मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत जनपद में ‘‘एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण’’ कार्यक्रम का सभागार में हुआ आयोजन।*
रिपोर्ट/लालजी सुलतानपुर,मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु लागू की गई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत जनपद सुलतानपुर में दिनांक 12 अगस्त 2026 को ‘‘एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण’’ का आयोजन पं0 रामनरेश त्रिपाठी सभागार, सुलतानपुर में प्रातः 11 बजे से दो पालियों में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष नगर पालिका प्रवीन कुमार अग्रवाल जी के कर कमलों द्वारा किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज/ आई0टी0आई0/आरसेटी के युवको/युवतियों एवं समूह सखियो को अपनी रूचि के अनुसार उद्यम स्थापित करने हेतु उत्साहवर्धन करते हुये यह आश्वासन दिया गया कि जिला प्रशासन द्वारा आपके उद्यम स्थापना में पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन किया जायेगा तथा इस कार्यक्रम में स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज/आई0टी0आई0/ बडौ़दा स्वरोजगार संस्थान के युवको/युवतियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिये प्रेरित किया गया तथा समाधान समिति लखनऊ की संयुक्त टीम में इन्टर्नल एक्सपर्ट जुगल नरायन, वित्तीय एक्सपर्ट इमरान खान, रीजिनल कोर्डिनेटर सी0एम0युवा अमन, के द्वारा एम0एस0एम0ई0 विभाग की योजनाओ सी0एम0युवा, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद आदि के सम्बन्ध में संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित बैंकर्स, लाभार्थियों को उद्यम/व्यवसाय स्थापना, ऋण प्रक्रिया एवं अन्य पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित किया गया, जिसके प्रथम पाली में सी0एम0युवा0 के लाभार्थी/छात्र/आवेदक/डिजिटल उद्यमी एवं द्वितीय पाली में स्टेक होल्डर सी0एम0 फेलो/बैंकर्स/ आरसेटी/पालीटेक्निक/आई0टी0आई0/एन0आर0एल0एम0/कौशल विकास विभाग आदि समस्त विभागों के अधिकारीगण एवं सी0 एस0सी0 प्रबंधक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदय द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 05 लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान किया गया एवं सी0एम0युवा में 10 लाभार्थियों को कुल धनराशि रू0 47.75 लाख का डेमोचेक के साथ 01 लाभार्थी को आटो ई-रिक्शा की चाबी वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग सुश्री नेहा सिंह, जिला विकास अधिकारी गजेन्द्र तिवारी, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 के0डी0 गोस्वामी, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक आफॅ बडौदा समीर पात्र, निदेशक आर0से0टी0 विनय कुमार सिंह,प्रधानाचार्य ITI भूपेन्द्र पाल, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक केनौरा योगेश सिंह यादव, समस्त जिला बैंक समन्वयक, विभिन्न बैंको के शाखा प्रबंधक एवं 500 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। अंत में समस्त प्रशिक्षिकों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
ऑब्जर्वर ने टटोली संगठन की नब्ज, पदाधिकारियों से किया सीधा संवाद

*कार्यकर्ता की सक्रियता से ही संगठन होगा मजबूत : नितिन कुम्बलकर*

सुल्तानपुर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत इसौली विधानसभा क्षेत्र के कुड़वार, बल्दीराय और धनपतगंज ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। कुड़वार ब्लॉक स्थित विराट मैरिज लॉन, बल्दीराय ब्लॉक क्षेत्र के पर बाजार तथा धनपतगंज ब्लॉक के धनपतगंज बाजार में आयोजित बैठकों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की मौजूदगी में मुख्य अतिथि एवं ऑब्जर्वर नितिन कुम्भालकर ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की स्थिति की जानकारी ली। कार्यक्रम में विशिष्टतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश सचिव/प्रभारी मो. अनीस खां तथा पूर्व विधायक/प्रभारी राधेश्याम कनौजिया मौजूद रहे। कार्यक्रम के पूर्व संबंधित ब्लॉक अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने अतिथियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।इसके बाद ऑब्जर्वर नितिन कुम्भालकर ने तीनों ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्ष सहित ब्लॉक कमेटी के सभी पदाधिकारियों से एक-एक कर मुलाकात की। उन्होंने संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर चर्चा की। पदाधिकारियों से संगठन के समक्ष आ रही चुनौतियों और कार्यकर्ताओं के सुझाव भी लिए गए। इस मौके पर नितिन कुम्भालकर ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर है। संगठन सृजन अभियान के जरिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है।
