*राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संदेश से गूंजा शहर, जनसामान्य ने लिया राष्ट्रध्वज के सम्मान का संकल्प।*
हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत सुल्तानपुर में निकली भव्य तिरंगा रैली।
सुल्तानपुर,शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में हर घर तिरंगा अभियान-2026 तथा राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम की 150वीं जयंती के अवसर पर जनपद सुल्तानपुर में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला प्रशासन के तत्वावधान में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। तिरंगा रैली का शुभारम्भ तिकोनिया पार्क से मुख्य अतिथि मा0 पूर्व मंत्री, युवा मामले एवं खेल, श्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया।
रैली तिकोनिया पार्क से प्रारम्भ होकर डाकखाना चौराहा होते हुए सुपर मार्केट स्थित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों के हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा। आमजन में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा श्री सुशील त्रिपाठी, मा0 पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 आर0ए0 वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल, जिला महामंत्री भाजपा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित इस रैली में केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामकली बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज तथा महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग, प्रान्तीय रक्षक दल विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी रैली में प्रतिभाग किया। तिकोनिया पार्क में जिला प्रशासन द्वारा विशेष सेल्फी प्वाइंट स्थापित किये गये, जो युवाओं, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं के आकर्षण का केंद्र रहा।
सेल्फी प्वाइंट पर राष्ट्रध्वज के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति अपनी सहभागिता और देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रभात फेरी एवं तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति से जुड़े नारों ने वातावरण को जोश और उत्साह से भर दिया। तिरंगे के सम्मान में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
रैली के समापन के उपरांत पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में मुख्य अतिथि मा0 पूर्व मंत्री युवा मामले एवं खेल श्री उपेन्द्र तिवारी ने जनसामान्य को संबोधित किया। उन्होंने सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रध्वज की गरिमा एवं सम्मान को बनाए रखते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दे। उन्होंने संविधान में निहित मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने की अपील की। देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान को स्मरण करना तथा देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
युवाओं और विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के साथ सामूहिक गतिविधियों में सहभागिता करते हुए राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता तथा संविधान में निहित मूल्यों के बारे में जानकारी दी। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा वन्दे मातरम् के साथ हर घर तिरंगा अभियान-2026 को उत्सव के रूप में मनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में जनपद में विभिन्न स्थानों एवं शिक्षण संस्थानों में तिरंगा रैली सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनसामान्य में देशभक्ति, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने तथा राष्ट्रध्वज का सदैव सम्मान करने का संकल्प लिया। इसी क्रम में जनपद के अन्य शिक्षण संस्थानों एवं विभिन्न स्थानों पर भी तिरंगा रैली और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत सुल्तानपुर में निकली भव्य तिरंगा रैली।
रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। तिरंगा रैली का शुभारम्भ तिकोनिया पार्क से मुख्य अतिथि मा0 पूर्व मंत्री, युवा मामले एवं खेल, श्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया।
रैली तिकोनिया पार्क से प्रारम्भ होकर डाकखाना चौराहा होते हुए सुपर मार्केट स्थित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों के हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा। आमजन में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा श्री सुशील त्रिपाठी, मा0 पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 आर0ए0 वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल, जिला महामंत्री भाजपा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित इस रैली में केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामकली बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज तथा महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग, प्रान्तीय रक्षक दल विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी रैली में प्रतिभाग किया। तिकोनिया पार्क में जिला प्रशासन द्वारा विशेष सेल्फी प्वाइंट स्थापित किये गये, जो युवाओं, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं के आकर्षण का केंद्र रहा।
