सीतापुर आई हॉस्पिटल का डीएम निरीक्षण के बाद दिन बहूरगे
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आनन्द उपाध्याय के साथ सीतापुर आई हॉस्पिटल, फतेहगढ़ का निरीक्षण किया गया। संज्ञान में आया है कि 15-20 वर्षों से यह अस्पताल क्रियाशील नहीं है, जिसको लेकर जनता ने भी जिलाधिकारी से कई बार शिकायत की है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान कृष्णकान्त महाजन, जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) को बुलाकर उसके भूमि अभिलेखों का अवलोकन करते हुए विवरण सहित आख्या देने का निर्देश दिया है। मुरलीधर, अधिशासी अभियन्ता, पी0डब्लू0डी0 को निर्देश दिये गये कि इसका पूर्ण भौतिक स्थलीय निरीक्षण करते हुए विस्तृत आख्या करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि अन्तर्विभागीय समन्वय करते हुए आई रिलीफ सोसाईटी के अन्तर्गत विभागीय कार्यवाही कर सीतापुर आई हॉस्पिटल को क्रियाशील करायें। ज्ञातव्य है कि जिलाधिकारी आई रिलीफ सोसाईटी की अध्यक्ष एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपाध्यक्ष है।
संज्ञान में यह भी आया है कि पूर्व में शासन से भी इसका अनुवर्ती अनुदान मिलता रहा है, जो कि वर्ष 2022 से बन्द है। 1963 में यह जमीन जिला प्रशासन द्वारा अधिग्रहीत की गयी थी, जो जनता के दिए हुए सहयोग एवं शासकीय अनुदान से इसका निर्माण हुआ, जिसका बीच में कुछ वर्ष तक सीतापुर आई हॉस्पिटल ने इसका संचालन किया। विगत 15-20 वर्ष से उसका उचित प्रकार से संचालन नहीं किया जा रहा है। इस समय यह बिल्डिंग जर्जर एवं क्षीर्ण हो चुकी है, जिसका लाभ फर्रूखाबाद की जनता को नहीं मिल पा रहा है। जिला की सक्रिय जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने तत्परता से संज्ञान में लेकर इसके पुर्नद्धार की शुरूआत की गई है। जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आनन्द उपाध्याय के सक्रिय प्रयासों से जनपद ही नहीं, आसपास की जनता को भी इस नेत्र चिकित्सालय का लाभ मिलेगा।
Aug 23 2026, 09:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.1k