मुजफ्फरनगर में जज रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट से 97 मुकदमों की फाइलें वापस

- 8 महीने में 10 मामलों में 22 दोषियों को सुनाई थी फांसी की सजा; जिला जज के आदेश के बाद लंबित मामलों की फाइलें मंगाई गईं

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर की अदालत से हत्या और अन्य जघन्य अपराधों से जुड़े 97 लंबित मामलों की फाइलें वापस मंगा ली गई हैं। यह कार्रवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार सिंह के आदेश के बाद की गई है। जारी आदेश में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने कहा कि वर्तमान में लंबित मामलों की फाइलें कानून के अनुसार निस्तारण के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुजफ्फरनगर की अदालत में वापस मंगाई जा रही हैं।
रवि कुमार दिवाकर वाराणसी के चर्चित ज्ञानवापी मामले की सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए थे। मुजफ्फरनगर में अपने कार्यकाल के दौरान उनकी अदालत ने आठ महीने में 10 मामलों में 22 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी।

- सुरक्षा में बदलाव पर जज ने जताई आपत्ति
इसी बीच न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था में कथित बदलाव को लेकर पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सुरक्षा में तैनात गनर कांस्टेबल रविंद्र सिंह ठकुंरैला को उनकी सहमति और जानकारी के बिना बदल दिया गया।
न्यायाधीश ने पत्र में कहा है कि शासनादेश और इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मी को बदलने का निर्णय बिना उन्हें जानकारी दिए क्यों लिया गया, इस पर उन्होंने सवाल उठाया है।

फिलहाल 97 मामलों की फाइलें वापस लेने और सुरक्षा में बदलाव से जुड़े दोनों घटनाक्रम अलग-अलग प्रशासनिक प्रक्रियाओं के रूप में सामने आए हैं।
मुज़फ्फरनगर दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर भरे पानी में स्कूल जा रहे बच्चों की ई रिक्शा पलटी,बड़ा हादसा टला
ई रिक्शा चालक का मोबाइल पानी में गिरकर खुआ

विपिन राठौर मीरापुर

मीरापुर। मंगलवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों की ई रिक्शा दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित मार्डन पेट्रोल पंप के समीप मार्ग पर बारिश का पानी भरा होने के कारण ई रिक्शा पानी में पलट गई। ई रिक्शा पानी में पलटने से बच्चे पानी में गिर गए आसपास के लोगों ने बच्चों को पानी से सकुशल निकाला
सोमवार देर शाम से हो रही बारिश के कारण दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित मार्डन पेट्रोल पंप के समीप मार्ग पर कई फिट बारिश का पानी भर गया था। मंगलवार की सुबह गांव कैथोडा की आशियाना कालोनी निवासी आबाद के बच्चे अयान, अलाईश व अरहम ई रिक्शा द्वारा बाईपास स्थित एक स्कूल में पढ़ाई के लिए जा रहे थे। ई रिक्शा चालक संदीप जैसे ही मार्ग में भरे पानी में ई रिक्शा लेकर पहुंचा तो मार्ग में बने गड्ढों में ई रिक्शा का पहिया गिर गया और ई रिक्शा पानी में पलट गई और तीनों बच्चे पानी में गिर गए। आसपास के लोगों ने दौड़कर बच्चों को पानी से सकुशल बाहर निकाला और ई रिक्शा को सीधा किया। इस दौरान संदीप का मोबाइल में पानी में गिर कर खो गया। गनीमत रही कि जिस समय बच्चों की ई रिक्शा पानी में पलटी उस समय वहां से कोई बड़ा वाहन नहीं गुजर रहा था नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। नगर पंचायत अध्यक्ष जमील अहमद का कहना है कि तेज बारिश के कारण मार्ग पर पानी भर गया है। पम्प सेट से मार्ग से पानी निकाला जा रहा है
एनीमिया मुक्त भारत अभियान
आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत आज 18 अगस्त 2026, मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई।

इस अवसर पर प्रांतीय प्रकल्प संयोजक संजय मिश्रा का सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि हीमोग्लोबिन एवं रक्त की कमी से कमजोरी, थकान और चक्कर जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। उन्होंने बालिकाओं को आयरन युक्त आहार—हरी सब्जियाँ, चना, गुड़, आंवला एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ लेने तथा फास्ट-फूड से बचने की सलाह दी।

संजय मिश्रा ने वैदिक पुत्री पाठशाला की प्रधानाचार्या एवं शिक्षिकाओं, भारत विकास परिषद् ‘संकल्प’ शाखा के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, महिला सहभागिता एवं समस्त पदाधिकारियों, चिकित्सकगण तथा पूरी टीम को इस सराहनीय एवं जनहितकारी सेवा कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री की AI से अपमानजनक वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड, आक्रोश
(विपिन राठौर मीरापुर।(मुज़फ्फरनगर )
मीरापुर कस्बे के एक युवक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री की कथित रूप से AI तकनीक से तैयार की गई विवादित वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपलोड कर दी । वीडियो में मुख्यमंत्री को घायल अवस्था में दर्शाने के साथ ही उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पुलिस के प्रति अशोभनीय एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

