एच0पी0वी0 टीकाकरण अभियान में उम्दा प्रदर्शन पर मा0 राज्यपाल ने किया सम्मानित*
सुलतानपुर,बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एच0पी0वी0 टीकाकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मण्डल स्तर पर द्वितीय तथा प्रदेश स्तर पर टाप-7 में स्थान प्राप्त किया है। इस पर मण्डल स्तर पर मा0 राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग सुलतानपुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शासन के निर्देशों के क्रम में 31 अगस्त 2026 तक 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए एच0पी0वी0 टीकाकरण अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत किशोरियों को एच0पी0वी0 संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के लिए व्यापक स्तर पर टीकाकरण कराया जा रहा है। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर 28998 किशोरियों का एच0पी0वी0 टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष 20900 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस टीकाकरण का प्रमुख उद्देश्य किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से होने वाले संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करना तथा भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 भारत भूषण ने बताया कि टीकाकरण सरकार के सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत नही,बल्कि विशेष राष्ट्रीय अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। अभियान में गार्डासिल नाम के क्वाड्रिवैलेंट एचपीवी टीके की एक खुराक लगायी जा रही है। यह टीका एचपीवी के टाइप 16 एवं 18 से सुरक्षा देता है, जो सर्वाइकल कैंसर के मुख्य कारण है। विशेषज्ञों का कहना है, 14 साल की उम्र में एक डोज देने से मजबूत व लंबे समय तक सुरक्षा मिलती है। भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है। हर साल 80 हजार नए मामले सामने आते है और 42 हजार से अधिक महिलाओं की मौत हो जाती है। जनपद में एच0पी0वी0 टीकाकरण जिला महिला चिकित्सालय, नगरीय आयुष्मान आरोग्य मन्दिर, समस्त सामु0स्वा0केन्द्र, प्रत्येक मुख्य मंत्री आरोग्य मेले में, प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को होने वाले शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित टीकाकरण सत्र स्थल पर स्वास्थ्य कर्मी द्वारा निःशुल्क लगाया जा रहा है।
हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अन्तर्गत पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों द्वारा निकाली गयी तिरंगा रैली*
रिपोर्ट/लालजी सुलतानपुर,‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अन्तर्गत पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने भव्य तिरंगा रैली निकालकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर के नेतृत्व में निकली रैली में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। उक्त रैली में नेशनल कोच अनुपम शुक्ला, प्रवीण मिश्रा, हैंडबॉल कोच आशा, एथलेटिक्स कोच आनंद, तैराकी कोच आशुतोष, फुटबाल कोच प्रदीप यादव, वॉलीबाल कोच चंचल भट्टाचार्य, फायजा खान और मोहम्मद तारिक समेत सभी खेलों के कोच एवं वरिष्ठ खिलाड़ी बच्चों के साथ मौजूद रहे। हाथों में तिरंगा लेकर खिलाड़ियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। रैली के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा, खिलाड़ियों ने लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करने की अपील की गयी। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने खिलाड़ियों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की सहभागिता की सराहना की।
जिलाधिकारी द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सुलतानपुर का किया गया औचक निरीक्षण*
रिपोर्ट/लालजी जिलाधिकारी द्वारा संस्थान में चल रहे कैम्पस प्लेसमेंट एवं स्किल डेवलपमेंट से संबंधित कार्यों कि की गयी समीक्षा। सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सुलतानपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में चल रहे कैम्पस प्लेसमेंट एवं स्किल डेवलपमेंट से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा आईटीआई में प्रशिक्षार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों की समीक्षा की गयी। कैम्पस प्लेसमेंट और कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से संवाद कर उनके प्रशिक्षण, तकनीकी ज्ञान एवं रोजगार की तैयारियों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मजबूत आधार प्रदान करता है। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षार्थियों से प्रशिक्षण का पूरी गंभीरता से लाभ उठाने और अपने कौशल को लगातार विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उद्योगों की जरूरत के अनुरूप तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। आज के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में टाटा मोटर्स लखनऊ के एच आर द्वारा 350 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें से 104 अभ्यर्थियों का चयन अप्रेन्टिसशिप एवं टेम्परोरी वर्कमेन के लिए किया गया। सभी अभ्यर्थी जो की अलग अलग जिले जैसे अमेटी, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अयोध्या आदि से थे चयन होने के बाद काफी उत्साहित दिखे। निरीक्षण के दौरान आईटीआई के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में भूपेंद्र कुमार पाल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई सुलतानपुर, सेवायोजन अधिकारी श्रीमति प्रीति मिश्रा, सचिन कुमार नौटियाल प्लेसमेंट अधिकारी एवं समस्त स्टाफ आईटीआई, सेवायोजन कार्यलय, कौशल विकास मिशन उपस्थित रहे।
नगर विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावशाली ढंग से पूरा करें- जिलाधिकारी*
रिपोर्ट/लालजी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।*

सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राकेश सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका परिषद के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा नवयुग पालिका योजना की समीक्षा की गई। इस दौरान नगर पालिका परिषद द्वारा प्रस्तावित विभिन्न कार्यों, जिनमें मलिन बस्ती विकास, पक्की नाली, पार्कों का विकास, फुटपाथ, प्राचीन भवनों का संरक्षण, ईवी चार्जिंग स्टेशन,गौरव पथ, वॉकेबिलिटी ग्रिल्स आदि शामिल हैं, पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा गौरव पथ निर्माण का प्रस्ताव चयनित किया गया है, जो दीवानी मोड़ से होते हुए बस अड्डा, कलेक्ट्रेट एवं डाकखाना चौराहे तक प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गौरव पथ का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ कराया जाए और कार्य इतना प्रभावशाली एवं आकर्षक हो कि आमजन इससे प्रेरित हों। उन्होंने गौरव पथ के लिए प्रभावी एवं व्यवस्थित एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रमुख सड़क मार्गों पर साइड पटरी को इंटरलॉकिंग से पक्का कराने तथा नालियों को कवर कराने के निर्देश दिए, जिससे आवागमन सुगम होने के साथ-साथ शहर की सुंदरता में भी वृद्धि हो। जिलाधिकारी द्वारा वंदन योजना की भी समीक्षा की गई। नगर पालिका परिषद द्वारा मो0 जवाहर नगर स्थित मरी माई मंदिर स्थल पर हॉल निर्माण, लाइटिंग कार्य तथा सीसी रोड निर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं। इसके अतिरिक्त गोमती नदी के तट पर स्थित वेदान्ती आश्रम के पास रामघाट के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि रामघाट के विकास एवं सौंदर्यीकरण में गुणवत्ता एवं सुंदरता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर के विकास से संबंधित सभी कार्यों का उद्देश्य केवल निर्माण कराना नहीं, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ शहर को अधिक सुंदर, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाना होना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति, उत्सव भवन एवं डिजिटल लाइब्रेरी/ऑडिट की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।*
रिपोर्ट/लालजी स्वच्छता कार्यों में तेजी लाकर गांवों को बनाएं जीरो वेस्ट प्रोड्यूस गांव -जिलाधिकारी।* सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला स्वच्छता समिति, उत्सव भवन एवं डिजिटल लाइब्रेरी/ऑडिट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम ऑडिट की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान 09 ऑडिट प्रस्तर लंबित पाए गए। जिलाधिकारी महोदय ने सभी लंबित प्रस्तरों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित प्रस्तरों का समयबद्ध निस्तारण न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों/सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए डीपीआरओ को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला स्वच्छता समिति की समीक्षा के दौरान पाया गया कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के निर्धारित 10,124 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 3,055 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। जिलाधिकारी महोदय ने कार्य में तेजी लाते हुए लंबित प्रकरणों को 07 दिवस के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। आरआरसी निर्माण एवं संचालन की समीक्षा में अवगत कराया गया कि जनपद में 441 आरआरसी संचालित हैं, जबकि 217 आरआरसी निर्माणाधीन हैं। जिलाधिकारी महोदय ने निर्माणाधीन आरआरसी को शीघ्र पूर्ण कराते हुए उनके प्रभावी संचालन के निर्देश दिए। गांवों में कूड़ा संग्रहण की स्थिति की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि ग्रामीणों को जागरूक एवं प्रेरित किया जाए, ताकि वे कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय कचरा गाड़ी को दें। उन्होंने गांवों को जीरो वेस्ट प्रोड्यूस गांव के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रथम चरण में सभी खंड प्रेरक अपने-अपने विकासखंड से एक-एक गांव का चयन करें तथा कुल 14 गांवों को जीरो वेस्ट प्रोड्यूस गांव के रूप में विकसित किया जाए। चयनित गांवों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं जनजागरूकता से संबंधित कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने गोबरधन योजना के अंतर्गत स्थापित 02 बायोगैस प्लांट के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रेट्रोफिटिंग कार्य के तहत निर्मित शौचालयों की मरम्मत की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के शौचालयों की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए। ‘मेरा तालाब, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान के अंतर्गत जनपद में 100 से अधिक तालाबों का जीर्णाेद्धार कर उन्हें प्लास्टिक एवं कचरा मुक्त किए जाने की जानकारी जिलाधिकारी को दी गई। उन्होंने तालाबों की स्वच्छता एवं संरक्षण को निरंतर बनाए रखने पर जोर दिया। फिकल स्लज मैनेजमेंट की समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि शासन द्वारा 02 फिकल स्लज मैनेजमेंट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दोनों के लिए स्थान चिन्हित कर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। डिजिटल लाइब्रेरी की समीक्षा में अवगत कराया गया कि जनपद के 139 ग्रामों में डिजिटल लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा है। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि डिजिटल लाइब्रेरी में नवीनतम कंप्यूटर एवं आवश्यक डिजिटल सुविधाओं के साथ ऑनलाइन कोर्स भी जोड़े जाएं, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। सॉलिड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा के दौरान कार्य की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर जिलाधिकारी महोदय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को नियमानुसार एवं प्रभावी ढंग से कराने के निर्देश दिए। कंसल्टिंग इंजीनियरों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को बिंदुवार अलग से प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने डीसी स्वच्छ भारत मिशन को निर्देशित किया कि फील्ड में जाकर विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें और प्रत्येक कार्मिक के कार्य निर्धारित करते हुए उन्हें स्पष्ट लक्ष्य दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि एक-एक गांव का चयन कर उसे सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने, ग्रामीणों को जागरूक करने तथा अपने कार्यों के माध्यम से समाज एवं गांव में सकारात्मक परिवर्तन लाने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, शौचालय निर्माण, डिजिटल शिक्षा एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत जनपद में ‘‘एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण’’ कार्यक्रम का सभागार में हुआ आयोजन।*
रिपोर्ट/लालजी सुलतानपुर,मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु लागू की गई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत जनपद सुलतानपुर में दिनांक 12 अगस्त 2026 को ‘‘एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण’’ का आयोजन पं0 रामनरेश त्रिपाठी सभागार, सुलतानपुर में प्रातः 11 बजे से दो पालियों में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष नगर पालिका प्रवीन कुमार अग्रवाल जी के कर कमलों द्वारा किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज/ आई0टी0आई0/आरसेटी के युवको/युवतियों एवं समूह सखियो को अपनी रूचि के अनुसार उद्यम स्थापित करने हेतु उत्साहवर्धन करते हुये यह आश्वासन दिया गया कि जिला प्रशासन द्वारा आपके उद्यम स्थापना में पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन किया जायेगा तथा इस कार्यक्रम में स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज/आई0टी0आई0/ बडौ़दा स्वरोजगार संस्थान के युवको/युवतियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिये प्रेरित किया गया तथा समाधान समिति लखनऊ की संयुक्त टीम में इन्टर्नल एक्सपर्ट जुगल नरायन, वित्तीय एक्सपर्ट इमरान खान, रीजिनल कोर्डिनेटर सी0एम0युवा अमन, के द्वारा एम0एस0एम0ई0 विभाग की योजनाओ सी0एम0युवा, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद आदि के सम्बन्ध में संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित बैंकर्स, लाभार्थियों को उद्यम/व्यवसाय स्थापना, ऋण प्रक्रिया एवं अन्य पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित किया गया, जिसके प्रथम पाली में सी0एम0युवा0 के लाभार्थी/छात्र/आवेदक/डिजिटल उद्यमी एवं द्वितीय पाली