प्राचार्य ने विद्यार्थियों को दिलायी नशा से मुक्ति की शपथ, श्री साई बाबा स्कूल में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान आयोजित
अंबिकापुर- श्री साई बाबा स्कूल में गुरूवार को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 'नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों को नशा से मुक्ति की शपथ प्राचार्य प्राची गोयल ने दिलायी। इस अभियान का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
बीके पार्वती ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालता है तथा इससे दूर रहना प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है।
प्राचार्य प्राची गोयल ने ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के महाअभियान की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान बीके रेखा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम को संचालन शिक्षक सुखलाल राम ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अंबिकापुर- श्री साई बाबा स्कूल में गुरूवार को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 'नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों को नशा से मुक्ति की शपथ प्राचार्य प्राची गोयल ने दिलायी। इस अभियान का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
बीके पार्वती ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालता है तथा इससे दूर रहना प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है।

अंबिकापुर- श्री साईबाबा स्कूल में सरगुजा पुलिस द्वारा 'साइबर जागृति अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति सतर्क किया गया।

अम्बिकापुर- श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को फेमेक्स कार्यक्रम 2026 के तहत एनडीआरएफ टीम ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। एनडीआरएफ की ओर अरूण कुमार लाम्बा की टीम ने विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में अग्निशामक यंत्र का उपयोग और रख रखाव के बारे में बताया।
सड़क दुर्घटना के दौरान होने वाले रक्त स्राव को रोकना और उससे जीवन के बचाने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि भारत में 300 से अधिक सांपों प्रजातियां है जिसमें मात्र 21 ही जहरीले हैं। सांप डंसने के बाद लगभग ६ घंटे का समय होता है जिससे पीड़ित को चिकित्सालय पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने अपने सहयोगियो के साथ स्थितियों को दिखाते हुए बताया कि भूकम्प की स्थिति में मकान में फंसे हैं तो भी सुरक्षित जगह पहुंचा जा सकता है। मकान के बीच में नहीं खड़ा होना है और सिर को हमेशा बचाये रखना है। बाढ़ की स्थिति और डूब रहे साथी को बचाने के लिए लाइफ जैकेट का इस्तेमाल सावधानी से करना है। हवा का टायर भी एक साथ कई लोगों का जीवन बचा सकता है। आकाशीय बिजली के दौरान सावधानी आवश्यक है। उस समय पानी से दूर और बिजली के यंत्रों को बंद रखना आवश्यक है। उन्होंने गले में फंसी वस्तु के निकालने क दौरान सावधानी से अवगत कराया। 

प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ टीम के विकास मौर्य, अनुज कुमार सिंह, शेखर कुमार ने सहयोग किया।
अम्बिकापुर- श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले तथा प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री इंगोले ने कहा कि ये देश युवाओं का है और अब उन्हीं के हाथों में देश की बागडोर है। इस लोकतंत्र में देश को मजबूत करना उन्हीं की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं का दायित्व है कि अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहें। उन्हें राष्ट्र प्रथम की भावना से आगे बढ़ना होगा।
इस अवसर पर छात्रसंघ, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्वीप के तत्वावधान में स्वयं सेवक तथा विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकाली जो डिगमा, भगवानपुर से होते हुए महाविद्यालय परिसर पहुंच कर सभा के रूप में परिणत हो गयी। रैली का नेतृत्व डॉ. श्रीराम बघेल ने किया। इस अवसर पर डॉ.जगमीत कौर और साक्षी गोयल के मार्गदशन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। नुक्कड़ नाटक और देशभक्ति गीतों गुंजता रहा।
लखनपुर- देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से लखनपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। दिन में निकली तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और दिल में देशभक्ति का जज्बा था। सभी विद्यार्थी भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारे लगाते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से 'हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है।

रायपुर- राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 65वीं वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कमांडेंट राधे श्याम सिंह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय गौरव एवं एकता की भावना को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
अम्बिकापुर- सैनिकों का सम्मान, बहनों का प्यार श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा बनायी गयी राखियों में दिखी। महाविद्यालय की छात्राओं ने पारम्परिक रक्षाबंधन त्यौहार मनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली हैं। मोर्चे पर तैनात सेना के जवानों, भाइयों के लिए राखियां तैयार कर प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव को मंगलवार को सौंप दिया। राखी तैयार करने वाली शिप्रा दत्ता, मीनल सिंह, रागिनी तिवारी, तृप्ति साहू, तुलसी पटेल ने बताया कि जो सैनिक इस त्यौहार पर बार्डर की सुरक्षा कर रहे हैं, घर से दूर हैं, उन तक राखी पहुंचाना हमारी एकजुटता की पहचना है।
क्रिएटिविटी क्लब प्रभारी डॉ. वंदना पांडेय ने बताया कि रेशम के धागे, मोतियों और सजावटी सामग्रियों का उपयोग करके 500 से अधिक राखियां बनायी गयी हैं। छात्राओं के इस सार्थक प्रयास ने देशभक्ति, सहानुभूति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रेरित किया है।

लखनपुर- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव ने स्टूडेंट यूनियन वेलफेयर क्लब, यूथ रेडक्राूस, स्कॉउट एंड गाइड क्लब, कल्चरल सोसायटी, इको एंड क्लीननेस क्लब, स्कूल एक्टिविटी एंड क्रिएटिव क्लब, इलेक्टोरेल लिट्रेसी क्लब, आईटी क्लब, स्पोर्ट क्लब, साईंस क्लब आदि के पदाधिकारियों के साथ प्रभारियों को शपथ दिलायी।
उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इन क्लब , सोसायटियों के माध्यम से आप में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, अनुशासन, आत्मनिर्भरता बढ़ेेगी। प्रतिभाओं को मंच मिलने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण भी होगा। सभी में रचनात्मक गतिविधि का विकास होगा। उन्होंने छात्राओं को लोकतंत्र, मतदान, मतदाता अधिकार एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। डिजिटल युग में सिटीजन से नेटीजन, लिट्रेसी से कम्प्यूट्रेसी का आह्वान किया।
बेंगलुरु- देशभर में पत्रकारों और मीडिया संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन’ (IJU) ने मजबूत और व्यापक राष्ट्रीय कानून बनाने की मांग की है। बेंगलुरु में आयोजित आईजेयू की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों, धमकियों और कानूनी कार्रवाई पर चिंता जताते हुए यह मांग उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता आईजेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलविंदर सिंह जम्मू ने की।


Aug 22 2026, 18:10
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k