कस्बें के एक युवक द्वारा शाहनवाज कुरैशी के नाम बनाई गई फेसबुक आई डी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विवादित अपमान जनक वीडियो अपलोड की है आरोपी युवक द्वारा उक्त वीडियो में मुख्यमंत्री के सिर पर चोट लगी हुई दर्शाई गई है तथा उनके द्वारा गृहमंत्री अमित शाह और पुलिस के प्रति आपत्तिजनक व  अपमान जनक भाषा का प्रयोग करते हुए दर्शाया गया हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों में इसे लेकर नाराजगी फ़ैल गई । हिंदू संगठनों व भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप गया| भाजपा नेताओं का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की आपत्तिजनक एवं भ्रामक सामग्री प्रसारित कर माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यकर्ताओं ने पुलिस से वायरल वीडियो की जांच कर  आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।.....मामलें  में  इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है वैधानिक कार्रवाई की जा रही है आरोपी को शीघ्र गिरफ़्तार कर लिया जायेगा।
तिरंगे की शान में नवीन मंडी स्थल पर गूंजा वंदे मातरम्, जय भारत माता का उद्घोष
आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नवीन मंडी स्थल स्थित संजय मिश्रा के प्रतिष्ठान पर राष्ट्रध्वज फहराकर आजादी का जश्न हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। तिरंगा फहराते ही “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा।

कार्यक्रम में श्री कृष्ण गोपाल मित्तल प्रांतीय उपाध्यक्ष उतर प्रदेश व्यापार संगठन, धर्मवीर बालियान, अध्यक्ष जाट महासभा राकेश त्यागी, जिला अध्यक्ष बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, विजय प्रताप सिंह, अभिलक्ष मित्तल, राघव मिश्रा इम्तियाज अली खान, रवि शर्मा, सुखबीर सिंह, रमन शर्मा, अरुण गुप्ता, रवि कुच्छल, कुश कुच्छल, रिंकु गुप्ता, विनोद शर्मा, सतेन्द्र मान, सभासद राहुल पवार, मदन शर्मा, निशांत शर्मा अनुराग शर्मा अमरेन्द्र तोमर सुशील कुमार आशीष शर्मा सहित टीम के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, सम्मान और वीर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और संघर्ष को स्मरण करने तथा राष्ट्रहित में पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और देश की प्रगति, समृद्धि एवं अखंडता के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
खतौली इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र बघेल को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मान
आशीष कुमार
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर जिले के लिए गौरव का पल सामने आया है। थाना खतौली के इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र बघेल को उनके साहस और वीरता के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।
15 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के डीजीपी की ओर से इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र बघेल को वीरता पदक से संबंधित सम्मान पत्र प्रदान किया गया। सम्मान की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में खुशी का माहौल देखने को मिला।
इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र बघेल को यह सम्मान उनकी बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। राष्ट्रपति वीरता पदक मिलना न केवल इंस्पेक्टर बघेल के लिए बल्कि पूरे मुजफ्फरनगर पुलिस परिवार के लिए गौरव की बात है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिले इस सम्मान से पुलिसकर्मियों में भी उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों और साथी पुलिसकर्मियों ने इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र बघेल को इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
हरियाली के रंग सखियों के संग—हर्षोल्लास से मना तीज समारोह
नीतू मिश्रा बनीं तीज क्वीन, बिंदु टंडन ने जीता तीज महारानी का खिताब


आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा 13 अगस्त को न्यू दावत पार्टी हॉल, लिंक रोड पर “हरियाली के रंग सखियों के संग” तीज समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पारंपरिक परिधानों में तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।

समारोह का शुभारंभ सावन गीतों एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। महिला सदस्यों के लिए गायन, नृत्य प्रतियोगिता तथा विभिन्न मनोरंजक फन गेम्स आयोजित किए गए। समारोह का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन एवं तीज महारानी का चयन रहा, जिसमें नीतू मिश्रा को तीज क्वीन तथा बिंदु टंडन को तीज महारानी चुना गया। दोनों विजेताओं का उपस्थित सदस्यों ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में पारिवारिक सभा का आयोजन हुआ। इसमें फन गेम्स एवं सरप्राइज गेम्स ने सभी का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगे फूलों, झूलों एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जिसने पूरे वातावरण को सावन और तीज की पारंपरिक छटा से सराबोर कर दिया।

समारोह के समापन पर सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा आयोजित यह आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपरा, महिला सशक्तिकरण, सहभागिता एवं पारिवारिक सौहार्द का सुंदर संगम रहा। महिला सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने समारोह को यादगार बना दिया।
व्यक्ति की बिजनौर गंगा बैराज में कूदने की आशंका
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )

