राज्य भर से राजभवन मार्च में शामिल होने के लिए लोग पटना आ रहे हैं ; ए के-47 चलाने का आदेश देने वाले को निलंबित किया जाए





पटना राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने 01 पोलो रोड, स्थित अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कल 19 अगस्त, 2026 को राजभवन (लोकभवन) मार्च कर रहे हैं। इसमें सभी छात्र, युवा और सभी लोगों से राजभवन (लोकभवन) मार्च में भाग लेने की अपील की है। इन्होंने कहा कि शासन और सत्ता में बैठे हुए लोगों से जवाब मांगा जा रहा है कि छात्र आन्दोलन पर एक के-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया, लेकिन अब तक सरकार से जवाब नहीं मिला है। पेपर लीक मामले पर पूरे राज्यभर में आन्दोलन हुआ, जिसमें लाठियां बरसाई गई, आंसू गैस के गोले छोड़े गये और गोलियां चलायी गई। छात्रों पर ए के -47 का इस्तेमाल किया गया, जिसमें सीवान के तीन लोगों को गोलियां लगी। पटना के मेदांता अस्पताल में इनलोगों का ईलाज चला, लेकिन मुख्यमंत्री इनलोगों से मिलने तक नहीं गये। बिहार में संवेदनहीन और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली सरकार सत्ता में है। कई बार मैं ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखा लेकिन उसका जवाब नहीं मिला। बिना मुख्यमंत्री के अनुमति के गोलियां नहीं चलायी गई। सीवान और जहानाबाद में गोलियां चलायी गई और ए के.47 का इस्तेमाल किया गया। छात्रों पर गोलाबारी करने वाले सिपाही के पास ए के-47 कैसे आई। और किस यूनिट और शस्त्रागार से जारी की गई। हथियार जारी करने का आदेश किसने दिए और आधुनिक हथियार के आवंटन की पूरी कमांड चैन की भूमिका सामने आनी चाहिए। आरोपी सिपाही किस यूनिट में तैनात था क्या हुआ नियमित जिला पुलिस का हिस्सा था क्या वह एसपी की सुरक्षा में तैनात था या एसटीएफ या एसआईटी जैसी विशेष इकाई से संबद्ध था। क्या इससे पहले छात्र प्रदर्शन में ए के-47 का इस्तेमाल हुआ था। भीड़ नियंत्रण की अनुमति किसने दी थी। फायरिंग का आदेश किसने दिया। जिले के आरक्षी अधीक्षक पर अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्हें निलंबित क्यों नहीं किया गया, सिर्फ सिपाही को बली का बकरा बनाया गया है। कारतूसों का हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए। गिर विभाग की भूमिका और जिम्मेदारी क्या है यह स्पष्ट करना चाहिए हथियारों की तैनाती और कानून व्यवस्था की इस पूरी व्यवस्था की निगरानी कैसे होती है यह स्पष्ट करना चाहिए। इन्होंने कहा कि सबसे अफसोस की बात है कि भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री किरण रिजूजू ने पार्लियामेंट को भी गुमराह किया और कहा कि गोलियां नहीं चलायी गई है। जबकि, बिहार सरकार ने अपने शपथ पत्र में माना है कि गोलियां चली है। किस तरह से केंद्र और राज्य सरकार मिलकर छात्रों के मामले पर राजनीति कर रही है और लोगों को गुमराह कर रही है, यह स्पष्ट रूप से सामने आ गया। इन्होंने कहा कि बिहार बेरोजगारी का केंद्र बन गया है और पेपर लीक की राजधानी है। ऐसा कोई भी परीक्षा नहीं है, जिसमें पेपरलीक नहीं हुआ हो। 21 वर्षों से एनडीए की सरकार है लेकिन बिहार में बेरोजगारी, पलायन, पेपरलीक के मामले नम्बर वन पर है। इन्होंने भाजपा नेताओं से पूछा है कि नया बिहार बनाने की बात करते थे। क्या नया बिहार में शिक्षा, चिकित्सा, बिहार का विकास का फिसड्डीपन होना, इसी को नया बिहार माना जाए। बिहार में सृजन घोटाला, डस्टबीन घोटाला, इस्टीमीट घोटाला और भ्रष्टाचार को सरकार के संरक्षण में लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे स्पष्ट होता है कि सरकार आंख मंूदे हुए है। सरकार अपनी गलतियों से नहीं सीखा है और लगातार लोगों के हितों का नुकसान हो रहा है। बिहार में अच्छी शिक्षा, कदाचार मुक्त परीक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त विकास सपना लगने लगा है। बिहार में भर्ती में भी भेदभाव होता है। लोकतांत्रिक तरीके से अधिकार मांगने वाले छात्रों पर ए के-47 