स्वतंत्रता दिवस पर सुल्तानपुर में हुई 5KM क्रॉस कंट्री रेस, 147 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा*
सुल्तानपुर,खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में आजादी की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय सुल्तानपुर द्वारा पंत स्टेडियम में भव्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रॉस कंट्री रेस में 147 प्रतिभागी सामिल: बालक वर्ग में 05 किमी0 और 03 किमी0 तथा बालिका वर्ग में 03 किमी0 क्रॉस कंट्री रेस कराई गई। 45 बालिकाओं ने भाग लिया प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर, मयंक पटेल एवं पंकज दुबे द्वारा किया गया। प्रातः 8:00 बजे राजेश कुमार सोनकर द्वारा ध्वजारोहण किया गया और 8:30 बजे से रेस शुरू हुई। विजेताओं को मिला पुरस्कार* प्रथम से छठे स्थान तक आने वाले बालक/बालिका खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 5 किमी0 बालक वर्ग विजेता:
1. आकाश मिश्रा - प्रथम,
2. अंकित पाल - द्वितीय,
3. मो0 सैफ खान - तृतीय,
4. अजय - चतुर्थ,
5. अंकुर यादव - पंचम,
6. शनि यादव - षष्ठम, 3 किमी0 बालिका वर्ग विजेता: 1. मन्नशा - प्रथम,
2. सिमरन - द्वितीय,
3. अनु - तृतीय,
4. रूबी बौद्ध - चतुर्थ,
5. मीनाक्षी - पंचम,
6. दिव्यांशी पाण्डेय - षष्ठम प्रभात फेरी भी निकाली गई:- इस अवसर पर जिला खेल कार्यालय से "प्रभात फेरी" भी निकाली गई जिसमें बालक/बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। क्रीड़ाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। निर्णायक मंडल में मो0 तारिक,मो0 इरशाद, मुनेन्द्र मिश्रा,प्रदीप कुमार यादव,प्रवीण मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद रहे। सांत्वना पुरस्कार:- सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में रिद्धि जायसवाल,शगुन,अचि,रितिका सोनकर, अद्विका सोनकर आदि 10 खिलाड़ी शामिल हैं। कार्यक्रम में खेलों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने ‘मैं भी *स्वदेशी समर्थक’ अभियान से जुड़कर किया पंजीकरण*
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं विधान परिषद सदस्य (MLC) माननीय दिनेश प्रताप सिंह ने स्वदेशी जागरण मंच के ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान से जुड़ते हुए बारकोड स्कैन कर अपना पंजीकरण कराया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह प्रचार प्रमुख धर्मेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में विभाग संयोजक राजीव त्रिपाठी,विभाग सह संयोजक अधिवक्ता आशीष,विभाग महिला प्रमुख शालिनी त्रिपाठी एवं जिला महिला प्रमुख रश्मि तथा उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के मंडल सचिव अयोध्या अमर बहादुर सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने माननीय मंत्री जी का बुके भेंट कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। माननीय मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि स्वदेशी को अपनाना केवल देशी उत्पादों की खरीद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आर्थिक प्रकल्प स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियान देश में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, स्थानीय उत्पादों एवं उद्योगों को बढ़ावा देने तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्वदेशी जागरण मंच की भूमिका देश को आर्थिक रूप सशक्त बनाने की दिशा में भी छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान राष्ट्रहित की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करने का संकल्प ले, तो इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, छोटे एवं लघु उद्योगों को मजबूती मिलेगी और देश की अर्थव्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने मंत्री जी के अभियान से जुड़ने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी तथा स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र प्रथम की भावना को और व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।
अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

सुलतानपुर, अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) रत्नप्रिया जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान गत माह आयोजित बैठक के कार्यवृत्त को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पोर्टल पर अपलोड किए जाने की स्थिति तथा पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई।
          
बैठक में जनपद में लगातार बढ़ रहे सड़क यातायात के दबाव एवं सड़क दुर्घटनाओं की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए शासन की मंशा के अनुरूप सड़क सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़क सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने के संबंध में अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) ने समस्त सड़क निर्माण विभाग, एआरटीओ, पुलिस विभाग संयुक्त रूप में जिन-जिन सड़को पर सर्वाधिक दुर्घटना हुयी है, उसका चिन्हांकन करना सुनिश्चित करें।
        
