पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन*
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत मेधावी/टॉपर छात्रओं का हुआ सम्मान।*
सुलतानपुर,मा0 सदस्या उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती नीलम प्रभात की अध्यक्षता एवं श्रीमती ऊषा सिंह अध्यक्ष, जिला पंचायत जनपद-सुलतानपुर की सह-अध्यक्षता व जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की उपस्थिति में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत मेधावीं/टापर छात्राओं को सम्मान कार्यक्रम पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ मेधावीं छात्राओं के साथ सदस्या व अध्यक्ष द्वारा सेल्फी प्वाइन्ट पर सेल्फी लेकर किया गया। तदपश्चात हस्ताक्षर अभियान के अन्तर्गत अपने संदेश दिये गये, जिसके पश्चात् मंच पर मॉ सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि आज के आधुनिक युग में बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल का आपसी तालमेल अत्यंत आवश्यक है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित खेल कूद एवं बेहतर स्वास्थ्य और पोषण हेतु बच्चों के संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। महिला सशक्तिकरण को बढावा देने हेतु सभी को अपनी सोच में परिवर्तन लाना होगा। समाज में जितने पुरूष काम कर रहें है अगर उतनी ही महिलाऐं काम कर रहीं है तो समाज में बराबरी आपने-आप हो जायेगी और समाज एवं देश का विकास होगा।
वर्तमान समय में कॉमन बेल्थगेम में महिला खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया है। उपस्थित छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। क्योंकि आगे चालकर एनिमिया जैसी बीमारी प्रसवपूर्व व प्रसव उपरान्त हो सकती है इस लिए खान-पान के साथ सभी को योग करना जरूरी हैं। स्वास्थ्य के प्रति बच्चों में बेसिक जानकारी होना जारूरी हैं।
जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को एनिमिया के अभियान से जोड़ना चाहिए। उनकों साइंस हेल्थ पर खुलकर बात करनी चाहिए। इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाये जाने की आवश्यकता है। मा0 सदस्या उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा उपस्थित जन समूह को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत शपथ दिलाकर सम्बोधित किया गया कि बालिकाओं को शिक्षा,आत्मनिर्भरता,समानता एवं सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक होना होगा।
महिलाओं को समाजिक,आर्थिक, राजनितिक और कानूनी रूप से मजबूत बनाना होगा, जिससे महिलाओं को अपने जीवन से जुडे़ हर फैसले खुद लेने की आजादी और बारबरी का अधिकार मिले, जिससे वह समाज में आत्म विशवास के साथ जी सकें। सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाऐं संचालित है। उसका लाभ लेकर छात्राऐं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और उनके उज्जवल भविष्य के लिए हमारी सरकार व जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्व हैं।
अध्यक्ष, जिला पंचायत द्वारा उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित कर, जनपद की मेधावी/टापर छात्राओं व नारी शक्ति को शुभकानमाएं देते हुए कहा गया कि बेटियॉ यदि ठान ले तो अपने दम पर आत्म निर्भर बन सकती हैं। नारी शक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि सशक्त महिला केवल स्वयं का जीवन नहीं बदलती, बल्कि पूरे परिवार व समाज को नई दिशा देती हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा डा0 आर0 ए0 वर्मा द्वारा इस विशेष अवसर पर समाज और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने जिले की होन-हार बेटियों को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान न सिर्फ उनकी कड़ी मेहनत का प्रतिफल है बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा भी है। यदि बेटियों को समान असवर व शिक्षा मिले तो वे हर मुकाम हासिल कर सकती है। आइयें हम सब मिलकर बेटियों को पढ़ायें, उन्हें आगे बढ़ाये और सशक्त भारत के निमार्ण में अपना योगदान दें।
जिला प्रोबेशन अधिकारी वी0पी0 वर्मा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का सफल संचालन किये जाने के उद्देश्य से उपरोक्त कार्यकम का संक्षिप्त परिचय दिया गया एवं महिला कल्याण विभाग से सम्बन्धित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गयी। मा0 सदस्या, मा0 अध्यक्ष एवं पूर्व मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा जनपद-सुलतानपुर में वर्ष 2026 में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 की राजकीय विद्यालयों की हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट की मेधावी 10-10 छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत रू0 5000/- का डेमो चेक, सम्मान-पत्र, एवं उपहार दिया गया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 राजकीय विद्यालय की इण्टर मीडिएट की छात्रा जिसने कक्षा 12 की परीक्षा में 81.20 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया, जिसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत रू0 20,000/-का डेमो चेक, सम्मान-पत्र, उपहार दे कर भविष्य की शुभकामना देते हुए सम्मानित किया गया, साथ ही सी0बी0एस0सी हाई स्कूल एवं इण्टर मीडिएट एवं आई0सी0एस0सी0 की हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2026 में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली मेधावी 5-5 छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत उज्जवल भविष्य की शुभकामना के साथ सम्मान-पत्र, उपहार दिया। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञपान कर कार्यकम को समाप्त किया गया।
