स्वदेशी जागरण मंच का बड़ा अभियान,21 अगस्त से 2 अक्टूबर तक उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन*
स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन*

स्वदेशी अपनाएं - उद्यमिता बढ़ाएं, स्वावलंबी भारत अभियान की नई पहल।

एक विचार, एक प्रयास, एक उद्यम, अनेक रोजगार - स्वदेशी मंच का आह्वान। सुल्तानपुर/दिल्ली,स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वावलंबी भारत अभियान के तहत ' उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन' का आयोजन किया जा रहा है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी अपनाएँ, उद्यमिता बढ़ाएँ और रोजगार सृजित करें के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाना है।

आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन 21 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें स्थानीय उत्पादों, नवाचार, स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

अभियान की टैगलाइन है।

"एक विचार • एक प्रयास • एक उद्यम • अनेक रोजगार"*

स्वदेशी जागरण मंच ने सभी नागरिकों से "मैं भी स्वदेशी समर्थक"* बनकर अभियान से जुड़ने की अपील की है। इच्छुक युवा और उद्यमी http://www.mysba.co.in पर जाकर या पोस्टर में दिए QR कोड को स्कैन करके अभियान से जुड़ सकते हैं।

स्थान: स्वावलंबी भारत अभियान,केंद्रीय कार्यालय,दिल्ली - 110022
सुल्तानपुर,वायरल नगर पालिका के विकास दावों व व्याप्त भ्रष्टाचार की खुली पोल,एक महीने में ही टूटी वार्ड 15 (घासीगंज) के मंडी समिति रोड का नाला*
सुल्तानपुर,नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर के वार्ड नंबर 15 (घासीगंज) स्थित नवीन मंडी रोड पर नगर पालिका मद से कराया गया नाला निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। घटिया निर्माण सामग्री और अनियोजित कार्य का आलम यह है कि महज एक महीने के भीतर ही नया बना नाला क्षतिग्रस्त (धंस/टूट) गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। नवीन मंडी रोड पर भ्रष्टाचार की 'गवाही' देता नया नाला।
घासीगंज वार्ड का यह मुख्य मार्ग (नवीन मंडी रोड) हर दिन हजारों लोगों और व्यापारियों की आवाजाही का प्रमुख जरिया है। जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए हाल ही में नगर पालिका फंड से करोड़ों रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया गया था। लेकिन मानक के विपरीत सामग्री और बिना ठीक से तराई किए जल्दबाजी में निपटाए गए काम के कारण, एक हफ्ते के भीतर ही नाले की दीवारें और स्लैब जवाब दे गए। स्थानीय लोगों का गुस्सा चरम पर क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ही उन्होंने ठेकेदार और संबंधित जेई (जूनियर इंजीनियर) से घटिया सामग्री इस्तेमाल करने की शिकायत की थी, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया। "नगर पालिका के बजट का इस तरह दुरुपयोग हो रहा है। पहली बारिश या मामूली दबाव भी यह नाला सहन नहीं कर सका-स्थानीय निवासी "सड़क पर बहता नाले का पानी और उखड़ा हुआ नाला अब दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है। उठते गंभीर सवाल:-
गुणवत्ता की जांच क्यों नहीं हुई? काम पूरा होने के बाद क्या नगर पालिका के अधिकारियों ने निर्माण का भौतिक सत्यापन किया था? ठेकेदार पर मेहरबानी क्यों? इतनी घटिया गुणवत्ता के बाद भी क्या ठेकेदार का भुगतान रोका जाएगा या उस पर ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई होगी?