बैठक को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) ने कहा कि समस्त सड़क निर्माण विभाग कांवड मार्ग पर हुये गड्ढों को तत्काल जी०एस०बी० डाल कर मोटरेबल कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश जनहानि लापरवाही, तेज गति से वाहन चलाने, बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के वाहन संचालन, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण होती है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
         
उन्होंने जनपद के सभी ब्लैक स्पॉट का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्य तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिन स्थानों पर बार-बार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, वहां रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड, रेडियम साइनेज, रंबल स्ट्रिप, व्हाइट लाइन मार्किंग एवं टेबल-टॉप स्पीड ब्रेकर आदि आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल सुनिश्चित कराने को कहा गया, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।
         
अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमित एवं प्रभावी प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, शराब के नशे में वाहन चलाने तथा मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भारी वाहनों के लिए निर्धारित नो-एंट्री व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने तथा शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित एवं सुचारु बनाने के निर्देश दिए।
         
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय से उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एम्बुलेंस सेवाओं एवं ट्रॉमा सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी जोर दिया गया। दुर्घटना संभावित मार्गों पर एम्बुलेंस एवं क्रेन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संपर्क नंबरों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
        
अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) ने एआरटीओ, डीआईओएस तथा बीएसए को निर्देशित किया गया कि जो स्कूल सड़क के किनारे स्थित है, उनके स्कूल टाइम डिफरेंट रखें। उन्होंने बिजली विभाग को निर्देशित किया गया, कि जो खम्भे तथा तार लटके हुये है, उसको ठीक कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बीएसए तथा डीआईओएस को निर्देशित किया कि समस्त स्कूल का ऑडिट करा लें, तथा जिस स्कूल का गेट सड़क पर खुल रहा है, सड़क निर्माण एजेंसी से कोआर्डिनेट करके समुचित सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करा लें। उन्होंने निर्देशित किया कि असरोगा टोल प्लाजा पर खड़े वाहनों के लिए एन०एच०ए०आई० सम्बन्धित तहसील के एसडीएम को पत्र लिख कर उसे हटवाने के लिए कोआर्डिनेट कर लें।
      
अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व है। उन्होंने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए बैनर, फ्लेक्स, डिजिटल प्रचार माध्यमों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने तथा आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए निरंतर प्रेरित करने के निर्देश दिए।
      
बैठक के अंत में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक कार्ययोजना तैयार की। अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) ने सभी विभागों को समयबद्ध, प्रभावी एवं समन्वित ढंग से कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कांग्रेस की सत्तालोलुपता ने देश को दी विभाजन की त्रासदी : संगम लाल गुप्ता*

*विभाजन की विभीषिका के पीछे कांग्रेस की सत्तालोलुपता : संगम लाल गुप्ता*

*1947 में हुए विभाजन में 15  लाख हिन्दू-सिक्ख मारे गए - संगम लाल गुप्ता*

*विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पीड़ित परिवारों को किया गया सम्मानित*

