नायाब तहसीलदार ने श्री राम मंदिर में कावड़ सेवा शिविर का शुभारम्भ किया
मीरापुर।संवाददाता-मीरापुर के श्री राम मंदिर पंजाबी कालोनी में शिवभक्तों की सेवा के लिए लगाए गए कावड़ सेवा शिविर का नायाब तहसीलदार अजय कुमार व विपिन कुमार ने पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया।
मीरापुर कस्बें के श्री राम मंदिर पंजाबी कालोनी में प्रत्येक वर्ष शिवभक्तों की सेवा के लिए मन्दिर समिति द्वारा लगाए जाने वाले कावड़ सेवा शिविर का शुभारम्भ शनिवार को नायाब तहसीलदार अजय कुमार व विपिन कुमार ने पूजा अर्चना कर किया। इस दौरान दोनों अतिथियों ने भगवान श्री गणेश,भगवान शिव व हनुमान जी की आरती की तथा भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा कर शिविर का शुभारंभ किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा ही सच्ची सेवा है।इस दौरान हलवे के विशेष प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान शिविर के मुख्य संचालक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सतीश तरीका ने बताया कि मन्दिर समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष शिवभक्तों की सेवा के लिए कावड़ शिविर लगाया जाता है जिसमें सभी लोग दिन-रात शिवभक्तों की सेवा करते है।शिविर में भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान मुख्यरूप से सतीश तरीका,मनोज मदान, लक्की खुराना,उदित कोहली, स० अमरजीत सिंह,चिराग तरीका,अभिषेक गर्ग,विक्की अरोरा,अंकुर भाटी,सुधांशु अग्रवाल, स० राजेन्द्र सिंह,ब्रजपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
मीरापुर के श्री राम मंदिर में कावड़ शिविर का शुभारंभ करते नायाब तहसीलदार
Aug 09 2026, 15:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k