राहुल गाँधी मामले में अब 3 सितम्बर को होगी सुनवाई*
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुल्तानपुर दीवानी में चल रहे केस में अब 3 सितंबर को सुनवाई होगी। दरअसल आज सुनवाई के दौरान वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता दौरान कोर्ट से राहुल की वास्तविक और आवाज और जमा की गई सीडी की वॉयस मिलान को लेकर हाईकोर्ट जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसे कोर्ट ने उन्हें अंतिम बार मौका दिया है। गौरतलब हो कि लोअर कोर्ट और रिवीजनल कोर्ट से वॉयस मिलान का मामला खारिज किया जा चुका है, इसी के विरोध में वादी पक्ष और उनके अधिवक्ता हाईकोर्ट जाना चाहते हैं। 

बताते चलें कि ये मामला है करीब 8 वर्ष पहले का। जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर एक अपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी बीते वर्ष 20 फरवरी 2025 से जमानत पर हैं वहीं 26 जुलाई 2025 को उन्होंने कोर्ट पहुंचकर अपना बयान भी दर्ज करवा चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर पुनः बीते 20 फरवरी 2026 को भी राहुल गांधी कोर्ट में पहुंच अपना बयान दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया था। वहीं पिछले दिनों सुनवाई के दौरान बीजेपी नेता के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने साक्ष्य के रूप में अपने द्वारा पूर्व में प्रस्तुत की गई प्रेस वार्ता की सीडी के ऑडियो वीडियो की वॉयस और राहुल गांधी की वास्तविक वॉयस से मिलान करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट और एडीजे 5th की कोर्ट द्वारा वॉयस मिलान की निगरानी डाली गई थी, जिसे कोर्ट द्वारा   खारिज किया जा चुका है। आज सुनवाई के दौरान वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने लोअर और रिवीजनल कोर्ट के खिलाफ हाईकोर्ट जाने के लिए एमपी एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए उन्हें अंतिम मौका दिया है। बहरहाल अब इस मामले में 3 सितंबर को सुनवाई की तिथि नियत की गई है।

बाइट-संतोष पांडेय - बीजेपी नेता विजय मिश्रा के अधिवक्ता

बाइट-काशी प्रसाद शुक्ला,राहुल गांधी के अधिवक्ता ( सर पर पूरे सफेद बाल हैं)
सुल्तानपुर में कृषि यंत्रीकरण की ई-लॉटरी आज,DM की अध्यक्षता में चयन*
किसानों को मिलेगा अनुदान पर ट्रैक्टर-रोटावेटर,विकास भवन में ई-लॉटरी*

कृषि विभाग की यंत्रीकरण योजना 2026-27 की लॉटरी आज* सुल्तानपुर,कृषि विभाग की यंत्रीकरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-2027 हेतु लाभार्थियों के चयन के लिए ई-लॉटरी का आयोजन आज किया जा रहा है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष यह ई-लॉटरी आज दिनांक 21.08.2026 को सुबह 10 बजे, प्रेरणा सभागार, विकास भवन - सुलतानपुर में हो रही है। इस योजना के तहत किसानों को ट्रैक्टर, सुपर सीडर, रोटावेटर सहित अन्य कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाता है।
पारदर्शी तरीके से लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। आयोजक - कृषि विभाग, सुलतानपुर (उ0प्र0)
सुल्तानपुर आदि गंगा माँ गोमती उफान पर,सीताकुण्ड धाम जलमग्न,मंडराया बाढ़ का खतरा,कॉरिडोर का निर्माण कार्य ठप*
सुल्तानपुर में आदि गंगा माँ गोमती का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के बाद सीताकुण्ड धाम स्थल पर पानी घुस गया है,जिससे निर्माण कार्य और श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने पानी और घाट देखते हुए, तस्वीरों में आप देख सकते हैं सीताकुण्ड धाम पर गोमती का पानी घाट तक आ गया है। जहां नया निर्माण हो रहा था वहां सरिये के पिलर पानी में डूब गए हैं। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने जलस्तर का जायजा लिया। घाट पर लगी बांस की बैरिकेटिंग पानी में डूब चुकी है। नावें पानी में बंधी हैं। पूरा घाट पानी में,मंदिर के पास पानी,बीते 24 घंटे में गोमती के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सीताकुण्ड धाम का पूरा परिसर जलमग्न हो गया है। स्थानीय पुजारियों का कहना है कि अगर जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो मंदिर तक पानी पहुंच सकता है। 
*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।*