कुड़वार ब्लॉक में नंदलाल मौर्य, बल्दीराय ब्लॉक में हाजी इरफान अंसारी तथा धनपतगंज ब्लॉक में हर्ष नारायण शुक्ला ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। बैठक के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर अपने सुझाव भी ऑब्जर्वर के समक्ष रखे।इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजेश तिवारी, तेज बहादुर पाठक, हौसला प्रसाद भीम, मनोज कुमार तिवारी, ममनून आलम, इमरान मोनू, समीम बीडीसी, मो. इमरान खान (मीडिया प्रभारी), शाहबाज अहमद, अतिउल्ला अंसारी, अरशद पवार, मिट्ठू लाल मौर्य, पंकज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गनपत सहाय महाविद्यालय में 'नारी : नये युग में' विषय पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन


सुलतानपुर।आज गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में  महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ.ओम प्रकाश पाण्डेय 'बजरंगी' जी के मार्गदर्शन और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.)अंग्रेज सिंह राणा की अध्यक्षता में 'नारी : नये युग में' विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा माँ सरस्वती,श्री अरविंदो एवं श्री मां की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात संगीत विभाग के द्वारा मां सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।संगोष्ठी में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिले के वरिष्ठ फिजिशियन डा.जे.पी. सिंह ने 'श्री अरविंदो के दर्शन में नारी का स्थान'विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि अरविंद के चिंतन में नारी केवल समाज का एक अंग नहीं, बल्कि शक्ति,चेतना और आध्यात्मिक रूपांतरण का मूल आधार है।नये युग में नारी की भूमिका और अधिक सशक्त हुई है।विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अरविंदो सोसाइटी के अध्यक्ष एडवोकेट  बजरंग बहादुर सिंह ने उपस्थित जनसमूह को ध्यान (मेडिटेशन) कराया और मानसिक शांति व आत्म-चेतना के महत्व को समझाया।सोसाइटी के ही सदस्य श्री ज्ञान प्रकाश यादव ने भी नारी सशक्तिकरण एवं आधुनिक युग में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. (डॉ.)अंग्रेज सिंह राणा ने संगोष्ठी के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में वैचारिक परिपक्वता और सामाजिक चेतना का विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ.विष्णु शंकर अग्रहरि द्वारा किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ.शाहनवाज आलम, डॉ. भोलानाथ,डॉ.देवेन्द्र नाथ मिश्र, डॉ. मौसम गुप्ता,डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह सहित अनेक शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ। कार्यक्रम के अंत में सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व एवं नपा अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल के संयोजन में ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम में ऐतिहासिक प्रतिमाओं को श्रद्धांजलि दी*
सुल्तानपुर,स्वतंत्रता दिवस-2026 के पूर्व आज श्री सुशील त्रिपाठी जिलाध्यक्ष भाजपा सुलतानपुर के नेतृत्व एवं पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल के संयोजन में ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम-2026‘‘ के अन्तर्गत नगर क्षेत्र में स्थित समस्त ऐतिहासिक स्थलों/शहीद स्मारकों/प्रतिमा स्थलों पर साफ-सफाई अभियान चलाते हुए माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सुलतानपुर के सभासदगण एवं भाजपा सुलतानपुर के नगर मंडल एवं शक्तिकेन्द्र के पदाधिकारीगण तथा कार्यकर्ता बन्धुओं ने प्रतिभाग किया। पालिकाध्यक्ष ने इस अवसर पर बताया कि इस हर घर तिरंगा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करतेहुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है तथा शहीदों की प्रतिमा स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान के साथ ही माल्यार्पण कार्यक्रम देश को स्वतन्त्रता दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का विशेष अवसर है। जिसके तहत आज हम सभी ने नगर क्षेत्र में स्थित शहीद स्मारकों/प्रतिमाओं शहीद झण्डा चबूतरा, शहीद उद्यान सुन्दरलाल गुप्त जी, सभागार स्थित काकोरी कांड के शहीदों एवं स्व0 राम नरेश त्रिपाठी जी की प्रतिमा, बारात घर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा, जल-कल परिसर में महात्मा गॉधी की प्रतिमा, सुपर मार्केट में महात्मा गॉंधी एवं पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा, सुभाष