,श्याम दुलारी को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड एवं चेक वितरित किए गए। कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्राप्त होने पर रसोइयों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस पहल से रसोइयों एवं उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान रसोइयों के मानदेय में वृद्धि किए जाने पर उन्हें बधाई दी गई तथा उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का समापन करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

सुल्तानपुर,विकास भवन परिसर में उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित प्रेरणा कैफे का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह एवं उपायुक्त स्वतः रोजगार के.डी.गोस्वामी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान शारदा महिला स्वयं सहायता समूह बेलाही की महिलाएं व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सुल्तानपुर विकास भवन परिसर में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित प्रेरणा कैफे का उद्घाटन CDO विनय कुमार सिंह ने किया।
स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन*
सुल्तानपुर/दिल्ली,स्वदेशी जागरण मंच द्वारा
स्वावलंबी भारत अभियान के तहत '
उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन' का आयोजन किया जा रहा है।
सुल्तानपुर,नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर के वार्ड नंबर 15 (घासीगंज) स्थित नवीन मंडी रोड पर नगर पालिका मद से कराया गया नाला निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। घटिया निर्माण सामग्री और अनियोजित कार्य का आलम यह है कि महज एक महीने के भीतर ही नया बना नाला क्षतिग्रस्त (धंस/टूट) गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
नवीन मंडी रोड पर भ्रष्टाचार की 'गवाही' देता नया नाला।
स्थानीय लोगों का गुस्सा चरम पर क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ही उन्होंने ठेकेदार और संबंधित जेई (जूनियर इंजीनियर) से घटिया सामग्री इस्तेमाल करने की शिकायत की थी, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया।
"नगर पालिका के बजट का इस तरह दुरुपयोग हो रहा है। पहली बारिश या मामूली दबाव भी यह नाला सहन नहीं कर सका-स्थानीय निवासी "सड़क पर बहता नाले का पानी और उखड़ा हुआ नाला अब दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है।
गिरफ्तार बदमाशों के पास से भारी मात्रा में सोने चांदी जेवरात व नगदी और अवैध तमंचा के साथ जिंदा कारतूस एवं बाइक बरामद।
पकड़े गए बदमाशों के पास से भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात,नगदी अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की गई है। फिलहाल घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ साथ पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
दरअसल अखंड नगर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस को सूचना लगी कि कुछ शातिर बदमाश बदमाश निकलने वाले हैं। जिसपर पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। वहीं बदमाशों को आठ देख पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने फायर किया तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया। जबकि कॉम्बिंग के दौरान पुलिस ने दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की माने तो घायल बदमाश की पहचान विपिन निषाद उर्फ हॉलैंड के रूप में हुई है और इस पर पहले से कई गंभीर मुकदमें दर्ज हैं, वहीं अन्य बदमाशों की पहचान ने नागेंद्र उर्फ बबलू और नीरज के रूप में हुई है,ये सभी कादीपुर तहसील क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय से चोरी की घटना को अंजाम देते चले आ रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की माने तो पकड़े गए सभी बदमाश शातिर चोर हैं और उनके पास से भारी मात्रा में चोरी के सोने चांदी के जेवरात,नगदी,अवैध असलहा,जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की गई है, फिलहाल घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ साथ पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
सुल्तानपुर,वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन इंडिया की ओर से लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दो दिवसीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का समापन हुआ। चैंपियनशिप में जिले के 20 जाबाज खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया है।
सुल्तानपुर,हाल ही में उत्तर प्रदेश के मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉक्टर बाबादीन चौधरी के निर्वाचित होने पर सुल्तानपुर जनपद में स्टेशन प्रांगण पर जिला ओलंपिक संघ, जिला कबड्डी, जिला एथलेटिक एसोसिएशन खेल प्रेमियों खिलाड़ियों की तरफ से सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डॉ बाबादीन चौधरी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश श्रीवास्तव चुनाव अधिकारी एवं कमल महाजन को अंग वस्त्र से मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव संजय तिवारी व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी जनार्दन मिश्रा व वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया, ओलंपिक संघ के महासचिव पंकज दुबे द्वारा बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कबड्डी एसोसिएशन के संरक्षक एवं पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी राघवेंद्र भूषण पांडे द्वारा बाबादीन चौधरी की उपलब्धियां का अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया* कबड्डी एसोसिएशन के सचिव महेश कुमार ने डॉ बाबादीन चौधरी के जीवन की उपलब्धियां के बारे में बताया एम जी एस इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राजेश कन्नौजिया पुष्प कुंज देकर सम्मानित किया एथलेटिक एसोसिएशन से शरद पाठक माल्यार्पण कर स्वागत किया।
डॉ बाबादिन चौधरी ने बताया कि जनपद सुल्तानपुर मेरी कर्म भूमि ,जन्म भूमि दोनों रही है मुझे इस धरती से असीम प्रेम है आज इस सम्मान समारोह में सम्मान पाकर मैं गर्भ महसूस कर रहा हूं कि इस तरह प्यार और आशीर्वाद हमको आपके द्वारा मिल रहा है मैं जिस पद पर पदासीन हूं पूरी ईमानदारी से कार्य करूंगा तथा हर संभव इस जनपद के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा दायक बनूंगा तथा जनपद के खिलाड़ियों को कभी कोई कमी आड़े नहीं आने दूंगा, तथा यह भी बताया कि खिलाड़ियों को एक प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए अन्य की भांति कम अभ्यास की आवश्यकता होती है क्योंकि खेल के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास संभव होता है।
मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के चेयरमैन कमल महाजन ने बताया कि यदि कोई खिलाड़ी एथलेटिक्स में नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता है तो मेरे तरफ से प्रत्येक खिलाड़ियों को किट की व्यवस्था दी जाएगी।
इस सम्मान समारोह में कबड्डी एसोसिएशन से हीरालाल यादव,राम अवतार वर्मा,कोच अवधेश मिश्रा चिरंजीव लाल अध्यक्ष मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन अमेठी, त्रिवेणी कनौजिया,पन्ने लाल प्राचार्य बेलहरी इंटर कॉलेज,सुरेश लाल प्रवक्ता AH इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना,जयशंकर यादव पूर्व राजस्व निरीक्षक,अनिल कनौजिया,हरिश्चंद्र यादव, राहुल कुमार कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र कुमार ने किया खिलाड़ी नवनीत कुमार, शिवम गुप्ता,आकाश गुप्ता, मोहित यादव, आकाश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
सुलतानपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह समेत संबंधित अधिकारी और रसोइये मौजूद रहे।
Aug 25 2026, 09:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k