अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस थीम "सशक्त युवा सशक्त भारत" पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
![]()
फर्रुखाबाद।
जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बुधवार को जागृती स्कीम के अन्तर्गत अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर राजकीय सम्प्रेक्षण गृह याकूतगंज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम "सशक्त युवा सशक्त भारत" निर्धारित की गई है। इस कार्यकम का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिंदिया भटनागर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरों एवं युवाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों, विधिक प्रावधानों तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति उनकी भूमिका के संबंध में जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में किशोरों को बताया गया कि युवा किसी भी राष्ट्र की प्रगति एवं विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला होते हैं। शिक्षा, अनुशासन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं विधिक जागरूकता के माध्यम से युवा अपने व्यक्तित्व का विकास करने के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
इस दौरान किशोरों को उनके विधिक अधिकारों, बाल संरक्षण से संबंधित प्रावधानों, किशोर न्याय, बालकों की देखरेख और संरक्षण अधिनियम 2015 निःशुल्क विधिक सहायता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विधिक सेवाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें अपने भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से स्वयं को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान किशोरों को यह संदेश दिया गया कि सशक्त युवा ही सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। उन्हें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहते हुए अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी किशोरों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सकारात्मक एवं रचनात्मक दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इस कार्यक्रम में अधीक्षक राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, कर्मचारी, जागृति स्कीम के सदस्य परा विधिक स्वयंसेवक एवं किशोर अपचारी उपस्थित रहे।


फर्रुखाबाद।
फर्रुखाबाद l संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के प्रदेशीय आवाहन पर जनपद में एक दिवसीय संकट सभा" का आयोजन किया गया जिसमे एनपीएस यूपीएस और टेट् भारत छोड़ो के नारों के साथ विरोध प्रस्ताव पारित किया गया हुआ और इसको समाप्त करने व संविदा मानदेय कर्मी नियमित किये जाने के सम्वन्ध में राष्ट्रपति प्रधान मंत्री वित्तमन्ती, राज्यपाल एवं मुख्यमन्त्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
पूर्व प्रभारी डॉ. अभिषेक सिंह के कार्यकाल को आज भी याद कर रहे क्षेत्रवासी, नई व्यवस्था से बढ़ी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद
7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
23.9k