सुल्तानपुर। भारत विभाजन की त्रासदी में मारे गए एवं विस्थापित लाखों लोगों की स्मृति में भाजपा ने शुक्रवार को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने पंजाबी कॉलोनी स्थित विभाजन विभीषिका स्मृति स्मारक पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद गुरुद्वारा से रामनरेश त्रिपाठी सभागार तक गुरू नानक विद्यालय के बच्चों के साथ मौन जुलूस निकाला गया।सभागार में अतिथियों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की और विभाजन विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान विस्थापित परिवारों का सम्मान एवं संगोष्ठी भी आयोजित हुई।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि विभाजन की पीड़ा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह लोगों के संघर्ष और बलिदान की दर्दनाक स्मृति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्तालोलुपता और तुष्टीकरण की राजनीति ने देश के विभाजन का रास्ता प्रशस्त किया। 1947 में सत्ता के लिए लिए गए उस निर्णय की कीमत 15 लाख निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवाकर और करोड़ों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर चुकानी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह दिवस इतिहास के काले अध्याय से सीख लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लेने का अवसर है।
जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि स्मृति दिवस विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों को नमन करने और युवा पीढ़ी को उस त्रासदी की पीड़ा से परिचित कराने का माध्यम है। जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने भी विभाजन की त्रासदी से जुड़े अपने पारिवारिक अनुभव साझा किए। संगोष्ठी को नगर संघचालक सुदीप पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू एवं सरदार बल्देव सिंह ने भी संबोधित किया।
मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि विभाजन विभीषिका से पीड़ित सरदार गुरचरण सिंह, सरदार गुरुदेव सिंह, माता सुदर्शन कौर, माता लाभा कौर एवं सरदार कल्याण सिंह को स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विभाग संघचालक डॉ ए.के. सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी, करूणा शंकर द्विवेदी, डॉ आरए वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, घनश्याम चौहान,सुमन सिंह, विजय त्रिपाठी, गांधी सिंह,संदीप सिंह, आशीष सिंह रानू, अयोध्या प्रसाद वर्मा, आनन्द द्विवेदी, अखिलेश जायसवाल, आलोक आर्य,डॉ प्रीति प्रकाश,बबिता तिवारी, पंकज पटेल,एल.के. दूबे रीना जायसवाल,  रागिनी मिश्रा,पूजा कसौधन, राहुल भान मिश्रा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कांग्रेस की सत्तालोलुपता ने देश को दी विभाजन की त्रासदी : संगम लाल गुप्ता
*विभाजन की विभीषिका के पीछे कांग्रेस की सत्तालोलुपता : संगम लाल गुप्ता*

*1947 में हुए विभाजन में 15  लाख हिन्दू-सिक्ख मारे गए - शंकर गिरि*

*विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पीड़ित परिवारों को किया गया सम्मानित*

सुल्तानपुर। भारत विभाजन की त्रासदी में मारे गए एवं विस्थापित लाखों लोगों की स्मृति में भाजपा ने शुक्रवार को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने पंजाबी कॉलोनी स्थित विभाजन विभीषिका स्मृति स्मारक पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद गुरुद्वारा से रामनरेश त्रिपाठी सभागार तक गुरू नानक विद्यालय के बच्चों के साथ मौन जुलूस निकाला गया।सभागार में अतिथियों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की और विभाजन विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान विस्थापित परिवारों का सम्मान एवं संगोष्ठी भी आयोजित हुई।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि विभाजन की पीड़ा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह लोगों के संघर्ष और बलिदान की दर्दनाक स्मृति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्तालोलुपता और तुष्टीकरण की राजनीति ने देश के विभाजन का रास्ता प्रशस्त किया। 1947 में सत्ता के लिए लिए गए उस निर्णय की कीमत 15 लाख निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवाकर और करोड़ों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर चुकानी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह दिवस इतिहास के काले अध्याय से सीख लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लेने का अवसर है।
जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि स्मृति दिवस विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों को नमन करने और युवा पीढ़ी को उस त्रासदी की पीड़ा से परिचित कराने का माध्यम है। जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने भी विभाजन की त्रासदी से जुड़े अपने पारिवारिक अनुभव साझा किए। संगोष्ठी को नगर संघचालक सुदीप पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू एवं सरदार बल्देव सिंह ने भी संबोधित किया।
मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि विभाजन विभीषिका से पीड़ित सरदार गुरचरण सिंह, सरदार गुरुदेव सिंह, माता सुदर्शन कौर, माता लाभा कौर एवं सरदार कल्याण सिंह को स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विभाग संघचालक डॉ ए.के. सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी, करूणा शंकर द्विवेदी, डॉ आरए वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, घनश्याम चौहान,सुमन सिंह, विजय त्रिपाठी, गांधी सिंह,संदीप सिंह, आशीष सिंह रानू, अयोध्या प्रसाद वर्मा, आनन्द द्विवेदी, अखिलेश जायसवाल, आलोक आर्य,डॉ प्रीति प्रकाश,बबिता तिवारी, पंकज पटेल,एल.के. दूबे रीना जायसवाल,  रागिनी मिश्रा,पूजा कसौधन, राहुल भान मिश्रा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
सुल्तानपुर के प्रतिष्ठित आनंद निकेतन विद्यालय की जमीन पर माफियाओं की नजर, समाजसेवी ने DM को सौंपा ज्ञापन
*सुल्तानपुर/लखनऊ 14 अगस्त* । शहर का कभी सबसे प्रतिष्ठित विद्यालय रहा "आनंद निकेतन" आज उपेक्षा और बदहाली का शिकार है। परिसर में झाड़-झंकार उगे हैं, बिल्डिंग जर्जर है और साफ-सफाई बरसों से नहीं हुई। स्कूल में अब सिर्फ 40 बच्चे ही रह गए हैं।

