राणा प्रताप पी जी कॉलेज में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया संपन्न, 93 कैडेट लिखित परीक्षा में चयनित*
रिपोर्ट/लालजी सुलतानपुर,राणा प्रताप पी जी कॉलेज, सुलतानपुर में नये एनसीसी छात्र-छात्राओं के चयन के लिए गुरुवार को भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ हाईट, वेट एवं मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित हुई,जिसमें कुल 134 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के बाद लिखित परीक्षा में 47 छात्रों एवं 46 छात्राओं, कुल 93 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया और चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए सफल रहे। छात्र-छात्राओं ने पूरी उत्साह एवं अनुशासन के साथ चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। छात्राओं की जांच एवं चयन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए बटालियन से महिला जीसीआई वंदना यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं की शारीरिक दक्षता, हाईट-वेट एवं आवश्यक जांच प्रक्रिया में सहयोग किया। एनसीसी भर्ती बोर्ड में लेफ्टिनेंट डॉ. आलोक कुमार, सूबेदार अशोक, नायब सूबेदार धर्मवीर तथा हवलदार सुरेशराम प्रमुख रूप से मौजूद रहे। भर्ती बोर्ड के सदस्यों ने अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, स्वास्थ्य परीक्षण एवं लिखित परीक्षा की प्रक्रिया का निरीक्षण किया तथा चयन प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न कराया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को एनसीसी के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, राष्ट्रसेवा एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। एनसीसी के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें देश और समाज के प्रति कर्तव्यबोध भी मजबूत होता है। कॉलेज परिसर में आयोजित भर्ती प्रक्रिया के दौरान छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता से एनसीसी के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि भी दिखाई दी। कॉलेज प्रशासन ने भर्ती बोर्ड के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
भारतीय किसान यूनियन( हिन्द युवा) की तीन ज्ञापनों के बाद भी कार्रवाई नहीं,अब तिकोनिया पार्क में आज से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह*
सुल्तानपुर,भारतीय किसान यूनियन (हिंद युवा) ने प्रशासन पर लगातार तीन बार ज्ञापन देने के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 20 अगस्त से तिकुनिया पार्क में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू करने की घोषणा की है। संगठन का कहना है कि चौथी बार उन्हें धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जिला अध्यक्ष राजपति तिवारी द्वारा पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र के अनुसार, पहले आंदोलन का स्थान लम्भुआ कोतवाली के सामने तय था, लेकिन जिला एवं मंडल कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से इसे बदलकर तिकुनिया पार्क कर दिया गया। सत्याग्रह गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ।

संगठन ने अपने ज्ञापनों में पुलिस की कथित बर्बरता, निर्दोष लोगों के उत्पीड़न, पुलिस लापरवाही, लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार तथा जनहित से जुड़े मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई थी। किसान यूनियन का आरोप है कि इन गंभीर मुद्दों पर तीन बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पत्र में बताया गया है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से संचालित होगा। संगठन के पांच पदाधिकारी अन्न और जल का त्याग कर सत्याग्रह में बैठेंगे। साथ ही प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सहयोग देने की मांग भी की गई है।
प्रदेश व्यापारियों का हुआ जमघट।*3 सितंबर व्यापारिक दिवस पर लखनऊ में व्यापारी महाकुंभ का आयोजन*