मार्केट में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा, आजाद पार्क मंे चन्द्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा, जिला पंचायत परिसर स्थित शहीदों की प्रतिमा एव श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, तिकोनिया पार्क स्थित बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी एवं स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा आदि स्थलों पर अभियान चलाकर सफाई आदि कराते हुए प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने आम जनमानस से अपील की कि सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा ध्वज अवश्य फहरायें व 13 अगस्त, 2026 को प्रातः 11 बजे तिकोनिया पार्क से प्रारम्भ की जाने वाली वृहद् स्तर पर आयोजित ‘‘तिरंगा यात्रा’’ में सम्मिलित हों। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 आर0ए0वर्मा, जगजीत सिंह छंगू, डा0 सीताशरण त्रिपाठी, जिला महामंत्री अयोध्या वर्मा, संदीप सिंह नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रीना जायसवाल एवं नगर मंडल पदाधिकारीगण तथा पालिका के सभासद रमेश सिंह टिन्नू, गिरीश कुमार मिश्र, दिनेश चौरसिया, मनीष जायसवाल, अरविन्द यादव, विजय जायसवाल, प्रवीण मिश्र, रणजीत सिंह सन्त, रवि अग्रहरि, प्रदीप जायसवाल सहित भारीसंख्या में गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे।
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में आप नेताओं को किया गया कोर्ट में तलब*
सुल्तानपुर,12 वर्ष पूर्व दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और कुमार विश्वास के खिलाफ सोमवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ समन जारी करते हुए 27 अगस्त के लिए किया गया है तलब। अमेठी जिले के स्थानीय कोतवाली के तत्कालीन थाना प्रभारी मो.हमीद ने 5 मई 2014 की घटना बताते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती,कुमार विश्वास और सत्येंद्र जैन समेत अन्य के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन समेत अन्य आरोपों में स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जहां इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट पेश की है। इस का विचारण एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है।
SP व SP की अध्यक्षता में आगामी बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पीस कमेटी/धर्मगुरूओं के साथ बैठक सम्पन्न
रिपोर्ट/लालजी सुलतानपुर,आगामी बारावफात (ईद-मिलाद-उन-नबी) पर्व को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह व पुलिस अधीक्षक चारू निगम की संयुक्त अध्यक्षता में पीस कमेटी/धर्मगुरूओं के साथ बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था, यातायात प्रबंधन,विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई,पेयजल,स्वास्थ्य सुविधाओं, आवश्यक नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) द्वारा आगामी त्यौहार के दृष्टिगत थानावार, तहसीलवार पीस कमेटी की बैठक के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गयी। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सभी अपने-अपने क्षेत्र के अन्तर्गत निकलने वाले जुलूस के स्थानों का निरीक्षण कर लें तथा सम्बन्धित पीस कमेटी से वार्ता कर सभी आधारभूत सुविधाओं जैसे- साफ-सफाई, बिजली, पानी, यातायात, सड़क आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को समय से अवगत करा दें, जिससे त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने नगर निकायों एवं संबंधित विभागों को धार्मिक स्थलों, जुलूस/मार्गों तथा प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा संवेदनशील स्थानों पर विद्युत सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा लॉ एण्ड ऑर्डर के दृष्टिगत समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सभी पीस कमेटी की बैठक अवश्य कर लें तथा सम्बन्धित शांति समितियों से बेहतर संवाद कायम करते हुए आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न करायें। उन्होंने निर्देशित किया जुलूस निकालने व उसमें प्रयुक्त होने वाले डी.जे. की ध्वनि निर्धारित मानक के अनुरूप रखी जाय। उन्होंने कहा कि अनुमति प्रदान करते समय उपरोक्त सभी बातों का ध्यान रखें। पुलिस अधीक्षक महोदया ने पुलिस अधिकारियों को पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिये। