भाजपा की बैठक में छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को नैतिक समर्थन देने का निर्णय

भाजपा जिला कार्यालय, रामगढ़ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों एवं सभी मोर्चा के अध्यक्षों की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित थे।

बैठक संपन्न होने के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन सरकार में राज्य की जो वर्तमान स्थिति है, वह जगजाहिर है। राज्य सरकार छात्रों, युवाओं के साथ अन्याय एवं अत्याचार करने का काम कर रही है। छात्र बीते 21 दिनों से शांतिपूर्वक और मर्यादित ढंग से आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों की एक ही मांग है कि पिछले 7 साल में हुई तमाम भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई से जांच हो। परंतु सरकार इस पर गंभीरतापूर्वक ध्यान नहीं दे रही है। छात्रों द्वारा अब अपने आंदोलन को और धारदार तरीके से करने का निर्णय लिया गया है। छात्रों के शांतिपूर्ण सभी आंदोलन को भाजपा का नैतिक समर्थन है। राज्य सरकार को सभी भर्ती परीक्षाओं की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा तत्काल करनी चाहिए।

श्री साहू ने कहा उक्त बैठक नियमित प्रक्रिया है जो प्रत्येक माह आयोजित होती है। इसमें आगामी कार्यक्रमों की रचना और पूर्व के कार्यक्रमों की समीक्षा की जाती है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी के कई कार्यक्रम चल रहे हैं, इस पर गहन समीक्षा हुई। प्रदेश पदाधिकारियों की अगली बैठक दुमका में आयोजित की जाएगी।

श्री साहू ने कहा कि पिछले 7 वर्षों से JSSC और JPSC परीक्षाओं में जमकर धांधली हुई है। इस सरकार ने युवाओं की नौकरियों को बेचने का काम किया है। छात्र बारिश के मौसम में भूखे प्यासे लगातार आंदोलनरत हैं लेकिन राज्य सरकार इनकी नहीं सुन रही है। यह आंदोलन केवल झारखंड का नहीं रह गया है, अब पूरे देश का विषय बन गया है। पिछले दिनों दिल्ली में एनडीए के सांसदों ने एक स्वर में छात्रों के पक्ष में आवाज उठाया और पैदल मार्च कर आवाज बुलंद की।

श्री साहू ने कहा कि दिल्ली में जब छात्र प्रदर्शन कर रहे थे तो पूरी दुनिया में देखा कि कैसे प्रधानमंत्री को भद्दी भद्दी गालियां दी गई, उनकी दिवंगत माता को भी नहीं छोड़ा गया। झारखंड के छात्र पूरी मर्यादित तरीके से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी बातों पर ध्यान नहीं दे रही है। इस मामले में राहुल गांधी और कांग्रेस का दोहरा चेहरा भी पूरी तरह सामने आ चुका है।

इसके पूर्व जिला कार्यालय परिसर में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पदाधिकारियों के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया।

इस दौरान बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, बालमुकुंद सहाय, डॉ प्रदीप वर्मा, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू एवं गीता कोड़ा, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सरोज सिंह, सुनिता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव एवं शालिनी बैसखियार, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री सूरज गुप्ता चौरसिया, महिला मोर्चा की अध्यक्षा आरती सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष पवन साहू, युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक राज, एससी मोर्चा के अध्यक्ष किशुन दास एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनवर हयात आदि उपस्थित रहे।

अटल बिहारी वाजपेई को जाता है झारखंड निर्माण का श्रेय : बाबूलाल मरांडी

झारखंड निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर विधानसभा परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। भाजपा नेताओं द्वारा देशहित में उनके विशिष्ट योगदान को याद करते हुए उनके मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया।

मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु रहे हैं। क्या सत्ता पक्ष, क्या विपक्ष, सभी उनका सम्मान करते थे। सभी उनकी राजनीतिक कार्यशैली और विनम्रता के कायल थे। अटल बिहारी ने अपनी सत्ता की परवाह किए बिना पोखरण परमाणु परीक्षण कर दुनिया को भारत की शक्ति का लोहा मनवाया। उनका एक ही उद्देश्य था कि राष्ट्र, शक्तिशाली और समृद्धशाली हो। उन्होंने भारत की सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

