तिरंगे की शान में नवीन मंडी स्थल पर गूंजा वंदे मातरम्, जय भारत माता का उद्घोष
आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नवीन मंडी स्थल स्थित संजय मिश्रा के प्रतिष्ठान पर राष्ट्रध्वज फहराकर आजादी का जश्न हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। तिरंगा फहराते ही “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा।

कार्यक्रम में श्री कृष्ण गोपाल मित्तल प्रांतीय उपाध्यक्ष उतर प्रदेश व्यापार संगठन, धर्मवीर बालियान, अध्यक्ष जाट महासभा राकेश त्यागी, जिला अध्यक्ष बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, विजय प्रताप सिंह, अभिलक्ष मित्तल, राघव मिश्रा इम्तियाज अली खान, रवि शर्मा, सुखबीर सिंह, रमन शर्मा, अरुण गुप्ता, रवि कुच्छल, कुश कुच्छल, रिंकु गुप्ता, विनोद शर्मा, सतेन्द्र मान, सभासद राहुल पवार, मदन शर्मा, निशांत शर्मा अनुराग शर्मा अमरेन्द्र तोमर सुशील कुमार आशीष शर्मा सहित टीम के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, सम्मान और वीर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और संघर्ष को स्मरण करने तथा राष्ट्रहित में पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और देश की प्रगति, समृद्धि एवं अखंडता के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
खतौली इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र बघेल को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मान
आशीष कुमार
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर जिले के लिए गौरव का पल सामने आया है। थाना खतौली के इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र बघेल को उनके साहस और वीरता के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।
15 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के डीजीपी की ओर से इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र बघेल को वीरता पदक से संबंधित सम्मान पत्र प्रदान किया गया। सम्मान की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में खुशी का माहौल देखने को मिला।
इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र बघेल को यह सम्मान उनकी बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। राष्ट्रपति वीरता पदक मिलना न केवल इंस्पेक्टर बघेल के लिए बल्कि पूरे मुजफ्फरनगर पुलिस परिवार के लिए गौरव की बात है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिले इस सम्मान से पुलिसकर्मियों में भी उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों और साथी पुलिसकर्मियों ने इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र बघेल को इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
हरियाली के रंग सखियों के संग—हर्षोल्लास से मना तीज समारोह
नीतू मिश्रा बनीं तीज क्वीन, बिंदु टंडन ने जीता तीज महारानी का खिताब


आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा 13 अगस्त को न्यू दावत पार्टी हॉल, लिंक रोड पर “हरियाली के रंग सखियों के संग” तीज समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पारंपरिक परिधानों में तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।

समारोह का शुभारंभ सावन गीतों एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। महिला सदस्यों के लिए गायन, नृत्य प्रतियोगिता तथा विभिन्न मनोरंजक फन गेम्स आयोजित किए गए। समारोह का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन एवं तीज महारानी का चयन रहा, जिसमें नीतू मिश्रा को तीज क्वीन तथा बिंदु टंडन को तीज महारानी चुना गया। दोनों विजेताओं का उपस्थित सदस्यों ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में पारिवारिक सभा का आयोजन हुआ। इसमें फन गेम्स एवं सरप्राइज गेम्स ने सभी का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगे फूलों, झूलों एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जिसने पूरे वातावरण को सावन और तीज की पारंपरिक छटा से सराबोर कर दिया।

समारोह के समापन पर सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा आयोजित यह आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपरा, महिला सशक्तिकरण, सहभागिता एवं पारिवारिक सौहार्द का सुंदर संगम रहा। महिला सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने समारोह को यादगार बना दिया।
व्यक्ति की बिजनौर गंगा बैराज में कूदने की आशंका
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )

मीरापुर। दो दिन पहले लापता हुई कस्बा निवासी एक व्यक्ति की बिजनौर गंगा बैराज में कूदने की आशंका। परिजन बिजनौर पुलिस व गोताखोरों की मदद से व्यक्ति की गंगा बैराज में तलाश कर रहे है
दो दिन पहले 10 अगस्त को कस्बे के मौहल्ला कोटला निवासी सतबीर उम्र करीब 60 वर्ष शाम के समय लापता हो गए थे। अगले दिन सुबह उनके कपड़े व चप्पल जनपद बिजनौर की गंगा बैराज के गेट नंबर 4 के ऊपर पड़े मिले थे। कपड़ों में मौजूद कागजातों के आधार पर बिजनौर पुलिस ने उनके परिजनों से संपर्क किया और मौके पर बुलाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों की पहचान की। पुलिस और परिजन उसी समय से गोताखोरों की मदद से गंगा बैराज में उनकी तलाश कर रही है
सीओ,इंस्पेक्टर ने शिवभक्तों पर  पुष्पवर्षा की
पुलिसकर्मियों ने जय भोले के जयकारों के साथ साथ पुष्पवर्षा कर किया स्वागत


