गंगा खतरे के निशान के करीब, अमृतपुर तहसील, क्षेत्र के चित्रकूट डीप पर आवागमन बंद, 24 घंटे पुलिस तैनात
फर्रुखाबाद में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है। इस कारण अमृतपुर तहसील क्षेत्र गंगा की बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित है। यहां स्टेट हाईवे पर चित्रकूट डीप पर लगभग तीन फीट पानी बह रहा है, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर मार्ग को अवरुद्ध किया है।
गंगा की बाढ़ के प्रकोप से तहसील क्षेत्र के 50 से अधिक गांव पूरी तरह से घिर गए हैं।* प्रशासन लगातार बाढ़ प्रभावितों की मदद और राहत-बचाव कार्यों में तत्परता से जुटा हुआ है।
ज्यादा तर ग॔गापार क्षेत्र के तटवर्तीय गाँवों में अत्यधिक फिर से सैलाब हो गया है जो कि- तीसराम की मडैया, गौटिया ,पूर्वी, पश्चिमी, ब॔गला, उदयपुर सबलपुर क॔चनपुर, मडैया, रामपुर जोगराजपुर, जगतपुर, अम्बरपुर, चित्रकोट, रतनपुर कुबेरपुर आदि तटवर्तीय गाँव अत्यधिक बाड़ प्रभावित हो रहे हैं।
अमृतपुर तहसील में गंगा के साथ-साथ रामगंगा नदी की बाढ़ का प्रकोप भी शुरू हो गया है, जिससे स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है। गंगा की बाढ़ का पानी स्टेट हाईवे पर तीन जगह चल रहा है। चित्रकूट डिप पर लगभग तीन फुट पानी होंने के चलते आवागमन बंद किया गया है। कोई अनजाने में न पहुंच जाए तो अप्रिय स्थिति से बचने के पुलिस को भी तैनात किया गया है।
चित्रकूट डिप पर फिर चढ़ा बाढ़ का पानी, पुलिस ने बंद किया फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर बाढ़ का पानी बढ़ने से फर्रुखाबाद-बदायूं स्टेट हाईवे के चित्रकूट डिप पर दोबारा पानी भर गया है। सुरक्षा के मद्देनजर राजेपुर पुलिस ने डिप के दोनों ओर बैरीकेडिंग लगाकर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है।
कुछ दिन पहले भी जलस्तर बढ़ने पर मार्ग बंद किया गया था। पानी कम होने के बाद रास्ता चालू किया गया था लेकिन जलस्तर बढ़ने से वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी।
फर्रुखाबाद जाने वाले वाहन अब राजेपुर से डबरी होते हुए जमापुर चौराहे मार्ग से होकर गुजरेंगे। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि जलस्तर कम होने और मार्ग सुरक्षित पाए जाने के बाद ही आवागमन शुरू किया जाएगा। पुलिसकर्मी 24 घंटे मौके पर तैनात रहकर निगरानी कर रहे हैं।
Aug 23 2026, 20:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.7k