थाने के मुख्य द्वार पर गिरा थाने में  खड़ा विशाल पीपल का पेड़,महिला समेत कई बाल बाल बचें
थाने का मुख्यद्वार टूटा ,घंटो तक थाने में वाहनों का प्रवेश रहा बाधित

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )मीरापुर|संवाददाता-मीरापुर थाने में मुख्यद्वार के निकट खड़ा सैकड़ो वर्ष पुराना विशाल पीपल का पेड़ शनिवार की सुबह अचानक थाने के मुख्यद्वार व सड़क पर गिर गया,जिससे थाने का मुख्यद्वार टूट गया और थाने की दीवार के बराबर में खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा वहाँ लगा ठंडे पानी का नगर पंचायत का वाटरकूल भी क्षतिग्रस्त हो गया तथा इस दौरान वहाँ से गुजर रही एक महिला इसरत समेत कई लोग पेड़ के नीचे दबने से बाल बाल बच गए,बड़ा हादसा टल गया|पेड़ टूटने से रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया ,पेड़ गिरने से थाने में कई घंटो तक प्रवेश बाधित रहा,घंटो बाद पुलिस ने पेड़ को कटवाकर थाने में प्रवेश का रास्ता खुलवाया
मीरापुर थाने के गेट पर टूटा पड़ा पीपल का पेड़
छोटे-छोटे बच्चों को घर छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, पति ने बच्चों संग थाने पहुंचकर लगाई बरामदगी की गुहार
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )

मीरापुर। संवाददाता-थानाक्षेत्र के गांव कैथोड़ा निवासी एक युवक  ने अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ घर छोड़कर चले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी दो छोटे मासूम बच्चों को घर में अकेला छोड़कर चली गई। साथ ही उसे फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

पीड़ित जावेद शनिवार को अपने दोनों मासूम बच्चों के साथ मीरापुर थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी एक युवक से मोबाइल फोन पर बातचीत करती थी। जावेद का आरोप है कि 25 जुलाई को वह दोनों बच्चों को घर में अकेला छोड़कर उक्त युवक के साथ चली गई।पीड़ित जावेद ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पूर्व उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि उसकी पत्नी उसके साथ है और उसे तलाश करना बंद कर दे, अन्यथा उसकी हत्या कर दी जाएगी।पीड़ित ने पुलिस से पत्नी की बरामदगी तथा अपनी सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )
मीरापुर। शुक्रवार की दोपहर थाना बहसूमा के गांव मोड खुर्द निवासी शाहरुख व मुरसलीन अपनी कार से किसी कार्य से गांव सम्भलहेडा जा रहे थे। कार सवार जैसे ही गांव के समीप पहुंचे तो कार में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। कार सवार दोनों युवकों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया।
मीरापुर में बंदरों का आतंक, मंदिर से लौट रही वृद्धा पर हमलाकर गंभीर रूप से घायल किया

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )

पिछले कुछ माह में कई दर्जन लोगों को हमलाकर घायल किया

मीरापुर।संवाददाता-मीरापुर कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार शाम मंदिर से पूजा कर घर लौट रही एक वृद्ध महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लगातार हो रही बंदरो के हमलें की घटनाओं के बावजूद भी बंदरों को नहीं पकड़वाए जाने से लोगों में नगर पंचायत के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।

मौहल्ला लाड़ो वाला कुआँ निवासी निर्मला शर्मा(70वर्ष) बुधवार शाम पंचायती मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वह मंदिर से बाहर निकलीं, तो  बंदरों के झुंड ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। बंदरों ने उन्हें कई स्थानों पर काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में लहूलुहान हुई वृद्धा निर्मला शर्मा मौके पर ही गिर गईं और बेहोश हो गईं।महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बंदरों को भगाकर उन्हें उपचार के लिए चिकित्सक के ले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में बंदरो का डर और बढ़ गया।बता दें कि पिछले छह माह के दौरान बंदरों के झुंड कई दर्जन लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। बंदरो ने कई बच्चों को भी  काटकर घायल कर चुके है।इसके बावजूद नगर पंचायत द्वारा बंदरों को पकड़वाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी बंदरो की समस्या जस की तस बनी हुई है।जिस कारण लोगों में नगर पंचायत के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।नागरिकों ने अभियान चलाकर खूंखार बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
दो बाईको की भिड़ंत में तीन घायल
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )
मीरापुर। बुधवार की देर शाम गांव कैथोडा के समीप दो बाईको की भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए थे। पुलिस ने तीनों घायलों को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया था
बुधवार की देर शाम रामराज निवासी गौरव व गांव हासमपुर निवासी शाहवेज व नाहिद अपनी- अपनी बाईको से किसी कार्य से मीरापुर आ रहे थे। बाइक सवार जैसे ही गांव कैथोडा के समीप पहुंचे तो दोनों बाईकों में आपस में भिड़ंत हो गई। दोनों बाईकों की भिड़ंत होने से बाईक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के बाद तीनों को उनके घर भेज दिया गया। मामले में किसी भी पक्ष की और से कोई तहरीर नहीं दी गई है
मुज़फ्फरनगर )मकान निर्माण रोकने और ₹50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप, पुलिस क्षेत्राधिकारी से लगाई सुरक्षा की गुहार

पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी व मानसिक उत्पीड़न का आरोप; निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग


