अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित
![]()
सुलतानपुर, अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) रत्नप्रिया जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान गत माह आयोजित बैठक के कार्यवृत्त को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पोर्टल पर अपलोड किए जाने की स्थिति तथा पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई।
बैठक में जनपद में लगातार बढ़ रहे सड़क यातायात के दबाव एवं सड़क दुर्घटनाओं की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए शासन की मंशा के अनुरूप सड़क सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़क सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने के संबंध में अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) ने समस्त सड़क निर्माण विभाग, एआरटीओ, पुलिस विभाग संयुक्त रूप में जिन-जिन सड़को पर सर्वाधिक दुर्घटना हुयी है, उसका चिन्हांकन करना सुनिश्चित करें।
बैठक को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) ने कहा कि समस्त सड़क निर्माण विभाग कांवड मार्ग पर हुये गड्ढों को तत्काल जी०एस०बी० डाल कर मोटरेबल कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश जनहानि लापरवाही, तेज गति से वाहन चलाने, बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के वाहन संचालन, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण होती है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने जनपद के सभी ब्लैक स्पॉट का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्य तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिन स्थानों पर बार-बार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, वहां रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड, रेडियम साइनेज, रंबल स्ट्रिप, व्हाइट लाइन मार्किंग एवं टेबल-टॉप स्पीड ब्रेकर आदि आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल सुनिश्चित कराने को कहा गया, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।
अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमित एवं प्रभावी प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, शराब के नशे में वाहन चलाने तथा मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भारी वाहनों के लिए निर्धारित नो-एंट्री व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने तथा शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित एवं सुचारु बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय से उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एम्बुलेंस सेवाओं एवं ट्रॉमा सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी जोर दिया गया। दुर्घटना संभावित मार्गों पर एम्बुलेंस एवं क्रेन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संपर्क नंबरों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) ने एआरटीओ, डीआईओएस तथा बीएसए को निर्देशित किया गया कि जो स्कूल सड़क के किनारे स्थित है, उनके स्कूल टाइम डिफरेंट रखें। उन्होंने बिजली विभाग को निर्देशित किया गया, कि जो खम्भे तथा तार लटके हुये है, उसको ठीक कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बीएसए तथा डीआईओएस को निर्देशित किया कि समस्त स्कूल का ऑडिट करा लें, तथा जिस स्कूल का गेट सड़क पर खुल रहा है, सड़क निर्माण एजेंसी से कोआर्डिनेट करके समुचित सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करा लें। उन्होंने निर्देशित किया कि असरोगा टोल प्लाजा पर खड़े वाहनों के लिए एन०एच०ए०आई० सम्बन्धित तहसील के एसडीएम को पत्र लिख कर उसे हटवाने के लिए कोआर्डिनेट कर लें।
अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व है। उन्होंने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए बैनर, फ्लेक्स, डिजिटल प्रचार माध्यमों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने तथा आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए निरंतर प्रेरित करने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक कार्ययोजना तैयार की। अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) ने सभी विभागों को समयबद्ध, प्रभावी एवं समन्वित ढंग से कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।![]()


*विभाजन की विभीषिका के पीछे कांग्रेस की सत्तालोलुपता : संगम लाल गुप्ता*
*सुल्तानपुर/लखनऊ 14 अगस्त* । शहर का कभी सबसे प्रतिष्ठित विद्यालय रहा "आनंद निकेतन" आज उपेक्षा और बदहाली का शिकार है। परिसर में झाड़-झंकार उगे हैं, बिल्डिंग जर्जर है और साफ-सफाई बरसों से नहीं हुई। स्कूल में अब सिर्फ 40 बच्चे ही रह गए हैं।

"बच्चे भी राष्ट्रभक्ति से जुड़ें",कर्मचारियों के साथ साथ जनप्रतिनिधि एवं आम जनता भी शामिल हुए*
सुल्तानपुर,स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भाजपा द्वारा "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत सुल्तानपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी और जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर भाजपा के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने मीडिया से रूबरू होते हुए यह जानकारी दी। विजय सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा तिकोनिया पार्क से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। यात्रा में वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे गूंजे।
भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज जिला तिरंगा यात्रा आयोजित की गयी थी। आज के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी जी और हमारे जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी जी के नेतृत्व में ये तिरंगा यात्रा तिकोनिया पार्क से निकाली गयी। ये शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वंदे मातरम,भारत माता की जय जैसे नारों की गूंज के साथ ढोल नगाड़े के साथ यात्रा भव्य रूप से निकाली गयी।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से तिरंगा लगाने की अपील कर रहे हैं। इसका मकसद लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाना है। इसमें लोगों से तिरंगा को किसान को राष्ट्रभक्त को घर-घर पहुंचाने का आवाहन किया गया। भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ये तिरंगा यात्राएँ लगातार मंडलों में कर रही है लोगों में राष्ट्र भक्ति की भावना आवे। लोग अपने घरों में तिरंगा लगाकर अपने में गर्व महसूस करें।
तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है।" उन्होंने कहा कि स्कूल बंद नहीं किए गए। बच्चों को भी तिरंगे से जोड़ना जरूरी है ताकि उनमें देशभक्ति की भावना मजबूत हो। ऐसा नहीं है आज ये जो हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है इसमें जो है स्कूलों के बच्चों को भी निकलना है तिरंगा लेकर। मतलब कोई भी,हर व्यक्ति में एक जज्बा पैदा हो राष्ट्रभक्ति का,देश के प्रति सम्मान का,देश की एकता अखंडता सार्वभौमिकता को मजबूत करने के लिए।
आज के बच्चे ये हमारे जागरूक नागरिक हैं,ये जनजी हैं। इनको भी जो है तिरंगा से एक शक्ति मिलती है। एक राष्ट्र के प्रति इनकी भावना मजबूत होती है। तो ऐसी कोई बात नहीं है। हमारे कार्यकर्ता बहुत थे और नौजवान भी।
भाजपा मीडिया प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज तिरंगे की कीमत पूरी दुनिया में बढ़ी है। पार्टी स्वतंत्रता दिवस तक हर घर तिरंगा लगाने का अभियान चलाएगी। *बाइट-विजय सिंह रघुवंशी,भाजपा मीडिया प्रभारी*
सुल्तानपुर खनन इंस्पेक्टर ने मारा छापा, मौके से जेसीबी बरामद जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन इंस्पेक्टर ने छापेमारी कर कार्रवाई की। मौके से एक जेसीबी बरामद की गई,जबकि करीब दर्जनभर ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए,पुलिस और खनन विभाग की टीम को देखकर ग्रामीण उग्र हो गए। बरामद जेसीबी को सीज करने की कार्रवाई, कूरेभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा शंकरगढ़ का है मामला।
सुल्तानपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं जयंती पर शहर में दिनभर तिरंगा यात्रा की धूम रही। भारतीय जनता पार्टी,नगरपालिका,होम गार्ड विभाग,शिक्षा विभाग, जिला पंचायतीराज विभाग सहित अन्य विभाग की ओर से तिरंगा यात्राएं निकाली गईं।
विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की रंगोली, निबंध,चित्र सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। तिरंगा यात्रा के जरिये लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं,शिक्षक- शिक्षिकाओं,जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम लोगाें ने हिस्सा लिया।
भाजपा व प्रशासन के आयोजन में शहर के तिकोनिया पार्क से तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों यात्राओं का शुभारंभ किया। भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा सुपर मार्केट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद समाप्त हुई। प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए।
डीजे-ढोल-नगाड़ाें के बीच यात्रा आयोजित हुई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.आरए वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल,विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य,अधिकारी,कर्मचारी व शिक्षक शामिल रहे।
इसमें केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,जीआईसी सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। तिकोनिया पार्क में जिला प्रशासन की ओर से सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था।
सुल्तानपुर में स्थानीय रोडवेज से अयोध्या जा रही अनुबंधित बस में अयोध्या के सचल दल ने जांच की तो बस में सवार 19 यात्रियों में आठ बिना टिकट मिले। इसके बाद अयोध्या से सुल्तानपुर लौटते समय क्षेत्रीय सचल दल ने उसी बस की जांच की तो 12 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। एक ही बस में दो बार हुई इस जांच में 20 यात्रियों के बिना टिकट मिलने से रोडवेज की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चंद्र यादव यात्रियों को बिना टिकट यात्रा कराने के आरोप में आउटसोर्स परिचालक राहुल यादव को तत्काल पद से हटा दिया गया है और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
Aug 15 2026, 11:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k