सुल्तानपुर के प्रतिष्ठित आनंद निकेतन विद्यालय की जमीन पर माफियाओं की नजर, समाजसेवी ने DM को सौंपा ज्ञापन
*सुल्तानपुर/लखनऊ 14 अगस्त* । शहर का कभी सबसे प्रतिष्ठित विद्यालय रहा "आनंद निकेतन" आज उपेक्षा और बदहाली का शिकार है। परिसर में झाड़-झंकार उगे हैं, बिल्डिंग जर्जर है और साफ-सफाई बरसों से नहीं हुई। स्कूल में अब सिर्फ 40 बच्चे ही रह गए हैं।

समाजसेवी एवं जदयू प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पदाधिकारी *ओमप्रकाश उपाध्याय* ने शुक्रवार को विद्यालय का निरीक्षण कर स्थिति देखी। निरीक्षण के बाद उन्होंने ज्ञापन देने से पहले *LIO* को सूचना दी। LIO के साथ जाकर उन्होंने *जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह* को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन देते हुए  श्री उपाध्याय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि "इस विद्यालय की बेशकीमती जमीन पर माफिया लोगों की नजर है। पिछले दिनों उन्होंने एसडीएम को 50 लाख रुपए तक का ऑफर किया था ताकि स्कूल की जमीन पर कब्जा दिलाया जा सके या किसी तरह से घुसपैठ का मौका मिल जाए।"

उन्होंने मांग की कि विद्यालय की साफ-सफाई, मरम्मत, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं तत्काल दुरुस्त की जाएं। 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व पर भी बच्चों के लिए लड्डू-टॉफी की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि "आप लोग स्कूल की बदहाली दूर करके इसे बेहतर बनाएंगे तो जिले के प्रतिष्ठित लोग आपका सम्मान करेंगे।"

ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए *एडीएम प्रशासन प्रिया रतन* ने *एसडीएम सदर गरिमा जी* को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम गरिमा जी ने कहा "मैं अभी जाकर विद्यालय का हाल देखती हूं और जो भी व्यवस्था होगी, हम करेंगे।" चूंकि एसडीएम महोदया विद्यालय की पदेन सचिव भी हैं, इसलिए श्री उपाध्याय ने प्रशासन के त्वरित कदम पर धन्यवाद व्यक्त किया।

एक समय इस विद्यालय में प्रवेश के लिए लोगों की लाइन लगती थी। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन माफियाओं के मंसूबों को नाकाम कर इस ऐतिहासिक विद्यालय को पुनः उसके गौरव में स्थापित करे।
"आजादी अभी अधूरी है, क्रांति बहुत जरूरी" - ओमप्रकाश उपाध्याय

सुल्तानपुर/लखनऊ । वरिष्ठ समाजसेवी एवं राजनीतिक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जदयूउत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि देश की आजादी के 78 साल बाद भी शहीदों का सम्मान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, "यह कैसी है त्रासदी है, कैसा संजोग कि लाखों मे बिकने लगे तो कौड़ी के लोग और जिन्होंने देश के लिए कुर्बानी दी,आज उनकी कीमत नहीं है।"

श्री उपाध्याय ने कहा कि "यह आजादी अभी अधूरी है। क्रांति बहुत जरूरी है। जब तक अमर शहीदों का सम्मान नहीं होगा,तब तक देश का सच्चा उत्थान नहीं हो सकता।"

उन्होंने आगे कहा कि "अंग्रेजों ने देश को लूटा और जाते-जाते अपनी थाली कांग्रेस को सरका दी कि अब तुम लूटो। भारत के लोगों को मिली आजादी लूटपाट की आजादी बनकर रह गई है।"

उन्होंने सरकार और समाज से अपील की कि काकोरी,भगत सिंह, बिस्मिल,अशफाक और चंद्रशेखर आजाद जैसे शहीदों के विचारों को सिर्फ एक दिन याद करने के बजाय उन्हें जीवन में उतारा जाए। नगरों और पार्कों में शहीदों की कटी-अधिकटी प्रतिमाएं लगाकर, ही इतश्री ना किया जाए उनके नाम पर विद्यालय और अस्पताल बनाकर विचारों पर अमल कर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

अंत में उन्होंने नारा दिया - "अमर शहीद अमर रहें, इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय"

"देश को लूट से बचाने के लिए युवाओं को फिर से क्रांति की राह पकड़नी होगी"