चलाया जाता है। बिहार में छात्रों और आम जनों पर जुल्म करने वाली सरकार है। बिहार में सरकार वीक है इसीलिए पेपर लीक होते हैं। परीक्षा प्रणाली में सुधार कहीं नहीं दिखता है। मुख्यमंत्री गोली कांड पर चुप क्यों हैं? न्यायिक जांच का आदेश क्यों नहीं दे रहे हैं? और सीवान के एसपी का तबादला से कुछ नहीं होगा उनका निलंबन क्यों नहीं किया गया? इन्होंने कहा कि कल के आन्दोलन को दबाने के लिए सरकार छात्र नेताओं की गिरफ्तारी करवा रही है और आन्दोलन को दबाने के लिए अनुचित तरीका अपनाया जा रहा है। कल के राजभवन (लोकभवन) मार्च में सभी से शामिल होने की अपील की । संवाददाता सम्मेलन के बाद तेजस्वी प्रसाद यादव जी ने की आर ई 4 अभ्यार्थियों के आन्दोलन में शामिल नेताओं और छात्रों से मिलने के लिए गर्दनीबाग स्थित, धरना स्थल पर पार्टी नेताओं के साथ पहुंचे। और कहा कि अविलंब सरकार इनकी जायज मांगों को पूरा करे। इस अवसर पर संवाददाता सम्मेलन में राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, सांसद श्री संजय यादव, पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, श्री कुमार सर्वजीत, विधान पार्षद डॉ0 सुनील कुमार सिंह, श्री सोनू कुमार राय, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, चितरंजन गगन, डॉ0 अनवर आलम, विनय कुमार यादव, महताब आलम सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे। (एजाज अहमद)
तंबाकू के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, पारस हेल्थ में ‘ऑन्कोलॉजी पार्लियामेंट’का हुआ आयोजन*
` *



पटना। तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान और इसके पूर्ण प्रतिबंध की जरूरत को लेकर मंगलवार को पारस हेल्थ में ‘ऑन्कोलॉजी पार्लियामेंट’ का आयोजन किया गया। पारस हेल्थ, एसोसिएशन ऑफ रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया (एआरओआई) और लाजवंती भगवत नाथ रेडिएशन ऑफ होप (एलबीएनआरओएच) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पटना के विभिन्न स्कूलों के 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। ‘तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध: समय की मांग’ विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तंबाकू के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान, कैंसर के बढ़ते खतरे और तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध की जरूरत को लेकर पक्ष-विपक्ष में अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने अपने तर्कों और विचारों के माध्यम से तंबाकू मुक्त समाज की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के आयोजन सचिव एवं *रेडिएशन ओंकोलॉजी के निदेशक डॉ. शेखर केसरी* ने बताया कि प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 2 से 4 अक्टूबर तक जम्मू में आयोजित होने वाली नेशनल असेंबली में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर पारस एचएमआरआई के *सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. अहमद अब्दुल हई* ने बताया कि तंबाकू के सेवन से फेफड़ा (लंग्स), मुँह, गर्दन और गले के कैंसर की आशंका सबसे अधिक होती है, साथ ही यह लगभग हर प्रकार के कैंसर का एक प्रमुख कारण भी है।तंबाकू आज के समय में धीमा जहर बन चुका है। पारस हेल्थ के *जोनल डाइरेक्टर डॉ. दीपक सिंह* ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच तंबाकू के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि तंबाकू पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की दिशा में युवाओं को जागरूक करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, ताकि युवा स्वयं तंबाकू के खिलाफ आवाज उठाएं। इस कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार नंदिनी चौधरी-सेंट कैरेंस सेकेंडरी स्कूल, द्वितीय पुरस्कार ख्याति राज गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल, जया- सेंट कैरेंस सेकेंडरी स्कूल, तृतीय पुरस्कार निलांश- गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल, मरियम-अलाय फातिमा नर्सिंग कॉलेज को मिला। सेंट क्रेन्स, अलाय फ़ातिमा हई नर्सिंग काॅलेज, गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल समेत कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया एंव डॉ. प्रकाश सिन्हा, एमएस. डॉ. मनीष, जोनल हेड एचआर. कंचन कुमार, निरज कुमार एंव डॉ. नेहा रॉय उपस्थित थे। *पारस हेल्थ के बारे में* पारस हेल्थ पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है।
बिहार में नो सुगर और बिना केमिकल के जुको फ्रेश जूस की आज लांचिंग की गई।




पटना बिहार में नो सुगर और बिना केमिकल के जुको फ्रेश जूस की आज लांचिंग की गई।मार्केट मे मिलने वाले आम जूस से अलग हेल्दी जूस है जो बिहार सरकार के स्टाटप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाया है।डॉक्टर विवेक के द्वारा लाया गया है।सुगर पेशेंट जो मार्किट के आम जूस को नही पी सकते है उनके लिए जुको फ्रेस जूस लाया गया है।इसके कई वर्जन की आज का लांचिंग की गई है जिसका सेवन सभी वर्ग के लोग कर सकते है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन साक्षी मिश्रा कुशवाहा के द्वारा किया गया साक्षी मिश्रा ने कहा कि इस तरह के जूस आने से सभी वर्ग के लोग इसका इस्तेमाल कर पाएंगे साक्षी मिश्रा कुशवाहा ने बताया कि कोविड के बाद लोगों में हेल्थ इश्यूज बहुत ज्यादा आ रहा है आज भी बहुत से लोग हैं जो ठंडा पीना पसंद करते हैं और वैसे में यह जूस लोगों के लिए काफी अच्छा ड्रिंक बन सकता है इसलिए इसमें कोई भी केमिकल नहीं है साक्षी मिश्रा कुशवाहा ने कहा मुझे लगता है यह बिहार का नंबर वन ड्रिंक बनेगा
मिथिला की मिट्टी की खुशबू अब ऑस्ट्रेलिया तक पहुंच रही है : संजय सरावगी* *
, पटना




18 मीट्रिक टन मिथिला मखाना समुद्री मार्ग से ऑस्ट्रेलिया निर्यात, किसानों को मिला बेहतर बाजार मूल्य : संजय सरावगी*

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मिथिला मखाना के ऑस्ट्रेलिया निर्यात पर प्रसन्नता जताते हुए इसे बिहार के किसानों और स्थानीय कृषि उत्पादों के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि मिथिला की मिट्टी की खुशबू अब ऑस्ट्रेलिया तक पहुंच रही है। जीआई टैग प्राप्त मिथिला मखाना ने वैश्विक बाजार में एक और शानदार उपलब्धि दर्ज की है। संजय सरावगी ने कहा कि बिहार से पहली बार 18 मीट्रिक टन मिथिला मखाना समुद्री मार्ग से ऑस्ट्रेलिया निर्यात किया गया है। यह उपलब्धि केवल मखाने के वैश्विक बाजार तक पहुंचने की कहानी नहीं है, बल्कि बिहार के किसानों की मेहनत, मिथिला की पहचान और राज्य के स्थानीय उत्पादों की बढ़ती स्वीकार्यता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस पूरी पहल में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। इसकी खास बात यह है कि निर्यात के लिए मखाना दरभंगा के किसानों से सीधे खरीदा गया। इससे किसानों को बाजार मूल्य की तुलना में करीब 18 प्रतिशत अधिक लाभ प्राप्त हुआ है। यह व्यवस्था किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान के अनुरूप बिहार के स्थानीय उत्पाद अब ‘लोकल टू ग्लोबल’ की यात्रा तय कर रहे हैं। मिथिला मखाना इसका शानदार उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मिथिला का मखाना अब दुनिया के विभिन्न बाजारों में अपनी पहचान बना रहा है। समुद्री मार्ग से ऑस्ट्रेलिया तक इसकी पहली बड़ी खेप का पहुंचना किसानों, कृषि क्षेत्र और बिहार की अर्थव्यवस्था के लिए उत्साहजनक संकेत है। संजय सरावगी ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध होने से किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बिहार की कृषि अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मिथिला के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि मिथिला मखाना आने वाले समय में बिहार की वैश्विक पहचान को और मजबूत करेगा।