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल

सुलतानपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों का एक मात्र संगठन है जो व्यापारियों के हित के लिए सदैव शासन प्रशासन के सामने पहली पंक्ति में खड़ा रहता है,इसी क्रम में आज प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय व छेत्रिय प्रभारी अमरबाहादुर सिंह के दिशा निर्देशन,जिला प्रभारी प्रविन्द्र भालोटिया,एवं जिलाध्यक्ष विजय प्रधान के नेतृत्व में सिविल लाइन स्थित होटल मे अवध क्षेत्र बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें प्रदेश भर के व्यापारी नेताओं ने अपनी उपस्थित दर्ज करवाई।
कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल व विशिष्ट अथिति के रूप में प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल एवं युवा अध्यक्ष अतुल गुप्ता,युवा महामंत्री आकाश गौतम,महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल,प्रदेश संगठन मंत्री अनुपम अग्रवाल,युवा महानगर अध्यक्ष अश्वनी वर्मा,छेत्रिय प्रभारी हरीश जी,प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश जी,प्रदेश मंत्री संतोष अग्रवाल,जिलाध्यक्ष अम्बेडकर नगर शिव कुमार ने   कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने भामाशाह व भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से,3 सितम्बर स्वदेशी व्यापारी कुम्भ,gst सम्बंधित समस्यायों,सांगठनात्मक कार्यप्रणाली, जिस प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में mlc चुने जाते हैं इस प्रकार प्रदेश सरकार से मांग है कि व्यापारियों में भी एमएलसी का चुनाव हो और सभी क्षेत्र के एमएलसी चुने जाएएवं व्यापारी समस्यायों पर गहन चर्चा परिचर्चा की गई।
इस मौके पर युवा प्रदेश कार्य समिति सदस्य आकाश जायसवाल, जिला महामंत्री तेजीन्द्र सिंह,जिला कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी,जिला संगठन महामंत्री अमरचंद्र साहू, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गोपाल सोनी, जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, जिला उपाध्यक्ष दीपक जायसवाल,जिला मंत्री सुनील सिंह, जिला मंत्री चंद्र देव मिश्रा, जिला मंत्री आशुतोष झा,नगर अध्यक्ष मनीष कसौधन,नगर महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष हरदीप सिंह,युवा जिलाअध्यक्ष श्याम सुन्दर कसौधन,युवा जिलामहामंत्री अंकित अग्रहरी,युवा नगर अध्यक्ष भोला सोनी,युवा नगर महामंत्री शिव पूजन,आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई आयोजित
सुलतानपुर 19 अगस्त/मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला क्रीडा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
         
जिला क्रीडा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के खाते में वर्तमान समय में रु0-36,24,790.00 (रू0- छत्तीस लाख चौबीस हजार सात सौ नब्बे मात्र) अवशेष है।
         
प्रत्येक जिम/तरणताल संचालक से वार्षिक रजिस्ट्रेशन व अन्य शुल्क सहित रू0 15,000/- एकमुश्त लिये जाने के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा जिला क्रीडा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद में जिम/तरणताल की संख्या कितनी है इसकी जानकारी उपलब्ध करायी जाये तथा संचालक से वार्षिक रजिस्ट्रेशन व अन्य शुल्क लिये जाने हेतु उसे अवगत कराया जाये।
         
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जिले में शराब/बियर के विक्रय का नये जारी लाइसेन्स प्राप्तकर्ता से रू0-5,000/-प्रोत्साहन समिति में जमा कराने हेतु आबकारी विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाये। भारी वाहन रजिस्ट्रेशन शुल्क से एक हिस्सा प्रोत्साहन समिति में जमा कराने के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा जिला क्रीडा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ जमा कराये जाने का कार्य किया जाये।
         
स्टेडियम परिसर में महिला चेजिंग रूम/शौचालयो का निर्माण कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि जल्द बजट की व्यवस्था कर निर्माण कराया जाये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त तहसीलो में तहसील स्तर पर खाता खुलवाने हेतु जिला क्रीडा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिला युवा कल्याण विभाग से समन्वय स्थापित कर जल्द खाता खुलवाया जाये।
लक्ष्य 6 के सापेक्ष तीन महिला, तीन पुरुष का चयन

