आलू समस्या को लेकर बैठक कल
फर्रुखाबाद। आलू की गंभीर समस्या को लेकर 20अगस्त को सातनपुर आलू मंडी में 11बजे से किसानों, व्यापारियों, आढ़तियों, निर्यातक शीतगृह मालिकान की सभा होगी। जिसमें आलू समस्या पर विचार विमर्श किया जाए गा। मुख्य वक्ता अजय अनमोल प्रदेश अध्यक्ष किसान आंदोलन, अशोक कटियार प्रदेश प्रभारी किसान आंदोलन सहित कई किसान नेता भाग लेंगे।यह जानकारी संयोजक सुधीर शुक्ला , अरविंद राजपूत ने दी।
रिश्वत लेते जे ई को विजिलेंस ने पकड़ा
फर्रुखाबाद जनपद के जेई अजीत राजपूत गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
विकास खंड कमालगंज के
गुगौरा सब स्टेशन के जूनियर इंजीनियर अजीत राजपूत को रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने  पकड़ा है।
जेई अजीत राजपूत द्वारा पीड़ित से 10 हजार रुपए की रिश्वत लिए जाने का मामला सामने आया है।
क्षमता संवर्धन कार्यशाला में छात्र छात्राओं को दी गई योजनाओं की जानकारी
फर्रुखाबाद।
सी०एम० युवा उद्यमी विकास अभियान योजना को प्रभावी बनाये जाने को उद्‌देश्य से क्षमता संवर्धन कार्यशाला का कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजन कराया गया।

कार्यशाला के प्रथम सत्र में जिलाधिकारी उपयुक्त उद्योग, जि० उ०प्र० उ०वि० के०  प्रधानाचार्य, आई०टी०आई,, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज, फर्क उपायुक्त, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,  जिला समन्वयक, जिला कौशल विकास मिशन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यशाला में जनपद के विभिन्न आई०टी०आई), पॉलिटेक्निक संस्थान विश्वविद्यालयों डिग्री कॉलेजों एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों से लगभग 250-300 छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान युवाओं को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषग योजना, एक जनपद एक व्यंजन योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं एक जनपद एक उत्तपाद टूलकिट एवं प्रशिक्षग योजना के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी પ્રવાન શ્રી મદ્દ સુપાયુવત્ત છંદોન પૂર્વ પ્રશિક્ષો દ્વારા યોખનાઓ જે અંતર્ગત ઉપલબ્ધ વિત્તોય સહાયતા, પાત્રતા, ગ્રાવેન પ્રક્રિયા, ૠળ સુવિધા, परियोजना स्थापना तथा स्वरोजगार एवं रोजगार सृजन के अवसरों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

कार्यशाला के द्वितीय सत्र में योजनाओं के प्रभावी क्रियाचयन एवं बैंक स्तर पर आने वाली सनस्याओं के निराकरण के संबंध में चर्चा की गई। इस सत्र में जिला अग्रणी प्रबन्धक एवं जिला समन्वयक, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, जिला समन्वयक, एच०डी०एफ०सी०, फर्स० जेला समन्वयक, आई०सी०आई०सी०आई जिता सनन्वयक, संन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया,  जिला समन्वयक, पंजाब नेशनल बैंक,  जिला समन्वयक, केनरा बैंक, जिला समन्वयक, इण्डियन ओवरसीज बैंक, जिला समन्वयक, यूनियन बैंक के जिला समन्वयकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला अग्रणी प्रबन्धक एवं जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा योजनाओं में बैंकों की भूमिका, ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया तथा लाभार्थियों को समयबद्ध बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं सुझाव साझा किए गए।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षण एवं तकनीकी संस्थानों में अध्ययनरत युवाओं को तद्यमिता के प्रति प्रेरित करना तथा ૭-જે સ્વરોનનાર સ્થાપિત કરને હેતુ શાસન દ્વારા સંપાતિત કોખનાઓ ના મંત્રિવાષિરુ હામ વિભાના રા ફસ વૌરાન સંર્વોષત પ્રશિક્ષવોં દ્વારા युवाओं को उद्यम स्थापना की प्रक्रिया, योजनाओं के लाभ एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यनिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यनिता विकास केन्द्र द्वारा जनपद के समस्त संबंधित शिक्षण एवं तकनीकी संस्थान से अपील को गई कि वे अधिक से अधिक पात्र छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यगो चेकारा अभियान योजना रो जोड़ने एवं नवीन इकाईयों (ग्रोनफील्ड प्रोजेक्ट्स) की स्थापना पर बल देना जाने हेतु प्रेरित किया जाये। योजना के प्रभावी क्रैयान्वयन से जनपद में उद्यनित, स्वरोजगार एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ गुवाओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्राप्त होंगे।
नागपंचमी के विशेष योग मे पूजा करने उमड़ी भक्तों की भीड*
कांवड़ लेकर पहुंचे 12 वर्ष के बच्चों को देख बम भोले के उद्घोष से गूंज उठा शिवालय