पटना में रोटरी क्लब की ‘हेड क्रंचर’ क्विज प्रतियोगिता संपन्न, विद्यार्थियों को मिला वित्तीय साक्षरता का मंत्र




पटना, 8 रोटरी क्लब ऑफ पटना चैरिटेबल सोसाइटी ने ग्रे मैटर के सहयोग से भारतीय नृत्य कला मंदिर में "हेड क्रंचर 2026–27" अंतर-विद्यालय क्विज और "वेल्थ प्रूडेंस" पेप टॉक का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य सूत्रधार व प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रोटेरियन अंतरा मित्रा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़ाकर व्यावहारिक जीवन, वित्तीय साक्षरता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने प्रेसिडेंट-इलेक्ट रोटेरियन अरिजित मित्रा के साथ मिलकर इस भव्य प्रतियोगिता का कुशल समन्वय किया, जिसमें पटना के 20 प्रतिष्ठित स्कूलों के कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने जानकारी दी कि कार्यक्रम में श्री आलोक जॉन (डीन, पटना विमेंस कॉलेज), प्रो. पंकज (पूर्व डीन, इलाहाबाद विश्वविद्यालय) और श्री ज्ञान मोहन (आदि चित्रगुप्त फाइनेंस लिमिटेड) ने छात्रों को करियर और वित्तीय जिम्मेदारी के गुर सिखाए।साथ ही रोटेरियन वैभव ठाकुर और रोटेरियन अनुज राज ने युवाओं को रोटरी की सामाजिक सेवा (CSR) पहलों से रूबरू कराया। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य अतिथि डीआईजी (DIG) श्री व श्रीमती जयंत कांत, क्विज मास्टर श्री व श्रीमती हरि गोविंद, कुमार गौतम, सनी अग्रवाल, अमलेश कुमार, रेखा कुमारी, अनुपम प्रियदर्शी, गौरव कुमार, अमित कुमार और श्री व श्रीमती अमित सिंह जैसे कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही रोटेरियन व उनके जीवनसाथी शैलेंद्र सिन्हा, रोटेरियन व उनके जीवनसाथी टी. एन. गामी, रोटेरियन दंपत्ति मिथिलेश मंडल, रोटेरियन तुहिन शंकर, रोटेरियन सोनाली किशोर, रोटेरियन सैकत सेन गुप्ता, रोटेरियन आर. के. पोद्दार, रोटेरियन रंजीत राम व रोटेरियन एण श्रुति राम और रोटेरियन व उनके जीवनसाथी अभिषेक अपूर्व (चाणक्य) सहित रोटरी क्लब के कई वरिष्ठ सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रतियोगिता के समापन पर उन्होंने बताया कि शानदार प्रदर्शन करने वाली DAV BSEB, सेंट कैरेंस हाई स्कूल, न्यू एरा पब्लिक स्कूल और लोयोला हाई स्कूल की टीमों को ट्रॉफी के साथ कुल ₹33,000 की नकद पुरस्कार राशि दी गई, जो स्वर्गीय असीम कृष्ण मित्रा, स्वर्गीय मीरा मित्रा, स्वर्गीय अभास कुमार मित्रा एवं स्वर्गीय दीप्ति मित्रा की स्मृति में प्रदान की गई।
केनरा बैंक अगमकुआं शाखा द्वारा पटना करेंसी चेस्ट के सहयोग से सिक्के एवं पुराने नोट बदलाव मेले का आयोजन








पटना, बिहार जनता को नए सिक्के और स्वच्छ बैंक नोट आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, केनरा बैंक की अगमकुआं शाखा ने केनरा बैंक पटना करेंसी चेस्ट के सक्रिय सहयोग से आज, 6 अगस्त, 2026 को अगमकुआं शाखा परिसर में एक विशेष 'सिक्का एवं पुराना नोट बदलाव मेला' (Coin and Old Note Exchange Mela) का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की "क्लीन नोट पॉलिसी" (Clean Note Policy) को बढ़ावा देना है, ताकि स्थानीय निवासियों, छोटे व्यवसायियों और बैंक ग्राहकों को गंदे, कटे-फटे या पुराने करेंसी नोटों के बदले बिना किसी परेशानी के नए नोट और विभिन्न मूल्यवर्ग के सिक्के प्राप्त करने का एक मंच मिल सके इस अवसर पर केनरा बैंक अगमकुआं शाखा के प्रबंधक श्री अनिल कुमार, श्री पंकज कुमार, सहायक प्रबंधक उत्कर्ष रंजन, बेबी नेहा, मनीष कुमार, ओम प्रकाश चौधरी, विकास कुमार, संतोष कुमार तथा केनरा बैंक पटना करेंसी चेस्ट से श्री ओम प्रकाश उपस्थित थे।
अपना करोड़ो का टैक्स प्रशांत जी उत्तरप्रदेश में भरते है और बात बिहार की करते हैं: ऋतुराज सिन्हा