सुल्तानपुर में हर घर तिरंगा अभियान में आन-बान-शान के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई*
"बच्चे भी राष्ट्रभक्ति से जुड़ें",कर्मचारियों के साथ साथ जनप्रतिनिधि एवं आम जनता भी शामिल हुए* सुल्तानपुर,स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भाजपा द्वारा "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत सुल्तानपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी और जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर भाजपा के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने मीडिया से रूबरू होते हुए यह जानकारी दी। विजय सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा तिकोनिया पार्क से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। यात्रा में वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे गूंजे। भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज जिला तिरंगा यात्रा आयोजित की गयी थी। आज के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी जी और हमारे जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी जी के नेतृत्व में ये तिरंगा यात्रा तिकोनिया पार्क से निकाली गयी। ये शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वंदे मातरम,भारत माता की जय जैसे नारों की गूंज के साथ ढोल नगाड़े के साथ यात्रा भव्य रूप से निकाली गयी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से तिरंगा लगाने की अपील कर रहे हैं। इसका मकसद लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाना है। इसमें लोगों से तिरंगा को किसान को राष्ट्रभक्त को घर-घर पहुंचाने का आवाहन किया गया। भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ये तिरंगा यात्राएँ लगातार मंडलों में कर रही है लोगों में राष्ट्र भक्ति की भावना आवे। लोग अपने घरों में तिरंगा लगाकर अपने में गर्व महसूस करें। तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है।" उन्होंने कहा कि स्कूल बंद नहीं किए गए। बच्चों को भी तिरंगे से जोड़ना जरूरी है ताकि उनमें देशभक्ति की भावना मजबूत हो। ऐसा नहीं है आज ये जो हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है इसमें जो है स्कूलों के बच्चों को भी निकलना है तिरंगा लेकर। मतलब कोई भी,हर व्यक्ति में एक जज्बा पैदा हो राष्ट्रभक्ति का,देश के प्रति सम्मान का,देश की एकता अखंडता सार्वभौमिकता को मजबूत करने के लिए। आज के बच्चे ये हमारे जागरूक नागरिक हैं,ये जनजी हैं। इनको भी जो है तिरंगा से एक शक्ति मिलती है। एक राष्ट्र के प्रति इनकी भावना मजबूत होती है। तो ऐसी कोई बात नहीं है। हमारे कार्यकर्ता बहुत थे और नौजवान भी। भाजपा मीडिया प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज तिरंगे की कीमत पूरी दुनिया में बढ़ी है। पार्टी स्वतंत्रता दिवस तक हर घर तिरंगा लगाने का अभियान चलाएगी। *बाइट-विजय सिंह रघुवंशी,भाजपा मीडिया प्रभारी*
खनन इंस्पेक्टर ने मारा छापा की कार्यवाई*
सुल्तानपुर खनन इंस्पेक्टर ने मारा छापा, मौके से जेसीबी बरामद जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन इंस्पेक्टर ने छापेमारी कर कार्रवाई की। मौके से एक जेसीबी बरामद की गई,जबकि करीब दर्जनभर ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए,पुलिस और खनन विभाग की टीम को देखकर ग्रामीण उग्र हो गए। बरामद जेसीबी को सीज करने की कार्रवाई, कूरेभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा शंकरगढ़ का है मामला।
तिरंगा यात्रा की धूम, लोगों ने जिले में जगाई देशभक्ति की भावना*
रिपोर्ट/लालजी सुल्तानपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं जयंती पर शहर में दिनभर तिरंगा यात्रा की धूम रही। भारतीय जनता पार्टी,नगरपालिका,होम गार्ड विभाग,शिक्षा विभाग, जिला पंचायतीराज विभाग सहित अन्य विभाग की ओर से तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की रंगोली, निबंध,चित्र सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। तिरंगा यात्रा के जरिये लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं,शिक्षक- शिक्षिकाओं,जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम लोगाें ने हिस्सा लिया। भाजपा व प्रशासन के आयोजन में शहर के तिकोनिया पार्क से तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों यात्राओं का शुभारंभ किया। भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा सुपर मार्केट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद समाप्त हुई। प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। डीजे-ढोल-नगाड़ाें के बीच यात्रा आयोजित हुई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.आरए वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल,विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य,अधिकारी,कर्मचारी व शिक्षक शामिल रहे। इसमें केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,जीआईसी सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। तिकोनिया पार्क में जिला प्रशासन की ओर से सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था।
परिवचालक की लापरवाही मिलने पर हुई बड़ी कार्रवाई लगभग दो दर्जन यात्री वे-टिकट धरे गए*