अमृतपुर,फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के कस्बा अमृतपुर स्थित प्राचीन अस्तल ठाकुरद्वारा मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार के दिन पड़ी नागपंचमी को पूजा के विशेष योग की वजह से शिवालयों मे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को दूध ,बेलपत्र, धतूरा, फूल, फल सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया और भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। सावन महीने मे सोमवार को नागपंचमी के विशेष संयोग नेभक्तों की आस्था मे चार चांद लगा दिए। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे। भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल और जल चढ़ाकर भगवान शिव की आराधना की। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।सावन के सोमवार पर बच्चों में भी भगवान शिव की भक्ति को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बलीपट्टी रानी गांव स्थित गंगा घाट से जल भरकर बच्चों की  कांवड़ यात्रा प्राचीन अस्तल ठाकुरद्वारा पहुंची। कांवड़ लेकर पहुंचे बच्चों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान शिव के मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
कांवड़ यात्रा के दौरान बच्चे लगातार बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए तो मंदिर परिसर बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर पहुंचने पर नन्हे मुन्हें बच्चों ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बच्चों की कांवड़ यात्रा को देखने के लिए आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में भी उत्साह दिखाई दिया।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि प्राचीन ठाकुरद्वारा क्षेत्र की धार्मिक आस्था से जुड़ा प्रमुख मंदिर है।
आलू किसानों की बर्बादी को लेकर 20 को होंगी कोल्ड स्टोरेज मालिकों के साथ बैठक, आंदोलन के लिए बनेगी रणनीति
फर्रुखाबाद। आलू किसानों की बर्बादी रोकने को अजय अनमोल की आपात बैठक, अपनी कर्म भूमि फर्रुखाबाद के आलू किसानों की बर्बादी को रोकने के लिए कटियार कोल्ड स्टोरेज में किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने किसान, व्यापारी कोल्ड स्टोरेज मालिक व आलू आढ़तियों के प्रतिनिधियों की आपात बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जहां अन्य देशों में अधिक उत्पादन करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाता है वहीं हमारे  कृषि प्रधान देश में अधिक उत्पादन करने वाले किसानों को अधिक नुकसान झेलना पड़ता है,श्री अनमोल जी ने लगातार दो साल से तबाह हुए आलू किसानों,व्यापारियों को आस्वस्त करते हुए कहा कि अब एकजुट होकर आंदोलन ही करना होगा भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके आलू किसानों की बर्बादी रोकने के लिए सरकार से आलू नीति बनवाने के लिए आंदोलन किया जायेगा, जिसके लिए आगामी 20 अगस्त को सातनपुर आलू मंडी में किसानों, आलू आढ़तियों,कोल्ड स्टोरेज मालिकों की सभा आयोजित की जायेगी जिसमें ठोस रणनीति का ऐलान किया जायेगा, बैठक में प्रमुख रूप से किसान आंदोलन प्रभारी अशोक कटियार, व्यापार मंडल अध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल, कोल्ड स्टोरेज मालिक प्रवीन कटियार,आलू निर्यातक सुधीर शुक्ला, आढ़ती अजय वर्मा, बेचेलाल राजपूत, बृजपाल शाक्य, व्यापार मंडल पिछड़ा वर्ग कल्याण अध्यक्ष रामलड़ैते राजपूत, किसान नेता अरविन्द राजपूत,उन्नतिशील किसान देवकीनंदन वर्मा, राजेश सिंह, संजीव कटियार,सौरभ मिश्रा,मान सिंह आदि मौजूद रहे ।
पीआरडी जवानों को मिली कैशलेस की सुविधा, ड्यूटी भत्ता बढ़ने से जवानों चेहरे खिल उठे, मुख्यमंत्री को दी बधाई
फर्रुखाबाद। पीआरडी के जवानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कैशलेस और ड्यूटी भत्ता बढ़ाए जाने से जवानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है । जवानों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने यह बहुत ही अच्छा कार्य किया है, इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। मंगलवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने जवानों का कैशलेस और ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर उनका उत्साह बढ़ाया है उन्होंने कहा कि जवानों को चाहिए कि मुख्यमंत्री के इस उत्साह को बरकरार रखें।
प्रदेश भर के 78 हजार राशन दुकानदारों का बढ़ा वेतन
राशन दुकानदारों के चेहरे खिले