मीरापुर। दो दिन पहले लापता हुई कस्बा निवासी एक व्यक्ति की बिजनौर गंगा बैराज में कूदने की आशंका। परिजन बिजनौर पुलिस व गोताखोरों की मदद से व्यक्ति की गंगा बैराज में तलाश कर रहे है
दो दिन पहले 10 अगस्त को कस्बे के मौहल्ला कोटला निवासी सतबीर उम्र करीब 60 वर्ष शाम के समय लापता हो गए थे। अगले दिन सुबह उनके कपड़े व चप्पल जनपद बिजनौर की गंगा बैराज के गेट नंबर 4 के ऊपर पड़े मिले थे। कपड़ों में मौजूद कागजातों के आधार पर बिजनौर पुलिस ने उनके परिजनों से संपर्क किया और मौके पर बुलाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों की पहचान की। पुलिस और परिजन उसी समय से गोताखोरों की मदद से गंगा बैराज में उनकी तलाश कर रही है
सीओ,इंस्पेक्टर ने शिवभक्तों पर  पुष्पवर्षा की
पुलिसकर्मियों ने जय भोले के जयकारों के साथ साथ पुष्पवर्षा कर किया स्वागत


मीरापुर।संवाददाता-हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कावड़ियों का सम्भालेहड़ा में पुलिस के कांवड़ शिविर में सीओ,इंस्पेक्टर ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया और शिवभक्तों को फल,फ्रूटी,जूस का वितरण कर जलपान कराया। इस दौरान कावड़ियों द्वारा लगाए गए जय भोले के जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा।

शनिवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कावड़ियों पर सम्भालेहड़ा शिविर में सीओ जानसठ ऋषिका सिंह,इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा व इंस्पेक्टर क्राइम सुनील कुमार मिश्रा ने पुष्प वर्षा की।इस दौरान कांवड़ियों ने भी बम भोले के जयकारों से किए गए स्वागत का जवाब दिया। पुष्पवर्षा के दौरान शिवभक्तों के साथ पुलिस कर्मियों ने भी जय भोले के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।पुष्पवर्षा के दौरान कावड़िये डीजे की धुन पर जमकर थिरके जिससे सम्पूर्ण वातावरण आनंदमय बना रहा।पुलिस द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किये जाने से शिवभक्त प्रफुल्लित हो उठे। इस दौरान सीओ ,इंस्पेक्टर समेत सभी पुलिसकर्मियों ने शिवभक्तों को फ्रूटी,फल व जूस वितरित कर बड़े प्रेम से भोजन कराया। स्वागत के बाद में बम भोले के जयकारें लगाते हुए शिवभक्तों ने अपनी यात्रा को आगे बढ़ाया। इस दौरान मुख्यरूप से सीओ ऋषिका सिंह,इंस्पेक्टर राजीव शर्मा,इंस्पेक्टर सुनील मिश्रा, एसएसआई महेन्द्र गौतम,एसआई मोहित कुमार,एसआई मदनपाल,राजेन्द्र बंसल, जितेन्द्र यादव,कालूराम यादव,सचिन चौधरी,अश्वनी शर्मा,डॉ रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।
मीरापुर में हरिद्वार से आने वाले शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करती पुलिस
नायाब तहसीलदार ने श्री राम मंदिर में कावड़ सेवा शिविर का शुभारम्भ किया


मीरापुर।संवाददाता-मीरापुर के श्री राम मंदिर पंजाबी कालोनी में शिवभक्तों की सेवा के लिए लगाए गए कावड़ सेवा शिविर का नायाब तहसीलदार अजय कुमार व विपिन कुमार ने पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया।

मीरापुर कस्बें के श्री राम मंदिर पंजाबी कालोनी में प्रत्येक वर्ष शिवभक्तों की सेवा के लिए मन्दिर समिति द्वारा लगाए जाने वाले  कावड़ सेवा शिविर का शुभारम्भ शनिवार को नायाब तहसीलदार अजय कुमार व विपिन कुमार ने पूजा अर्चना कर किया। इस दौरान दोनों अतिथियों ने  भगवान श्री गणेश,भगवान शिव व हनुमान जी की आरती की तथा भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा कर शिविर का शुभारंभ किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा ही सच्ची सेवा है।इस दौरान हलवे के विशेष प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान शिविर के मुख्य संचालक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सतीश तरीका ने बताया कि मन्दिर समिति द्वारा प्रत्येक  वर्ष शिवभक्तों की सेवा के लिए कावड़ शिविर लगाया जाता है जिसमें  सभी लोग दिन-रात शिवभक्तों की सेवा करते है।शिविर में भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान मुख्यरूप से सतीश तरीका,मनोज मदान, लक्की खुराना,उदित कोहली, स० अमरजीत सिंह,चिराग तरीका,अभिषेक गर्ग,विक्की अरोरा,अंकुर भाटी,सुधांशु अग्रवाल, स० राजेन्द्र सिंह,ब्रजपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
मीरापुर के श्री राम मंदिर में कावड़ शिविर का शुभारंभ करते नायाब तहसीलदार