में स्टेक होल्डर सी0एम0 फेलो/बैंकर्स/ आरसेटी/पालीटेक्निक/आई0टी0आई0/एन0आर0एल0एम0/कौशल विकास विभाग आदि समस्त विभागों के अधिकारीगण एवं सी0 एस0सी0 प्रबंधक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदय द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 05 लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान किया गया एवं सी0एम0युवा में 10 लाभार्थियों को कुल धनराशि रू0 47.75 लाख का डेमोचेक के साथ 01 लाभार्थी को आटो ई-रिक्शा की चाबी वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग सुश्री नेहा सिंह, जिला विकास अधिकारी गजेन्द्र तिवारी, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 के0डी0 गोस्वामी, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक आफॅ बडौदा समीर पात्र, निदेशक आर0से0टी0 विनय कुमार सिंह,प्रधानाचार्य ITI भूपेन्द्र पाल, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक केनौरा योगेश सिंह यादव, समस्त जिला बैंक समन्वयक, विभिन्न बैंको के शाखा प्रबंधक एवं 500 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। अंत में समस्त प्रशिक्षिकों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
ऑब्जर्वर ने टटोली संगठन की नब्ज, पदाधिकारियों से किया सीधा संवाद

*कार्यकर्ता की सक्रियता से ही संगठन होगा मजबूत : नितिन कुम्बलकर*

सुल्तानपुर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत इसौली विधानसभा क्षेत्र के कुड़वार, बल्दीराय और धनपतगंज ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। कुड़वार ब्लॉक स्थित विराट मैरिज लॉन, बल्दीराय ब्लॉक क्षेत्र के पर बाजार तथा धनपतगंज ब्लॉक के धनपतगंज बाजार में आयोजित बैठकों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की मौजूदगी में मुख्य अतिथि एवं ऑब्जर्वर नितिन कुम्भालकर ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की स्थिति की जानकारी ली। कार्यक्रम में विशिष्टतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश सचिव/प्रभारी मो. अनीस खां तथा पूर्व विधायक/प्रभारी राधेश्याम कनौजिया मौजूद रहे। कार्यक्रम के पूर्व संबंधित ब्लॉक अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने अतिथियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।इसके बाद ऑब्जर्वर नितिन कुम्भालकर ने तीनों ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्ष सहित ब्लॉक कमेटी के सभी पदाधिकारियों से एक-एक कर मुलाकात की। उन्होंने संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर चर्चा की। पदाधिकारियों से संगठन के समक्ष आ रही चुनौतियों और कार्यकर्ताओं के सुझाव भी लिए गए। इस मौके पर नितिन कुम्भालकर ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर है। संगठन सृजन अभियान के जरिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है।
कुड़वार ब्लॉक में नंदलाल मौर्य, बल्दीराय ब्लॉक में हाजी इरफान अंसारी तथा धनपतगंज ब्लॉक में हर्ष नारायण शुक्ला ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। बैठक के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर अपने सुझाव भी ऑब्जर्वर के समक्ष रखे।इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजेश तिवारी, तेज बहादुर पाठक, हौसला प्रसाद भीम, मनोज कुमार तिवारी, ममनून आलम, इमरान मोनू, समीम बीडीसी, मो. इमरान खान (मीडिया प्रभारी), शाहबाज अहमद, अतिउल्ला अंसारी, अरशद पवार, मिट्ठू लाल मौर्य, पंकज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गनपत सहाय महाविद्यालय में 'नारी : नये युग में' विषय पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन


सुलतानपुर।आज गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में  महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ.ओम प्रकाश पाण्डेय 'बजरंगी' जी के मार्गदर्शन और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.)अंग्रेज सिंह राणा की अध्यक्षता में 'नारी : नये युग में' विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा माँ सरस्वती,श्री अरविंदो एवं श्री मां की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात संगीत विभाग के द्वारा मां सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।संगोष्ठी में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिले के वरिष्ठ फिजिशियन डा.जे.पी. सिंह ने 'श्री अरविंदो के दर्शन में नारी का स्थान'विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि अरविंद के चिंतन में नारी केवल समाज का एक अंग नहीं, बल्कि शक्ति,चेतना और आध्यात्मिक रूपांतरण का मूल आधार है।नये युग में नारी की भूमिका और अधिक सशक्त हुई है।विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अरविंदो सोसाइटी के अध्यक्ष एडवोकेट  बजरंग बहादुर सिंह ने उपस्थित जनसमूह को ध्यान (मेडिटेशन) कराया और मानसिक शांति व आत्म-चेतना के महत्व को समझाया।