पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल दो अन्य गिरफ्तार*
गिरफ्तार बदमाशों के पास से भारी मात्रा में सोने चांदी जेवरात व नगदी और अवैध तमंचा के साथ जिंदा कारतूस एवं बाइक बरामद।
सुल्तानपुर में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई इस मुठभेड़ में जहां एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया तो वहीं पुलिस ने दो अन्य उसके साथियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाशों के पास से भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात,नगदी अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की गई है। फिलहाल घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ साथ पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है। दरअसल अखंड नगर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस को सूचना लगी कि कुछ शातिर बदमाश बदमाश निकलने वाले हैं। जिसपर पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। वहीं बदमाशों को आठ देख पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने फायर किया तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया। जबकि कॉम्बिंग के दौरान पुलिस ने दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो घायल बदमाश की पहचान विपिन निषाद उर्फ हॉलैंड के रूप में हुई है और इस पर पहले से कई गंभीर मुकदमें दर्ज हैं, वहीं अन्य बदमाशों की पहचान ने नागेंद्र उर्फ बबलू और नीरज के रूप में हुई है,ये सभी कादीपुर तहसील क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय से चोरी की घटना को अंजाम देते चले आ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की माने तो पकड़े गए सभी बदमाश शातिर चोर हैं और उनके पास से भारी मात्रा में चोरी के सोने चांदी के जेवरात,नगदी,अवैध असलहा,जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की गई है, फिलहाल घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ साथ पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का रहा दब-दबा,जीते दर्जनों से अधिक पदक*
सुल्तानपुर,वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन इंडिया की ओर से लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दो दिवसीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का समापन हुआ। चैंपियनशिप में जिले के 20 जाबाज खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया है। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुरू हुई चैंपियनशिप में जिले के 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न-भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करने वाले एक खिलाड़ी को स्वर्ण पदक,पांच को रजत व 14 खिलाड़ियों को कांस्य पदक मिले,अभिनव कुमार पांडेय को स्वर्ण पदक मिला। अली खान,राहुल राज,शिवा यादव,जूही,नम्रता यादव को रजत पदक मिला।
वहीं,प्रिंस पाल,अयान खान,उत्कर्ष कुमार, युग सिंह,अब्दुल्ला खान,अभिनव मिश्र, शौर्य श्रीवास्तव,कोमल,जिया,अपेक्षा,वैष्णवी, सुहानी,महक,प्रांजली को कांस्य पदक मिला।
जिले के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रशांत कुमार सिंह,बिंदु श्रीवास्तव व जिला कराटे संघ के अध्यक्ष गिरजा शंकर पांडेय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है
उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉक्टर बाबा दिन चौधरी का सम्मान समारोह*
सुल्तानपुर,हाल ही में उत्तर प्रदेश के मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉक्टर बाबादीन चौधरी के निर्वाचित होने पर सुल्तानपुर जनपद में स्टेशन प्रांगण पर जिला ओलंपिक संघ, जिला कबड्डी, जिला एथलेटिक एसोसिएशन खेल प्रेमियों खिलाड़ियों की तरफ से सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ बाबादीन चौधरी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश श्रीवास्तव चुनाव अधिकारी एवं कमल महाजन को अंग वस्त्र से मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव संजय तिवारी व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी जनार्दन मिश्रा व वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया, ओलंपिक संघ के महासचिव पंकज दुबे द्वारा बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया। कबड्डी एसोसिएशन के संरक्षक एवं पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी राघवेंद्र भूषण पांडे द्वारा बाबादीन चौधरी की उपलब्धियां का अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया* कबड्डी एसोसिएशन के सचिव महेश कुमार ने डॉ बाबादीन चौधरी के जीवन की उपलब्धियां के बारे में बताया एम जी एस इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राजेश कन्नौजिया पुष्प कुंज देकर सम्मानित किया एथलेटिक एसोसिएशन से शरद पाठक माल्यार्पण कर स्वागत किया। डॉ बाबादिन चौधरी ने बताया कि जनपद सुल्तानपुर मेरी कर्म भूमि ,जन्म भूमि दोनों रही है मुझे इस धरती से असीम प्रेम है आज इस सम्मान समारोह में सम्मान पाकर मैं गर्भ महसूस कर रहा हूं कि इस तरह प्यार और आशीर्वाद हमको आपके द्वारा मिल रहा है मैं जिस पद पर पदासीन हूं पूरी ईमानदारी से कार्य करूंगा तथा हर संभव इस जनपद के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा दायक बनूंगा तथा जनपद के खिलाड़ियों को कभी कोई कमी आड़े नहीं आने दूंगा, तथा यह भी बताया कि खिलाड़ियों को एक प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए अन्य की भांति कम अभ्यास की आवश्यकता होती है क्योंकि खेल के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास संभव होता है। मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के चेयरमैन कमल महाजन ने बताया कि यदि कोई खिलाड़ी एथलेटिक्स में नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता है तो मेरे तरफ से प्रत्येक खिलाड़ियों को किट की व्यवस्था दी जाएगी। इस सम्मान समारोह में कबड्डी एसोसिएशन से हीरालाल यादव,राम अवतार वर्मा,कोच अवधेश मिश्रा चिरंजीव लाल अध्यक्ष मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन अमेठी, त्रिवेणी कनौजिया,पन्ने लाल प्राचार्य बेलहरी इंटर कॉलेज,सुरेश लाल प्रवक्ता AH इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना,जयशंकर यादव पूर्व राजस्व निरीक्षक,अनिल कनौजिया,हरिश्चंद्र यादव, राहुल कुमार कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र कुमार ने किया खिलाड़ी नवनीत कुमार, शिवम गुप्ता,आकाश गुप्ता, मोहित यादव, आकाश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
सुलतानपुर में रसोइयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड और चेक वितरित
सुलतानपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह समेत संबंधित अधिकारी और रसोइये मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह और सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय का पौधा भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का वर्चुअल माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और रसोइयों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।