सेल्फी प्वाइंट पर राष्ट्रध्वज के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति अपनी सहभागिता और देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रभात फेरी एवं तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति से जुड़े नारों ने वातावरण को जोश और उत्साह से भर दिया। तिरंगे के सम्मान में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इसी क्रम में जनपद में विभिन्न स्थानों एवं शिक्षण संस्थानों में तिरंगा रैली सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनसामान्य में देशभक्ति, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने तथा राष्ट्रध्वज का सदैव सम्मान करने का संकल्प लिया। इसी क्रम में जनपद के अन्य शिक्षण संस्थानों एवं विभिन्न स्थानों पर भी तिरंगा रैली और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सुलतानपुर,बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एच0पी0वी0 टीकाकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मण्डल स्तर पर द्वितीय तथा प्रदेश स्तर पर टाप-7 में स्थान प्राप्त किया है। इस पर मण्डल स्तर पर मा0 राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग सुलतानपुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शासन के निर्देशों के क्रम में 31 अगस्त 2026 तक 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए एच0पी0वी0 टीकाकरण अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।
सुलतानपुर,‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अन्तर्गत पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने भव्य तिरंगा रैली निकालकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर के नेतृत्व में निकली रैली में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।
उक्त रैली में नेशनल कोच अनुपम शुक्ला, प्रवीण मिश्रा, हैंडबॉल कोच आशा, एथलेटिक्स कोच आनंद, तैराकी कोच आशुतोष, फुटबाल कोच प्रदीप यादव, वॉलीबाल कोच चंचल भट्टाचार्य, फायजा खान और मोहम्मद तारिक समेत सभी खेलों के कोच एवं वरिष्ठ खिलाड़ी बच्चों के साथ मौजूद रहे। हाथों में तिरंगा लेकर खिलाड़ियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
रैली के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा, खिलाड़ियों ने लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करने की अपील की गयी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने खिलाड़ियों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की सहभागिता की सराहना की।
जिलाधिकारी द्वारा संस्थान में चल रहे कैम्पस प्लेसमेंट एवं स्किल डेवलपमेंट से संबंधित कार्यों कि की गयी समीक्षा।
सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सुलतानपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में चल रहे कैम्पस प्लेसमेंट एवं स्किल डेवलपमेंट से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा आईटीआई में प्रशिक्षार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों की समीक्षा की गयी। कैम्पस प्लेसमेंट और कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।
उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से संवाद कर उनके प्रशिक्षण, तकनीकी ज्ञान एवं रोजगार की तैयारियों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मजबूत आधार प्रदान करता है।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षार्थियों से प्रशिक्षण का पूरी गंभीरता से लाभ उठाने और अपने कौशल को लगातार विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उद्योगों की जरूरत के अनुरूप तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। आज के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में टाटा मोटर्स लखनऊ के एच आर द्वारा 350 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें से 104 अभ्यर्थियों का चयन अप्रेन्टिसशिप एवं टेम्परोरी वर्कमेन के लिए किया गया। सभी अभ्यर्थी जो की अलग अलग जिले जैसे अमेटी, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अयोध्या आदि से थे चयन होने के बाद काफी उत्साहित दिखे। निरीक्षण के दौरान आईटीआई के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में भूपेंद्र कुमार पाल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई सुलतानपुर, सेवायोजन अधिकारी श्रीमति प्रीति मिश्रा, सचिन कुमार नौटियाल प्लेसमेंट अधिकारी एवं समस्त स्टाफ आईटीआई, सेवायोजन कार्यलय, कौशल विकास मिशन उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।*
बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा नवयुग पालिका योजना की समीक्षा की गई। इस दौरान नगर पालिका परिषद द्वारा प्रस्तावित विभिन्न कार्यों, जिनमें मलिन बस्ती विकास, पक्की नाली, पार्कों का विकास, फुटपाथ, प्राचीन भवनों का संरक्षण, ईवी चार्जिंग स्टेशन,गौरव पथ, वॉकेबिलिटी ग्रिल्स आदि शामिल हैं, पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा गौरव पथ निर्माण का प्रस्ताव चयनित किया गया है, जो दीवानी मोड़ से होते हुए बस अड्डा, कलेक्ट्रेट एवं डाकखाना चौराहे तक प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गौरव पथ का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ कराया जाए और कार्य इतना प्रभावशाली एवं आकर्षक हो कि आमजन इससे प्रेरित हों। उन्होंने गौरव पथ के लिए प्रभावी एवं व्यवस्थित एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रमुख सड़क मार्गों पर साइड पटरी को इंटरलॉकिंग से पक्का कराने तथा नालियों को कवर कराने के निर्देश दिए, जिससे आवागमन सुगम होने के साथ-साथ शहर की सुंदरता में भी वृद्धि हो।
जिलाधिकारी द्वारा वंदन योजना की भी समीक्षा की गई। नगर पालिका परिषद द्वारा मो0 जवाहर नगर स्थित मरी माई मंदिर स्थल पर हॉल निर्माण, लाइटिंग कार्य तथा सीसी रोड निर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं।
इसके अतिरिक्त गोमती नदी के तट पर स्थित वेदान्ती आश्रम के पास रामघाट के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि रामघाट के विकास एवं सौंदर्यीकरण में गुणवत्ता एवं सुंदरता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