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि बिना अनुमति कोई जुलूस/कार्यक्रम आयोजित न हो तथा निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन सुनिश्चित कराया जाए। सम्बन्धित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करने तथा स्थानीय आयोजकों एवं सम्बन्धित पक्षों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि बारावफात पर्व आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द का पर्व है। जनपद में पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने जनपदवासियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों जैसे- जिला पंचायतराज अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, ए.सी. विद्युत, एक्सीईन पी0डब्ल्यू0डी0 को निर्देशित किया कि सभी शांति समितियों द्वारा चिन्हित किये गये कार्यों को ससमय पूर्ण करायें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, मुख्य अभियंता विद्युत वितरण खंड, संबंधित अधिशासी अभियंता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, परिवहन विभाग तथा पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी, पीस कमेटी के प्रतिनिधि व धर्मगुरू उपस्थित रहे।
पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन*
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत मेधावी/टॉपर छात्रओं का हुआ सम्मान।*

सुलतानपुर,मा0 सदस्या उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती नीलम प्रभात की अध्यक्षता एवं श्रीमती ऊषा सिंह अध्यक्ष, जिला पंचायत जनपद-सुलतानपुर की सह-अध्यक्षता व जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की उपस्थिति में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत मेधावीं/टापर छात्राओं को सम्मान कार्यक्रम पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ मेधावीं छात्राओं के साथ सदस्या व अध्यक्ष द्वारा सेल्फी प्वाइन्ट पर सेल्फी लेकर किया गया। तदपश्चात हस्ताक्षर अभियान के अन्तर्गत अपने संदेश दिये गये, जिसके पश्चात् मंच पर मॉ सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि आज के आधुनिक युग में बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल का आपसी तालमेल अत्यंत आवश्यक है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित खेल कूद एवं बेहतर स्वास्थ्य और पोषण हेतु बच्चों के संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। महिला सशक्तिकरण को बढावा देने हेतु सभी को अपनी सोच में परिवर्तन लाना होगा। समाज में जितने पुरूष काम कर रहें है अगर उतनी ही महिलाऐं काम कर रहीं है तो समाज में बराबरी आपने-आप हो जायेगी और समाज एवं देश का विकास होगा। वर्तमान समय में कॉमन बेल्थगेम में महिला खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया है। उपस्थित छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। क्योंकि आगे चालकर एनिमिया जैसी बीमारी प्रसवपूर्व व प्रसव उपरान्त हो सकती है इस लिए खान-पान के साथ सभी को योग करना जरूरी हैं। स्वास्थ्य के प्रति बच्चों में बेसिक जानकारी होना जारूरी हैं। जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को एनिमिया के अभियान से जोड़ना चाहिए। उनकों साइंस हेल्थ पर खुलकर बात करनी चाहिए। इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाये जाने की आवश्यकता है। मा0 सदस्या उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा उपस्थित जन समूह को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत शपथ दिलाकर सम्बोधित किया गया कि बालिकाओं को शिक्षा,आत्मनिर्भरता,समानता एवं सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक होना होगा। महिलाओं को समाजिक,आर्थिक, राजनितिक और कानूनी रूप से मजबूत बनाना होगा, जिससे महिलाओं को अपने जीवन से जुडे़ हर फैसले खुद लेने की आजादी और बारबरी का अधिकार मिले, जिससे वह समाज में आत्म विशवास के साथ जी सकें। सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाऐं संचालित है। उसका लाभ लेकर छात्राऐं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और उनके उज्जवल भविष्य के लिए हमारी सरकार व जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्व हैं। अध्यक्ष, जिला पंचायत द्वारा उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित कर, जनपद की मेधावी/टापर छात्राओं व नारी शक्ति को शुभकानमाएं देते हुए कहा गया कि बेटियॉ यदि ठान ले तो अपने दम पर आत्म निर्भर बन सकती हैं। नारी शक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि सशक्त महिला केवल स्वयं का जीवन नहीं बदलती, बल्कि पूरे परिवार व समाज को नई दिशा देती हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा डा0 आर0 ए0 वर्मा द्वारा इस विशेष अवसर पर समाज और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने जिले की होन-हार बेटियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान न सिर्फ उनकी