रसोइयों का मानदेय बढ़कर हुआ 3 हजार रुपये

मुख्यमंत्री के संबोधन में पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान और कल्याण के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। बताया गया कि रसोइयों के मानदेय में 1,000 रुपये की वृद्धि करते हुए इसे बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।

इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा बीमा के तहत रसोइयों को 2 लाख रुपये की बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। वहीं यूनिफॉर्म के लिए मिलने वाली वार्षिक राशि को भी 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है। इन योजनाओं का उद्देश्य रसोइयों और उनके परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

रसोइयों को बांटे गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह और सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने प्रतीकात्मक रूप से रसोइया सीमा, रेखा, ज्योति, संगीता, सरोज, उर्मिला, ज्योति और श्याम दुलारी को कैशलेस चिकित्सा कार्ड एवं चेक वितरित किए।

कैशलेस चिकित्सा कार्ड मिलने पर रसोइयों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। अधिकारियों ने कहा कि इस पहल से रसोइयों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

रसोइयों के योगदान की सराहना

कार्यक्रम में रसोइयों के मानदेय में वृद्धि किए जाने पर उन्हें बधाई दी गई और पीएम पोषण योजना के संचालन में उनके योगदान की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार की ओर से मानदेय और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों में बढ़ोतरी उनके हित में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और उपस्थित रसोइयों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
दिन 5/UP–जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026
UP–जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 के पांचवें दिन उत्तर प्रदेश और जापान के बीच गर्मजोशी भरी बातचीत हुई। वाराणसी की यात्रा के दौरान,यामानाशी प्रान्त के गवर्नर महामहिम कोतारो नागासाकी और यामानाशी प्रान्त के वाइस गवर्नर महामहिम जुनिची इशिडेरा, जापानी प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ सुल्तानपुर में कुछ देर के लिए रुके। सुल्तानपुर के जिलाधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी मेहमाननवाज़ी की। इस संक्षिप्त मुलाकात में दोस्ती,मेहमाननवाज़ी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की भावना दिखी। जो उत्तर प्रदेश और जापान के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को और मजबूत करती है।
लेखपालों ने एसीओ की कार्रवाई के विरोध में खोला मोर्चा, एसडीएम सदर को सौंपा ज्ञापन*
तहसील अध्यक्ष सुनील सिंह के अध्यक्षता में 22 अगस्त को थाना समाधान दिवस का बहिष्कार, तहसील मुख्यालयों पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक धरना देने का ऐलान।

