राष्ट्र की एकता और अखंडता की पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों को दिलाई शपथ

फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के  गौरवशाली दिन पर कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया और कार्यालय में नियुक्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई।


80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्वार्टर गार्द में ध्वजारोहण

80वें स्वतंत्रता पर  पुलिस अधीक्षक द्वारा क्वार्टर गार्द में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

*इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता की रक्षा के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक , क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद/लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद/लाइन द्वारा पुलिस लाइन, फतेहगढ़ में वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
वृक्षारोपण के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा समस्त पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई और मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नन्दबाबा दुग्ध मिशन के स्वदेशी गौ संवर्धन योजना द्वारा चयनित गौपालकों का एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद । नंदबाबा दुग्ध मिशन के तहत रविवार को विकास भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक नंदलाल वर्मा के द्वारा आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ०  धीरज कुमार शर्मा का स्वागत किया और कार्यशाला को सम्बोधित किया । इस दौरान  ट्रेनर डॉ० जगत प्रकाश सिंह एवं श्री मनोज कुमार राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक आदि ने गौपालकों को पशुओं के रोगों से बचने, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन का प्रशिक्षण एवं उनका मार्ग दर्शन किया।
नन्दबाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत नन्दनी कृषक समृद्धि योजना में 25 गायों पर 62,50000/- में लाभार्थी को 50 प्रतिशत अनुदान 31,25000/-, मिनी नन्दनी कृषक समृद्धि योजना में 10 गायों पर 21,60000/- में लाभार्थी को 50 प्रतिशत अनुदान 11,60000/-, स्वदेशी गौ संवर्धन में 2 गायों पर 2,00000/- में लाभार्थी को 40 प्रतिशत प्रति गायों पर 80,000/- अनुदान, मुख्यमंत्री प्रगतिशील प्रोत्साहन योजना में लाभार्थी को गिरि गाय, साहिवाल गाय, हरियाणा, थारपारकर गाय के दुग्ध उत्पादन पर 10,000/- से लेकर 15,000/- तक की प्रोत्साहन राशि लाभार्थी को 2 गायों पर सरकार द्वारा दी जा रही है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस अब 17 अगस्त को होगा आयोजित
फर्रुखाबाद । स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2026 को माह के तृतीय शनिवार होने के कारण निर्धारित सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अब 17 अगस्त, 2026 दिन सोमवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद तहसील मुख्यालयों पर किया जाएगा।
शासन द्वारा जारी निर्देशों में अवगत कराया गया है कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालय पर प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2026 को तृतीय शनिवार होने के कारण उक्त दिवस पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संभव नहीं है।
शासन के निर्देशानुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस को 15 अगस्त, 2026 के स्थान पर 17 अगस्त, 2026 दिन सोमवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को शासनादेश में निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
      जनपद के समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
धूमधाम से मनाई गई वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती

फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के तत्वावधान में स्थानीय एक होटल' में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर सेनानी वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जन्म जयंती भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने रानी अवंतीबाई के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को नमन किया।
समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम वर्मा ने की तथा कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री संदेश राजपूत द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं महासभा के उत्तर प्रदेश प्रचार मंत्री फतेहचंद वर्मा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी ने मातृभूमि की रक्षा और स्वाधीनता के लिए अंग्रेजों से डटकर मुकाबला किया और अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका जीवन संपूर्ण राष्ट्र और युवा पीढ़ी के लिए त्याग, शौर्य और स्वाभिमान की निरंतर प्रेरणा है।
अध्यक्षता कर रहे पुरुषोत्तम वर्मा ने समाज को संगठित होकर रानी अवंतीबाई के आदर्शों पर चलने और शिक्षा व सामाजिक उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्रमुख रूप से पदाधिकारी एवं सदस्य कौशलेन्द्र राजपूत (जिला अध्यक्ष, युवा इकाई - अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा)
सुमन राजपूत (जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा ,
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती राजपूत किसान नेता अरविंद राजपूत पवन राजपूत ,संतोष राजपूत अनुज राजपूत, कोषाध्यक्ष सतीश राजपूत जाजपुर प्रधान सोबरन सिंह राजपूत ,नंदराम राजपूत जी आदि लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती जी किसान नेता अरविंद राजपूत  पवन राजपूत नंदराम राजपूत  अनुज राजपूत जी  सत्यवीर राजपूत, जिला महामंत्री रजनेश राजपूत सन्तोष राजपूत, विनोद राजपूत सोवरन राजपूत, रामलडैते राजपूत कमलेश राजपूत शैलेन्द्र राजपूत जेडी राजपूत जनार्दनदत्त सिंह राजपूत प्रतिभा राजपूत लक्ष्मी राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे ।
जनपद न्यायाधीश में विधिक सेवा संदेश नामक पुस्तक का किया विमोचन