सुलतानपुर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
      
बैठक में समीक्षा के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री मत्स्य योजनान्तर्गत 167 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया तथा जनपद उक्त योजना में सीएम डैशबोर्ड पर प्रथम स्थान पर है। उन्होंने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की पट्टे की जमीन को  आवंटित किया जाता है इससे मछली के बच्चों को बड़ा किया जाता है। उन्होंने बताया कि 14.32 हे0 का लक्ष्य प्रस्तावित है। 120 आवेदनों के सापेक्ष 111 आवेदन पात्र पाये गये हैं। निषादराज बोट सब्सिडी योजना के अन्तर्गत 05 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसमें 04 आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा 01 आवेदन अपात्र पाया गया। इसमें लक्ष्य एक यूनिट का है तथा पिछले तीन वर्षों में अब तक कुल -03 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है।
       
मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना की समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि कुल-06 आवेदन प्राप्त हुए हैं सभी आवेदन पात्र पाये गये हैं तथा जनपद का प्रस्तावित लक्ष्य भी 06 का है। मोती संवर्धन योजनान्तर्गत अवगत कराया गया कि कुल 03 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए है, जिसमें 02 पात्र व 01 अपात्र पाये गये। रिवर रैचिंग की समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि निदेशालय स्तर से 50000 मत्स्य अंगुलिका गोमती नदी में संचय किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि समीक्षा बैठक में जिन योजनाओं पर अनुमोदन अपेक्षित है उन पर आज ही अनुमोदन प्राप्त कर योजनाओं को जल्द पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं व   एसपीसीए की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
सुलतानपुर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उक्त बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 31 जुलाई, 2026 तक एसपीसीए के पंजीयन का नवीनीकरण करा दिया गया है तथा इसमें गैर सदस्यों को नामित किया गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि एआरटीओ द्वारा संज्ञान में लाये गये प्रकरण राज्य मार्गों पर अवैध पशुओं के सम्बन्ध में कार्यवाही की जा रही है।
        
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि राज्यमर्गों पर सतत निगरानी रखकर उनको अवैध पशुओं से मुक्त रखा जाय, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि नीलगाय द्वारा फसलों का किये जा रहे नुकसान के सम्बन्ध मंे विस्तृत कार्य योजना बनाकर फसलों को नुकसान से बचायें। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि नगर क्षेत्र में मॉस की दुकानों को व्यवस्थित किया जाय। उन्होंने निर्देशित किया कि पशुओं के उपचार हेतु चिकित्सालयों पर चिकित्सक उपलब्ध रहे। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि अगली बैठक में समस्त वेटनरी ऑफिसर्स उपस्थित हों तथा उनके द्वारा किये गये निरीक्षण एवं चिकित्सा का पूर्ण विवरण फोटो के साथ लेकर उपस्थित रहे। 
         