रिपोर्ट/लालजी सुल्तानपुर में स्थानीय रोडवेज से अयोध्या जा रही अनुबंधित बस में अयोध्या के सचल दल ने जांच की तो बस में सवार 19 यात्रियों में आठ बिना टिकट मिले। इसके बाद अयोध्या से सुल्तानपुर लौटते समय क्षेत्रीय सचल दल ने उसी बस की जांच की तो 12 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। एक ही बस में दो बार हुई इस जांच में 20 यात्रियों के बिना टिकट मिलने से रोडवेज की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चंद्र यादव यात्रियों को बिना टिकट यात्रा कराने के आरोप में आउटसोर्स परिचालक राहुल यादव को तत्काल पद से हटा दिया गया है और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक हुई आयोजित*
सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में आयोजित की गयी। उक्त बैठक में वार्षिक ऋण योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, फसली केसीसी, पशुपालन घटक केसीसी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद एक उत्पाद योजना, ऋण जमानुपात, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैण्डअप इण्डिया योजना, अटल पेंशन योजना, डे-एनआरएलएम योजना की प्रगति एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की पारा बाजार, सूरापुर, तिरहुत, कूरेभार, करौंदीकला एवं चांदा शाखा के भवन को उसी राजस्व ग्राम में स्थानान्तरित करने सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रतिभाग नही किये जाने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया। उन्होंने जनपद का ऋण जमानुपात (सीडीआर), राज्य स्तर तक करने हेतु सभी बैंकों से कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। सीएम युवा योजनान्तर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा-128, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक- 63, भारतीय स्टेट बैंक-57 आवेदन लंबित होने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा गंभीरता से लिया गया एवं अन्य बैंकों से इस योजना में आपेक्षित प्रगति करने हेतु निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की पारा बाजार, सूरापुर, तिरहुत, कूरेभार, करौंदीकला एवं चांदा शाखा को उसी राजस्व ग्राम में अन्य भवन में स्थानान्तरित करने हेतु अनुमति प्रदान की गई। बैठक में जिला कृषि अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, उपायुक्त उद्योग, एलडीओ भारतीय रिज़र्व बैंक-श्रवण कु० राम, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड-अभिनव द्विवेदी, अग्रणी जिला प्रबंधक समीर पात्र, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के जिला समन्वयक विष्णुमोहन मणि त्रिपाठी सहित अन्य बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक हुई आयोजित*
सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में आयोजित की गयी। उक्त बैठक में वार्षिक ऋण योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, फसली केसीसी, पशुपालन घटक केसीसी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद एक उत्पाद योजना, ऋण जमानुपात, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैण्डअप इण्डिया योजना, अटल पेंशन योजना, डे-एनआरएलएम योजना की प्रगति एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की पारा बाजार, सूरापुर, तिरहुत, कूरेभार, करौंदीकला एवं चांदा शाखा के भवन को उसी राजस्व ग्राम में स्थानान्तरित करने सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रतिभाग नही किये जाने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया। उन्होंने जनपद का ऋण जमानुपात (सीडीआर), राज्य स्तर तक करने हेतु सभी बैंकों से कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। सीएम युवा योजनान्तर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा-128, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक- 63, भारतीय स्टेट बैंक-57 आवेदन लंबित होने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा गंभीरता से लिया गया एवं अन्य बैंकों से इस योजना में आपेक्षित प्रगति करने हेतु निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की पारा बाजार, सूरापुर, तिरहुत, कूरेभार, करौंदीकला एवं चांदा शाखा को उसी राजस्व ग्राम में अन्य भवन में स्थानान्तरित करने हेतु अनुमति प्रदान की गई। बैठक में जिला कृषि अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, उपायुक्त उद्योग, एलडीओ भारतीय रिज़र्व बैंक-श्रवण कु० राम, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड-अभिनव द्विवेदी, अग्रणी जिला प्रबंधक समीर पात्र, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के जिला समन्वयक विष्णुमोहन मणि त्रिपाठी सहित अन्य बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस पर BSNL का बड़ा तोहफा: ₹1 में अनलिमिटेड कॉलिंग, 4G विस्तार और सस्ता ब्रॉडबैंड*
रिपोर्ट/लालजी सुल्तानपुर, देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ग्राहकों के लिए विशेष प्रमोशनल ऑफर लॉन्च किए हैं।डाकखाना स्थित ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए प्रधान महाप्रबंधक रमाशंकर ने बताया  कि बीएसएनल, उत्तर प्रदेश पूर्व परिमंडल का उद्देश्य किफायती और विश्वसनीय दूरसंचार सेवाओं के साथ अधिक से अधिक लोगों को नेटवर्क से जोड़ना है।
*₹1 में मिलेगी 2GB डाटा और 100 SMS* 