फर्रुखाबाद।
स्वतंत्रता दिवस पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद द्वारा न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिस विभाग अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी गयी तथा राष्ट्रीय गान के उपरान्त राष्ट्रीय के प्रति सजग रहने की शपथ दिलायी गयी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद द्वारा प्रकाशित "विधिक सेवा सन्देश" नामक पत्रिका का लोकार्पण एवं विमोचन एडीआर भवन के सभागार में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान अपर जिला जज प्रथम अभिनतम उपाध्याय द्वारा बताया गया कि यह पत्रिका जनोपयोगी है तथा समाज के कमजोर वर्गों के लिए सहयोगी साबित होगी तथा महत्वा पर प्रकाश डाला गया। इस के साथ ही साथ विधिक सेवा सन्देश पत्रिका को न्यायिक अधिकारियों आदि को वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान न्यायिक अधिकारी रितिका त्यागी विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट,  मेराज अहमद अपर जिला जज पॉक्सो एक्ट प्रथम, अंकित मित्तल अपर जिला जज, संजय कुमार षष्ठम अपर जिला जज/एफटीसी प्रथम/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, एवं अन्य समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिंदिया भटनागर द्वारा किया गया।
राष्ट्र की एकता और अखंडता की पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों को दिलाई शपथ

फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के  गौरवशाली दिन पर कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया और कार्यालय में नियुक्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई।


80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्वार्टर गार्द में ध्वजारोहण

80वें स्वतंत्रता पर  पुलिस अधीक्षक द्वारा क्वार्टर गार्द में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

*इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता की रक्षा के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक , क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद/लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद/लाइन द्वारा पुलिस लाइन, फतेहगढ़ में वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
वृक्षारोपण के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा समस्त पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई और मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर शिव गंगा अस्पताल में लहराया तिरंगा, एकता और सेवा का गूंजा संदेश

फर्रुखाबाद। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर शिव गंगा अस्पताल, फर्रुखाबाद देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। युवा भाजपा नेता अवनीश शाक्य ने हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के दौरान पूरा अस्पताल परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया।

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए अवनीश शाक्य ने कहा कि स्वतंत्रता केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना, जरूरतमंदों की मदद करना और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव रखता है, इसलिए क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

शिव गंगा अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। आपसी भाईचारा, सहयोग और जरूरतमंदों की सेवा ही स्वतंत्रता के वास्तविक मायने हैं।

कार्यक्रम में पूर्व कानूनगो शिव कुमार शाक्य, पूर्व नायब तहसीलदार ब्रह्मानंद राजपूत, प्रवक्ता एवं लेखक रामकृष्ण राजपूत, पूर्व प्रवक्ता अंचल सिंह कुशवाहा, एडवोकेट सुभाष चंद्र शाक्य, रामवीर शाक्य, सुमन मौर्य, हिमलेश शाक्य, शेर सिंह शाक्य और संतोष कुमार शाक्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अच्छे स्वास्थ्य और सामाजिक एकता का संदेश

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम महज ध्वजारोहण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्वास्थ्य, सेवा और सामाजिक एकजुटता का संदेश भी देता नजर आया। उपस्थित लोगों ने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने और समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।

तिरंगे की शान, समाज की एकता और बेहतर स्वास्थ्य—इसी संकल्प के साथ शिव गंगा अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया।
पीएम श्री कालेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए


फर्रुखाबाद। पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में देशभक्ति एवं उत्साह के वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।इसके पश्चात छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।प्रधानाचार्य ने उपस्थित छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं अतिथियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की शपथ दिलाई।

विद्यालय के अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री मनोज प्रकाश, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार एवं अन्य अतिथिगणों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री रूपेश गुप्ता, निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उनके देशभक्ति से ओतप्रोत विचारों ने छात्राओं में उत्साह एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया, जिस पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस दौरान छात्राओं ने देशभक्ति से सराबोर होकर विभिन्न राष्ट्रभक्ति नारों के साथ मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली कक्षा 9 A की छात्राओं एवं संबंधित शिक्षिका मोनी चौहान को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को भी स्मृति-चिह्न देकर प्रोत्साहित किया गया।विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक प्रत्येक कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाली छात्राओं को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय स्तर पर सर्वाधिक उपस्थिति के लिए शिक्षिका आरती यादव को भी सम्मानित किया गया।

एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कैडेट्स कात्यायनी, सोना एवं सुहानी सागर को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन छात्राएँ सोना यादव एवं दिव्या गुप्ता ने कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस मौके पर शिक्षिकाएँ आरती यादव, गुलशन जहां, सरिता त्रिवेदी, शैलजा, दीप्ति सिंह, अर्चना गुप्ता, ज्योति,निर्मला सिंह नीलम कश्यप मीनाक्षी भास्कर मोनी चौहान रीता प्रतिभा गीता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को मिष्ठान वितरित किया गया।स्वतंत्रता दिवस समारोह ने छात्राओं में देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
सरकार के नेतृत्व में आमजनमानस निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर : मंत्री
*देश की आजादी में बलिदान देने वाले वीर सपूतों की स्मृति में चलाया जा रहा हर घर तिरंगा अभियान*

*हमारे देश की महान विभूतियों ने किया संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन : विधायक अमृतपुर*

*राष्ट्र की उन्नति के लिए हम सभी को करना होगा एकजुटता के साथ कार्य*

*राष्ट्र की उन्नति के लिए कर्तव्यों एवं अधिकारों के बोध के साथ जीवन में क्रियान्वयन भी अतिआवश्यक : विधायक भोजपुर*

*आजादी का वास्तविक अर्थ - अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी निष्ठापूर्वक अनुपालन : जिलाधिकारी*

*जरूरतमंद व्यक्ति का सहयोग ही "सुशासन एवं लोकतंत्र का मूल उद्देश्य"*

*जनपद में पूर्ण भव्यता, गौरव एवं सम्मान के साथ मनाया गया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस*

जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों को किया सम्मानित


फर्रुखाबाद । 80 वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पूर्ण भव्यता, गरिमा एवं सम्मान के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत एवं जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर की अध्यक्षता में मनाया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी द्वारा जे0एन0बी0 रोड स्थित भारतरत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। राज्य मंत्री, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उत्तर प्रदेश कैलाश सिंह राजपूत , विधायक अमृतपुर  सुशील कुमार शाक्य, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर एवं जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्कूली शिक्षक/शिक्षिकाओं तथा छात्र- छात्राओं द्वारा भारत सरकार के निर्देशानुसार ध्वजारोहण से पूर्व राष्ट्रगीत (वंदे मातरम) का उच्चारण किया गया, तत्पश्चात पूर्ण गरिमा एवं सम्मान के साथ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान (जन गण मन) का वाचन किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सुभाष चंद्र बोस जी की मूर्ति पर माल्यार्पण तथा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण के बाद मुख्य अतिथि मंत्री, जनप्रतिनिधि जिलाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं अन्य महानुभावों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा जनपद से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामचंद्र वर्मा जी की धर्मपत्नी उर्मिला वर्मा का माल्यार्पण कर सम्मान स्वरूप शॉल भेंट किया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम पर जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने हमें आजादी के साथ कुछ जिम्मेदारियां भी प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि आजादी का वास्तविक अर्थ- हम सभी को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी निष्ठापूर्वक अनुपालन करना है।

इस देश का जिम्मेदार नागरिक होने के कारण हम सभी का यह अहम कर्तव्य है, कि हम अपने आसपास के वातावरण को साफ एवं स्वच्छ रखें, यातायात नियमों का पालन करें तथा जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करें।उन्होंने कहा कि हम सभी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करके ही भारत को विकसित राष्ट्र बना सकते हैं। इसी प्रकार जनपद के विकास के लिए जिला प्रशासन एवं जनपदवासियों को एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। हमारा यह विशेष प्रयास है कि फर्रुखाबाद में विकास हो, सड़के बेहतर हो एवं शिक्षा का विकास हो, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो, किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित व सम्मानजनक वातावरण मिले गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे।