सोसाइटी के ही सदस्य श्री ज्ञान प्रकाश यादव ने भी नारी सशक्तिकरण एवं आधुनिक युग में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. (डॉ.)अंग्रेज सिंह राणा ने संगोष्ठी के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में वैचारिक परिपक्वता और सामाजिक चेतना का विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ.विष्णु शंकर अग्रहरि द्वारा किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ.शाहनवाज आलम, डॉ. भोलानाथ,डॉ.देवेन्द्र नाथ मिश्र, डॉ. मौसम गुप्ता,डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह सहित अनेक शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ। कार्यक्रम के अंत में सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व एवं नपा अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल के संयोजन में ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम में ऐतिहासिक प्रतिमाओं को श्रद्धांजलि दी*
सुल्तानपुर,स्वतंत्रता दिवस-2026 के पूर्व आज श्री सुशील त्रिपाठी जिलाध्यक्ष भाजपा सुलतानपुर के नेतृत्व एवं पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल के संयोजन में ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम-2026‘‘ के अन्तर्गत नगर क्षेत्र में स्थित समस्त ऐतिहासिक स्थलों/शहीद स्मारकों/प्रतिमा स्थलों पर साफ-सफाई अभियान चलाते हुए माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सुलतानपुर के सभासदगण एवं भाजपा सुलतानपुर के नगर मंडल एवं शक्तिकेन्द्र के पदाधिकारीगण तथा कार्यकर्ता बन्धुओं ने प्रतिभाग किया। पालिकाध्यक्ष ने इस अवसर पर बताया कि इस हर घर तिरंगा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करतेहुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है तथा शहीदों की प्रतिमा स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान के साथ ही माल्यार्पण कार्यक्रम देश को स्वतन्त्रता दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का विशेष अवसर है। जिसके तहत आज हम सभी ने नगर क्षेत्र में स्थित शहीद स्मारकों/प्रतिमाओं शहीद झण्डा चबूतरा, शहीद उद्यान सुन्दरलाल गुप्त जी, सभागार स्थित काकोरी कांड के शहीदों एवं स्व0 राम नरेश त्रिपाठी जी की प्रतिमा, बारात घर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा, जल-कल परिसर में महात्मा गॉधी की प्रतिमा, सुपर मार्केट में महात्मा गॉंधी एवं पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा, सुभाष मार्केट में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा, आजाद पार्क मंे चन्द्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा, जिला पंचायत परिसर स्थित शहीदों की प्रतिमा एव श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, तिकोनिया पार्क स्थित बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी एवं स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा आदि स्थलों पर अभियान चलाकर सफाई आदि कराते हुए प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने आम जनमानस से अपील की कि सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा ध्वज अवश्य फहरायें व 13 अगस्त, 2026 को प्रातः 11 बजे तिकोनिया पार्क से प्रारम्भ की जाने वाली वृहद् स्तर पर आयोजित ‘‘तिरंगा यात्रा’’ में सम्मिलित हों। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 आर0ए0वर्मा, जगजीत सिंह छंगू, डा0 सीताशरण त्रिपाठी, जिला महामंत्री अयोध्या वर्मा, संदीप सिंह नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रीना जायसवाल एवं नगर मंडल पदाधिकारीगण तथा पालिका के सभासद रमेश सिंह टिन्नू, गिरीश कुमार मिश्र, दिनेश चौरसिया, मनीष जायसवाल, अरविन्द यादव, विजय जायसवाल, प्रवीण मिश्र, रणजीत सिंह सन्त, रवि अग्रहरि, प्रदीप जायसवाल सहित भारीसंख्या में गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे।
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में आप नेताओं को किया गया कोर्ट में तलब*
सुल्तानपुर,12 वर्ष पूर्व दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और कुमार विश्वास के खिलाफ सोमवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ समन जारी करते हुए 27 अगस्त के लिए किया गया है तलब। अमेठी जिले के स्थानीय कोतवाली के तत्कालीन थाना प्रभारी मो.हमीद ने 5 मई 2014 की घटना बताते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती,कुमार विश्वास और सत्येंद्र जैन समेत अन्य के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन समेत अन्य आरोपों में स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जहां इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट पेश की है। इस का विचारण एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है।