जनता के पैसे की बर्बादी का जिम्मेदार कौन*?
वार्ड 15 घासीगंज की जनता अब जिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी (EO) से मामले की निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग कर रही है।
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल दो अन्य गिरफ्तार*
गिरफ्तार बदमाशों के पास से भारी मात्रा में सोने चांदी जेवरात व नगदी और अवैध तमंचा के साथ जिंदा कारतूस एवं बाइक बरामद।
सुल्तानपुर में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई इस मुठभेड़ में जहां एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया तो वहीं पुलिस ने दो अन्य उसके साथियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाशों के पास से भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात,नगदी अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की गई है। फिलहाल घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ साथ पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है। दरअसल अखंड नगर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस को सूचना लगी कि कुछ शातिर बदमाश बदमाश निकलने वाले हैं। जिसपर पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। वहीं बदमाशों को आठ देख पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने फायर किया तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया। जबकि कॉम्बिंग के दौरान पुलिस ने दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो घायल बदमाश की पहचान विपिन निषाद उर्फ हॉलैंड के रूप में हुई है और इस पर पहले से कई गंभीर मुकदमें दर्ज हैं, वहीं अन्य बदमाशों की पहचान ने नागेंद्र उर्फ बबलू और नीरज के रूप में हुई है,ये सभी कादीपुर तहसील क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय से चोरी की घटना को अंजाम देते चले आ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की माने तो पकड़े गए सभी बदमाश शातिर चोर हैं और उनके पास से भारी मात्रा में चोरी के सोने चांदी के जेवरात,नगदी,अवैध असलहा,जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की गई है, फिलहाल घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ साथ पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का रहा दब-दबा,जीते दर्जनों से अधिक पदक*
सुल्तानपुर,वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन इंडिया की ओर से लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दो दिवसीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का समापन हुआ। चैंपियनशिप में जिले के 20 जाबाज खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया है। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुरू हुई चैंपियनशिप में जिले के 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न-भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करने वाले एक खिलाड़ी को स्वर्ण पदक,पांच को रजत व 14 खिलाड़ियों को कांस्य पदक मिले,अभिनव कुमार पांडेय को स्वर्ण पदक मिला। अली खान,राहुल राज,शिवा यादव,जूही,नम्रता यादव को रजत पदक मिला।
वहीं,प्रिंस पाल,अयान खान,उत्कर्ष कुमार, युग सिंह,अब्दुल्ला खान,अभिनव मिश्र, शौर्य श्रीवास्तव,कोमल,जिया,अपेक्षा,वैष्णवी, सुहानी,महक,प्रांजली को कांस्य पदक मिला।
जिले के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रशांत कुमार सिंह,बिंदु श्रीवास्तव व जिला कराटे संघ के अध्यक्ष गिरजा शंकर पांडेय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है
उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉक्टर बाबा दिन चौधरी का सम्मान समारोह*
सुल्तानपुर,हाल ही में उत्तर प्रदेश के मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉक्टर बाबादीन चौधरी के निर्वाचित होने पर सुल्तानपुर जनपद में स्टेशन प्रांगण पर जिला ओलंपिक संघ, जिला कबड्डी, जिला एथलेटिक एसोसिएशन खेल प्रेमियों खिलाड़ियों की तरफ से सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ बाबादीन चौधरी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश श्रीवास्तव चुनाव अधिकारी एवं कमल महाजन को अंग वस्त्र से मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव संजय तिवारी व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी जनार्दन मिश्रा व वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया, ओलंपिक संघ के महासचिव पंकज दुबे द्वारा बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया। कबड्डी एसोसिएशन के संरक्षक एवं पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी राघवेंद्र भूषण पांडे द्वारा बाबादीन चौधरी की उपलब्धियां का अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया* कबड्डी एसोसिएशन के सचिव महेश कुमार ने डॉ बाबादीन चौधरी के जीवन की उपलब्धियां के बारे में बताया एम जी एस इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राजेश कन्नौजिया पुष्प कुंज देकर सम्मानित किया एथलेटिक एसोसिएशन से शरद पाठक माल्यार्पण कर स्वागत किया। डॉ बाबादिन चौधरी ने बताया कि जनपद सुल्तानपुर मेरी कर्म भूमि ,जन्म भूमि दोनों रही है मुझे इस धरती से असीम प्रेम है आज इस सम्मान समारोह में सम्मान पाकर मैं गर्भ महसूस कर रहा हूं कि इस तरह प्यार और आशीर्वाद हमको आपके द्वारा मिल रहा है मैं जिस पद पर पदासीन हूं पूरी ईमानदारी से कार्य करूंगा तथा हर संभव इस जनपद के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा दायक बनूंगा तथा जनपद के खिलाड़ियों को कभी कोई कमी आड़े नहीं आने दूंगा, तथा यह भी बताया कि खिलाड़ियों को एक प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए अन्य की भांति कम अभ्यास की आवश्यकता होती है क्योंकि खेल के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास संभव होता है। मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के चेयरमैन कमल महाजन ने बताया कि यदि कोई खिलाड़ी एथलेटिक्स में नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता है तो मेरे तरफ से प्रत्येक खिलाड़ियों को किट की व्यवस्था दी जाएगी। इस सम्मान समारोह में कबड्डी एसोसिएशन से हीरालाल यादव,राम अवतार वर्मा,कोच अवधेश मिश्रा चिरंजीव लाल अध्यक्ष मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन अमेठी, त्रिवेणी कनौजिया,पन्ने लाल प्राचार्य बेलहरी इंटर कॉलेज,सुरेश लाल प्रवक्ता AH इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना,जयशंकर यादव पूर्व राजस्व निरीक्षक,अनिल कनौजिया,हरिश्चंद्र यादव, राहुल कुमार कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र कुमार ने किया खिलाड़ी नवनीत कुमार, शिवम गुप्ता,आकाश गुप्ता, मोहित यादव, आकाश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
सुलतानपुर में रसोइयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड और चेक वितरित
सुलतानपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह समेत संबंधित अधिकारी और रसोइये मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह और सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय का पौधा भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का वर्चुअल माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और रसोइयों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।

रसोइयों का मानदेय बढ़कर हुआ 3 हजार रुपये

मुख्यमंत्री के संबोधन में पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान और कल्याण के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। बताया गया कि रसोइयों के मानदेय में 1,000 रुपये की वृद्धि करते हुए इसे बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।

इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा बीमा के तहत रसोइयों को 2 लाख रुपये की बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। वहीं यूनिफॉर्म के लिए मिलने वाली वार्षिक राशि को भी 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है। इन योजनाओं का उद्देश्य रसोइयों और उनके परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