समाजसेवी एवं जदयू प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पदाधिकारी *ओमप्रकाश उपाध्याय* ने शुक्रवार को विद्यालय का निरीक्षण कर स्थिति देखी। निरीक्षण के बाद उन्होंने ज्ञापन देने से पहले *LIO* को सूचना दी। LIO के साथ जाकर उन्होंने *जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह* को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन देते हुए  श्री उपाध्याय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि "इस विद्यालय की बेशकीमती जमीन पर माफिया लोगों की नजर है। पिछले दिनों उन्होंने एसडीएम को 50 लाख रुपए तक का ऑफर किया था ताकि स्कूल की जमीन पर कब्जा दिलाया जा सके या किसी तरह से घुसपैठ का मौका मिल जाए।"

उन्होंने मांग की कि विद्यालय की साफ-सफाई, मरम्मत, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं तत्काल दुरुस्त की जाएं। 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व पर भी बच्चों के लिए लड्डू-टॉफी की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि "आप लोग स्कूल की बदहाली दूर करके इसे बेहतर बनाएंगे तो जिले के प्रतिष्ठित लोग आपका सम्मान करेंगे।"

ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए *एडीएम प्रशासन प्रिया रतन* ने *एसडीएम सदर गरिमा जी* को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम गरिमा जी ने कहा "मैं अभी जाकर विद्यालय का हाल देखती हूं और जो भी व्यवस्था होगी, हम करेंगे।" चूंकि एसडीएम महोदया विद्यालय की पदेन सचिव भी हैं, इसलिए श्री उपाध्याय ने प्रशासन के त्वरित कदम पर धन्यवाद व्यक्त किया।

एक समय इस विद्यालय में प्रवेश के लिए लोगों की लाइन लगती थी। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन माफियाओं के मंसूबों को नाकाम कर इस ऐतिहासिक विद्यालय को पुनः उसके गौरव में स्थापित करे।
"आजादी अभी अधूरी है, क्रांति बहुत जरूरी" - ओमप्रकाश उपाध्याय

सुल्तानपुर/लखनऊ । वरिष्ठ समाजसेवी एवं राजनीतिक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जदयूउत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि देश की आजादी के 78 साल बाद भी शहीदों का सम्मान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, "यह कैसी है त्रासदी है, कैसा संजोग कि लाखों मे बिकने लगे तो कौड़ी के लोग और जिन्होंने देश के लिए कुर्बानी दी,आज उनकी कीमत नहीं है।"

श्री उपाध्याय ने कहा कि "यह आजादी अभी अधूरी है। क्रांति बहुत जरूरी है। जब तक अमर शहीदों का सम्मान नहीं होगा,तब तक देश का सच्चा उत्थान नहीं हो सकता।"

उन्होंने आगे कहा कि "अंग्रेजों ने देश को लूटा और जाते-जाते अपनी थाली कांग्रेस को सरका दी कि अब तुम लूटो। भारत के लोगों को मिली आजादी लूटपाट की आजादी बनकर रह गई है।"

उन्होंने सरकार और समाज से अपील की कि काकोरी,भगत सिंह, बिस्मिल,अशफाक और चंद्रशेखर आजाद जैसे शहीदों के विचारों को सिर्फ एक दिन याद करने के बजाय उन्हें जीवन में उतारा जाए। नगरों और पार्कों में शहीदों की कटी-अधिकटी प्रतिमाएं लगाकर, ही इतश्री ना किया जाए उनके नाम पर विद्यालय और अस्पताल बनाकर विचारों पर अमल कर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

अंत में उन्होंने नारा दिया - "अमर शहीद अमर रहें, इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय"

"देश को लूट से बचाने के लिए युवाओं को फिर से क्रांति की राह पकड़नी होगी"

