लखनऊ पुलिस मित्र परिवार एवं ईश वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
“एक हाथ तिरंगा, एक हाथ रक्तदान” के संकल्प के साथ 45 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान महादान
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 16 अगस्त 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) हॉस्पिटल, पार्क रोड, हजरतगंज, लखनऊ में लखनऊ पुलिस मित्र परिवार एवं ईश वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 16वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
लखनऊ पुलिस मित्र परिवार पुलिस विभाग के कर्मियों एवं आम रक्तदाताओं का एक संयुक्त समूह है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की जीवन रक्षा के लिए रक्तदान करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जनजागरूकता पैदा करना है। समूह पुलिस एवं आमजन के बीच सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करने का निरंतर प्रयास करता है।
शिविर में 100 से अधिक समाजसेवियों, युवाओं एवं जागरूक नागरिकों ने सहभागिता की, जिनमें45 रक्तदाताओं एवं रक्त वीरांगनाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर राष्ट्रहित एवं मानवता की सेवा का संकल्प निभाया। 05 रक्त दाताओं ने स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान करने मे असमर्थ रहे!
यह आयोजन लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के संरक्षक एवं सेवानिवृत्त IPS श्री कविंद्र प्रताप सिंह की संरक्षता तथा संस्थापक एवं आयोजक श्री जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में उत्साहपूर्ण एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। युवाओं को रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों का जीवन बचाने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर की सफलता में फाउंडर मेंबर सरिता सिंह, ज्योति खरे सिविल डिफेंस , फाउंडर मेम्बर नूतन वर्मा, प्रचार जंक्शन के डाइरेक्टर सत्यम पांडेय,फाउंडर मेम्बर प्रशांत बाजपेई सिविल डिफेंस( ए डी सी) मनोज वर्मा, शैल वर्मा,वीरेश सिंह सहित अश्वनी कुमार, आशीष सिंह, पवन सिंह, संजय सिंह, अनुज श्रीवास्तव, एडवोकेट रिचा मिश्रा उपाध्यक्ष निर्मल एजूकेशन वेलफेयर सोसाइटी , बी.के. सिन्हा, दीप्ति शर्मा स्वप्निल शुक्ला सुधा टंडन एवं अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
C.M.S... डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल ने शिविर का उद्घाटन कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि “आज आप केवल रक्त नहीं, बल्कि किसी के जीवन की आशा दान कर रहे हैं।”
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ संगीता टंडन एवं ब्लड बैंक के स्टाफ् का विशेष सहयोग रहा!
शिविर के प्रथम रक्तदाता श्री विपिन शुक्ला,दुतिय रक्तदाता शिवम सिंह एवं तृतीय रक्त वीरांगना श्रीमती नूतन वर्मा रहीं।
उक्त रक्तदान शिविर मे रक्त वीरांगना सरिता सिंह, दीप्ति शर्मा, नूतन वर्मा, स्वप्निल शुक्ला, सिम्मी यादव, चित्रसेन सिंह, अमरेश कुमार, धीरेंद्र मिश्रा, अविनाश पांडेय, गौरव, शाहू, रतन सक्सेना,गौरव श्रीवास्तव, बी के सिन्हा, वीरेश सिंह, नीरज मिश्रा, राजेंद्र कुमार, मुरली ,अवधेश राजपूत, अंकुल कुमार,आशीष कुमार,राजेश कुमार, सिविल डिफेंस से रजत द्विवेदी, विशाल चौरसिया, बाराबंकी से आयुष सिंह,अनिल कुमार गौरी शंकर, अमन गुप्ता,सहित कई रक्तवीरो ने एक हाथ तिरंगा एक हाथ रक्तदान किये !
शिविर मे वर्षा फाउंडेशन के फाउंडर अरविंद कुमार जी श्री ईष्ट नारायण चेरिटेबल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों एवं मीडिया बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।![]()

“एक हाथ तिरंगा, एक हाथ रक्तदान” के संकल्प के साथ 45 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान महादान

लखनऊ। निचले क्षोभमंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं उत्तरी हरियाणा पर बने अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरणों के साथ ही मानसूनी द्रोणी का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर में हिमालय की तराई की ओर खिसककर फिरोजपुर, मुज़फ्फरनगर, गोरखपुर, मुंगेर होते हुए उत्तरी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जाने एवं मध्य क्षोभमंडलीय अपरूपण क्षेत्र की अनुकूल परिस्थितियों के प्रभाव से प्रदेश में आगामी 48 घंटो के दौरान प्रदेश में कहीं- कहीं भारी वर्षा के उपरान्त उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी एवं संलग्न पश्चिम बंगाल-उत्तरी उड़ीसा तट पर संकेद्रित अवदाब के आरम्भ में उत्तर- उत्तर- पश्चिमी तथा बाद में उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत 19 अगस्त से प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 23 अगस्त तक भारी वर्षा के साथ 20-21 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
Aug 17 2026, 19:50
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.0k