इस अवसर पर सुश्री नेहा सिंह उपायुक्त उद्योग, श्रीमती विद्या देवी जिला दिव्यागंजन सशक्तिकरण कल्याण अधिकारी, आर0पी0 शुक्ला अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, श्रीमती हंसमती महिला थानाध्यक्ष, श्रीमती पल्लवी सिंह प्रधानाचार्या पी0एम0 श्री केश कुमारी राजकीय बालिका इण्टर, रेखा गुप्ता, जिला मिशन समन्वयक, श्रीमती मनीषी त्रिपाठी कनिष्ठ सहायक, सीता सिंह केन्द्र प्रबंधक, वन स्टाप संेटर, रूपाली सिंह संरक्षण अधिकारी, मिशन वात्सल्य, नीलम वर्मा प्रबंधक/समन्वयक, संतोष पाल श्रीमती सरोज यादव जेण्डर स्पेशलिस्ट, दीपमाला सिंह, पूजा सिंह, रीता मौर्या, खुशबू दूबे, अर्चना पाल, राहुल विश्वकर्मा, विपिन कुमार कश्यप व कार्यालय-जिला प्रोबेशन अधिकारी अन्य स्टाफ के साथ शिक्षक छात्राएं एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत मेधावी/टॉपर छात्रओं का हुआ सम्मान।*
उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ मेधावीं छात्राओं के साथ सदस्या व अध्यक्ष द्वारा सेल्फी प्वाइन्ट पर सेल्फी लेकर किया गया। तदपश्चात हस्ताक्षर अभियान के अन्तर्गत अपने संदेश दिये गये, जिसके पश्चात् मंच पर मॉ सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में वृक्षारोपण समिति एवं पर्यावरण समिति/जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, उपायुक्त उद्योग, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद में किए गए वृक्षारोपण, पौधों के अनुरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का समुचित संरक्षण, सिंचाई एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करना भी आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने कटहल के वृक्षों के अधिक से अधिक रोपण तथा कटहल से तैयार होने वाले विभिन्न उत्पादों की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कटहल की न्यूट्रिशनल वैल्यू को बनाए रखते हुए उसके प्रसंस्करण एवं विभिन्न उत्पादों के निर्माण के माध्यम से इसे स्वरोजगार से जोड़ने की संभावनाओं का अध्ययन किया जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों एवं कृषि उत्पादों को रोजगार और आय के साधन के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, जिससे स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वृक्षारोपण दिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस सहित विभिन्न अवसरों पर लगाए गए पौधों का नियमित अनुरक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी रोपित पौधों को आवश्यकतानुसार जल उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान किया जाए तथा उनकी नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पौधों की जियो-टैगिंग/स्थलीय स्थिति के अनुरूप उनकी देखरेख सुनिश्चित करते हुए यह भी देखा जाए कि लगाए गए पौधों का संरक्षण प्रभावी ढंग से हो रहा है।
जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में समूह गठन,बैंक खाते,लखपति दीदियों एवं एफपीओ से संबंधित की गई प्रगति समीक्षा*सुलतानपुर,जिलाधिकारी महोदय इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपायुक्त उद्योग,बेसिक शिक्षा अधिकारी,DCNRLM ईओ नगर पालिका,जिला विकास अधिकारी,समस्त बीडीओ सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा यू0पी0एस0आर0एल0एम0 के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गयी। सर्वप्रथम परिवार संत्रिप्तीकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने स्वयं सहायता समूहों में सदस्यों की संख्या कम होने के कारणों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ते हुए समूहों की सदस्य संख्या बढ़ाई जाए।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्वयं सहायता समूह गठन की प्रगति की भी समीक्षा की गयी तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समूहों का गठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को समूहों से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार एवं आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
स्वयं सहायता समूहों के बचत खाते खोले जाने की प्रगति की समीक्षा के दौरान खातों से संबंधित लंबित प्रकरण पाए जाने पर जिलाधिकारी महोदय ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर बैठक आयोजित करते हुए सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि समूहों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ समयबद्ध रूप से मिलना सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को एफपीओ को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने तथा किसानों को इससे जोड़कर उन्हें बेहतर आर्थिक अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बैठक में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए प्रगति से अवगत कराया जाए।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
आंगनवाड़ी केंद्रों और पुष्टाहार वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर*
सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रमरोजगार, उपायुक्त स्वतः रोजगार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी तथा समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला समन्वयक पोषण अभियान सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा आंगनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा आंगनवाडी केन्द्र पर पंजीकृत लाभाथिर्यों के पोषण ट्रैकर पर वजन फीड किए जाने की समीक्षा की गई, जिलाधिकारी महोदय द्वारा आंगनवाडी कार्यकत्रियों के माध्यम से शत-प्रतिशत लाभार्थियों का वजन फीड किये जाने हेतु समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में प्रसवपूर्व महिलाओं की चौथी जांच जनपद में 81.75 प्रतिशत पूर्ण कराई गयी है,सैम बच्चों का फालोअप ई-कवच पोर्टल पर 65 प्रतिशत भरा गया है 0 से 6 वर्ष के बच्चों का वजन 99.68 प्रतिशत, भरा गया है जिसमें 1528 सैम एवं 3487 मैम बच्चे चिन्हित किये गये है। आंगनवाडी कार्यकत्री द्वारा 98.61 प्रतिशत लाभार्थिओं का गृह भ्रमण पूरा किया गया।
जनपद में फेस कैप्चर के माध्यम से पुष्टाहार का वितरण 88.81 प्रतिशत हुआ पाया गया जिसमें बाल विकास परियोजना पी0पी0 कमैचा सबसे कम 72.51 प्रतिशत पाये जाने पर जिलााधिकारी महोदय द्वारा चेतावनी देते हुये निर्देशित किया गया कि इसका सुधार आागामी बैठक से पूर्व कर लिया जाय इसी प्रकार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में जनपद की प्रगति 38.82 प्रतिशत पाये जाने पर जिलााधिकारी महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी तथा अगली बैठक तक 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने की कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये आंगनवाडी केन्द्रो पर हाटकुक्ड मील वितरण की गुणवत्ता हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी व्यापक स्तर पर निरीक्षण कराने व गुणवत्ता की जांच एवं सभी अधिकारी बच्चें के साथ खाना खाये तथा बच्चों का फीडबैक तैयार कर प्रस्तुत करें।
48 आंगनवाडी केन्द्रो पर बर्तन उपलब्ध न होने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को कमेटी बनाकर आगामी बैठक से पूर्व बर्तन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश प्रदान किये गये। 37 आंगनवाडी केन्द्र भवन निर्माण अपूर्ण पाये गये जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आगामी बैठक में सभी भवन पूर्ण कराते हुए फोटो सहित अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
लखनऊ जोन की खेल प्रतियोगिता आज से, SP चारू निगम और PTS SP बृजेश मिश्रा रहे मौजूद।
सुल्तानपुर में आज 28वीं अन्तर्जनपदीय लखनऊ जोन की एथलेटिक कलस्टर और साइक्लिंग प्रतियोगिता 2026 का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पीटीएस सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजेश कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के साथ साथ अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद।
रिजर्व पुलिस लाइन में यह प्रतियोगिता महिला और पुरुष दोनों वर्गों के लिए आयोजित की गई है। इसमें लखनऊ जोन के विभिन्न जनपदों के खिलाड़ी एथलेटिक और साइक्लिंग में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीटीएस सुल्तानपुर के एसपी श्री ब्रजेश कुमार मिश्र ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन और फिटनेस दोनों बढ़ते हैं।
सुल्तानपुर की एसपी श्रीमती चारू निगम ने आयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा इस तरह के आयोजन से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए मिशन एम0एम0आर0 रिडक्शन को प्रभावी बनाने के निर्देश।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से मिशन एम0एम0आर0 रिडक्शन के उद्देश्य, प्रगति एवं जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक गर्भवती महिला की समय से पहचान एवं पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें गर्भावस्था के दौरान निर्धारित 6 ANC जांचों की सेवाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच के दौरान उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय से पहचान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसी महिलाओं को चिन्हित कर उनका समयबद्ध प्रबंधन किया जाए तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों पर रेफर करते हुए उपचार एवं निगरानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रसव के दौरान उत्पन्न होने वाली जटिलताओं को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।
जिलाधिकारी द्वारा सभी CHOs को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक गर्भवती महिला के साथ व्यक्तिगत रूप से संवाद करते हुए उनकी बर्थ प्लानिंग कराएं। गर्भवती महिला एवं उसके परिवार को प्रसव की संभावित तिथि, प्रसव स्थल, आपात स्थिति में परिवहन की व्यवस्था तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी दी जाए। साथ ही प्रत्येक गर्भवती महिला को उसकी एवं गर्भस्थ शिशु की बेहतर सेहत के लिए पोषण संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया जाए।
उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक बृहस्पतिवार को CHOs अपने-अपने स्वास्थ्य केन्द्र पर ANC क्लीनिक का व्यापक रूप से आयोजन करें, जिसमें अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, आवश्यक परामर्श तथा जोखिम की पहचान पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी महोदय ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि द्वितीय एवं तृतीय त्रैमास की सभी गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अंतर्गत गुणवत्तापरक ANC सेवाओं से कम से कम एक बार अवश्य आच्छादित किया जाए। इसके लिए CHOs एवं संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पात्र महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें अभियान दिवस पर स्वास्थ्य केन्द्र तक लाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला का संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों को संस्थागत प्रसव के लाभों के बारे में जागरूक किया जाए और प्रसव के समय उन्हें उपयुक्त स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि संस्थागत प्रसव के उपरांत पात्र सभी महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना (JSY) का लाभ शत-प्रतिशत उपलब्ध कराया जाए।