सुल्तानपुर,भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की कथित अनुचित एवं दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने आंदोलन का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ सुलतानपुर की ओर से जारी पत्र में मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन से आवश्यक पहल करते हुए लेखपाल संवर्ग के लिए भयमुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण सुनिश्चित कराने की मांग की गई है।संघ ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा की जा रही कार्रवाई से लेखपाल संवर्ग में असंतोष और भय का माहौल है। पत्र में कहा गया है कि किसी भी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई से पहले तथ्यों की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार प्रक्रिया का पालन आवश्यक है। संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के पत्र के क्रम में जिले की सभी तहसीलों के लेखपाल 22 अगस्त, शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस का बहिष्कार करेंगे। इसके साथ ही सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित तहसील मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। संघ ने इसे भ्रष्टाचार निवारण संगठन की अनुचित एवं दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन बताया है।लेखपाल संघ ने प्रशासन से प्रकरण में आवश्यक हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई तथा लेखपालों के लिए सुरक्षित एवं निष्पक्ष कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की है। आंदोलन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल बढ़ गई है। ज्ञापन देने वालों में सुनील कुमार मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित कुमार सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज कुमार यादव उप मंत्री, संदीप कुमार कोषाध्यक्ष, राहुल यादव ऑडिटर, नीलेश सिंह समेत पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
काशी जाते समय सुल्तानपुर में रुके जापानी राजदूत ओनो केइची, डीएम इंद्रजीत सिंह से करेंगे मुलाकात*
सुल्तानपुर को जापान से जोड़ने की संभावनाओं पर होगी चर्चा, निवेश और विकास के मुद्दों पर भी मंथन* सुल्तानपुर। काशी जा रहे जापान के राजदूत ओनो केइची शनिवार सुबह सुल्तानपुर पहुंचेंगे। यहां वह जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सुल्तानपुर को जापान से जोड़ने, जिले में निवेश की संभावनाओं तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत होने की उम्मीद है। जापानी प्रतिनिधिमंडल के काशी दौरे के बीच सुल्तानपुर में राजदूत का रुकना जिले के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि बैठक में स्थानीय उद्योग, कौशल विकास, रोजगार, पर्यटन, कृषि एवं तकनीकी सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा हो सकती है। जिलाधिकारी के साथ प्रस्तावित मुलाकात को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि जापान उत्तर प्रदेश में निवेश और तकनीकी सहयोग को बढ़ाने में रुचि दिखा रहा है। ऐसे में सुल्तानपुर को इस संभावित सहयोग की कड़ी से जोड़ने की दिशा में बातचीत महत्वपूर्ण हो सकती है।
स्मार्ट मीटर फटा,महिला-बच्ची समेत तीन झुलसे
सुलतानपुर ।नगर कोतवाली क्षेत्र के बधरजापुर आवास विकास कॉलोनी में स्मार्ट मीटर फटने से घर में आग लग गई।हादसे में महिला,तीन साल की बच्ची समेत परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए।घायलों को जिला अस्पताल से निजी अस्पताल रेफर किया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है।स्मार्ट मीटर में धमाके के बाद घर में शॉर्ट सर्किट और आग से काफी नुकसान हुआ।
प्रमोशन एरियर को लेकर KNIT में विरोध के सुर तेज,काली पट्टी बांधकर प्रोफेसर ने जताया आक्रोश

सुलतानपुर।कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (KNIT) में प्रमोशन के बाद देय एरियर को लेकर विवाद थमने के बजाय तूल पकड़ता नजर आ रहा है। एरियर भुगतान की मांग को लेकर प्रोफेसर अरुणी सिंह ने काली पट्टी बांधकर संस्थान में कार्य किया, जिससे संस्थान की वित्तीय और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मामला अब संस्थान की चारदीवारी से निकलकर उच्चाधिकारियों तक पहुंच चुका है।

*12 अगस्त को भेजे ई-मेल से मचा हड़कंप*

प्रोफेसर अरुणी सिंह की ओर से 12 अगस्त 2026 को भेजे गए ई-मेल में प्रमोशन एरियर का भुगतान कराने की मांग की गई है। शिकायत में KNIT निदेशक डॉ. आरके उपाध्याय को पद से हटाने का अनुरोध भी किया गया है। पत्र की प्रतिलिपि KNIT के रजिस्ट्रार, तकनीकी शिक्षा विभाग और AKTU के कुलपति कार्यालय को भेजे जाने की बात कही गई है।

*वेतन संशोधित तो एरियर क्यों लंबित?*

पूरे प्रकरण में सबसे बड़ा सवाल प्रमोशन के बाद देय एरियर को लेकर है। यदि संबंधित कर्मचारी की पदोन्नति की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और संशोधित वेतनमान के अनुसार भुगतान किया जा रहा है, तो पिछली अवधि का देय एरियर किस वजह से लंबित है, इसका जवाब संस्थान को देना होगा।
एरियर वेतन का ही बकाया हिस्सा होता है। ऐसे में भुगतान प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से जटिल बनाए जाने अथवा फाइल लंबित रहने की स्थिति वित्तीय पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े करती है। हालांकि, शिकायत के आधार पर किसी वित्तीय अनियमितता या हेराफेरी का निष्कर्ष निकालना जांच के बिना उचित नहीं होगा।