BSNL का "FRC ₹1 Freedom Offer" ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस ऑफर में मात्र ₹1 में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 2GB डाटा और 100 SMS की सुविधा मिलेगी।*2399 के प्लान पर 47 दिन एक्स्ट्रा वैधता* 
12 अगस्त 2026 से 12 सितंबर 2026 तक ₹2399 का रिचार्ज करने पर ग्राहकों को 365 दिन के बजाय कुल 412 दिन की वैधता मिलेगी।*4G और ब्रॉडबैंड में भी बंपर ऑफर* 
"आत्मनिर्भर भारत" के तहत BSNL स्वदेशी 4G तकनीक का विस्तार कर रहा है। सुल्तानपुर जिले में फेज-1 में 91 नए 4G BTS लगाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए "भारत उद्यमी" पहल के तहत पंचायतों को रिंग कर हाई-स्पीड इंटरनेट दिया जाएगा।
FTTH यूजर्स के लिए ₹1,199 वाला प्लान अब ₹1,111 में मिलेगा। इसमें 6 महीने तक ₹88 की छूट, 200 Mbps स्पीड, 5000GB डाटा, 25+ OTT और 24x7 अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है।
प्रधान महाप्रबंधक रमाशंकरने बताया कि
*फ्री एंटरटेनमेंट और सैटेलाइट फोन* 
BSNL ने "Free Entertainment TV" सेवा भी शुरू की है जिसमें Live TV, Movies और Web Series मुफ्त देख सकेंगे। आपदा और दूरस्थ क्षेत्रों के लिए स्टैलेट फोन सेवा भी उपलब्ध कराई गई है।
चीफ जीएम रमाशंकर ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन ऑफरों का लाभ उठाकर स्वदेशी नेटवर्क से जुड़ें।
*राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संदेश से गूंजा शहर, जनसामान्य ने लिया राष्ट्रध्वज के सम्मान का संकल्प।*
रिपोर्ट/लालजी हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत सुल्तानपुर में निकली भव्य तिरंगा रैली।सुल्तानपुर,शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में हर घर तिरंगा अभियान-2026 तथा राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम की 150वीं जयंती के अवसर पर जनपद सुल्तानपुर में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला प्रशासन के तत्वावधान में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। तिरंगा रैली का शुभारम्भ तिकोनिया पार्क से मुख्य अतिथि मा0 पूर्व मंत्री, युवा मामले एवं खेल, श्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया। रैली तिकोनिया पार्क से प्रारम्भ होकर डाकखाना चौराहा होते हुए सुपर मार्केट स्थित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों के हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा। आमजन में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा श्री सुशील त्रिपाठी, मा0 पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 आर0ए0 वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल, जिला महामंत्री भाजपा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित इस रैली में केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामकली बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज तथा महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग, प्रान्तीय रक्षक दल विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी रैली में प्रतिभाग किया। तिकोनिया पार्क में जिला प्रशासन द्वारा विशेष सेल्फी प्वाइंट स्थापित किये गये, जो युवाओं, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं के आकर्षण का केंद्र रहा। सेल्फी प्वाइंट पर राष्ट्रध्वज के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति अपनी सहभागिता और देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रभात फेरी एवं तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति से जुड़े नारों ने वातावरण को जोश और उत्साह से भर दिया। तिरंगे के सम्मान में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली के समापन के उपरांत पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में मुख्य अतिथि मा0 पूर्व मंत्री युवा मामले एवं खेल श्री उपेन्द्र तिवारी ने जनसामान्य को संबोधित किया। उन्होंने सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रध्वज की गरिमा एवं सम्मान को बनाए रखते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दे। उन्होंने संविधान में निहित मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने की अपील की। देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान को स्मरण करना तथा देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। युवाओं और विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के साथ सामूहिक गतिविधियों में सहभागिता करते हुए राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता तथा संविधान में निहित मूल्यों के बारे में जानकारी दी। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा वन्दे मातरम् के साथ हर घर तिरंगा अभियान-2026 को उत्सव के रूप में मनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जनपद में विभिन्न स्थानों एवं शिक्षण संस्थानों में तिरंगा रैली सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनसामान्य में देशभक्ति, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने तथा राष्ट्रध्वज का सदैव सम्मान करने का संकल्प लिया। इसी क्रम में जनपद के अन्य शिक्षण संस्थानों एवं विभिन्न स्थानों पर भी तिरंगा रैली और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।