जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक हुई आयोजित*
सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में आयोजित की गयी। उक्त बैठक में वार्षिक ऋण योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, फसली केसीसी, पशुपालन घटक केसीसी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद एक उत्पाद योजना, ऋण जमानुपात, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैण्डअप इण्डिया योजना, अटल पेंशन योजना, डे-एनआरएलएम योजना की प्रगति एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की पारा बाजार, सूरापुर, तिरहुत, कूरेभार, करौंदीकला एवं चांदा शाखा के भवन को उसी राजस्व ग्राम में स्थानान्तरित करने सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रतिभाग नही किये जाने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया। उन्होंने जनपद का ऋण जमानुपात (सीडीआर), राज्य स्तर तक करने हेतु सभी बैंकों से कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। सीएम युवा योजनान्तर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा-128, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक- 63, भारतीय स्टेट बैंक-57 आवेदन लंबित होने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा गंभीरता से लिया गया एवं अन्य बैंकों से इस योजना में आपेक्षित प्रगति करने हेतु निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की पारा बाजार, सूरापुर, तिरहुत, कूरेभार, करौंदीकला एवं चांदा शाखा को उसी राजस्व ग्राम में अन्य भवन में स्थानान्तरित करने हेतु अनुमति प्रदान की गई। बैठक में जिला कृषि अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, उपायुक्त उद्योग, एलडीओ भारतीय रिज़र्व बैंक-श्रवण कु० राम, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड-अभिनव द्विवेदी, अग्रणी जिला प्रबंधक समीर पात्र, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के जिला समन्वयक विष्णुमोहन मणि त्रिपाठी सहित अन्य बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।
Aug 14 2026, 20:12
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.1k