जानसठ। तहसील क्षेत्र के ग्राम मुकल्लमपुरा मजरा किथौड़ा में मकान निर्माण को लेकर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने एसडीएम जानसठ व पुलिस क्षेत्राधिकारी जानसठ को शिकायती पत्र देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

शिकायती पत्र के अनुसार ग्राम मुकल्लमपुरा मजरा किथौड़ा निवासी धर्मवीर शर्मा पुत्र स्वर्गीय गंगाप्रसाद शर्मा तथा सुमन शर्मा पत्नी स्वर्गीय शशिकांत शर्मा अपने पुराने मकान को गिराकर नया मकान बनवा रहे हैं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही सोमपाल पुत्र श्याम सिंह ने निर्माण कार्य में हस्तक्षेप करते हुए उनसे 50 हजार रुपये की मांग की।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आरोपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि रुपये नहीं दिए गए तो वह मकान का निर्माण नहीं होने देगा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है तथा अक्सर शराब के नशे में रहता है, जिससे परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन व्यतीत कर रहा है।

पीड़ितों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो उनके साथ अथवा परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है। उन्होंने प्रशासन से मकान निर्माण कार्य को शांतिपूर्वक संपन्न कराने, परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपी के विरुद्ध निष्पक्ष जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने की मांग की है।शिकायत पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूरे मामले के गवाह भी मौजूद हैं।

पीड़ित परिवार का कहना है कि वह कानून पर पूरा विश्वास रखता है और न्याय की अपेक्षा के साथ पुलिस प्रशासन से सहायता की गुहार लगा रहा है। क्षेत्र में इस मामले की चर्चा के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा निर्माण कार्य में अवैध रूप से बाधा डालकर धन की मांग की जाती है तो ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति दबंगई या भय का वातावरण बनाकर कानून को चुनौती न दे सके। फिलहाल पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय को शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना है।

जांच के उपरांत ही आरोपों की पुष्टि और आगे की कानूनी कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित परिवार को अब पुलिस प्रशासन से शीघ्र न्याय और सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।प
गन्ने की फसल जोतने का आरोप
विपिन राठौर
मीरापुर। गांव सिकंदरपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने गन्ने की फसल जोतने व विरोध करने पर गांव निवासी पांच लोगों पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है
गांव सिकंदरपुर निवासी जरीफ पुत्र मजीद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका गांव निवासी हनीफ पुत्र असगर से जमीनी विवाद कोर्ट में चल रहा है। 27 जुलाई की शाम गांव निवासी हनीफ,शाहनजर,महताब,नवाब व शाहनवाज उक्त भूमि पर पहुंचे और उसमें खड़ी गन्ने की फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया। मामले की सूचना पर जब जरीफ मौके पर पहुंचे और फसल को जोतने का विरोध किया तो आरोप है कि सभी ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए
गन्ने की फसल जोतने का आरोप
विपिन राठौर
मीरापुर। गांव सिकंदरपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने गन्ने की फसल जोतने व विरोध करने पर गांव निवासी पांच लोगों पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है
गांव सिकंदरपुर निवासी जरीफ पुत्र मजीद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका गांव निवासी हनीफ पुत्र असगर से जमीनी विवाद कोर्ट में चल रहा है। 27 जुलाई की शाम गांव निवासी हनीफ,शाहनजर,महताब,नवाब व शाहनवाज उक्त भूमि पर पहुंचे और उसमें खड़ी गन्ने की फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया। मामले की सूचना पर जब जरीफ मौके पर पहुंचे और फसल को जोतने का विरोध किया तो आरोप है कि सभी ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए
आठ दिन से युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज
विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर

मीरापुरः कासमपुर भुम्मा गांव निवासी अंगूरे ने दी तहरीर में बताया कि 5 जुलाई को उसके पुत्र श्याम कुमार की शादी हुई थी। आरोप है कि 21 जुलाई को उसका पुत्र बाइक पर सवार होकर तुल्हेडी गांव में आधार कार्ड बनवाने के लिए गया था तथा तभी से लापता है। आठ दिन बाद भी युवक का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस स्वजन के साथ युवक की तलाश करने में जुट गई है।
नशीली चाय पिलाकर लूट का आरोप
विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर

मीरापुर। रोडवेज बस में सवार एक व्यक्ति ने नशीली चाय पिलाकर अपने साथ लूट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है
जनपद बिजनौर के थाना किरतपुर के गांव सिसोना निवासी शाबीर पुत्र शब्बीर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि। 25 जुलाई को वह दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। बस करीब 3 बजे मीरापुर स्थित एक ढाबे पर रुकी और उसके बराबर में  सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने उन्हें नशीली चाय पिलाई जिस कारण वह बेहोश हो गए। उसी बीच में अज्ञात व्यक्ति उनका बैग लेकर कही उतर गया। आरोप है कि पीड़ित के बैग में 8 हजार की नकदी, 2 मोबाइल व अन्य जरूरी कागजात थे। रोडवेज बस द्वारा शाम के समय उन्हें कोटद्वार के समीपुर के समीप उतारा गया तो उन्हें अपने साथ हुई घटना की जानकारी लगी। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पीड़ित कई दिन बाद थाने पर अपनी शिकायत दर्ज कराने आया है। ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी