ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का रहा दब-दबा,जीते दर्जनों से अधिक पदक*
सुल्तानपुर,वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन इंडिया की ओर से लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दो दिवसीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का समापन हुआ। चैंपियनशिप में जिले के 20 जाबाज खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया है।
लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुरू हुई चैंपियनशिप में जिले के 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न-भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करने वाले एक खिलाड़ी को स्वर्ण पदक,पांच को रजत व 14 खिलाड़ियों को कांस्य पदक मिले,अभिनव कुमार पांडेय को स्वर्ण पदक मिला। अली खान,राहुल राज,शिवा यादव,जूही,नम्रता यादव को रजत पदक मिला।
वहीं,प्रिंस पाल,अयान खान,उत्कर्ष कुमार, युग सिंह,अब्दुल्ला खान,अभिनव मिश्र, शौर्य श्रीवास्तव,कोमल,जिया,अपेक्षा,वैष्णवी, सुहानी,महक,प्रांजली को कांस्य पदक मिला।
जिले के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रशांत कुमार सिंह,बिंदु श्रीवास्तव व जिला कराटे संघ के अध्यक्ष गिरजा शंकर पांडेय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है
Aug 24 2026, 10:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2