सुल्तानपुर , मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में व कमेटी के अन्य सदस्य जिसमें मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सुल्तानपुर डीडीएम नाबार्ड, एलडीएम सुल्तानपुर,उप दुग्धशाला विकास अधिकारी की उपस्थिति में प्रेरणा सभागार सुलतानपुर में नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना के अंतर्गत मिनी नंदनी कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों का चयन लॉटरी के माध्यम किया गया। योजना में 200 आवेदकों ने अपने फॉर्म ऑनलाइन सबमिट किए थे जिसमें 92 अभ्यर्थियों का आवेदन पात्र पाया गया जिनका लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया जिसमें लक्ष्य 6 के सापेक्ष तीन महिला, तीन पुरुष का चयन किया गया शेष 86 अभ्यर्थियों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है बैठक में उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पीके शर्मा, डॉ एन के ओझा व अन्य सदस्य मौजूद रहे ।
सुल्तानपुर में होगा ब्यूटी सेमिनार,आएंगी जोधा बेग़म - ज़िया*
रिपोर्ट/लालजी टैलेंटेड बच्चों के लिए सुल्तानपुर में शो - ऑर्गेनाइजर ज़िया* होटल क्यान क्लार्क में मेहंदी और ब्राइडल कंपटीशन* सुल्तानपुर में पहली बार ब्यूटी और टैलेंट को लेकर बड़ा सेमिनार होने जा रहा है। इस शो की ऑर्गेनाइजर ज़िया ने बताया कि Zee TV की फेमस एक्ट्रेस "Jodha Begum" उर्फ परिणीति शर्मा भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। प्रेसवार्ता के दौरान ज़िया ने कहा कि कार्यक्रम होटल क्यान क्लर्क में होगा। इसमें मेहंदी कंपटीशन, ब्राइडल कंपटीशन और बिजनेस अवार्ड भी शामिल हैं। दूर-दूर से बच्चे इसमें हिस्सा ले रहे हैं। नमस्ते मेरा नाम है ज़िया। हमने एक आर्गेनाइज किया है शो सुल्तानपुर में जोधा बेगम जो Zee TV की actor,famous एक्टर,जिन्हें कोई ऐसा नहीं है कि जो ना जाने उनका नाम है Parineeti Sharma। जो सुल्तानपुर में हमारा प्रोग्राम हो रहा है होटल Kyan Clerk में,तो timing है दस से लेकर आठ बजे तक। इस कार्यक्रम में मतलब क्या क्या... इस program में जो हमने ये show रखा है सेमिनार इसमें मेहंदी कम्पटीशन है, ब्राइडल कम्पटीशन है, बिज़नेस अवार्ड है। जो दूर दूर से बच्चे काफी बच्चे यहाँ पार्टिसिपेट कर रहे हैं। जो कि जोधा जो है, जो बच्चे फर्स्ट आएंगे जोधा बेगम अपने हाथों से उनको क्राउन देंगी, अवार्ड देंगी। फर्स्ट सेकंड थर्ड । बच्चे बाहर जाते थे क्या उनके लिए? हाँ बिल्कुल जो बच्चे बाहर जाते थे इसीलिए तो हमने सुल्तानपुर में ये शो आर्गेनाइज किया है। जो बच्चे मतलब गाँव में है वो दूर नहीं जा पाते दिल्ली मुंबई इलाहाबाद मतलब कहीं भी जो भी शो रखते हैं तो मैंने सुल्तानपुर में सोचा और इसलिए मैंने और कविता ma'am ने ये जो बस्ती की है हम दोनों ने मिलके ये शो आर्गेनाइज किया है। ज़िया ने बताया कि सुल्तानपुर के टैलेंटेड बच्चे दिल्ली-मुंबई नहीं जा पाते थे। इसी को ध्यान में रखते हुए ये शो ऑर्गेनाइज किया गया है।बस ऐसे आया कि बच्चे काफी अभी जो भी है मेरे salon में ये बोलते थे ma'am कहीं सेमिनार हो रहा है यहाँ हो रहा है वहाँ हो रहा है तो मैंने बोला चलो सुल्तानपुर में रखते हैं। मतलब काफी ऐसे होते हैं ना सुल्तानपुर में काफी टैलेंटेड बच्चे हैं जो निकल नहीं पाते हैं तो उनके लिए मैंने ये शो रखा है।"सेमिनार में विनर बच्चों को जोधा बेग़म अपने हाथों से क्राउन और अवार्ड देंगी। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।
सुल्तानपुर किसानों के लिए खुशखबरी कृषि यन्त्रों की ई-लॉटरी
कृषि यन्त्रों की ई-लॉटरी 21.08.2026 को स्थल प्रेरणा सभागार,विकास भवन
सुल्तानपुर -सुबह 10 बजे से........ किसानों के लिए खुशखबरी: ट्रैक्टर, हार्वेस्टर,ड्रोन की ई-लॉटरी 21 को... www.agriculture.up.gov.in पर बुकिंग वाले किसानों की 21 अगस्त को लॉटरी।सुल्तानपुर के किसानों के लिए जरूरी सूचना। कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 की विभिन्न योजनाओं के तहत बुक किए गए कृषि यन्त्रों की ई-लॉटरी 21 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे होगी।
यह ई-लॉटरी विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार सुल्तानपुर में एलईडी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। कृषि विभाग के अनुसार 16.07.2026 से 10.08.2026 तक http://www.agriculture.up.gov.in पर रोटावेटर, पावर ऑपरेटेड चैप कटर, कम्बाइन हार्वेस्टर, हैरो, कल्टीवेटर, स्ट्रापर, किसान ड्रोन, कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक, सुपर सीडर, बेलिंग मशीन, मल्टी क्राप थ्रेशर, मिनी दाल मिल, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर सहित अन्य यन्त्रों की बुकिंग हुई थी। उप कृषि निदेशक एस.पी.सिंह ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ई-लॉटरी की प्रक्रिया में प्रतिभाग करें। जरूरी डिटेल OG के लिए* - तारीख: 21.08.2026-प्रातः10:00 बजे
स्थान: प्रेरणा सभागार,विकास भवन, सुल्तानपुर -
वेबसाइट:-http://www.agriculture.up.gov.in बुकिंग तारीख: 16.07.2026 से 10.08.2026 तक - जारीकर्ता: उप कृषि निदेशक, सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी*
        