फर्रुखाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री के द्वारा कोटेदारों का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड ने की। उन्होंने बताया। कि प्रदेश सरकार के द्वारा 78 हजार राशन दुकानदारों का  मानदेय बढ़ाया गया है जो पहले 90 रुपए प्रति कुंतल था । सरकार बढ़ाकर 125 रुपए कर दिया गया है। सरकार ने एक नया नाम भी दिया गया है । अन्नपूर्णा भवन संचालक इसी नाम से जाना जाएगा, आने वाले समय में इनका मानदेय बढ़ने की संभावना है जनपद में कुल 786 राशन की दुकान है और 786 दुकानों में वर्ष 2023- 24 में कुल 75 दुकानें थी। 2024- 25 में भी 75 दुकानें थी। वर्ष 2025- 26 में कुल 38 दुकाने  संकलित हुई 196 के सापेक्ष में 147 दुकान संकलित हुई उनमें 109 दुकानें बनकर तैयार हैं । उन पर कार्य किया जा रहा है।भविष्य में भी इनका और मानदेय बढ़ने की संभावना है , 3 दुकानो को भी  सुविधा दी जा रही है। इस दुकान में  39 प्रकार के सामान बेंच सकेंगे । फर्क इतना है। कि यह किसी प्रकार के नशे की वस्तु और न ही किसी तरह का जलन शील पदार्थ बेंच पाएंगे। जनपद में कुल 196राशन की दुकान में 147 दुकान बनकर तैयार है और 38 दुकानें हैंड ओवर करने को हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ,डीएसओ अनिल कुमार यादव, डीएसओ सहायक राजीव नेहा गुप्ता,और अन्य संबंधित अधिकारी तथा राशन दुकानदार उपस्थित रहे।
भूमि विवाद में फावड़े से हमला:करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने भूमि विवाद में फावड़े से हमला करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है।

यह घटना 30 जून 2026 को औराई थाना क्षेत्र के ग्राम डुढ़ाव में हुई थी। आबादी भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में गिरजाशंकर पुत्र लालजी और अन्य लोगों ने सीताराम पुत्र राजनारायण के घर पर गाली-गलौज की।

आरोपियों ने सीताराम और उनकी बेटी पर फावड़े से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। बीच-बचाव करने आए सुभाष को भी लाठी-डंडों से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर औराई थाने में मु०अ०सं० 280/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 191(2), 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की।

भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। इसी क्रम में रविवार को भरतपुर तिराहे के पास से मुख्य अभियुक्त गिरजाशंकर पुत्र लालजी (42 वर्ष), निवासी ग्राम डुढ़ाव, थाना औराई को गिरफ्तार किया गया।

गिरजाशंकर की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त फावड़ा (आलाकत्ल) बरामद किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक शेतांशु शेखर पंकज और कांस्टेबल रंजीत सिंह, थाना औराई, जनपद भदोही शामिल थे।
17 अगस्त को उचित दर विक्रेताओं को अतिरिक्त लाभांश वितरण कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण

फर्रुखाबाद । प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं को राज्य सरकार के बजट से अतिरिक्त लाभांश वितरण की घोषणा के अवसर पर 17 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे लोकभवन सभागार, लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का जनपद में विधानसभा क्षेत्रवार सजीव प्रसारण किया जाएगा।जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर के निर्देश पर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जनपद में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जनपद की प्रत्येक विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विधानसभा फर्रुखाबाद का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 10:00 बजे आयोजित होगा, जिसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। विधानसभा भोजपुर में विकास खण्ड कमालगंज के सभागार कक्ष, विधानसभा अमृतपुर में विकास खण्ड राजेपुर के सभागार कक्ष तथा विधानसभा कायमगंज में विकास खण्ड कायमगंज के सभागार कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों का समय प्रातः 10:00 बजे निर्धारित है।कार्यक्रम में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से न्यूनतम 100 से 150 उचित दर विक्रेताओं को आमंत्रित किया जाएगा तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आमंत्रित विक्रेताओं में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व रहे। कार्यक्रम स्थल पर लाभार्थियों एवं उचित दर विक्रेताओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लोकभवन, लखनऊ में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम का जनपद के चिन्हित कार्यक्रम स्थलों पर सजीव प्रसारण दिखाए जाने के लिए एलईडी/टीवी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर उचित दर विक्रेताओं को अतिरिक्त लाभांश वितरण से संबंधित बैनर भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
      जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा संबंधित उचित दर विक्रेताओं को कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए उनके नाम, पिता का नाम एवं पते सहित विवरण प्राप्त कर लिया गया है। लाभार्थियों के आगमन आदि की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। सभी संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि शासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया जाए।
भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज का पर्व
                    
फर्रुखाबाद।हेल्पेज फाउंडेशन सोसाइटी' के तत्वावधान में संस्था प्रमुख मोनिका मिश्रा के  नेतृत्व में बिगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हरियाली तीज के पावन पर्व पर  भव्य एव  मनमोहक कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया।
तीज का शुभारंभ शंकर पार्वती के विधि पूजन  के साथ हुआ। तत्पश्चात विधिवत पूजन-अर्चन कर महिलाओं द्वारा नृत्य ,झांकी की प्रस्तुति की गई कार्यक्रम के दौरान हरे रंग की चूड़ियों ,परिधानों में सुसज्जित सैकड़ों महिलाओं द्वारा हाथों पर मेहंदी लगा विभिन्न कार्यक्रम किए गए , माता पार्वती एवं भोलेनाथ के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट की।
श्रद्धालुओं द्वारा फलों का चाय, समोसा इत्यादि प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रुचि मिश्र,मोनिका मिश्रा,रंजना दुबे, सुनीता मिश्रा, सोनल, लवली,  दीपिका, राधा , कल्पना। जसोदा।सोनाली, बीना सक्सेना, रीता रेखा, सीमा, गुड़िया , संगीता, नेमा शालू, बड़ी ,स्वेता ,शीला  उपस्थित रहे।