सूबे के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव पहुंचे आज सुल्तानपुर,विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद विपक्षीयों पर बोला हमला*
रिपोर्ट/लालजी
सुल्तानपुर,सूबे के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश यादव आज सुल्तानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, साथ ही कलेक्ट्रेट में विकाश कार्यों की समीक्षा कर कार्यों को गति देने के निर्देश दिया। बैठक के बाद वे मीडिया से रूबरू हुए और सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए विपक्षी पार्टियों पर जनकर निशाना साधा।
दिल्ली में धरना प्रदर्शन पर बोलते हुए मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि पेपर लीक होते ही सरकार ने संज्ञान लिया और परीक्षा निरस्त कर 27 दिनों के भीतर दोबारा परीक्षा करवाई,परिणाम घोषित हुआ और लोगों ने एडमिशन लिया। वहीं धरना प्रदर्शन करने वालों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस देश को अराजकता वाला देश की ओर ले जाना चाहते हैं, ये देश संविधान के तहत चलता है, सबको बात रखने की आजादी, लेकिन देश के पीएम पर टिप्पणी करने वाले कौन हैं, ये बहुत बड़ी साजिश और खद्यंत्र था, इसमें लगे लोगों के चेहरे बेनकाब हो रहे , सरकार चर्चा पर थी तैयार थी, हमने बिल लाया। अब बिल लाने के बाद भी विरोध कर रहे है ।
वहीं अखिलेश यादव पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वे हर समय नकारात्मक टिप्पड़ी करते हैं, आज प्राथमिक स्कूलों की दिशा और दशा बदल चुकी और वहां तमाम सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने वही कहा कि जलजीवन मिशन में भारी अनियमितता की शिकायत पर मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि आज डीएम और सीडीओ के साथ बैठक की गई , दिशा निर्देश दिए गए हैं। अधूरे कार्यों को तत्काल पूरा करवाया जाय।
वहीं मंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी के शिक्षा पॉलिसी और आरएसएस पर दिए के बयान पर मंत्री गिरीश यादव ने कहा अब उनको आर एसएस के बारे में नहीं पता है , आरएसएस देश के लिए काम करता है,किसी परिवार के लिए नहीं बल्कि हर वर्ग और हर समाज के लिए कार्य करता है, कांग्रेस ने आरएसएस प प्रतिबंध भी लगाया था, जांच बैठी थी और रिपोर्ट आई कि संघ देश के लिए कार्य करता है,वहीं राहुल गांधी के बयान कि अमित शाह को देश का बनाया जा रहा हीरो और नरेंद्र मोदी को भगवान की इमेज बनाई जा रही है के सवाल पर बोले गिरीश यादव ने नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, हम देशवासी उनके नेतृत्व में गर्व करते हैं, क्योंकि देश की आर्थिक व्यवस्था, सुरक्षा देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य उनके नेतृत्व में हुआ है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने तमाम जटिल मुद्दों को प्रस्ताव लाकर एक झटके में खत्म कर दिया।
वही अखिलेश यादव के बयान कि यूपी में 20 से ज्यादा हुए पेपर लीक,यूपी में बीजेपी के एजेंडे में नहीं है नौकरी पर गिरीश यादव ने कहा कि बीजेपी ने यूपी में 9 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी है ये ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा की नौ लाख लोगों में सी किसी भी पूंछ लीजिए कि उन्होंने पैसा दिया है ।
मंत्री ने वहीं कहा कि अखिलेश यादव का ट्वीट कि साइकिल की रफ्तार है तेज क्योंकि उसमें ई-20 इथेनॉल नहीं है मिला, पर गिरीश यादव ने कहा कि उनकी साइकिल हो गई पंचर,पहले पंचर बनाने की करें व्यवस्था।
Aug 01 2026, 14:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k