आउटसोर्स कर्मियों के लिए बड़ी सौगात, शीघ्र लागू होगा आउटसोर्स कमीशन : सीएम योगी
![]()
![]()
- मानसून सत्र से पहले सीएम का बड़ा ऐलान, न्यूनतम मानदेय होगा सुनिश्चित; किसानों, महिलाओं, युवाओं और विपक्ष के मुद्दों पर भी बोले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के प्रारंभ होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एक से डेढ़ सप्ताह के भीतर आउटसोर्स कमीशन लागू करेगी, जिसके माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों के लिए न्यूनतम मानदेय सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं, रसोइयों और ग्राम चौकीदारों के मानदेय में सुधार के लिए अनुपूरक बजट में प्रावधान किया गया है।
- राम मंदिर पर विपक्ष पर तीखा हमला
मुख्यमंत्री ने राम मंदिर में चढ़ावे और कथित चंदा चोरी के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि "जिनके जेब से राम मंदिर निर्माण के लिए एक पैसा नहीं निकला, वही आज चंदा चोरी की बात कर रहे हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने अयोध्या आंदोलन का विरोध किया और राम मंदिर निर्माण में बाधाएं खड़ी कीं, वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को उठा रहे हैं।
- किसानों के लिए खाद उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि खाद वितरण पोर्टल पर कुछ तकनीकी दिक्कतें आई थीं, लेकिन अधिकारियों को किसानों के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक 3.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक का गन्ना मूल्य भुगतान किया है और अधिकांश चीनी मिलें चार से पांच दिनों के भीतर किसानों के खातों में भुगतान कर रही हैं। साथ ही 16 लाख निजी नलकूपों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।
- सदन में सकारात्मक चर्चा की अपील
मुख्यमंत्री ने विपक्ष से मानसून सत्र के दौरान सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि विधानमंडल आम जनता की समस्याओं के समाधान और विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा का सर्वोत्तम मंच है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण और रचनात्मक होनी चाहिए।
- महिलाओं और युवाओं की उपलब्धियां गिनाईं
सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश में महिला श्रमबल की भागीदारी लगभग 12 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 37-38 प्रतिशत से अधिक हो गई है। मिशन शक्ति, श्रमजीवी हॉस्टल और विभिन्न रोजगार योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण को नई दिशा मिली है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई है, जिनमें 20 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। साथ ही एक जनपद-एक उत्पाद (ODOP), पीएम विश्वकर्मा और निवेश आधारित औद्योगिक नीतियों से लाखों युवाओं को रोजगार मिला है।
- सावन और कांवड़ यात्रा का भी किया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने सावन माह और कांवड़ यात्रा की महत्ता का उल्लेख करते हुए शिवभक्तों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्थाओं के लिए पूरी तरह सतर्क है तथा 7 अगस्त से विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य भी विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे।
पत्रकार वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख सहित अन्य वरिष्ठ मंत्री उपस्थित रहे।



लखनऊ।राजधानी की सरोजनीनगर थाना पुलिस और दक्षिणी जोन की सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई है।यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त तरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ की मोहनलालगंज थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, सिम कार्ड और वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
लखनऊ।राजधानी लखनऊ की निगोहां थाना पुलिस ने जमीन की खरीद-फरोख्त में कथित धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लोगों को ठगने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि आरोपी ने एक ही जमीन का कई बार सौदा कर लाखों रुपये का आर्थिक लाभ अर्जित किया। मामले में उसके अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।
लखनऊ।राजधानी लखनऊ में 4 अगस्त को आयोजित होने वाले चेहल्लुम जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जुलूस दोपहर करीब 12 बजे इमामबाड़ा नाजिम साहब से शुरू होकर तालकटोरा क्षेत्र तक जाएगा। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सुबह 11 बजे से जुलूस समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा।
लखनऊ।राजधानी लखनऊ की विकासनगर थाना पुलिस ने कंपनी के माध्यम से करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कंपनी के नाम पर बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदे, लेकिन भुगतान किए बिना ही करोड़ों रुपये का गबन कर लिया।
लखनऊ। महिला सुरक्षा अभियान के तहत लखनऊ कमिश्नरेट की सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले का खुलासा करते हुए दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया है। पुलिस ने दोनों को सीतापुर जिले से बरामद कर किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नगराम थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न मामलों में गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किए गए थे और वे लंबे समय से अदालत में निर्धारित तिथियों पर उपस्थित नहीं हो रहे थे।
11 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1