किसी भी पात्र महिला को योजना के लाभ से वंचित न रहने दिया जाए तथा लाभार्थियों से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया समय से पूर्ण की जाए। उन्होंने ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस को भी प्रभावी बनाने के निर्देश दिए तथा इन दिवसों पर अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी एवं परामर्श प्रदान किया जाए। गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता तथा गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जागरूक किया जाए।
हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अन्तर्गत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गायन के 150वीं जयन्ती के अवसर पर शिक्षण संस्थाओं में तिरंगा रैली कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
सुलतानपुर,हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अन्तर्गत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गायन के
150वीं जयन्ती के अवसर पर शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय साढ़ापुर, सराय कांदीपुर, राजकीय बालिका हाईस्कूल महमूदपुर जंगल, राजकीय बालिका इंटर कालेज कादीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज अमिलिया सिकरा, प्रा0वि0 दूबेपुर, पीएम श्री प्रा0 स्कूल दूबेपुर सहित अन्य प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ तिरंगा रैली निकाली गई।
रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रभात फेरी/तिरंगा रैली निकाली गयी। इस दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का संदेश दिया। हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से विद्यालय एवं आसपास का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
रैली के उपरांत छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के साथ सामूहिक गतिविधि में सहभागिता की तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा संविधान में निहित मूल्यों के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके तीनों रंग एवं अशोक चक्र देश के गौरव, शांति, साहस, विकास और निरंतर प्रगति की प्रेरणा देते हैं। विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करने में ऐसे कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया।
आज आवश्यकता है कि हम उनके त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। विद्यार्थियों ने भी राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं देशहित में सदैव कार्य करने का संकल्प लिया। शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् की 150वीं जयन्ती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा वन्दे मातरम के साथ हर घर तिरंगा अभियान-2026 को उत्सव के रूप में मनाये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
तत्क्रम में स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्वक मनाए जाने तथा जनसामान्य में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाने के क्रम में विद्यालयों में तिरंगा रैली एवं वंदे मातरम गीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूती मिली। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने तथा राष्ट्रध्वज का सदैव सम्मान करने का संकल्प लिया। इसी प्रकार जनपद के अन्य शिक्षण संस्थाओं में भी तिरंगा रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक हुई आयोजित। सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, उपायुक्त जिला उद्योग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, जिला कौशल प्रबन्धक, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, समस्त प्रशिक्षण प्रदाता / पी०आई०ए०, राजकीय आई०टी०आई० व कौशल विकास मिशन के कर्मचारीगण सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा उ०प्र० कौशल विकास मिशन, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, प्रोजेक्ट प्रवीण तथा आई०टी०आई० की अप्रेन्टिसशिप योजना, इन्टर्नशिप योजना, पी०एम० सोलर योजना की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित प्रशिक्षण प्रदाताओं से उनके द्वारा संचालित समस्त प्रशिक्षण केन्द्रों तथा संचालित कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी ली गयी।
जिलाधिकारी द्वारा प्रशिक्षार्थियों के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं प्लेसमेन्ट के लिए निर्देश दिया गया, साथ ही साथ प्रोजेक्ट प्रवीण योजनान्तर्गत संचालित प्रशिक्षण केन्द्र, जिस विद्यालय में संचालित है, उनका समय-समय पर निरीक्षण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया। जनपद के युवाओं को स्किल्ड कर उनको कम्पनियों में सेवायोजित कराने हेतु विशेष निर्देश दिया गया। जिला कौशल समिति के समस्त सदस्यों को भी उक्त कार्य में अपनी भागीदारी निभाने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप कौशल विकास कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना तथा युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं प्रशिक्षण प्रदाताओं से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
Aug 11 2026, 19:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k