आलू किसानों की बर्बादी को लेकर 20 को होंगी कोल्ड स्टोरेज मालिकों के साथ बैठक, आंदोलन के लिए बनेगी रणनीति
फर्रुखाबाद। आलू किसानों की बर्बादी रोकने को अजय अनमोल की आपात बैठक, अपनी कर्म भूमि फर्रुखाबाद के आलू किसानों की बर्बादी को रोकने के लिए कटियार कोल्ड स्टोरेज में किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने किसान, व्यापारी कोल्ड स्टोरेज मालिक व आलू आढ़तियों के प्रतिनिधियों की आपात बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जहां अन्य देशों में अधिक उत्पादन करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाता है वहीं हमारे कृषि प्रधान देश में अधिक उत्पादन करने वाले किसानों को अधिक नुकसान झेलना पड़ता है,श्री अनमोल जी ने लगातार दो साल से तबाह हुए आलू किसानों,व्यापारियों को आस्वस्त करते हुए कहा कि अब एकजुट होकर आंदोलन ही करना होगा भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके आलू किसानों की बर्बादी रोकने के लिए सरकार से आलू नीति बनवाने के लिए आंदोलन किया जायेगा, जिसके लिए आगामी 20 अगस्त को सातनपुर आलू मंडी में किसानों, आलू आढ़तियों,कोल्ड स्टोरेज मालिकों की सभा आयोजित की जायेगी जिसमें ठोस रणनीति का ऐलान किया जायेगा, बैठक में प्रमुख रूप से किसान आंदोलन प्रभारी अशोक कटियार, व्यापार मंडल अध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल, कोल्ड स्टोरेज मालिक प्रवीन कटियार,आलू निर्यातक सुधीर शुक्ला, आढ़ती अजय वर्मा, बेचेलाल राजपूत, बृजपाल शाक्य, व्यापार मंडल पिछड़ा वर्ग कल्याण अध्यक्ष रामलड़ैते राजपूत, किसान नेता अरविन्द राजपूत,उन्नतिशील किसान देवकीनंदन वर्मा, राजेश सिंह, संजीव कटियार,सौरभ मिश्रा,मान सिंह आदि मौजूद रहे ।
Aug 18 2026, 15:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.2k