उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉक्टर बाबा दिन चौधरी का सम्मान समारोह*
सुल्तानपुर,हाल ही में उत्तर प्रदेश के मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉक्टर बाबादीन चौधरी के निर्वाचित होने पर सुल्तानपुर जनपद में स्टेशन प्रांगण पर जिला ओलंपिक संघ, जिला कबड्डी, जिला एथलेटिक एसोसिएशन खेल प्रेमियों खिलाड़ियों की तरफ से सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डॉ बाबादीन चौधरी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश श्रीवास्तव चुनाव अधिकारी एवं कमल महाजन को अंग वस्त्र से मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव संजय तिवारी व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी जनार्दन मिश्रा व वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया, ओलंपिक संघ के महासचिव पंकज दुबे द्वारा बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कबड्डी एसोसिएशन के संरक्षक एवं पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी राघवेंद्र भूषण पांडे द्वारा बाबादीन चौधरी की उपलब्धियां का अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया* कबड्डी एसोसिएशन के सचिव महेश कुमार ने डॉ बाबादीन चौधरी के जीवन की उपलब्धियां के बारे में बताया एम जी एस इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राजेश कन्नौजिया पुष्प कुंज देकर सम्मानित किया एथलेटिक एसोसिएशन से शरद पाठक माल्यार्पण कर स्वागत किया।
डॉ बाबादिन चौधरी ने बताया कि जनपद सुल्तानपुर मेरी कर्म भूमि ,जन्म भूमि दोनों रही है मुझे इस धरती से असीम प्रेम है आज इस सम्मान समारोह में सम्मान पाकर मैं गर्भ महसूस कर रहा हूं कि इस तरह प्यार और आशीर्वाद हमको आपके द्वारा मिल रहा है मैं जिस पद पर पदासीन हूं पूरी ईमानदारी से कार्य करूंगा तथा हर संभव इस जनपद के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा दायक बनूंगा तथा जनपद के खिलाड़ियों को कभी कोई कमी आड़े नहीं आने दूंगा, तथा यह भी बताया कि खिलाड़ियों को एक प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए अन्य की भांति कम अभ्यास की आवश्यकता होती है क्योंकि खेल के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास संभव होता है।
मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के चेयरमैन कमल महाजन ने बताया कि यदि कोई खिलाड़ी एथलेटिक्स में नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता है तो मेरे तरफ से प्रत्येक खिलाड़ियों को किट की व्यवस्था दी जाएगी।
इस सम्मान समारोह में कबड्डी एसोसिएशन से हीरालाल यादव,राम अवतार वर्मा,कोच अवधेश मिश्रा चिरंजीव लाल अध्यक्ष मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन अमेठी, त्रिवेणी कनौजिया,पन्ने लाल प्राचार्य बेलहरी इंटर कॉलेज,सुरेश लाल प्रवक्ता AH इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना,जयशंकर यादव पूर्व राजस्व निरीक्षक,अनिल कनौजिया,हरिश्चंद्र यादव, राहुल कुमार कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र कुमार ने किया खिलाड़ी नवनीत कुमार, शिवम गुप्ता,आकाश गुप्ता, मोहित यादव, आकाश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
![]()

सुलतानपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह समेत संबंधित अधिकारी और रसोइये मौजूद रहे।
UP–जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 के पांचवें दिन उत्तर प्रदेश और जापान के बीच गर्मजोशी भरी बातचीत हुई। वाराणसी की यात्रा के दौरान,यामानाशी प्रान्त के गवर्नर महामहिम कोतारो नागासाकी और यामानाशी प्रान्त के वाइस गवर्नर महामहिम जुनिची इशिडेरा, जापानी प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ सुल्तानपुर में कुछ देर के लिए रुके।
सुल्तानपुर के जिलाधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी मेहमाननवाज़ी की। इस संक्षिप्त मुलाकात में दोस्ती,मेहमाननवाज़ी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की भावना दिखी।
जो उत्तर प्रदेश और जापान के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को और मजबूत करती है।