पटना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा ने आज बांकीपुर चुनाव प्रचार के संदर्भ में आयोजित जनसभा में जन सुराज के मुख्य सूत्रधार प्रशांत किशोर पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला और उनकी नीयत पर गंभीर सवाल खड़े किए।उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खुद को बिहार का हितैषी, नीति नियंता और माटी का लाल बताता है, उसकी असल आर्थिक निष्ठा और योगदान बिहार के बजाय दूसरे राज्यों के साथ है। प्रशांत किशोर अपनी कंपनियों का करोड़ों रुपये का टैक्स उत्तर प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों में जमा करते हैं। वे वित्तीय लाभ बाहरी राज्यों को पहुंचाते हैं, लेकिन राजनीतिक रोटियां सेकने और जनता को गुमराह करने के लिए उन्हें सिर्फ चुनाव के वक्त बिहार की याद आती है। जब वे बिहार के खजाने में एक रुपया भी टैक्स नहीं देते, तो उन्हें बिहार के विकास, शिक्षा या रोजगार पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर का यह पूरा अभियान पूरी तरह से प्रायोजित और राज्य की जनता के साथ एक बड़ा छलावा है। वे केवल एक राजनीतिक प्रयोग करने और समाज में भ्रम फैलाने के उद्देश्य से बिहार में सक्रिय हैं। बिहार की जनता अब जागरूक हो चुकी है और वह काम करने वालों तथा केवल चुनावी सलाहकार के बीच का अंतर को अच्छी तरह समझती है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार ने दिन-रात मेहनत करके बिहार को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकाला है, जबकि प्रशांत किशोर जैसे लोग केवल बयानबाजी कर राज्य की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।" उन्होंने सीधी चुनौती देते हुए कहा कि "प्रशांत किशोर बिहार की जनता को धोखा देना बंद करें और पहले सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट करें कि उनका वित्तीय और व्यापारिक लगाव उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से क्यों है। बिहार की स्वाभिमानी जनता ऐसे बाहरी और व्यापारिक राजनीति करने वाले चेहरों को कभी स्वीकार नहीं करेगी, जिनके हित कहीं और और बातें कहीं और की होती हैं।"
रयोटो इलेक्ट्रिक्स के फ्रैंचाइजी शोरूम का मंत्री ने किया उद्घाटन





पटना। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर निर्माता कंपनी रयोटो इलेक्ट्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड के नए फ्रैंचाइज शोरूम का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि बिहार सरकार के डॉ. अशोक चौधरी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ. रणवीर नंदन, शोरूम के डायरेक्टर सुमित कुमार ने किया। मौके पर कंपनर के सीईओ संदीप रल्लन मौजूद थे। यह शोरूम कंपनी के राइड द ड्रैगन थीम के तहत देशव्यापी ईवी फ्रैंचाइजिंग विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि यह राज्य के परिवहन एवं आर्थिक विकास एजेंडे में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बढ़ते महत्व को रेखांकित करता है। वहीं डायरेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि शोरूम में बेस से लेकर टॉप मॉडल के ईवी टू-व्हीलर उपलब्ध हैं, जिसकी कीमत 55 हजार से एक लाख तक है। उन्होंने बताया कि यह बिहार का पहला फ्रैंचाइजी स्टोर है। यहां से इच्छुक व्यक्ति डीलरशिप भी ले सकते हैं। आज से रयोटो ईवी की बुकिंग शुरू हो गई है।
संख्या-cm-46524/07/2026 प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल प्रतिभा की खोज,






पटना
.बिहार के खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच - मुख्यमंत्री मुख्य बिंदु :- 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र एवं खेल छात्रवृत्ति के चयन-पत्र वितरित किए गए। विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित कर बिहार के खिलाड़ियों को ओलंपिक, विश्व कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और आई०पी०एल० जैसे बड़े मंचों तक पहुँचाने का लक्ष्य । राष्ट्रीय स्तर के खेलों में बिहार नम्बर-1 बने, हमलोगों को ऐसी तैयारी करनी है। पटना 24 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम, राजवंशीनगर, पटना में खेल विभाग द्वारा आयोजित बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत नियुक्ति पत्र एवं खेल छात्रवृत्ति हेतु चयन पत्र वित्रण समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना' के तहत अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों श्री आकाश दीप एवं श्री मुकेश कुमार सहित कुल 19 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में खिलाड़ियों के लिए सुनहरे भविष्य का एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है। सरकार ने खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति देकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान और प्रोत्साहन हर स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए गौरव का विषय है कि पहली बार किसी खिलाड़ी को डी०एस०पी० जैसे उच्च पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा तथा वे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए और अधिक प्रेरित होंगे। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा उन्हें सम्मानजनक अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाओं और खेल अवसंरचना के विकास पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर से पंचायत स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान एवं खोज अभियान प्रारंभ किया जाएगा। चयनित प्रतिभाओं को व्यवस्थित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा निखारने का समान अवसर मिल सके। पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने पूरे बिहार में 5,000 खेल मैदानों के निर्माण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया है। इसका उद्देश्य गांव-गांव तक खेल संस्कृति का विस्तार करना तथा युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है। पटना स्थित मोइनुल हक स्टेडियम का पुनर्विकास कराया जा रहा है तथा इसके संचालन की जिम्मेदारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बी०सी०सी०आई०) को सौंपी गई है। लगभग 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाला यह स्टेडियम विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित होगा और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने में सक्षम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में खेलों को नई पहचान देने के लिए अनेक ऐतिहासिक पहल किये गये हैं। नालंदा में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है तथा राज्य में तीन अलग-अलग खेलों के विश्व कप स्तर के आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए हैं, जिसमें बिहार की धरती पर भारत ने तीनों विश्व कप जीता। उन्होंने कहा कि इन पहलों से बिहार की खेल क्षमता को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। राष्ट्रीय स्तर के खेलों में बिहार नम्बर-1 बने, हमलोगों को ऐसी तैयारी करनी है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का आह्वान करते हुए कहा कि आपका लक्ष्य केवल पदक जीतना ही नहीं होना चाहिए, बल्कि बिहार को राष्ट्रीय खेलों में देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि बिहार में भी विश्व स्तरीय खेल आयोजन हों और खिलाड़ियों को अपने ही राज्य में उत्कृष्ट सुविधाएँ उपलब्ध हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में बिहार के खिलाड़ी ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, विश्व कप तथा आई०पी०एल० जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर राज्य और देश का गौरव बढ़ाएंगे। राज्य सरकार का संकल्प है कि बिहार को देश की अग्रणी खेल शक्ति बनाया जाए, जहाँ प्रतिभा को अवसर, संसाधन और सम्मान तीनों समान रूप से उपलब्ध हों। ज्ञातव्य है कि आज आयोजित कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी श्री मुकेश कुमार एवं श्री आकाश दीप को पुलिस उपाधीक्षक, एथलेटिक्स खिलाड़ी श्री पियूष राज को पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गयी। इसके अतिरिक्त पाँच पैरा खिलाड़ियों