बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी बनीं महासचिव
#bjpnewteamnitinnabinvasundhararajesmritiirani
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है। नई टीम में 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव हैं। जिसमें अनुभवी नेताओं और युवा चेहरों का मिश्रण है। वसुंधरा राजे, राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। एक बड़ी बात यह है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पार्टी के मुख्य संगठनात्मक ढांचे में वापसी हुई है।
![]()
वसुंधरा राजे समेत 13 नेता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, सरदार मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराजा, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस सूची में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जगह दी गई है, जिससे संगठन में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा गया है।
![]()
महिला नेताओं की भागीदारी बढ़ी
नई राष्ट्रीय टीम में महिला नेताओं की भी अच्छी भागीदारी दिखाई देती है। नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में 12 महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें वसुंधरा राजे, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन दोशी, डॉ. भारती पवार और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं स्मृति ईरानी, कविता पाटीदार, फांग्नोन कोन्यक और संगीता यादव राष्ट्रीय मंत्री बनी हैं। इसके अलावा रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा अध्यक्ष और प्रीति गांधी को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश की 3 महिलाओं का है, जबकि महाराष्ट्र की 2 और बाकी राज्यों की 1-1 महिला हैं।
![]()
नितिन नवीन ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को दी बधाई
बीजेपी की नई टीम का ऐलान करने के तुरंत बाद नितिन नवीन ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। ”
![]()
भाजपा के आईटे सेल हेड अमित मालवीय को हटा दिया गया है। उनकी जगह दीपक महस्के को नया आईटी सेल हेड बनाया गया है।























नई दिल्ली। देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में बुद्धांजलि रिसर्च फाउंडेशन द्वारा पांचवें भारत सम्मान अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया इस भव्य कार्यक्रम में देश के जाने माने उद्योगपति और वरिष्ठ समाजसेवी संजय सिन्हा को भारत सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया!
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.9k