तहसील अध्यक्ष सुनील सिंह के अध्यक्षता में 22 अगस्त को थाना समाधान दिवस का बहिष्कार, तहसील मुख्यालयों पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक धरना देने का ऐलान।
संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के पत्र के क्रम में जिले की सभी तहसीलों के लेखपाल 22 अगस्त, शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस का बहिष्कार करेंगे। इसके साथ ही सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित तहसील मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। संघ ने इसे भ्रष्टाचार निवारण संगठन की अनुचित एवं दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन बताया है।लेखपाल संघ ने प्रशासन से प्रकरण में आवश्यक हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई तथा लेखपालों के लिए सुरक्षित एवं निष्पक्ष कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की है। आंदोलन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल बढ़ गई है। ज्ञापन देने वालों में सुनील कुमार मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित कुमार सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज कुमार यादव उप मंत्री, संदीप कुमार कोषाध्यक्ष, राहुल यादव ऑडिटर, नीलेश सिंह समेत पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
सुल्तानपुर को जापान से जोड़ने की संभावनाओं पर होगी चर्चा, निवेश और विकास के मुद्दों पर भी मंथन* सुल्तानपुर। काशी जा रहे जापान के राजदूत ओनो केइची शनिवार सुबह सुल्तानपुर पहुंचेंगे। यहां वह जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सुल्तानपुर को जापान से जोड़ने, जिले में निवेश की संभावनाओं तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत होने की उम्मीद है। जापानी प्रतिनिधिमंडल के काशी दौरे के बीच सुल्तानपुर में राजदूत का रुकना जिले के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
माना जा रहा है कि बैठक में स्थानीय उद्योग, कौशल विकास, रोजगार, पर्यटन, कृषि एवं तकनीकी सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा हो सकती है। जिलाधिकारी के साथ प्रस्तावित मुलाकात को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि जापान उत्तर प्रदेश में निवेश और तकनीकी सहयोग को बढ़ाने में रुचि दिखा रहा है। ऐसे में सुल्तानपुर को इस संभावित सहयोग की कड़ी से जोड़ने की दिशा में बातचीत महत्वपूर्ण हो सकती है।
सुलतानपुर ।नगर कोतवाली क्षेत्र के बधरजापुर आवास विकास कॉलोनी में स्मार्ट मीटर फटने से घर में आग लग गई।हादसे में महिला,तीन साल की बच्ची समेत परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए।घायलों को जिला अस्पताल से निजी अस्पताल रेफर किया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है।स्मार्ट मीटर में धमाके के बाद घर में शॉर्ट सर्किट और आग से काफी नुकसान हुआ।
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुल्तानपुर दीवानी में चल रहे केस में अब 3 सितंबर को सुनवाई होगी। दरअसल आज सुनवाई के दौरान वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता दौरान कोर्ट से राहुल की वास्तविक और आवाज और जमा की गई सीडी की वॉयस मिलान को लेकर हाईकोर्ट जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसे कोर्ट ने उन्हें अंतिम बार मौका दिया है। गौरतलब हो कि लोअर कोर्ट और रिवीजनल कोर्ट से वॉयस मिलान का मामला खारिज किया जा चुका है, इसी के विरोध में वादी पक्ष और उनके अधिवक्ता हाईकोर्ट जाना चाहते हैं।
किसानों को मिलेगा अनुदान पर ट्रैक्टर-रोटावेटर,विकास भवन में ई-लॉटरी*
सुल्तानपुर,कृषि विभाग की यंत्रीकरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-2027 हेतु लाभार्थियों के चयन के लिए ई-लॉटरी का आयोजन आज किया जा रहा है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष यह ई-लॉटरी आज दिनांक 21.08.2026 को सुबह 10 बजे, प्रेरणा सभागार, विकास भवन - सुलतानपुर में हो रही है।
इस योजना के तहत किसानों को ट्रैक्टर, सुपर सीडर, रोटावेटर सहित अन्य कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाता है।
आयोजक - कृषि विभाग, सुलतानपुर (उ0प्र0)
Aug 24 2026, 03:11
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k