पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन*
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत मेधावी/टॉपर छात्रओं का हुआ सम्मान।*
सुलतानपुर,मा0 सदस्या उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती नीलम प्रभात की अध्यक्षता एवं श्रीमती ऊषा सिंह अध्यक्ष, जिला पंचायत जनपद-सुलतानपुर की सह-अध्यक्षता व जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की उपस्थिति में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत मेधावीं/टापर छात्राओं को सम्मान कार्यक्रम पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ मेधावीं छात्राओं के साथ सदस्या व अध्यक्ष द्वारा सेल्फी प्वाइन्ट पर सेल्फी लेकर किया गया। तदपश्चात हस्ताक्षर अभियान के अन्तर्गत अपने संदेश दिये गये, जिसके पश्चात् मंच पर मॉ सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि आज के आधुनिक युग में बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल का आपसी तालमेल अत्यंत आवश्यक है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित खेल कूद एवं बेहतर स्वास्थ्य और पोषण हेतु बच्चों के संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। महिला सशक्तिकरण को बढावा देने हेतु सभी को अपनी सोच में परिवर्तन लाना होगा। समाज में जितने पुरूष काम कर रहें है अगर उतनी ही महिलाऐं काम कर रहीं है तो समाज में बराबरी आपने-आप हो जायेगी और समाज एवं देश का विकास होगा।
वर्तमान समय में कॉमन बेल्थगेम में महिला खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया है। उपस्थित छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। क्योंकि आगे चालकर एनिमिया जैसी बीमारी प्रसवपूर्व व प्रसव उपरान्त हो सकती है इस लिए खान-पान के साथ सभी को योग करना जरूरी हैं। स्वास्थ्य के प्रति बच्चों में बेसिक जानकारी होना जारूरी हैं।
जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को एनिमिया के अभियान से जोड़ना चाहिए। उनकों साइंस हेल्थ पर खुलकर बात करनी चाहिए। इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाये जाने की आवश्यकता है। मा0 सदस्या उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा उपस्थित जन समूह को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत शपथ दिलाकर सम्बोधित किया गया कि बालिकाओं को शिक्षा,आत्मनिर्भरता,समानता एवं सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक होना होगा।
महिलाओं को समाजिक,आर्थिक, राजनितिक और कानूनी रूप से मजबूत बनाना होगा, जिससे महिलाओं को अपने जीवन से जुडे़ हर फैसले खुद लेने की आजादी और बारबरी का अधिकार मिले, जिससे वह समाज में आत्म विशवास के साथ जी सकें। सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाऐं संचालित है। उसका लाभ लेकर छात्राऐं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और उनके उज्जवल भविष्य के लिए हमारी सरकार व जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्व हैं।
अध्यक्ष, जिला पंचायत द्वारा उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित कर, जनपद की मेधावी/टापर छात्राओं व नारी शक्ति को शुभकानमाएं देते हुए कहा गया कि बेटियॉ यदि ठान ले तो अपने दम पर आत्म निर्भर बन सकती हैं। नारी शक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि सशक्त महिला केवल स्वयं का जीवन नहीं बदलती, बल्कि पूरे परिवार व समाज को नई दिशा देती हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा डा0 आर0 ए0 वर्मा द्वारा इस विशेष अवसर पर समाज और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने जिले की होन-हार बेटियों को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान न सिर्फ उनकी कड़ी मेहनत का प्रतिफल है बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा भी है। यदि बेटियों को समान असवर व शिक्षा मिले तो वे हर मुकाम हासिल कर सकती है। आइयें हम सब मिलकर बेटियों को पढ़ायें, उन्हें आगे बढ़ाये और सशक्त भारत के निमार्ण में अपना योगदान दें।
जिला प्रोबेशन अधिकारी वी0पी0 वर्मा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का सफल संचालन किये जाने के उद्देश्य से उपरोक्त कार्यकम का संक्षिप्त परिचय दिया गया एवं महिला कल्याण विभाग से सम्बन्धित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गयी। मा0 सदस्या, मा0 अध्यक्ष एवं पूर्व मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा जनपद-सुलतानपुर में वर्ष 2026 में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 की राजकीय विद्यालयों की हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट की मेधावी 10-10 छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत रू0 5000/- का डेमो चेक, सम्मान-पत्र, एवं उपहार दिया गया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 राजकीय विद्यालय की इण्टर मीडिएट की छात्रा जिसने कक्षा 12 की परीक्षा में 81.20 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया, जिसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत रू0 20,000/-का डेमो चेक, सम्मान-पत्र, उपहार दे कर भविष्य की शुभकामना देते हुए सम्मानित किया गया, साथ ही सी0बी0एस0सी हाई स्कूल एवं इण्टर मीडिएट एवं आई0सी0एस0सी0 की हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2026 में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली मेधावी 5-5 छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत उज्जवल भविष्य की शुभकामना के साथ सम्मान-पत्र, उपहार दिया। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञपान कर कार्यकम को समाप्त किया गया।
इस अवसर पर सुश्री नेहा सिंह उपायुक्त उद्योग, श्रीमती विद्या देवी जिला दिव्यागंजन सशक्तिकरण कल्याण अधिकारी, आर0पी0 शुक्ला अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, श्रीमती हंसमती महिला थानाध्यक्ष, श्रीमती पल्लवी सिंह प्रधानाचार्या पी0एम0 श्री केश कुमारी राजकीय बालिका इण्टर, रेखा गुप्ता, जिला मिशन समन्वयक, श्रीमती मनीषी त्रिपाठी कनिष्ठ सहायक, सीता सिंह केन्द्र प्रबंधक, वन स्टाप संेटर, रूपाली सिंह संरक्षण अधिकारी, मिशन वात्सल्य, नीलम वर्मा प्रबंधक/समन्वयक, संतोष पाल श्रीमती सरोज यादव जेण्डर स्पेशलिस्ट, दीपमाला सिंह, पूजा सिंह, रीता मौर्या, खुशबू दूबे, अर्चना पाल, राहुल विश्वकर्मा, विपिन कुमार कश्यप व कार्यालय-जिला प्रोबेशन अधिकारी अन्य स्टाफ के साथ शिक्षक छात्राएं एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।
Aug 11 2026, 18:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
14.3k