जयंती पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया याद, किया नमन
![]()
*राजीव गांधी ने विज्ञान, तकनीक और शिक्षा को दी नई उड़ान : अभिषेक सिंह राणा*
सुल्तानपुर। देश में पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत आधार देने और संचार क्रांति की नींव रखने वाले भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, शहर अध्यक्ष शकील अंसारी सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात संगोष्ठी आयोजित कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने के लिए विज्ञान, तकनीक और शिक्षा को प्राथमिकता दी। पंचायतीराज व्यवस्था को सशक्त बनाकर उन्होंने गांवों की लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत किया। कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में उनके फैसलों ने भारत की विकास यात्रा को नई दिशा दी। युवाओं को राजनीति और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर देने के लिए भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। आज देश स्व. राजीव गांधी के आधुनिक और प्रगतिशील भारत के सपने को याद कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर रहा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया।उनकी दूरदर्शी सोच ने भारत को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की आधारशिला रखी।पंचायती राज के माध्यम से उन्होंने लोकतंत्र को गांवों तक मजबूत किया। कांग्रेसजन उनके विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं।पीसीसी सदस्य हौसिला प्रसाद भीम ने कहा कि स्व. राजीव गांधी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। इस मौके पर हरीश त्रिपाठी,सलाउद्दीन हाशमी,रणजीत सिंह सलूजा,राहुल त्रिपाठी,
सुरेंद्र शुक्ला,सुब्रत सिंह सनी,मनोज कुमार तिवारी, सुरेश चंद मिश्रा, वरुण मिश्र,हामिद राईनी, मोहसिन सलीम, आर बी पांडे, ओम प्रकाश शर्मा, रामकिशोर, असलम अंसारी, शारिक अल्वी,ममनून आलम,सुरेंद्र प्रताप, ओमप्रकाश त्रिपाठी, बेनी माधव, रामप्रकाश तिवारी, गुड्डू जायसवाल, रामचंद्र कोरी, जमीदार यादव, नंदलाल मौर्य, अतहर नवाब, अरुण त्रिपाठी, मोहित तिवारी, मो अतीक आदि लोग शामिल रहे।
*शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा ने किया दलितों का अपमान*
सुल्तानपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कार्यक्रम स्थल और मंच का गंगाजल से शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए लाल डिग्गी चौराहा, सुपरमार्केट, डाकखाना चौराहा और पुलिस लाइन के सामने से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, इसके बाद जुलूस विकास भवन स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह कर विरोध जताया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस कृत्य को लोकतांत्रिक एवं सामाजिक मूल्यों के विरुद्ध बताया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि देश के सबसे बड़े विपक्षी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा के बाद मंच और स्थल का गंगाजल से शुद्धिकरण करना न केवल कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं और सामाजिक सद्भाव पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। आक्रामक तेवर में राणा ने कहा कि भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि गंगाजल किसी राजनीतिक दल की जागीर नहीं है। किसी व्यक्ति या जनसभा स्थल को राजनीतिक नफरत के आधार पर शुद्ध करने की मानसिकता न केवल गंगा-जमुनी तहजीब का अपमान है, बल्कि देश के दलितों और वंचित समाज के सम्मान पर भी चोट है। जिस बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समानता और छुआछूत के खिलाफ संविधान में मजबूत व्यवस्था दी, उनकी विचारधारा को मानने वाले करोड़ों दलितों का भी यह अपमान है। यह मानसिकता समाज को जोड़ने के बजाय जाति और भेदभाव की दीवारें खड़ी करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण सोच के खिलाफ हमेशा संघर्ष करती रहेगी। कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र, भाईचारे, सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। पूर्व राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राजेश तिवारी ने कहा कि जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करना लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव का अपमान है।उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस का नहीं, बल्कि दलितों, वंचितों और समानता में विश्वास रखने वाले हर नागरिक के सम्मान पर चोट है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।![]()


आज नगर के चौक घण्टाघर के सौन्दर्यीकरण हेतु पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में लखनऊ से आए इन्जीनियर, इलेक्ट्रिशियन के साथ चौक घण्टाघर का निरीक्षण किया गया।
पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि चौक घण्टाघर का सौन्दर्यीकरण पूर्व में वर्ष 2007-08 में कराया गया था, वर्तमान समय में इसमें लगी घड़ियों व इस ऐतिहासिक भवन के मरम्मत/जीर्णोद्धार कराते हुए सौन्दर्यीकरण कराये जाने की आवश्यकता है।
विभिन्न त्योहार एवं पर्वों के अवसर पर चौक घण्टाघर की लाइटों से सजावट करायी जाती रहती है। जिसके दृष्टिगत चौक घण्टाघर पर लगी चारों तरफ की पुरानी घड़ियों को हटाकर नयी डिजिटल घड़ियां लगायी जाएंगी तथा आधुनिक फसाड लाइट से साज-सज्जा कराते हुए इस ऐतिहासिक इमारक का मरम्मत आदि भी कराया जायेगा, जिस पर लगभग 34.00 लाख व्यय नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित है।
पालिकाध्यक्ष ने यह भी निर्देशित किया कि समस्त कार्य आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव व अन्य त्योहारों के पूर्व दिनांक 20 सितम्बर तक पूर्ण करा लिया जायेगा। निरीक्षण अवसर पर अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज,सहायक अभियन्ता सिविल सन्तोष कुमार,अवर-अभियन्ता सिविल सुश्री नीलम कुमारी,मार्ग प्रकाश विभाग के अजय तिवारी,सुनील श्रीवास्तव व हनुमान सिंह तथा विशेषज्ञों की टीम के इन्जीनियर, तकनीकी विशेषज्ञ व इलेक्ट्रिशियन आदि सहित स्थानीय बन्धु उपस्थित रहे।
सुलतानपुर,राणा प्रताप पी जी कॉलेज, सुलतानपुर में नये एनसीसी छात्र-छात्राओं के चयन के लिए गुरुवार को भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ हाईट, वेट एवं मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित हुई,जिसमें कुल 134 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के बाद लिखित परीक्षा में 47 छात्रों एवं 46 छात्राओं, कुल 93 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया और चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए सफल रहे। छात्र-छात्राओं ने पूरी उत्साह एवं अनुशासन के साथ चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। छात्राओं की जांच एवं चयन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए बटालियन से महिला जीसीआई वंदना यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
उन्होंने छात्राओं की शारीरिक दक्षता, हाईट-वेट एवं आवश्यक जांच प्रक्रिया में सहयोग किया। एनसीसी भर्ती बोर्ड में लेफ्टिनेंट डॉ. आलोक कुमार, सूबेदार अशोक, नायब सूबेदार धर्मवीर तथा हवलदार सुरेशराम प्रमुख रूप से मौजूद रहे। भर्ती बोर्ड के सदस्यों ने अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, स्वास्थ्य परीक्षण एवं लिखित परीक्षा की प्रक्रिया का निरीक्षण किया तथा चयन प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न कराया।
इस अवसर पर एनसीसी अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को एनसीसी के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, राष्ट्रसेवा एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। एनसीसी के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें देश और समाज के प्रति कर्तव्यबोध भी मजबूत होता है।