रसोइयों को बांटे गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह और सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने प्रतीकात्मक रूप से रसोइया सीमा, रेखा, ज्योति, संगीता, सरोज, उर्मिला, ज्योति और श्याम दुलारी को कैशलेस चिकित्सा कार्ड एवं चेक वितरित किए।

कैशलेस चिकित्सा कार्ड मिलने पर रसोइयों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। अधिकारियों ने कहा कि इस पहल से रसोइयों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

रसोइयों के योगदान की सराहना

कार्यक्रम में रसोइयों के मानदेय में वृद्धि किए जाने पर उन्हें बधाई दी गई और पीएम पोषण योजना के संचालन में उनके योगदान की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार की ओर से मानदेय और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों में बढ़ोतरी उनके हित में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और उपस्थित रसोइयों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
दिन 5/UP–जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026
UP–जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 के पांचवें दिन उत्तर प्रदेश और जापान के बीच गर्मजोशी भरी बातचीत हुई। वाराणसी की यात्रा के दौरान,यामानाशी प्रान्त के गवर्नर महामहिम कोतारो नागासाकी और यामानाशी प्रान्त के वाइस गवर्नर महामहिम जुनिची इशिडेरा, जापानी प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ सुल्तानपुर में कुछ देर के लिए रुके। सुल्तानपुर के जिलाधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी मेहमाननवाज़ी की। इस संक्षिप्त मुलाकात में दोस्ती,मेहमाननवाज़ी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की भावना दिखी। जो उत्तर प्रदेश और जापान के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को और मजबूत करती है।
लेखपालों ने एसीओ की कार्रवाई के विरोध में खोला मोर्चा, एसडीएम सदर को सौंपा ज्ञापन*
तहसील अध्यक्ष सुनील सिंह के अध्यक्षता में 22 अगस्त को थाना समाधान दिवस का बहिष्कार, तहसील मुख्यालयों पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक धरना देने का ऐलान।

सुल्तानपुर,भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की कथित अनुचित एवं दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने आंदोलन का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ सुलतानपुर की ओर से जारी पत्र में मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन से आवश्यक पहल करते हुए लेखपाल संवर्ग के लिए भयमुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण सुनिश्चित कराने की मांग की गई है।संघ ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा की जा रही कार्रवाई से लेखपाल संवर्ग में असंतोष और भय का माहौल है। पत्र में कहा गया है कि किसी भी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई से पहले तथ्यों की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार प्रक्रिया का पालन आवश्यक है। संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के पत्र के क्रम में जिले की सभी तहसीलों के लेखपाल 22 अगस्त, शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस का बहिष्कार करेंगे। इसके साथ ही सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित तहसील मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। संघ ने इसे भ्रष्टाचार निवारण संगठन की अनुचित एवं दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन बताया है।लेखपाल संघ ने प्रशासन से प्रकरण में आवश्यक हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई तथा लेखपालों के लिए सुरक्षित एवं निष्पक्ष कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की है। आंदोलन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल बढ़ गई है। ज्ञापन देने वालों में सुनील कुमार मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित कुमार सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज कुमार यादव उप मंत्री, संदीप कुमार कोषाध्यक्ष, राहुल यादव ऑडिटर, नीलेश सिंह समेत पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
काशी जाते समय सुल्तानपुर में रुके जापानी राजदूत ओनो केइची, डीएम इंद्रजीत सिंह से करेंगे मुलाकात*
सुल्तानपुर को जापान से जोड़ने की संभावनाओं पर होगी चर्चा, निवेश और विकास के मुद्दों पर भी मंथन* सुल्तानपुर। काशी जा रहे जापान के राजदूत ओनो केइची शनिवार सुबह सुल्तानपुर पहुंचेंगे। यहां वह जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सुल्तानपुर को जापान से जोड़ने, जिले में निवेश की संभावनाओं तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत होने की उम्मीद है। जापानी प्रतिनिधिमंडल के काशी दौरे के बीच सुल्तानपुर में राजदूत का रुकना जिले के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि बैठक में स्थानीय उद्योग, कौशल विकास, रोजगार, पर्यटन, कृषि एवं तकनीकी सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा हो सकती है। जिलाधिकारी के साथ प्रस्तावित मुलाकात को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि जापान उत्तर प्रदेश में निवेश और तकनीकी सहयोग को बढ़ाने में रुचि दिखा रहा है। ऐसे में सुल्तानपुर को इस संभावित सहयोग की कड़ी से जोड़ने की दिशा में बातचीत महत्वपूर्ण हो सकती है।
स्मार्ट मीटर फटा,महिला-बच्ची समेत तीन झुलसे
सुलतानपुर ।नगर कोतवाली क्षेत्र के बधरजापुर आवास विकास कॉलोनी में स्मार्ट मीटर फटने से घर में आग लग गई।हादसे में महिला,तीन साल की बच्ची समेत परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए।घायलों को जिला अस्पताल से निजी अस्पताल रेफर किया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है।स्मार्ट मीटर में धमाके के बाद घर में शॉर्ट सर्किट और आग से काफी नुकसान हुआ।