कृषि यन्त्रों की ई-लॉटरी 21.08.2026 को स्थल प्रेरणा सभागार,विकास भवन
सुल्तानपुर -सुबह 10 बजे से........

किसानों के लिए खुशखबरी: ट्रैक्टर, हार्वेस्टर,ड्रोन की ई-लॉटरी 21 को... www.agriculture.up.gov.in पर बुकिंग वाले किसानों की 21 अगस्त को लॉटरी।

सुल्तानपुर के किसानों के लिए जरूरी सूचना। कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 की विभिन्न योजनाओं के तहत बुक किए गए कृषि यन्त्रों की ई-लॉटरी 21 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे होगी।
यह ई-लॉटरी विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार सुल्तानपुर में एलईडी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। कृषि विभाग के अनुसार 16.07.2026 से 10.08.2026 तक http://www.agriculture.up.gov.in पर रोटावेटर, पावर ऑपरेटेड चैप कटर, कम्बाइन हार्वेस्टर, हैरो, कल्टीवेटर, स्ट्रापर, किसान ड्रोन, कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक, सुपर सीडर, बेलिंग मशीन, मल्टी क्राप थ्रेशर, मिनी दाल मिल, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर सहित अन्य यन्त्रों की बुकिंग हुई थी।
उप कृषि निदेशक एस.पी.सिंह ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ई-लॉटरी की प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।

जरूरी डिटेल OG के लिए* -

तारीख: 21.08.2026-प्रातः10:00 बजे 
स्थान: प्रेरणा सभागार,विकास भवन, सुल्तानपुर -
वेबसाइट:-http://www.agriculture.up.gov.in