श्री मरांडी ने कहा कि जब भी झारखंड की चर्चा होती है, अटल जी का नाम स्वत: पूरे झारखंडवासियों के स्मृति पटल पर उभर आता है। झारखंड निर्माण का श्रेय सिर्फ अटल बिहारी वाजपेई को जाता है। झारखंड गठन की राह में कई झंझावत थे। जहां से राज्य अलग हो रहा था वहां जिनकी सत्ता थी वे लोग प्रारंभ में इसका जोरदार विरोध कर रहे थे। फिर अटल बिहारी वाजपेई जैसे व्यक्तित्त्व ने उन सारी रुकावटों और विरोध का पटाक्षेप करते हुए अलग राज्य का मार्ग प्रशस्त किया और झारखंडवासियों को अलग राज्य की सौगात दी। पूरा झारखंड उनका सदैव ऋणी रहेगा।

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई असाधारण व्यक्तित्व के धनी एक दूरदर्शी राजनेता थे। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की उन्नति, समृद्धि के लिए खपा दिया। उनके विचार और आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

इस दौरान महापौर रोशनी खलको, पूर्व प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डु,प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा,महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार साहू, ललित ओझा ,जितेंद्र वर्मा, बलराम सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

JPSC-JSSC आंदोलन के बीच कांग्रेस की बड़ी बैठक 18 अगस्त को, घेराव की रणनीति पर मंथन

JPSC और JSSC परीक्षाओं में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव की घोषणा की है. इस ऐलान के बाद सरकार और राजनीतिक दलों के स्तर पर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं. कांग्रेस की बैठक को इसी राजनीतिक और छात्र आंदोलन की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

खान -खनिज संशोधन विधेयक और सांगठनिक कामकाजों की भी होगी समीक्षा

बैठक में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 और इसके झारखंड पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों पर भी चर्चा की जाएगी. पार्टी इस मुद्दे पर अपनी स्थिति और आगे की रणनीति पर विचार करेगी. इसके अलावा बैठक में पार्टी के सांगठनिक कामकाज की भी समीक्षा की जाएगी. प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है. कुल मिलाकर 18 अगस्त की बैठक JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के साथ-साथ कांग्रेस की राजनीतिक और सांगठनिक रणनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही

सिल्ली-मुरी-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल का पहिया पटरी से उतरा, एक घंटे में बहाल हुआ परिचालन

सिल्ली-मुरी-बोकारो रेलखंड पर शनिवार तड़के एक बड़ी दुर्घटना टल गई। श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन संख्या 08895 का एक पहिया पोल संख्या 354/एसए-4 के पास पटरी से उतर गया। घटना सुबह-सुबह हुई, जिससे ट्रेन में सवार कांवरियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार ट्रेन के इंजन से तीसरे कोच संख्या एसईसी 64776 का एक पहिया पटरी से नीचे उतर गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ। कोच में सवार सभी कांवरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

रेलवे अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रेलवे ट्रैक के पॉइंट एंड क्रॉसिंग में भेड़िए का सिर फंस जाने के कारण यह हादसा हुआ। पॉइंट एंड क्रॉसिंग वह जगह होती है जहां से ट्रेन एक लाइन से दूसरी लाइन पर जाती है। इसमें चलायमान रेल हिस्से लगे होते हैं जो ट्रेन की दिशा तय करते हैं। इसी हिस्से में अवरोध आने से कोच का पहिया पटरी से उतर गया।

घटना की सूचना मिलते ही रांची रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक करुणा निधि सिंह मौके पर पहुंचे। उनके साथ रेलवे के अधिकारी, रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस के जवान भी पहुंचे। राहत दल ने तुरंत काम शुरू किया और करीब एक घंटे के भीतर कोच को वापस पटरी पर ला दिया। इसके बाद क्षतिग्रस्त कोच को मुरी यार्ड भेज दिया गया।

सुरक्षा के लिहाज से रेलवे ने घटनास्थल पर ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर इस दौरान बोकारो रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया। रेलवे कर्मियों की तेज कार्रवाई के चलते सुबह लगभग 5:15 बजे बोकारो रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन फिर से बहाल कर दिया गया।

रेलवे ने बताया कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और ट्रेन को जांच के बाद आगे के लिए रवाना कर दिया गया है। श्रावणी मेले के दौरान भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया गया तिरंगा, विकसित भारत के निर्माण का लिया गया संकल्प

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को नमन किया। इसके पश्चात डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आदित्य साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है। आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, वह हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है। हमें आजादी के अमृत संकल्प को आगे बढ़ाते हुए एक ऐसे भारत का निर्माण करना है जो सशक्त, समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर हो। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति, महिला शक्ति, किसान, मजदूर, उद्यमी और समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।

स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाना हम सभी की जिम्मेदारी : बाबूलाल मरांडी

मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वीरों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। स्वतंत्रता हमारे लिए गौरव के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संप्रभुता को मजबूत रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