स्वच्छता कार्यों में तेजी लाकर गांवों को बनाएं जीरो वेस्ट प्रोड्यूस गांव -जिलाधिकारी।*
सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला स्वच्छता समिति, उत्सव भवन एवं डिजिटल लाइब्रेरी/ऑडिट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम ऑडिट की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान 09 ऑडिट प्रस्तर लंबित पाए गए। जिलाधिकारी महोदय ने सभी लंबित प्रस्तरों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित प्रस्तरों का समयबद्ध निस्तारण न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों/सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए डीपीआरओ को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला स्वच्छता समिति की समीक्षा के दौरान पाया गया कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के निर्धारित 10,124 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 3,055 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। जिलाधिकारी महोदय ने कार्य में तेजी लाते हुए लंबित प्रकरणों को 07 दिवस के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
आरआरसी निर्माण एवं संचालन की समीक्षा में अवगत कराया गया कि जनपद में 441 आरआरसी संचालित हैं, जबकि 217 आरआरसी निर्माणाधीन हैं। जिलाधिकारी महोदय ने निर्माणाधीन आरआरसी को शीघ्र पूर्ण कराते हुए उनके प्रभावी संचालन के निर्देश दिए। गांवों में कूड़ा संग्रहण की स्थिति की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि ग्रामीणों को जागरूक एवं प्रेरित किया जाए, ताकि वे कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय कचरा गाड़ी को दें। उन्होंने गांवों को जीरो वेस्ट प्रोड्यूस गांव के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रथम चरण में सभी खंड प्रेरक अपने-अपने विकासखंड से एक-एक गांव का चयन करें तथा कुल 14 गांवों को जीरो वेस्ट प्रोड्यूस गांव के रूप में विकसित किया जाए। चयनित गांवों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं जनजागरूकता से संबंधित कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि एक-एक गांव का चयन कर उसे सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने, ग्रामीणों को जागरूक करने तथा अपने कार्यों के माध्यम से समाज एवं गांव में सकारात्मक परिवर्तन लाने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, शौचालय निर्माण, डिजिटल शिक्षा एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सुलतानपुर,मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु लागू की गई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत जनपद सुलतानपुर में दिनांक 12 अगस्त 2026 को ‘‘एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण’’ का आयोजन पं0 रामनरेश त्रिपाठी सभागार, सुलतानपुर में प्रातः 11 बजे से दो पालियों में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष नगर पालिका प्रवीन कुमार अग्रवाल जी के कर कमलों द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज/ आई0टी0आई0/आरसेटी के युवको/युवतियों एवं समूह सखियो को अपनी रूचि के अनुसार उद्यम स्थापित करने हेतु उत्साहवर्धन करते हुये यह आश्वासन दिया गया कि जिला प्रशासन द्वारा आपके उद्यम स्थापना में पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन किया जायेगा तथा इस कार्यक्रम में स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज/आई0टी0आई0/ बडौ़दा स्वरोजगार संस्थान के युवको/युवतियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिये प्रेरित किया गया तथा समाधान समिति लखनऊ की संयुक्त टीम में इन्टर्नल एक्सपर्ट जुगल नरायन, वित्तीय एक्सपर्ट इमरान खान, रीजिनल कोर्डिनेटर सी0एम0युवा अमन, के द्वारा एम0एस0एम0ई0 विभाग की योजनाओ सी0एम0युवा, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद आदि के सम्बन्ध में संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित बैंकर्स, लाभार्थियों को उद्यम/व्यवसाय स्थापना, ऋण प्रक्रिया एवं अन्य पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
उक्त कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित किया गया, जिसके प्रथम पाली में सी0एम0युवा0 के लाभार्थी/छात्र/आवेदक/डिजिटल उद्यमी एवं द्वितीय पाली में स्टेक होल्डर सी0एम0 फेलो/बैंकर्स/ आरसेटी/पालीटेक्निक/आई0टी0आई0/एन0आर0एल0एम0/कौशल विकास विभाग आदि समस्त विभागों के अधिकारीगण एवं सी0 एस0सी0 प्रबंधक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदय द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 05 लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान किया गया एवं सी0एम0युवा में 10 लाभार्थियों को कुल धनराशि रू0 47.75 लाख का डेमोचेक के साथ 01 लाभार्थी को आटो ई-रिक्शा की चाबी वितरित किया गया।
कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग सुश्री नेहा सिंह, जिला विकास अधिकारी गजेन्द्र तिवारी, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 के0डी0 गोस्वामी, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक आफॅ बडौदा समीर पात्र, निदेशक आर0से0टी0 विनय कुमार सिंह,प्रधानाचार्य ITI भूपेन्द्र पाल, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक केनौरा योगेश सिंह यादव, समस्त जिला बैंक समन्वयक, विभिन्न बैंको के शाखा प्रबंधक एवं 500 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया।
अंत में समस्त प्रशिक्षिकों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
17.6k