मीरापुर।संवाददाता-हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कावड़ियों का सम्भालेहड़ा में पुलिस के कांवड़ शिविर में सीओ,इंस्पेक्टर ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया और शिवभक्तों को फल,फ्रूटी,जूस का वितरण कर जलपान कराया। इस दौरान कावड़ियों द्वारा लगाए गए जय भोले के जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा।

शनिवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कावड़ियों पर सम्भालेहड़ा शिविर में सीओ जानसठ ऋषिका सिंह,इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा व इंस्पेक्टर क्राइम सुनील कुमार मिश्रा ने पुष्प वर्षा की।इस दौरान कांवड़ियों ने भी बम भोले के जयकारों से किए गए स्वागत का जवाब दिया। पुष्पवर्षा के दौरान शिवभक्तों के साथ पुलिस कर्मियों ने भी जय भोले के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।पुष्पवर्षा के दौरान कावड़िये डीजे की धुन पर जमकर थिरके जिससे सम्पूर्ण वातावरण आनंदमय बना रहा।पुलिस द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किये जाने से शिवभक्त प्रफुल्लित हो उठे। इस दौरान सीओ ,इंस्पेक्टर समेत सभी पुलिसकर्मियों ने शिवभक्तों को फ्रूटी,फल व जूस वितरित कर बड़े प्रेम से भोजन कराया। स्वागत के बाद में बम भोले के जयकारें लगाते हुए शिवभक्तों ने अपनी यात्रा को आगे बढ़ाया। इस दौरान मुख्यरूप से सीओ ऋषिका सिंह,इंस्पेक्टर राजीव शर्मा,इंस्पेक्टर सुनील मिश्रा, एसएसआई महेन्द्र गौतम,एसआई मोहित कुमार,एसआई मदनपाल,राजेन्द्र बंसल, जितेन्द्र यादव,कालूराम यादव,सचिन चौधरी,अश्वनी शर्मा,डॉ रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।
मीरापुर में हरिद्वार से आने वाले शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करती पुलिस
नायाब तहसीलदार ने श्री राम मंदिर में कावड़ सेवा शिविर का शुभारम्भ किया


मीरापुर।संवाददाता-मीरापुर के श्री राम मंदिर पंजाबी कालोनी में शिवभक्तों की सेवा के लिए लगाए गए कावड़ सेवा शिविर का नायाब तहसीलदार अजय कुमार व विपिन कुमार ने पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया।

मीरापुर कस्बें के श्री राम मंदिर पंजाबी कालोनी में प्रत्येक वर्ष शिवभक्तों की सेवा के लिए मन्दिर समिति द्वारा लगाए जाने वाले  कावड़ सेवा शिविर का शुभारम्भ शनिवार को नायाब तहसीलदार अजय कुमार व विपिन कुमार ने पूजा अर्चना कर किया। इस दौरान दोनों अतिथियों ने  भगवान श्री गणेश,भगवान शिव व हनुमान जी की आरती की तथा भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा कर शिविर का शुभारंभ किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा ही सच्ची सेवा है।इस दौरान हलवे के विशेष प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान शिविर के मुख्य संचालक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सतीश तरीका ने बताया कि मन्दिर समिति द्वारा प्रत्येक  वर्ष शिवभक्तों की सेवा के लिए कावड़ शिविर लगाया जाता है जिसमें  सभी लोग दिन-रात शिवभक्तों की सेवा करते है।शिविर में भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान मुख्यरूप से सतीश तरीका,मनोज मदान, लक्की खुराना,उदित कोहली, स० अमरजीत सिंह,चिराग तरीका,अभिषेक गर्ग,विक्की अरोरा,अंकुर भाटी,सुधांशु अग्रवाल, स० राजेन्द्र सिंह,ब्रजपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
मीरापुर के श्री राम मंदिर में कावड़ शिविर का शुभारंभ करते नायाब तहसीलदार
दो ठगी मामलों में पीड़ित पहुंचे भाकियू तोमर के पास, निष्पक्ष जांच की मांग
आशीष कुमार
मुजफ्फरनगर में जमीन से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में कथित ठगी की शिकायत लेकर पीड़ित पक्ष भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के समक्ष पहुंचा। एक मामले में करीब 30 लाख रुपये और दूसरे मामले में करीब 47 लाख रुपये की कथित ठगी के आरोप लगाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौधरी संजीव तोमर ने प्रतिनिधि मंडल गठित कर संबंधित अधिकारियों से मिलकर दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच और मुकदमा दर्ज कराने की मांग करने के निर्देश दिए हैं।