कड़ी मेहनत का प्रतिफल है बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा भी है। यदि बेटियों को समान असवर व शिक्षा मिले तो वे हर मुकाम हासिल कर सकती है। आइयें हम सब मिलकर बेटियों को पढ़ायें, उन्हें आगे बढ़ाये और सशक्त भारत के निमार्ण में अपना योगदान दें। जिला प्रोबेशन अधिकारी वी0पी0 वर्मा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का सफल संचालन किये जाने के उद्देश्य से उपरोक्त कार्यकम का संक्षिप्त परिचय दिया गया एवं महिला कल्याण विभाग से सम्बन्धित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गयी। मा0 सदस्या, मा0 अध्यक्ष एवं पूर्व मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा जनपद-सुलतानपुर में वर्ष 2026 में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 की राजकीय विद्यालयों की हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट की मेधावी 10-10 छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत रू0 5000/- का डेमो चेक, सम्मान-पत्र, एवं उपहार दिया गया। माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 राजकीय विद्यालय की इण्टर मीडिएट की छात्रा जिसने कक्षा 12 की परीक्षा में 81.20 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया, जिसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत रू0 20,000/-का डेमो चेक, सम्मान-पत्र, उपहार दे कर भविष्य की शुभकामना देते हुए सम्मानित किया गया, साथ ही सी0बी0एस0सी हाई स्कूल एवं इण्टर मीडिएट एवं आई0सी0एस0सी0 की हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2026 में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली मेधावी 5-5 छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत उज्जवल भविष्य की शुभकामना के साथ सम्मान-पत्र, उपहार दिया। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञपान कर कार्यकम को समाप्त किया गया। इस अवसर पर सुश्री नेहा सिंह उपायुक्त उद्योग, श्रीमती विद्या देवी जिला दिव्यागंजन सशक्तिकरण कल्याण अधिकारी, आर0पी0 शुक्ला अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, श्रीमती हंसमती महिला थानाध्यक्ष, श्रीमती पल्लवी सिंह प्रधानाचार्या पी0एम0 श्री केश कुमारी राजकीय बालिका इण्टर, रेखा गुप्ता, जिला मिशन समन्वयक, श्रीमती मनीषी त्रिपाठी कनिष्ठ सहायक, सीता सिंह केन्द्र प्रबंधक, वन स्टाप संेटर, रूपाली सिंह संरक्षण अधिकारी, मिशन वात्सल्य, नीलम वर्मा प्रबंधक/समन्वयक, संतोष पाल श्रीमती सरोज यादव जेण्डर स्पेशलिस्ट, दीपमाला सिंह, पूजा सिंह, रीता मौर्या, खुशबू दूबे, अर्चना पाल, राहुल विश्वकर्मा, विपिन कुमार कश्यप व कार्यालय-जिला प्रोबेशन अधिकारी अन्य स्टाफ के साथ शिक्षक छात्राएं एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।
वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण, वेस्ट मैनेजमेंट और गंगा-आर्द्रभूमि संरक्षण की हुई समीक्षा*
रिपोर्ट/लालजी सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में वृक्षारोपण समिति एवं पर्यावरण समिति/जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, उपायुक्त उद्योग, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद में किए गए वृक्षारोपण, पौधों के अनुरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का समुचित संरक्षण, सिंचाई एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कटहल के वृक्षों के अधिक से अधिक रोपण तथा कटहल से तैयार होने वाले विभिन्न उत्पादों की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कटहल की न्यूट्रिशनल वैल्यू को बनाए रखते हुए उसके प्रसंस्करण एवं विभिन्न उत्पादों के निर्माण के माध्यम से इसे स्वरोजगार से जोड़ने की संभावनाओं का अध्ययन किया जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों एवं कृषि उत्पादों को रोजगार और आय के साधन के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, जिससे स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वृक्षारोपण दिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस सहित विभिन्न अवसरों पर लगाए गए पौधों का नियमित अनुरक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी रोपित पौधों को आवश्यकतानुसार जल उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान किया जाए तथा उनकी नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पौधों की जियो-टैगिंग/स्थलीय स्थिति के अनुरूप उनकी देखरेख सुनिश्चित करते हुए यह भी देखा जाए कि लगाए गए पौधों का संरक्षण प्रभावी ढंग से हो रहा है।