तत्पश्चात राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम में एफएमडी टीकाकरण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि टीकाकरण पर विशेष ध्यान दें तथा पशुओं की सतत निगरानी कर समय पर टीकाकरण करें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि पशु आरोग्य मेला माह सितम्बर/अक्टूबर में गाइड लाइन आने के पश्चात संचालित किया जायेगा। उन्होंने अवगत कराया कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अन्तर्गत कृत्रिम गर्भाधान योजना जनपद मण्डल में द्वितीय स्थान पर है तथा कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ाने के लिये तेजी से कार्य किया जा रहा है। कुक्कुट विकास नीति के अन्तर्गत अंडा उत्पादन में वृद्धि लाने हेतु कई पोल्ट्री फार्मों से सम्पर्क किया जा रहा है तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कर अंडा उत्पादन में वृद्धि लाई जा रही है। पशुधन बीमा योजनान्तर्गत अवगत कराया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में कोई लक्ष्य आवंटित नहीं है। पिछले वित्तीय वर्ष में 1624 पशुओं का बीमा किया गया था। उन्होंने अवगत कराया कि नन्दबाबा दुग्ध मिशन योजना में लक्ष्य पूर्ण हैं।
 
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि अगली बैठक में वेटनरी ऑफिसर्स अपने-अपने ब्लाकों का ऑकड़ा प्रस्तुत करते हुए यह बतायें कि उन्होंने क्या किया, क्या कर रहे हैं तथा क्या करेंगे तथा फील्ड मोबाइल वैन सहित कार्य करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित
*जिलाधिकारी द्वारा समयबद्ध निस्तारण, लापरवाही पर कार्रवाई और मॉडल सोलर विलेज विकसित करने के दिए गये निर्देश।*

सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने पीएम सूर्यघर योजना को केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए अधिकारियों को इसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद को इस योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने के लिए सभी संबंधित विभागों को पूरी ईमानदारी, गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ कार्य करना होगा, जिससे अधिक से अधिक जनसामान्य को योजना का लाभ मिल सके।
      
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने यूपीनेडा के अधिकारियों को विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर योजना से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैंकों में पीएम सूर्यघर योजना से संबंधित लंबित ऋण पत्रावलियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित बैंकों को निर्देशित किया कि लंबित पत्रावलियों का समयबद्ध एवं शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को ऋण प्राप्त करने में किसी प्रकार की अनावश्यक कठिनाई नहीं होनी चाहिए। कार्य में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
       
जिलाधिकारी ने सोलर प्लांट स्थापित करने वाले वेंडरों को भी निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी वेंडर द्वारा सोलर प्लांट लगाने में लापरवाही बरती जाती है, तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने सड़कों के किनारे लगी स्ट्रीट लाइटों की स्थिति का भी संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक कराया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
       
जिलाधिकारी ने जनपद में एक मॉडल सोलर विलेज विकसित करने के निर्देश देते हुए कहा कि गांव को सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त करते हुए सौर ऊर्जा के अधिकतम उपयोग का उदाहरण बनाया जाए। उन्होंने मॉडल सोलर विलेज का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने पर भी जोर दिया, ताकि अन्य ग्राम पंचायतें इससे प्रेरणा लेकर अपने-अपने गांवों को भी मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित करने के लिए आगे आएं।
      
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जयंती पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया याद, किया नमन

*राजीव गांधी ने विज्ञान, तकनीक और शिक्षा को दी नई उड़ान : अभिषेक सिंह राणा*

सुल्तानपुर। देश में पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत आधार देने और संचार क्रांति की नींव रखने वाले भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, शहर अध्यक्ष शकील अंसारी सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात संगोष्ठी आयोजित कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने के लिए विज्ञान, तकनीक और शिक्षा को प्राथमिकता दी। पंचायतीराज व्यवस्था को सशक्त बनाकर उन्होंने गांवों की लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत किया। कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में उनके फैसलों ने भारत की विकास यात्रा को नई दिशा दी। युवाओं को राजनीति और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर देने के लिए भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। आज देश स्व. राजीव गांधी के आधुनिक और प्रगतिशील भारत के सपने को याद कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर रहा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया।उनकी दूरदर्शी सोच ने भारत को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की आधारशिला रखी।पंचायती राज के माध्यम से उन्होंने लोकतंत्र को गांवों तक मजबूत किया। कांग्रेसजन उनके विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं।पीसीसी सदस्य हौसिला प्रसाद भीम ने कहा कि स्व. राजीव गांधी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। इस मौके पर हरीश त्रिपाठी,सलाउद्दीन हाशमी,रणजीत सिंह सलूजा,राहुल त्रिपाठी,
सुरेंद्र शुक्ला,सुब्रत सिंह सनी,मनोज कुमार तिवारी, सुरेश चंद मिश्रा, वरुण मिश्र,हामिद राईनी, मोहसिन सलीम, आर बी पांडे, ओम प्रकाश शर्मा, रामकिशोर, असलम अंसारी, शारिक अल्वी,ममनून आलम,सुरेंद्र प्रताप, ओमप्रकाश त्रिपाठी, बेनी माधव, रामप्रकाश तिवारी, गुड्डू जायसवाल, रामचंद्र कोरी, जमीदार यादव, नंदलाल मौर्य, अतहर नवाब, अरुण त्रिपाठी, मोहित तिवारी, मो अतीक आदि लोग शामिल रहे।

*शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा ने किया दलितों का अपमान*

सुल्तानपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कार्यक्रम स्थल और मंच का गंगाजल से शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए लाल डिग्गी चौराहा, सुपरमार्केट, डाकखाना चौराहा और पुलिस लाइन के सामने से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, इसके बाद जुलूस विकास भवन स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह कर विरोध जताया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस कृत्य को लोकतांत्रिक एवं सामाजिक मूल्यों के विरुद्ध बताया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि देश के सबसे बड़े विपक्षी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा के बाद मंच और स्थल का गंगाजल से शुद्धिकरण करना न केवल कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं और सामाजिक सद्भाव पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। आक्रामक तेवर में राणा ने कहा कि भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि गंगाजल किसी राजनीतिक दल की जागीर नहीं है। किसी व्यक्ति या जनसभा स्थल को राजनीतिक नफरत के आधार पर शुद्ध करने की मानसिकता न केवल गंगा-जमुनी तहजीब का अपमान है, बल्कि देश के दलितों और वंचित समाज के सम्मान पर भी चोट है। जिस बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समानता और छुआछूत के खिलाफ संविधान में मजबूत व्यवस्था दी, उनकी विचारधारा को मानने वाले करोड़ों दलितों का भी यह अपमान है। यह मानसिकता समाज को जोड़ने के बजाय जाति और भेदभाव की दीवारें खड़ी करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण सोच के खिलाफ हमेशा संघर्ष करती रहेगी। कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र, भाईचारे, सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। पूर्व राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राजेश तिवारी ने कहा कि जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करना लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव का अपमान है।उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस का नहीं, बल्कि दलितों, वंचितों और समानता में विश्वास रखने वाले हर नागरिक के सम्मान पर चोट है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नगर के चौक घण्टाघर के सौन्दर्यीकरण हेतु पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल व लखनऊ से आए इन्जीनियर और इलेक्ट्रिशियन ने किया निरीक्षण*
रिपोर्ट/लालजी आज नगर के चौक घण्टाघर के सौन्दर्यीकरण हेतु पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में लखनऊ से आए इन्जीनियर, इलेक्ट्रिशियन के साथ चौक घण्टाघर का निरीक्षण किया गया। पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि चौक घण्टाघर का सौन्दर्यीकरण पूर्व में वर्ष 2007-08 में कराया गया था, वर्तमान समय में इसमें लगी घड़ियों व इस ऐतिहासिक भवन के मरम्मत/जीर्णोद्धार कराते हुए सौन्दर्यीकरण कराये जाने की आवश्यकता है। विभिन्न त्योहार एवं पर्वों के अवसर पर चौक घण्टाघर की लाइटों से सजावट करायी जाती रहती है। जिसके दृष्टिगत चौक घण्टाघर पर लगी चारों तरफ की पुरानी घड़ियों को हटाकर नयी डिजिटल घड़ियां लगायी जाएंगी तथा आधुनिक फसाड लाइट से साज-सज्जा कराते हुए इस ऐतिहासिक इमारक का मरम्मत आदि भी कराया जायेगा, जिस पर लगभग 34.00 लाख व्यय नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित है। पालिकाध्यक्ष ने यह भी निर्देशित किया कि समस्त कार्य आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव व अन्य त्योहारों के पूर्व दिनांक 20 सितम्बर तक पूर्ण करा लिया जायेगा। निरीक्षण अवसर पर अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज,सहायक अभियन्ता सिविल सन्तोष कुमार,अवर-अभियन्ता सिविल सुश्री नीलम कुमारी,मार्ग प्रकाश विभाग के अजय तिवारी,सुनील श्रीवास्तव व हनुमान सिंह तथा विशेषज्ञों की टीम के इन्जीनियर, तकनीकी विशेषज्ञ व इलेक्ट्रिशियन आदि सहित स्थानीय बन्धु उपस्थित रहे।