सहित विभिन्न खेल विधाओं के अन्य उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। खेल सम्मान योजना के अंतर्गत श्री सेतु मिश्रा को एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चौंपियनशिप, 2026 में स्वर्ण एवं रजत पदक अर्जित करने तथा एथलेटिक्स में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले बिहार के प्रथम खिलाडी बनने पर 37.50 लाख, श्री विभास्कर कुमार को उक्त प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर 2. लाख तथा शतरंज खिलाड़ी सुश्री मरियम फातिमा को कॉमनवेल्थ यूथ शतरंज चौंपियनशिप, 2026 की ब्लिट्ज स्पर्धा में कांस्य पदक अर्जित करने पर 9 लाख रूपये की पुरस्कार राशि का सांकेतिक चेक मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल विधाओं में उत्कर्ष स्कॉलरशिप योजना, सक्षम स्कॉलरशिप योजना तथा प्रेरणा स्कॉलरशिप योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। बहार खेल छात्रवृत्ति योजना, 2026 के अंतर्गत खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, पोषण, खेल सामग्री, प्रतियोगिताओं में सहभागिता एवं खेल विज्ञान संबंधी सहायता उपलब्ध कराने हेतु उत्कर्ष (20 लाख प्रतिवर्ष), सक्षम (5 लाख प्रतिवर्ष) एवं प्रेरणा (3 लाख प्रतिवर्ष) छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जा रही हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 637 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिनमें उत्कर्ष के अंतर्गत 21, सक्षम के अंतर्गत 184 तथा प्रेरणा के अंतर्गत 432 खिलाड़ी शामिल हैं। प्रेरणा छात्रवृति के अंतर्गत 432 में से 269 खिलाड़ियों का चयन राज्यव्यापी मशाल प्रतिभा खोज कार्यक्रम के माध्यम से किया गया है। समारोह को उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, खेल विभाग के सचिव श्री दीपक आनंद तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविंद्रन शंकरण ने भी संबोधित कियाl कार्यक्रम के दौरान खेल विभाग के सचिव श्री दीपक आनंद ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, खेल विभाग के सचिव श्री दीपक आनंद, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविंद्रन शंकरण, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह सहित खेल विभाग से जुड़े अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।
स्वास्थ्य विभाग *स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल जारी, इन्हीं पर जारी सूचना होगी मान्य*






पटना। बिहार सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत से संबंधित सूचनाओं, वक्तव्यों, कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े संदेशों की प्रमाणिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आमजन, मीडिया प्रतिनिधियों तथा संबंधित सभी पक्षों से अनुरोध है कि वे केवल स्वास्थ्य मंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी सूचनाओं को ही आधिकारिक एवं प्रामाणिक मानें। सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट, भ्रामक अथवा फर्जी सूचना पर विश्वास करने से पूर्व कृपया आधिकारिक हैंडल पर उपलब्ध जानकारी का अवश्य सत्यापन करें। स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय समय-समय पर विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों, विभागीय गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा महत्वपूर्ण घोषणाओं की जानकारी इन्हीं आधिकारिक माध्यमों से साझा करता है। माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल निम्नलिखित हैं— X (Twitter): https://x.com/Nishantjdu81 Facebook: https://www.facebook.com/Nishantjdu81 Instagram: https://www.instagram.com/nishantjdu81 सभी नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे इन्हीं आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अनुसरण करें तथा केवल इन्हीं पर जारी सूचनाओं को अधिकृत एवं विश्वसनीय मानें।