श्री मरांडी ने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार मजबूत हुई है और देश आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों और राष्ट्रनिर्माताओं के संकल्प को साकार करने के लिए मिलकर काम करना होगा तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण करना होगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र प्रथम, विकसित भारत का संकल्प बने जन-जन का संकल्प : कर्मवीर सिंह

मौके पर कर्मवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ सर्वोपरि है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए। राष्ट्र की सेवा, समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

श्री सिंह ने कहा कि आज देश आत्मविश्वास के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आवश्यकता है कि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बने। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक सशक्त, समृद्ध, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर बालमुकुंद सहाय,गणेश मिश्रा, सरोज सिंह, अमित सिंह, हेमंत दास, सूरज चौरसिया, सूर्यमणि सिंह, निर्भय सिंह , समर सिंह, अविनेश सिंह, रमाकांत महतो, अशोक बड़ाईक, प्रकाश सिंह, सतीश सिन्हा, नीरज सिंह, तारिक इमरान, सूरज शाहदेव, रोशनी खलखो, सुबोध सिंह गुड्डू, सत्यनारायण सिंह, शशांक राज, पवन साहू, सुनील साहू, अरुण झा, अनवर हयात, सीमा शर्मा, माया सिंह सिसोदिया, सीमा सिंह, काजल प्रधान, अमरनाथ चौधरी, रमेश सिंह, कमाल ख़ान, नीरज पासवान, धनीनाथ साहू, वरुण साहू, बलराम सिंह, ललित ओझा, राजश्री जयंती, संजय जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।

विकास भवन रांची परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, उप विकास आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन

उप विकास आयुक्त, रांची श्री संजय कुमार भगत ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विकास भवन, रांची परिसर में झंडोत्तोलन किया।

इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक रांची, श्री पारस राणा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण अपर समाहर्त्ता रांची, श्री रामनारायण सिंह एवं अन्य ज़िलास्तरीय पदाधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

उप विकास आयुक्त रांची, श्री संजय भगत ने सभी पदाधिकारी/कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं । इस खास अवसर पर उन्होंने सभी को अपने देश के लिए बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

उप विकास आयुक्त संजय भगत ने फहराया तिरंगा, अधिकारियों को देश सेवा का दिया संदेश

उप विकास आयुक्त, रांची श्री संजय कुमार भगत ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विकास भवन, रांची परिसर में झंडोत्तोलन किया।

इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक रांची, श्री पारस राणा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण अपर समाहर्त्ता रांची, श्री रामनारायण सिंह एवं अन्य ज़िलास्तरीय पदाधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

उप विकास आयुक्त रांची, श्री संजय भगत ने सभी पदाधिकारी/कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं । इस खास अवसर पर उन्होंने सभी को अपने देश के लिए बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

रांची के भू-बंदोबस्त कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने किया झंडोत्तोलन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला भू बंदोबस्त पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने भू-बंदोबस्त कार्यालय रांची में झंडोत्तोलन किया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, श्री राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त राँची,

श्री संजय कुमार भगत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण, अपर समाहर्ता रांची, श्री रामनारायण सिंह, जिला नजारत उप समाहर्ता रांची, डॉ. सुदेश कुमार समेत जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी, कर्मचारी, उपस्थित थे।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने भू-बंदोबस्त कार्यालय के सभी अधिकारियों/पदाधिकारियों/कर्मी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं ।

स्वतंत्रता दिवस पर जेपीएससी मामले पर बोले सीएम हेमंत सोरेन न्याय का दिलाया भरोसा, कितना भी प्रभावशाली हो बचेगा नहीं

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026) के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राज्य की जनता को संबोधित किया।

परीक्षाओं में अल्मिता पर संबोधन

झारखंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर रौनक देखी जा रही है। रांची के मोराबादी मैदान से मुख्यमंत्री संबोधन में झारखंड के प्रत्येक विद्यार्थियों को विश्वास दिलाया कि उनकी मेहनत को कैसे माफ किया किसी भ्रष्ट तंत्र और किसी अनियमित के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा।

तूने कहा कि आज पूरे देश के सामने एक गंभीर चुनौती बनी हुई है परीक्षाओं में अनियमित और प्रश्न की प्रश्न पत्रलिख का मामला। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार केवल कार्रवाई नहीं बल्कि व्यवस्था में परिवर्तन का निर्णय लिया है। जांच पूरी निष्पक्षता से होगी। जो भी दोषी होगा कानून के साथ कठोरता से पेशाब कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों ना हो यदि उनकी संलिप्त सिद्ध होती है तो उसे बक्शा नहीं जाएगा। लेकिन साथ ही हम बिना प्रमाण किसी को दोषी ठहरने की भी राजनीति नहीं करेंगे उदय होगा और निष्पक्ष होगा। उन्होंने झारखंड के युवाओं को विश्वास दिलाया कि अपनी मेहनत पर विश्वास रखिए आपका परिश्रम व्यर्थ नहीं जाएगा आपके सपनों की रक्षा करना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि व्यक्तिगत दायित्व भी है। 