जिलाधिकारी ने कहा कि हमें फर्रुखाबाद को योजनाओं के साथ व्यवहार में भी बेहतर बनाना होगा। शहर हमारा स्वच्छ रहे, हम सभी जल संरक्षण करें, पेड़ लगाए, सड़क सुरक्षा का ध्यान रखें, बेटियों की शिक्षा व सम्मान का ध्यान रखें और अफवाहों की बजाय सकारात्मक सोच का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सरकारी कुर्सी अधिकारों के साथ-साथ एक जिम्मेदारी भी है, जब कोई नागरिक कार्यालय में आता है तो वह सरकारी कर्मचारियों के प्रति एक उम्मीद लेकर आता है, इसलिए हमारा सदैव यही प्रयास होना चाहिए कि जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी कार्यालयों से सम्मान लेकर जाए, यही सुशासन और लोकतंत्र का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आज 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें, कि हम अपने देश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएंगे, अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी देंगे, जिस भूमिका में है उसी में ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। एक ईमानदार निर्णय, एक पौधा, एक बचाई हुई जान, एक पढ़ाया हुआ बच्चा, एक मदद किया हुआ गरीब एवं एक बेटी की सुरक्षा व सम्मान ही सही मायने में राष्ट्र निर्माण है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत माता की जय के नारे के साथ हम सभी ऐसा भारत बनाने का संकल्प लें, कि हमारी आने वाली पीढ़ियां भी गर्व से कहें कि हमें ऐसा भारत विरासत में मिला है जिस पर हमको गर्व है, यही हमारी ओर से हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

स्वतंत्रता दिवस पर विधायक भोजपुर  नागेंद्र सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का बोध होने के साथ उनका अपने जीवन में पूर्ण क्रियान्वयन भी होना चाहिए, जिससे स्वतंत्रता सदैव कायम रह सके और यह देश निरंतर उन्नति के पथ पर आगे बढ़ सके।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में  विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य ने कहा कि हमारे देश में महाभारत, रामायण एवं गीता के रचयिता सहित अनेक ऐसे महान संत हुए हैं जिन्होंने विश्व का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आजादी के इतिहास की रचना में भारत के प्रत्येक परिवार ने कोई न कोई योगदान अवश्य दिया है, इसका जीवंत उदाहरण कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 रामचरण वर्मा की धर्मपत्नी उर्मिला वर्मा  हैं। हमारे जनपद में महिला सशक्तिकरण के तहत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं नगर मजिस्ट्रेट के रूप में नारी शक्ति मौजूद हैं जो सत्य और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। हम सभी को एकजुट होकर देश की उन्नति के लिए कार्य करना होगा।

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक  एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य मंत्री, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग कैलाश सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी 80 वें स्वतंत्रता दिवस को बड़ी ही धूमधाम से मना रहे हैं। देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में संपूर्ण भारत में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

इस जनपद में जिलाधिकारी की भूमिका अत्यधिक सक्रिय है, वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करती हैं। वर्तमान सरकार द्वारा अपराध मुक्त प्रदेश के निर्माण हेतु अपराधियों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम सभी निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर जनपद कवि शिवओम अंबर, जिला आबकारी अधिकारी गुरु प्रसाद गुप्ता, भूपेंद्र सिंह तथा विद्यालय की छात्राओं द्वारा भारत की गौरव गाथा पर सुंदर प्रस्तुतियां प्रदान की गई, इसके उपरांत जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों को मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा केंद्रीय कारागार, जिला कारागार एवं महिला बंदी कारागार के चिकित्सालय में बंदियों से उनका कुशल क्षेम जाना गया तथा बंदियों को मिष्ठान एवं फल वितरण कर कारागार परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश चंद्र सहित अन्य महानुभाव तथा जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
तिरंगे की शान में गूंजा अमृतपुर, शहीदों को नमन कर दिलाई राष्ट्रसेवा की शपथ
तहसील परिसर से शहीद स्मारक तक दिखा देशभक्ति का जज्बा, राष्ट्रगान के साथ गूंजे भारत माता की जय के जयकारे

 
अमृतपुर, फर्रुखाबाद

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को अमृतपुर तहसील परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। उप जिलाधिकारी श्वेता साहू ने तहसील प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
ध्वजारोहण के बाद एसडीएम श्वेता साहू ने तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रहित, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करे, यही देश के प्रति सच्ची सेवा है।
इसके बाद एसडीएम श्वेता साहू अमृतपुर स्थित शहीद स्मारक पहुंचीं। यहां उन्होंने वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा। मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और लोगों ने “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के जयकारे लगाकर वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
स्वतंत्रता दिवस पर तहसील परिसर से लेकर शहीद स्मारक तक राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का उत्साह दिखाई दिया। शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प दोहराया गया।
इस मौके पर समस्त कानूनगो, लेखपाल सहित तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।