*काली पट्टी ने बढ़ाई बेचैनी*

एरियर भुगतान को लेकर प्रोफेसर अरुणी सिंह का काली पट्टी बांधकर कार्य करना विरोध का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। खास बात यह है कि विरोध के साथ संस्थान में कार्य भी जारी रखा गया। इससे संकेत मिलता है कि मामला अब केवल पत्राचार तक सीमित नहीं है, बल्कि संबंधित शिक्षक की ओर से इसे लेकर सार्वजनिक रूप से असहमति दर्ज कराई जा रही है।

*फाइल खोली जाए तो सामने आएगी असली तस्वीर*

मामले में यह जांच का विषय है कि प्रमोशन किस तारीख से प्रभावी हुआ, संशोधित वेतन कब लागू हुआ, एरियर की कुल राशि कितनी है, भुगतान में देरी का कारण क्या है और फाइल किन-किन अधिकारियों के स्तर पर लंबित रही। वित्तीय अभिलेखों की जांच से ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है।

*निदेशक की भूमिका पर भी सवाल*

शिकायत में निदेशक डॉ. आरके उपाध्याय की पात्रता और भूमिका को लेकर भी सवाल उठाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की गई है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में KNIT प्रशासन का पक्ष सामने आना बेहद जरूरी है।

*अब उच्चाधिकारियों की परीक्षा*

शिकायत की प्रतियां तकनीकी शिक्षा विभाग और AKTU स्तर तक पहुंचने के बाद अब निगाहें उच्चाधिकारियों पर हैं। सवाल सीधा है—यदि एरियर नियमानुसार देय है तो भुगतान में देरी क्यों और यदि देय नहीं है तो उसका स्पष्ट कारण क्या है?
KNIT जैसे तकनीकी संस्थान में शिक्षकों के वित्तीय मामलों को लेकर उठे सवालों का जवाब फाइलों, नियमों और पारदर्शी जांच के आधार पर मिलना चाहिए। काली पट्टी बांधकर किया गया विरोध इस बात का संकेत है कि विवाद अब दबा हुआ प्रशासनिक मामला नहीं रह गया है।
राहुल गाँधी मामले में अब 3 सितम्बर को होगी सुनवाई*
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुल्तानपुर दीवानी में चल रहे केस में अब 3 सितंबर को सुनवाई होगी। दरअसल आज सुनवाई के दौरान वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता दौरान कोर्ट से राहुल की वास्तविक और आवाज और जमा की गई सीडी की वॉयस मिलान को लेकर हाईकोर्ट जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसे कोर्ट ने उन्हें अंतिम बार मौका दिया है। गौरतलब हो कि लोअर कोर्ट और रिवीजनल कोर्ट से वॉयस मिलान का मामला खारिज किया जा चुका है, इसी के विरोध में वादी पक्ष और उनके अधिवक्ता हाईकोर्ट जाना चाहते हैं। 

बताते चलें कि ये मामला है करीब 8 वर्ष पहले का। जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर एक अपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी बीते वर्ष 20 फरवरी 2025 से जमानत पर हैं वहीं 26 जुलाई 2025 को उन्होंने कोर्ट पहुंचकर अपना बयान भी दर्ज करवा चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर पुनः बीते 20 फरवरी 2026 को भी राहुल गांधी कोर्ट में पहुंच अपना बयान दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया था। वहीं पिछले दिनों सुनवाई के दौरान बीजेपी नेता के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने साक्ष्य के रूप में अपने द्वारा पूर्व में प्रस्तुत की गई प्रेस वार्ता की सीडी के ऑडियो वीडियो की वॉयस और राहुल गांधी की वास्तविक वॉयस से मिलान करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट और एडीजे 5th की कोर्ट द्वारा वॉयस मिलान की निगरानी डाली गई थी, जिसे कोर्ट द्वारा   खारिज किया जा चुका है। आज सुनवाई के दौरान वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने लोअर और रिवीजनल कोर्ट के खिलाफ हाईकोर्ट जाने के लिए एमपी एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए उन्हें अंतिम मौका दिया है। बहरहाल अब इस मामले में 3 सितंबर को सुनवाई की तिथि नियत की गई है।

बाइट-संतोष पांडेय - बीजेपी नेता विजय मिश्रा के अधिवक्ता

बाइट-काशी प्रसाद शुक्ला,राहुल गांधी के अधिवक्ता ( सर पर पूरे सफेद बाल हैं)