नारायण ज्ञान धाम में पूर्व पुलिस महानिरीक्षक बीपी त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण
![]()
सुल्तानपुर। जनपद के करौंदीकला क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर तिवारी में स्थित नारायण ज्ञान धाम परिसर में आयोजित शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में नारायण ज्ञान धाम के संस्थापक एवं पूर्व पुलिस महानिरीक्षक बीपी त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया । उपस्थित लोगों द्वारा राष्टृगान एवं राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डा.इन्दुशेखर उपाध्याय, पूर्व आईजी बीपी त्रिपाठी,विशिष्ट अतिथि गण उदयभान सिंह, डा.रणजीत सिंह , रामलाल गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत चांदनी तिवारी ने प्रस्तुत किया। नारायण ज्ञान धाम के संस्थापक एवं पूर्व आई. जी. बी. पी. त्रिपाठी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता वही है जो विवेक, समानता और दूसरों के अधिकारों का सम्मान करते हुए उपयोग की जाए। स्वतंत्रता का अर्थ गरीबी, असमानता और वैचारिक संकीर्णता से मुक्ति पाना भी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत तुलसीदास पीजी कालेज कादीपुर के पूर्वप्राचार्य डा.इन्दुशेखर उपाध्याय ने कहा कि सच्ची स्वतंत्रता वही है जो नैतिक मूल्यों और समाज के कल्याण के लिए निष्ठा के साथ निभाई जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक उदयभान सिंह ने किया । कार्यक्रम का संचालन डा.हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने किया।विशिष्ट अतिथिगण पूर्व प्रधानाचार्य डा .रणजीत सिंह, सेवा निवृत्त शिक्षक रामलाल गुप्ता ने (वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में भारत का उदय) विषयों पर प्रकाश डाला। वक्ता के रूप में विजय बहादुर सिंह, आशाराम एडवोकेट, इन्द्र मणि दूवे,डा.विभा शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किए। सम्मानित मंच पर आये सभी अतिथियो को चन्द्रभूषण तिवारी एवं बाल्मीक तिवारी नें माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।कक्षा 1 से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक छात्र छात्राओं को दिए गये विषयों पर आधारित व्याख्यान प्रतियोगिता करायी गयी। जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार दिया गया। इन बच्चों को मिला पुरस्कार छात्रा चांदनी तिवारी, वैभव सिंह, प्रगति प्रजापति, अंकिता पाल,सितेश प्रजापति,शिवम कन्नौजिया, अमाया त्रिपाठी,शिवांग,शशांक,रहीम,प्राजंल,आरव कन्नौजिया, अर्तिका तिवारी, अनुष्का सिंह,राज प्रजापति,हर्ष प्रजापति, शिवांश प्रजापति,शिवा, आस्था, श्रेया ,आयुषी को मिला पुरस्कार । मौके पर प्रह्लाद तिवारी, धन्नजय त्रिपाठी, हौसिला तिवारी, जयनाथ सिंह,कृष्ण पाल सिंह, रमाशंकर मिश्र, विनोद तिवारी, हरिशंकर तिवारी,संजय मिश्र, हरीराम प्रजापति, विष्णु यादव, बाबूराम प्रजापति, घनश्याम प्रजापति, संजय प्रजापति,राम लौटन पांडे, राकेश तिवारी आदि लोग काफी संख्या में मौजूद रहे।


सुल्तानपुर,खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में आजादी की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय सुल्तानपुर द्वारा पंत स्टेडियम में भव्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
क्रॉस कंट्री रेस में 147 प्रतिभागी सामिल: बालक वर्ग में 05 किमी0 और 03 किमी0 तथा बालिका वर्ग में 03 किमी0 क्रॉस कंट्री रेस कराई गई।
45 बालिकाओं ने भाग लिया प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर,
मयंक पटेल एवं पंकज दुबे द्वारा किया गया। प्रातः 8:00 बजे राजेश कुमार सोनकर द्वारा ध्वजारोहण किया गया और 8:30 बजे से रेस शुरू हुई।
विजेताओं को मिला पुरस्कार* प्रथम से छठे स्थान तक आने वाले बालक/बालिका खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
5 किमी0 बालक वर्ग विजेता:
3 किमी0 बालिका वर्ग विजेता: 1. मन्नशा - प्रथम,
सांत्वना पुरस्कार:- सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में रिद्धि जायसवाल,शगुन,अचि,रितिका सोनकर, अद्विका सोनकर आदि 10 खिलाड़ी शामिल हैं। कार्यक्रम में खेलों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं विधान परिषद सदस्य (MLC) माननीय दिनेश प्रताप सिंह ने स्वदेशी जागरण मंच के ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान से जुड़ते हुए बारकोड स्कैन कर अपना पंजीकरण कराया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह प्रचार प्रमुख धर्मेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में विभाग संयोजक राजीव त्रिपाठी,विभाग सह संयोजक अधिवक्ता आशीष,विभाग महिला प्रमुख शालिनी त्रिपाठी एवं जिला महिला प्रमुख रश्मि तथा उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के मंडल सचिव अयोध्या अमर बहादुर सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने माननीय मंत्री जी का बुके भेंट कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
माननीय मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि स्वदेशी को अपनाना केवल देशी उत्पादों की खरीद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आर्थिक प्रकल्प स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियान देश में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, स्थानीय उत्पादों एवं उद्योगों को बढ़ावा देने तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्वदेशी जागरण मंच की भूमिका देश को आर्थिक रूप सशक्त बनाने की दिशा में भी छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान राष्ट्रहित की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करने का संकल्प ले, तो इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, छोटे एवं लघु उद्योगों को मजबूती मिलेगी और देश की अर्थव्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने मंत्री जी के अभियान से जुड़ने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी तथा स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र प्रथम की भावना को और व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।
*विभाजन की विभीषिका के पीछे कांग्रेस की सत्तालोलुपता : संगम लाल गुप्ता*
*सुल्तानपुर/लखनऊ 14 अगस्त* । शहर का कभी सबसे प्रतिष्ठित विद्यालय रहा "आनंद निकेतन" आज उपेक्षा और बदहाली का शिकार है। परिसर में झाड़-झंकार उगे हैं, बिल्डिंग जर्जर है और साफ-सफाई बरसों से नहीं हुई। स्कूल में अब सिर्फ 40 बच्चे ही रह गए हैं।

8 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.9k