पहले मामले में राहत अली और मोहब्बत अली पर आरोप है कि उन्होंने जमीन का सौदा कर बयाना लेने के बाद दूसरी भूमि दिलाने के नाम पर करीब 30 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी की। इस प्रकरण की जांच वर्तमान में सीओ सदर द्वारा की जा रही है। पीड़ित पक्ष ने मांग की है कि निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

वहीं दूसरे मामले में मोहम्मद सुलेमान ने राहत अली, मोहब्बत अली, शाहनवाज समेत अन्य लोगों के खिलाफ करीब 47 लाख रुपये की कथित ठगी का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। शिकायत के बाद मामले की जांच सीओ मंडी को सौंपी गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि जांच शुरू होने से पहले ही संबंधित पक्ष मीडिया के सामने आकर खुद को बेगुनाह बताने लगा, जबकि उन्हें जांच अधिकारी के समक्ष अपना पक्ष रखना चाहिए था।

इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन तोमर ने मोहब्बत अली द्वारा थाना पुरकाजी में अमन के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता पक्ष का कहना है कि जमीन के फ्रंट को लेकर लगाए गए आरोप तथ्यात्मक नहीं हैं। उनका दावा है कि मौके पर लगभग 90 फीट फ्रंट था, जबकि 250 फीट दिखाने का आरोप लगाया गया है। यूनियन ने घटनास्थल का भौतिक निरीक्षण, दस्तावेजों की जांच और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए अमन का नाम मुकदमे से हटाने की मांग की है।

भारतीय किसान यूनियन तोमर ने प्रशासन से तीन प्रमुख मांगें रखी हैं—करीब 30 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज किया जाए, 47 लाख रुपये की कथित ठगी और मारपीट के मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए तथा अमन के विरुद्ध दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कर यदि आरोप असत्य पाए जाएं तो उसका नाम मुकदमे से हटाया जाए। संगठन का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन तोमर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
थाने के मुख्य द्वार पर गिरा थाने में  खड़ा विशाल पीपल का पेड़,महिला समेत कई बाल बाल बचें
थाने का मुख्यद्वार टूटा ,घंटो तक थाने में वाहनों का प्रवेश रहा बाधित

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )मीरापुर|संवाददाता-मीरापुर थाने में मुख्यद्वार के निकट खड़ा सैकड़ो वर्ष पुराना विशाल पीपल का पेड़ शनिवार की सुबह अचानक थाने के मुख्यद्वार व सड़क पर गिर गया,जिससे थाने का मुख्यद्वार टूट गया और थाने की दीवार के बराबर में खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा वहाँ लगा ठंडे पानी का नगर पंचायत का वाटरकूल भी क्षतिग्रस्त हो गया तथा इस दौरान वहाँ से गुजर रही एक महिला इसरत समेत कई लोग पेड़ के नीचे दबने से बाल बाल बच गए,बड़ा हादसा टल गया|पेड़ टूटने से रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया ,पेड़ गिरने से थाने में कई घंटो तक प्रवेश बाधित रहा,घंटो बाद पुलिस ने पेड़ को कटवाकर थाने में प्रवेश का रास्ता खुलवाया
मीरापुर थाने के गेट पर टूटा पड़ा पीपल का पेड़
छोटे-छोटे बच्चों को घर छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, पति ने बच्चों संग थाने पहुंचकर लगाई बरामदगी की गुहार
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )

मीरापुर। संवाददाता-थानाक्षेत्र के गांव कैथोड़ा निवासी एक युवक  ने अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ घर छोड़कर चले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी दो छोटे मासूम बच्चों को घर में अकेला छोड़कर चली गई। साथ ही उसे फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

पीड़ित जावेद शनिवार को अपने दोनों मासूम बच्चों के साथ मीरापुर थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी एक युवक से मोबाइल फोन पर बातचीत करती थी। जावेद का आरोप है कि 25 जुलाई को वह दोनों बच्चों को घर में अकेला छोड़कर उक्त युवक के साथ चली गई।पीड़ित जावेद ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पूर्व उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि उसकी पत्नी उसके साथ है और उसे तलाश करना बंद कर दे, अन्यथा उसकी हत्या कर दी जाएगी।पीड़ित ने पुलिस से पत्नी की बरामदगी तथा अपनी सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )
मीरापुर। शुक्रवार की दोपहर थाना बहसूमा के गांव मोड खुर्द निवासी शाहरुख व मुरसलीन अपनी कार से किसी कार्य से गांव सम्भलहेडा जा रहे थे। कार सवार जैसे ही गांव के समीप पहुंचे तो कार में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। कार सवार दोनों युवकों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया।