तारिक रहमान की दिल्ली यात्रा से पहले बांग्लादेश ने भारत के सामने रखी शर्त, दोनों देशों के बीच बढ़ी कूटनीतिक सरगर्मी
#bangladeshsetstoughridersforpmtariquerahmansvisittoindia_invitation
बांग्लादेश सरकार ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा को लेकर बड़ा संकेत दिया है। तारिक रहमान के भारत आने से पहले बांग्लादेश ने शर्तें थोपने की कोशिश की। बांग्लादेश ने रविवार को कहा कि उसके प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा तब तक संभव नहीं है जब तक नई दिल्ली पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और ढाका द्वारा वांछित अन्य भगोड़ों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाती।
![]()
बांग्लादेश ने रखी शर्त
प्रथोम आलो की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शाहिदुल करीम ने इसके लिए भारतीय अधिकारियों से द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि के तहत पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और अन्य फरार अपराधियों को जल्द वापस करने के साथ उस्मान हादी की हत्या के आरोपियों को बांग्लादेश को सौंपने का अनुरोध किया है।
![]()
बांग्लादेश ने कहा-अनुकूल माहौल की जरूरत
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, दोनों देशों के अधिकारी रहमान की नई दिल्ली की द्विपक्षीय यात्रा की संभावना के बारे में कई हफ्तों से संपर्क में हैं। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एकेएम शाहिदुल करीम ने कहा कि 5 अगस्त को नई दिल्ली में हसीना की सार्वजनिक बातचीत से चर्चा प्रभावित हुई थी। करीम ने कहा, "हमारा मानना है कि इस यात्रा के लिए अनुकूल वातावरण बनाना आवश्यक है।
![]()
शेख हसीना की प्रेस कांफ्रेंस से बढ़ा विवाद
बयान में आगे कहा गया, "हम दोहराते हैं कि हम संप्रभु समानता, राष्ट्रीय गरिमा, एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में गैर-हस्तक्षेप और पारस्परिक लाभ के आधार पर अपने पड़ोसियों सहित अन्य देशों के साथ मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अपनी 'बांग्लादेश प्रथम' नीति का अनुसरण करना जारी रखेंगे।" बांग्लादेश ने कहा कि रहमान की संभावित यात्रा से जुड़ी प्रक्रिया हसीना द्वारा नई दिल्ली में की गई खुली प्रेस वार्ता से "दूषित" हो गई है, जबकि उन्हें बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण द्वारा मानवता के विरुद्ध अपराधों के लिए दोषी ठहराया जा चुका है।
![]()
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए तारिक रहमान को न्योता
यह बयान 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए तारिक रहमान की नई दिल्ली यात्रा को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच आया है। विदेश मंत्रालय ने 14 अगस्त को कहा था, "हमने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को द्विपक्षीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। हमने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र के लिए भारत आने का भी निमंत्रण दिया है।"























नई दिल्ली। देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में बुद्धांजलि रिसर्च फाउंडेशन द्वारा पांचवें भारत सम्मान अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया इस भव्य कार्यक्रम में देश के जाने माने उद्योगपति और वरिष्ठ समाजसेवी संजय सिन्हा को भारत सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया!
7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.7k