कॉलेज परिसर में आयोजित भर्ती प्रक्रिया के दौरान छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता से एनसीसी के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि भी दिखाई दी। कॉलेज प्रशासन ने भर्ती बोर्ड के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
सुल्तानपुर,भारतीय किसान यूनियन (हिंद युवा) ने प्रशासन पर लगातार तीन बार ज्ञापन देने के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 20 अगस्त से तिकुनिया पार्क में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू करने की घोषणा की है। संगठन का कहना है कि चौथी बार उन्हें धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जिला अध्यक्ष राजपति तिवारी द्वारा पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र के अनुसार, पहले आंदोलन का स्थान लम्भुआ कोतवाली के सामने तय था, लेकिन जिला एवं मंडल कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से इसे बदलकर तिकुनिया पार्क कर दिया गया। सत्याग्रह गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ।
सुलतानपुर 19 अगस्त/मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला क्रीडा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
टैलेंटेड बच्चों के लिए सुल्तानपुर में शो - ऑर्गेनाइजर ज़िया*
होटल क्यान क्लार्क में मेहंदी और ब्राइडल कंपटीशन*
सुल्तानपुर में पहली बार ब्यूटी और टैलेंट को लेकर बड़ा सेमिनार होने जा रहा है। इस शो की ऑर्गेनाइजर ज़िया ने बताया कि Zee TV की फेमस एक्ट्रेस "Jodha Begum" उर्फ परिणीति शर्मा भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।
प्रेसवार्ता के दौरान ज़िया ने कहा कि कार्यक्रम होटल क्यान क्लर्क में होगा। इसमें मेहंदी कंपटीशन, ब्राइडल कंपटीशन और बिजनेस अवार्ड भी शामिल हैं। दूर-दूर से बच्चे इसमें हिस्सा ले रहे हैं। नमस्ते मेरा नाम है ज़िया। हमने एक आर्गेनाइज किया है शो सुल्तानपुर में जोधा बेगम जो Zee TV की actor,famous एक्टर,जिन्हें कोई ऐसा नहीं है कि जो ना जाने उनका नाम है Parineeti Sharma। जो सुल्तानपुर में हमारा प्रोग्राम हो रहा है होटल Kyan Clerk में,तो timing है दस से लेकर आठ बजे तक। इस कार्यक्रम में मतलब क्या क्या... इस program में जो हमने ये show रखा है सेमिनार इसमें मेहंदी कम्पटीशन है, ब्राइडल कम्पटीशन है, बिज़नेस अवार्ड है। जो दूर दूर से बच्चे काफी बच्चे यहाँ पार्टिसिपेट कर रहे हैं। जो कि जोधा जो है, जो बच्चे फर्स्ट आएंगे जोधा बेगम अपने हाथों से उनको क्राउन देंगी, अवार्ड देंगी। फर्स्ट सेकंड थर्ड । बच्चे बाहर जाते थे क्या उनके लिए? हाँ बिल्कुल जो बच्चे बाहर जाते थे इसीलिए तो हमने सुल्तानपुर में ये शो आर्गेनाइज किया है।
जो बच्चे मतलब गाँव में है वो दूर नहीं जा पाते दिल्ली मुंबई इलाहाबाद मतलब कहीं भी जो भी शो रखते हैं तो मैंने सुल्तानपुर में सोचा और इसलिए मैंने और कविता ma'am ने ये जो बस्ती की है हम दोनों ने मिलके ये शो आर्गेनाइज किया है। ज़िया ने बताया कि सुल्तानपुर के टैलेंटेड बच्चे दिल्ली-मुंबई नहीं जा पाते थे। इसी को ध्यान में रखते हुए ये शो ऑर्गेनाइज किया गया है।बस ऐसे आया कि बच्चे काफी अभी जो भी है मेरे salon में ये बोलते थे ma'am कहीं सेमिनार हो रहा है यहाँ हो रहा है वहाँ हो रहा है तो मैंने बोला चलो सुल्तानपुर में रखते हैं। मतलब काफी ऐसे होते हैं ना सुल्तानपुर में काफी टैलेंटेड बच्चे हैं जो निकल नहीं पाते हैं तो उनके लिए मैंने ये शो रखा है।"सेमिनार में विनर बच्चों को जोधा बेग़म अपने हाथों से क्राउन और अवार्ड देंगी। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।
कृषि यन्त्रों की ई-लॉटरी 21.08.2026 को
स्थल
प्रेरणा सभागार,विकास भवन
उप कृषि निदेशक एस.पी.सिंह ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ई-लॉटरी की प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।
जरूरी डिटेल OG के लिए* -
तारीख: 21.08.2026-प्रातः10:00 बजे
Aug 20 2026, 19:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.4k