झारखंड के किसानों के लिए मुख्यमंत्री का संबोधन

झारखंड के मुख्यमंत्री ने मोरहाबादी मंच से किसानों को संबोधित करते हुए कहा झारखंड की आत्मा उनके खेतों में बसती है हमारा किसान केवल अन्यथा नहीं बल्कि हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण नींव है। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत राज्य में केवल 2.15 हजार एकड़ में वृक्षारोपण किया गया और लगभग 3 लाख परिवारों को आजीविका के नए माध्यम से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में हमारा प्रयास होगा कि झारखंड का किसान केवल धान उत्पादक बनाकर ना रहे बल्कि कृषि उद्यमी बने।

झारखंड की माता बहनों और बेटियों को संबोधन

महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का जिक्र किया कहा 3 वर्षों से लगातार हमारे बहनों वीडियो के चेहरे पर मुस्कान गारंटी हमारी सरकार बन रही है। ग्रामीण महिला सखी मंडल के माध्यम से संगठित होकर स्वालंबन और आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही है।

रांची से जयंत कुमार की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर चमोली टनल हादसे में प्रभावित झारखण्ड के श्रमिकों के लिए राहत व रेस्क्यू कार्य युद्धस्तर पर

रांची/चमोली

उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर, पीपलकोटी स्थित विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार की शाम लगभग अचानक पानी एवं मलबा भर जाने तथा टनल के धँसने से हादसा हुआ। दुर्घटना के समय सुरंग में कुल 29 श्रमिक कार्य में लगे हुए थे, जिनमें से सात श्रमिकों की मृत्यु हो गई है, 19 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है तथा तीन श्रमिक अभी भी लापता एवं सुरंग में फंसे हुए हैं, जिनका रेस्क्यू कार्य निरंतर जारी है। 

इस घटना की सूचना प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रम आयुक्त कार्यालय द्वारा संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को त्वरित कार्रवाई एवं अंतर-राज्यीय समन्वय हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर सार्वजनिक रूप से जारी किए गए, ताकि दुर्घटना में प्रभावित झारखण्ड के श्रमिकों के परिजनों एवं परिचितों को उनके स्वास्थ्य एवं स्थिति से संबंधित प्रामाणिक जानकारी निरंतर प्रदान की जा सके। 

झारखण्ड के सात श्रमिक प्रभावित

घटना में झारखण्ड के कुल सात श्रमिक प्रभावित हुए हैं। इनमें पूर्वी सिंहभूम जिले के डूगरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पलसबनी निवासी श्विजय हांसदा की इस हादसे में मृत्यु हो गई है। मृतक के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके पैतृक गांव पहुँचाने हेतु कंपनी प्रशासन तथा परिजनों के साथ निरंतर समन्वय बनाकर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करा लिया गया है। एम्बुलेंस के माध्यम से पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया जा रहा है।

 दुर्घटना में झारखण्ड के कुल पांच श्रमिक घायल हुए हैं जिनका इलाज निकटवर्ती अस्पतालों में चल रहा है। घायलों में खूँटी जिले के तपकरा निवासी हाबिल गुड़िया, तोरपा निवासी निथिर भिंगरा तथा सुरुने निवासी दीना बेगरा शामिल हैं, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। इसके अतिरिक्त गुमला जिले के कटकाही निवासी विनोद रावना का दाहिना पैर टूट गया है तथा पूर्वी सिंहभूम जिले के डूगरिया निवासी खेला राम बिसरा गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को त्वरित व समुचित चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 

एक अन्य श्रमिक के फंसे होने की सूचना

वर्तमान में सुरंग में फंसे तीन लापता श्रमिकों को बाहर निकालने हेतु राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जानकारी के अनुसार इन फंसे हुए श्रमिकों में से एक श्रमिक के झारखण्ड से होने की पुष्टि हुई है, जिनकी सटीक पहचान एवं सकुशल वापसी हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।

वहीं दूसरी ओर कंपनी द्वारा मृतक श्रमिक के पीड़ित परिवार को अंतिम संस्कार हेतु तत्काल आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा मृतक श्रमिक के पार्थिव शरीर को झारखण्ड लाने तथा पात्रता के अनुसार मुआवजा, बीमा राशि एवं अन्य वैधानिक सरकारी लाभ अविलंब उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।