राणा प्रताप पी जी कॉलेज में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया संपन्न, 93 कैडेट लिखित परीक्षा में चयनित*
रिपोर्ट/लालजी सुलतानपुर,राणा प्रताप पी जी कॉलेज, सुलतानपुर में नये एनसीसी छात्र-छात्राओं के चयन के लिए गुरुवार को भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ हाईट, वेट एवं मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित हुई,जिसमें कुल 134 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के बाद लिखित परीक्षा में 47 छात्रों एवं 46 छात्राओं, कुल 93 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया और चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए सफल रहे। छात्र-छात्राओं ने पूरी उत्साह एवं अनुशासन के साथ चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। छात्राओं की जांच एवं चयन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए बटालियन से महिला जीसीआई वंदना यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं की शारीरिक दक्षता, हाईट-वेट एवं आवश्यक जांच प्रक्रिया में सहयोग किया। एनसीसी भर्ती बोर्ड में लेफ्टिनेंट डॉ. आलोक कुमार, सूबेदार अशोक, नायब सूबेदार धर्मवीर तथा हवलदार सुरेशराम प्रमुख रूप से मौजूद रहे। भर्ती बोर्ड के सदस्यों ने अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, स्वास्थ्य परीक्षण एवं लिखित परीक्षा की प्रक्रिया का निरीक्षण किया तथा चयन प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न कराया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को एनसीसी के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, राष्ट्रसेवा एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। एनसीसी के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें देश और समाज के प्रति कर्तव्यबोध भी मजबूत होता है। कॉलेज परिसर में आयोजित भर्ती प्रक्रिया के दौरान छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता से एनसीसी के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि भी दिखाई दी। कॉलेज प्रशासन ने भर्ती बोर्ड के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
भारतीय किसान यूनियन( हिन्द युवा) की तीन ज्ञापनों के बाद भी कार्रवाई नहीं,अब तिकोनिया पार्क में आज से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह*
सुल्तानपुर,भारतीय किसान यूनियन (हिंद युवा) ने प्रशासन पर लगातार तीन बार ज्ञापन देने के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 20 अगस्त से तिकुनिया पार्क में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू करने की घोषणा की है। संगठन का कहना है कि चौथी बार उन्हें धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जिला अध्यक्ष राजपति तिवारी द्वारा पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र के अनुसार, पहले आंदोलन का स्थान लम्भुआ कोतवाली के सामने तय था, लेकिन जिला एवं मंडल कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से इसे बदलकर तिकुनिया पार्क कर दिया गया। सत्याग्रह गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ।

संगठन ने अपने ज्ञापनों में पुलिस की कथित बर्बरता, निर्दोष लोगों के उत्पीड़न, पुलिस लापरवाही, लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार तथा जनहित से जुड़े मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई थी। किसान यूनियन का आरोप है कि इन गंभीर मुद्दों पर तीन बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पत्र में बताया गया है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से संचालित होगा। संगठन के पांच पदाधिकारी अन्न और जल का त्याग कर सत्याग्रह में बैठेंगे। साथ ही प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सहयोग देने की मांग भी की गई है।