बुकिंग तारीख: 16.07.2026 से 10.08.2026 तक - जारीकर्ता: उप कृषि निदेशक, सुल्तानपुर।
लखनऊ में व्यापारी कुंभ,10 लाख का बीमा हुआ,GST पंजीकृत व्यापारियों को विधान परिषद में भेजा जाए - संदीप बंसल
रिपोर्ट/लालजी राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित हो" - संदीप बंसल की मांग* सुल्तानपुर,व्यापारी संगठन का 33वां स्थापना दिवस 3 सितंबर 2026 को लखनऊ में मनाया जाएगा। इस मौके पर राजधानी में स्वदेशी व्यापारी कुंभ का आयोजन हो रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने बताया कि संगठन ने योगी सरकार से व्यापारी बीमा 10 लाख कराने और व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ बनवाने में अहम भूमिका निभाई। संदीप बंसल स्थानीय निजी गेस्ट हॉऊस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2000 से 2018 तक संगठन ने एक दर्जन से ज्यादा बड़ी रैलियां की हैं। 8 साल बाद फिर व्यापारी कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। तीन सितंबर दो हज़ार छब्बीस संगठन का तैंतीसवाँ स्थापना दिवस है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वदेशी व्यापारी कुंभ आयोजित हो रहा है। आज तक उत्तर प्रदेश के इतिहास में जो भी बड़ी रैलियाँ हुई है सन दो हज़ार से लेकर के और दो हज़ार अठारह तक एक दर्जन से अधिक रैलियाँ हुई है जो हम लोगों ने आयोजित की है। आखरी rally दो हज़ार अठारह में थी। आठ साल के फिर से व्यापारी कुंभ का आयोजन वहाँ पर किया जा रहा है लखनऊ में। संदीप बंसल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रयासों से ही व्यापारी बीमा 10 लाख हुआ और हर जिले में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक शुरू हुई। जो हमें उपलब्धियां हासिल हुई उसकी जानकारी पूरे उत्तर प्रदेश और देश को मिले। जिसमें विशेष रूप से व्यापारी बीमा योजना जो हम लोगों के अथक प्रयास से आज उत्तर प्रदेश की योगी जी की सरकार ने दस लाख रुपए कर दिया। अगर दुर्घटना में किसी व्यापारी की मृत्यु होती है तो उसको दस लाख रुपए का मुआवजा सरकार से मिलता है। उद्योग और व्यापार बंधू की बैठकें नियमित हर महीने होना। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन तो दो हजार सोलह में अखिलेश जी की सरकार में हुआ, लेकिन उसका सही स्वरूप और क्रियान्वयन वो योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में दो हजार सत्रह से प्रारंभ हुआ। आज हर जनपद में हर महीने additional एसपी स्तर पर व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक होती है। उन्होंने नई मांगें भी रखीं। व्यापारी दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर घोषित करने और GST पंजीकृत व्यापारियों से विधान परिषद सदस्य चुनने की मांग की। उन्होंने कहा कि हमारी एक मांग चल रही थी दो हजार दो से कि जैसे शिक्षक और स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद चुना जाता है। उसी तरह जो GST में पंजीकृत व्यापारी है उससे भी चुनकर के विधानपरिषद भेजा जाए। देश के स्तर पर राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित हो। ई-कॉमर्स कंपनियों से हम मुकाबला कर सकें। खुदरा व्यापार को बचा सकें। श्री बंसल ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार का खुदरा व्यापारियों पर बुरा असर पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए "स्वदेशी व्यापारी मंच" का गठन किया गया है। ऑनलाइन उससे कितना effect हो रहा है? नहीं बुरी तरह से effect हो रहा है। सरकार से किस तरह की उसके लिए ई-कॉमर्स पर एक नियामक आयोग बनाया जाए। वो नियामक आयोग इस बात का निर्धारण करें कि खुदरा व्यापार समाप्त ना हो। इस पर बातचीत लगातार चल रही है। चाहे वो वाणिज्य मंत्री हैं, चाहे वो प्रधानमंत्री जी तक ये विषय हम लोगों के माध्यम से पहुँच रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वदेशी व्यापारी मंच का गठन किया गया है। कि अगर प्रदेश पर किसी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। तो राष्ट्रीय स्तर पर तमाम उद्योग जगत, तमाम व्यापारी संगठन मिलकर के कुछ स्वदेशी व्यापारी मंच के माध्यम से उस बात को प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगे। संदीप बंसल ने कहा कि संगठन युवाओं को व्यापार और उद्योग से जोड़ने पर काम कर रहा है। 3 सितंबर को लखनऊ में होने वाले व्यापारी कुंभ में 75 जनपदों और 12 राज्यों के व्यापारी शामिल होंगे।और मुझे उम्मीद है कि इस तीन सितंबर में हम लोग व्यापारी कि जो ये मुख्य समस्या इस समय की है ecommerce की इस पर कोई ना कोई बड़ा निर्णय कराएंगे। इन सारे विषयों को लेकर और इसके अलावा जो महत्वपूर्ण विषय युवाओं को व्यापार से जोड़ना। युवाओं के प्रति आकर्षण पैदा करना कि वो व्यापार क्षेत्र में आएं, उद्योग क्षेत्र में आएं। विदेशी कंपनियों का सामान खरीदने के बजाय हम सामान बाहर भेजने वाले बने, निर्यातक बने इस पर काम कर रहे हैं। सरकार की जो योजनाएं हैं वो आम व्यापारी तक पहुंचे इस पर हम काम कर रहे हैं और तीन सितंबर को जो स्वदेशी व्यापारी कुंभ होगा उसमें पचहत्तर जनपदों के और देश के लगभग बारह राज्यों के व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, एक नया इतिहास, एक नई तारीख हम तीन सितंबर को लिखेंगे।
स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक से बदसलूकी, डॉक्टरों ने ठप की सेवाएं

अखण्डनगर/ सुल्तानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर में बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब अधीक्षक डॉ. सतेन्द्र सिंह के कक्ष में एक युवक ने कथित तौर पर बदसलूकी करते हुए उन पर किया हमला । शोर सुनकर अस्पताल में मौजूद लोगों ने युवक को दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक अमित सिंह युवक को थाने ले गए। घटना के विरोध में स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर थाने पहुंचकर विरोध जताया। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।