जिलाधिकारी द्वारा आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले वंदे मातरम वाटिका कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गयी। उन्होंने चिन्हित स्थान पर कार्यक्रम को वृहद एवं प्रभावी तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंतर्गत 150 पौधों का पौधरोपण किया जाना प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा पौधरोपण के उपरांत उनके संरक्षण एवं अनुरक्षण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पर्यावरण समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद में वेस्ट मैनेजमेंट की स्थिति की समीक्षा की गयी।
इस दौरान प्लास्टिक वेस्ट, बायोमेडिकल वेस्ट, सॉलिड वेस्ट एवं ई-वेस्ट के प्रबंधन की जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की कि विभिन्न प्रकार के अपशिष्ट का संग्रहण, पृथक्करण, परिवहन एवं निस्तारण किस प्रकार किया जा रहा है। उन्होंने निर्देशित किया कि वेस्ट मैनेजमेंट की नियमित निगरानी की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि अपशिष्ट का निस्तारण निर्धारित मानकों एवं नियमानुसार ही किया जा रहा है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां कहीं भी वेस्ट मैनेजमेंट में कमी पायी जाए, वहां तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा संबंधित संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों को सही तरीके से अपशिष्ट प्रबंधन के लिए जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने बल्क वेस्ट जनरेटर (बी0डब्लू0जी0) को चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवासीय परिसरों, शैक्षणिक संस्थानों, मैरिज हॉल, हॉस्टल, हॉस्पिटल आदि बड़े स्तर पर अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले संस्थानों को चिन्हित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन संस्थानों द्वारा उत्पन्न किए जा रहे वेस्ट का किस प्रकार प्रबंधन एवं निस्तारण किया जा रहा है, इसकी जानकारी प्राप्त की जाए। साथ ही संस्थानों के प्रबंधन को उचित वेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में जागरूक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। जिला गंगा समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी।
उन्होंने गंगा एवं जल स्रोतों के संरक्षण के संबंध में आयोजित किए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली तथा जनसामान्य को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रभावी गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आर्द्रभूमि संरक्षण की भी समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आर्द्रभूमियों के संरक्षण, स्वच्छता एवं उनके पर्यावरणीय महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण,पौधों का संरक्षण,अपशिष्ट का उचित प्रबंधन,जल स्रोतों एवं आर्द्र भूमियों का संरक्षण तथा जन-जागरूकता के माध्यम से ही पर्यावरणीय संतुलन को प्रभावी रूप से बनाए रखा जा सकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
स्वयं सहायता समूहों से अधिक से अधिक पात्र परिवारों को जोड़कर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करें- जिलाधिकारी*
रिपोर्ट/लालजी जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में समूह गठन,बैंक खाते,लखपति दीदियों एवं एफपीओ से संबंधित की गई प्रगति समीक्षा*सुलतानपुर,जिलाधिकारी महोदय इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपायुक्त उद्योग,बेसिक शिक्षा अधिकारी,DCNRLM ईओ नगर पालिका,जिला विकास अधिकारी,समस्त बीडीओ सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा यू0पी0एस0आर0एल0एम0 के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गयी। सर्वप्रथम परिवार संत्रिप्तीकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने स्वयं सहायता समूहों में सदस्यों की संख्या कम होने के कारणों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ते हुए समूहों की सदस्य संख्या बढ़ाई जाए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्वयं सहायता समूह गठन की प्रगति की भी समीक्षा की गयी तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समूहों का गठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को समूहों से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार एवं आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं। स्वयं सहायता समूहों के बचत खाते खोले जाने की प्रगति की समीक्षा के दौरान खातों से संबंधित लंबित प्रकरण पाए जाने पर जिलाधिकारी महोदय ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर बैठक आयोजित करते हुए सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि समूहों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ समयबद्ध रूप से मिलना सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने लखपति दीदियों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लखपति दीदियों की संख्या अपेक्षाकृत कम होने के कारणों की जानकारी लेते हुए संख्या में वृद्धि के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को विभिन्न उद्यमों एवं लघु उद्योगों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता सुनिश्चित की जाए। बैठक में एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) के प्रमोशन अंडर यू0पी0एस0आर0एल0एम0 की भी समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को एफपीओ को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने तथा किसानों को इससे जोड़कर उन्हें बेहतर आर्थिक अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बैठक में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए प्रगति से अवगत कराया जाए।
जिलाधिकारी द्वारा जिला पोषण समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा कर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*
रिपोर्ट/लालजी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित। आंगनवाड़ी केंद्रों और पुष्टाहार वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर* सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रमरोजगार, उपायुक्त स्वतः रोजगार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी तथा समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला समन्वयक पोषण अभियान सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा आंगनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा आंगनवाडी केन्द्र पर पंजीकृत लाभाथिर्यों के पोषण ट्रैकर पर वजन फीड किए जाने की समीक्षा की गई, जिलाधिकारी महोदय द्वारा आंगनवाडी कार्यकत्रियों के माध्यम से शत-प्रतिशत लाभार्थियों का वजन फीड किये जाने हेतु समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में प्रसवपूर्व महिलाओं की चौथी जांच जनपद में 81.75 प्रतिशत पूर्ण कराई गयी है,सैम बच्चों का फालोअप ई-कवच पोर्टल पर 65 प्रतिशत भरा गया है 0 से 6 वर्ष के बच्चों का वजन 99.68 प्रतिशत, भरा गया है जिसमें 1528 सैम एवं 3487 मैम बच्चे चिन्हित किये गये है। आंगनवाडी कार्यकत्री द्वारा 98.61 प्रतिशत लाभार्थिओं का गृह भ्रमण पूरा किया गया। जनपद में फेस कैप्चर के माध्यम से पुष्टाहार का वितरण 88.81 प्रतिशत हुआ पाया गया जिसमें बाल विकास परियोजना पी0पी0 कमैचा सबसे कम 72.51 प्रतिशत पाये जाने पर जिलााधिकारी महोदय द्वारा चेतावनी देते हुये निर्देशित किया गया कि इसका सुधार आागामी बैठक से पूर्व कर लिया जाय इसी प्रकार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में जनपद की प्रगति 38.82 प्रतिशत पाये जाने पर जिलााधिकारी महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी तथा अगली बैठक तक 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने की कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये आंगनवाडी केन्द्रो पर हाटकुक्ड मील वितरण की गुणवत्ता हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी व्यापक स्तर पर निरीक्षण कराने व गुणवत्ता की जांच एवं सभी अधिकारी बच्चें के साथ खाना खाये तथा बच्चों का फीडबैक तैयार कर प्रस्तुत करें। 48 आंगनवाडी केन्द्रो पर बर्तन उपलब्ध न होने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को कमेटी बनाकर आगामी बैठक से पूर्व बर्तन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश प्रदान किये गये। 37 आंगनवाडी केन्द्र भवन निर्माण अपूर्ण पाये गये जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आगामी बैठक में सभी भवन पूर्ण कराते हुए फोटो सहित अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा जलजीवन मिशन द्वारा 845 केन्द्रो पर जल की आपूर्ति नही कराई जा रही है जिसे शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गये 252 आंगनवाडी केन्द्रों पर विद्युत कनेक्शन नही है, जिसमें 41 आंगनवाडी केन्द्रो का आगणन विद्युत विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया है तथा शेष केन्द्रो का आगणन एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। जनपद में माह जुलाई 2026 से सितम्बर 2026 तक चलने वाले सम्भव 6.0 की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि प्रदेश रैंकिग में जनपद 10 वें स्थान पर है सैम बच्चों का फालोअप गर्भवती महिलाओं की चौथी जांच एवं वजन तथा सैम बच्चों के ई-कवच पोर्टल पर फालोअप एवं 6 दवाओं के वितरण में लक्ष्य पूरा नही हुआ है जिसे पूरा करने के निर्देश प्रदान किये गये।