सुल्तानपुर में हर घर तिरंगा अभियान में आन-बान-शान के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई*
"बच्चे भी राष्ट्रभक्ति से जुड़ें",कर्मचारियों के साथ साथ जनप्रतिनिधि एवं आम जनता भी शामिल हुए* सुल्तानपुर,स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भाजपा द्वारा "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत सुल्तानपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी और जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर भाजपा के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने मीडिया से रूबरू होते हुए यह जानकारी दी। विजय सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा तिकोनिया पार्क से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। यात्रा में वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे गूंजे। भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज जिला तिरंगा यात्रा आयोजित की गयी थी। आज के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी जी और हमारे जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी जी के नेतृत्व में ये तिरंगा यात्रा तिकोनिया पार्क से निकाली गयी। ये शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वंदे मातरम,भारत माता की जय जैसे नारों की गूंज के साथ ढोल नगाड़े के साथ यात्रा भव्य रूप से निकाली गयी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से तिरंगा लगाने की अपील कर रहे हैं। इसका मकसद लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाना है। इसमें लोगों से तिरंगा को किसान को राष्ट्रभक्त को घर-घर पहुंचाने का आवाहन किया गया। भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ये तिरंगा यात्राएँ लगातार मंडलों में कर रही है लोगों में राष्ट्र भक्ति की भावना आवे। लोग अपने घरों में तिरंगा लगाकर अपने में गर्व महसूस करें। तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है।" उन्होंने कहा कि स्कूल बंद नहीं किए गए। बच्चों को भी तिरंगे से जोड़ना जरूरी है ताकि उनमें देशभक्ति की भावना मजबूत हो। ऐसा नहीं है आज ये जो हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है इसमें जो है स्कूलों के बच्चों को भी निकलना है तिरंगा लेकर। मतलब कोई भी,हर व्यक्ति में एक जज्बा पैदा हो राष्ट्रभक्ति का,देश के प्रति सम्मान का,देश की एकता अखंडता सार्वभौमिकता को मजबूत करने के लिए। आज के बच्चे ये हमारे जागरूक नागरिक हैं,ये जनजी हैं। इनको भी जो है तिरंगा से एक शक्ति मिलती है। एक राष्ट्र के प्रति इनकी भावना मजबूत होती है। तो ऐसी कोई बात नहीं है। हमारे कार्यकर्ता बहुत थे और नौजवान भी। भाजपा मीडिया प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज तिरंगे की कीमत पूरी दुनिया में बढ़ी है। पार्टी स्वतंत्रता दिवस तक हर घर तिरंगा लगाने का अभियान चलाएगी। *बाइट-विजय सिंह रघुवंशी,भाजपा मीडिया प्रभारी*
खनन इंस्पेक्टर ने मारा छापा की कार्यवाई*
सुल्तानपुर खनन इंस्पेक्टर ने मारा छापा, मौके से जेसीबी बरामद जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन इंस्पेक्टर ने छापेमारी कर कार्रवाई की। मौके से एक जेसीबी बरामद की गई,जबकि करीब दर्जनभर ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए,पुलिस और खनन विभाग की टीम को देखकर ग्रामीण उग्र हो गए। बरामद जेसीबी को सीज करने की कार्रवाई, कूरेभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा शंकरगढ़ का है मामला।
तिरंगा यात्रा की धूम, लोगों ने जिले में जगाई देशभक्ति की भावना*
रिपोर्ट/लालजी सुल्तानपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं जयंती पर शहर में दिनभर तिरंगा यात्रा की धूम रही। भारतीय जनता पार्टी,नगरपालिका,होम गार्ड विभाग,शिक्षा विभाग, जिला पंचायतीराज विभाग सहित अन्य विभाग की ओर से तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की रंगोली, निबंध,चित्र सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। तिरंगा यात्रा के जरिये लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं,शिक्षक- शिक्षिकाओं,जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम लोगाें ने हिस्सा लिया। भाजपा व प्रशासन के आयोजन में शहर के तिकोनिया पार्क से तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों यात्राओं का शुभारंभ किया। भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा सुपर मार्केट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद समाप्त हुई। प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। डीजे-ढोल-नगाड़ाें के बीच यात्रा आयोजित हुई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.आरए वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल,विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य,अधिकारी,कर्मचारी व शिक्षक शामिल रहे। इसमें केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,जीआईसी सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। तिकोनिया पार्क में जिला प्रशासन की ओर से सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था।