सूबे के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव पहुंचे आज सुल्तानपुर,विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद विपक्षीयों पर बोला हमला*
रिपोर्ट/लालजी सुल्तानपुर,सूबे के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश यादव आज सुल्तानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, साथ ही कलेक्ट्रेट में विकाश कार्यों की समीक्षा कर कार्यों को गति देने के निर्देश दिया। बैठक के बाद वे मीडिया से रूबरू हुए और सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए विपक्षी पार्टियों पर जनकर निशाना साधा। दिल्ली में धरना प्रदर्शन पर बोलते हुए मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि पेपर लीक होते ही सरकार ने संज्ञान लिया और परीक्षा निरस्त कर 27 दिनों के भीतर दोबारा परीक्षा करवाई,परिणाम घोषित हुआ और लोगों ने एडमिशन लिया। वहीं धरना प्रदर्शन करने वालों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस देश को अराजकता वाला देश की ओर ले जाना चाहते हैं, ये देश संविधान के तहत चलता है, सबको बात रखने की आजादी, लेकिन देश के पीएम पर टिप्पणी करने वाले कौन हैं, ये बहुत बड़ी साजिश और खद्यंत्र था, इसमें लगे लोगों के चेहरे बेनकाब हो रहे , सरकार चर्चा पर थी तैयार थी, हमने बिल लाया। अब बिल लाने के बाद भी विरोध कर रहे है । वहीं अखिलेश यादव पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वे हर समय नकारात्मक टिप्पड़ी करते हैं, आज प्राथमिक स्कूलों की दिशा और दशा बदल चुकी और वहां तमाम सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने वही कहा कि जलजीवन मिशन में भारी अनियमितता की शिकायत पर मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि आज डीएम और सीडीओ के साथ बैठक की गई , दिशा निर्देश दिए गए हैं। अधूरे कार्यों को तत्काल पूरा करवाया जाय। वहीं मंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी के शिक्षा पॉलिसी और आरएसएस पर दिए के बयान पर मंत्री गिरीश यादव ने कहा अब उनको आर एसएस के बारे में नहीं पता है , आरएसएस देश के लिए काम करता है,किसी परिवार के लिए नहीं बल्कि हर वर्ग और हर समाज के लिए कार्य करता है, कांग्रेस ने आरएसएस प प्रतिबंध भी लगाया था, जांच बैठी थी और रिपोर्ट आई कि संघ देश के लिए कार्य करता है,वहीं राहुल गांधी के बयान कि अमित शाह को देश का बनाया जा रहा हीरो और नरेंद्र मोदी को भगवान की इमेज बनाई जा रही है के सवाल पर बोले गिरीश यादव ने नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, हम देशवासी उनके नेतृत्व में गर्व करते हैं, क्योंकि देश की आर्थिक व्यवस्था, सुरक्षा देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य उनके नेतृत्व में हुआ है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने तमाम जटिल मुद्दों को प्रस्ताव लाकर एक झटके में खत्म कर दिया। वही अखिलेश यादव के बयान कि यूपी में 20 से ज्यादा हुए पेपर लीक,यूपी में बीजेपी के एजेंडे में नहीं है नौकरी पर गिरीश यादव ने कहा कि बीजेपी ने यूपी में 9 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी है ये ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा की नौ लाख लोगों में सी किसी भी पूंछ लीजिए कि उन्होंने पैसा दिया है । मंत्री ने वहीं कहा कि अखिलेश यादव का ट्वीट कि साइकिल की रफ्तार है तेज क्योंकि उसमें ई-20 इथेनॉल नहीं है मिला, पर गिरीश यादव ने कहा कि उनकी साइकिल हो गई पंचर,पहले पंचर बनाने की करें व्यवस्था।
सहज ध्यान योग हमारी आध्यात्मिक उन्नति का सर्वाधिक सहज मार्ग
*:-डाक्टर हर्षवर्धन घोरपड़े*
सहज ध्यान योग केन्द्र सुलतानपुर के सौजन्य से सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुलतानपुर में भैया बहनों को कुण्डलिनी जागरण का अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वन्दना के साथ किया गया।वरिष्ठ आचार्य श्रीमान् अनिल पाण्डेय जी ने मंच पर उपस्थित कार्यक्रम के प्रशिक्षक आध्यात्मिक साधकों का परिचय कराया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान् राकेश मणि त्रिपाठी जी द्वारा सहज योग मार्ग के आध्यात्मिक साधकों का श्री फल एवं अंगवस्त्र भेंटकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। उन्होंने इन क्षणों को अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि निश्चित रूप से हमारे भैया बहनें इस स्वाभाविक प्रक्रिया से परिचित होकर नैतिक एवं आध्यात्मिक उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे ‌।
मुख्य आध्यात्मिक साधक प्रशिक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज जी के वंशज मुंबई से पधारे भारत के सुविख्यात, अनुभवी  नेत्र विशेषज्ञ डाक्टर हर्षवर्धन घोरपड़े ने भैया बहनों को कुंडलिनी शक्ति जागरण का अभ्यास कराया । उन्होंने कहा कि सहज योग के अभ्यास से हमारी चेतना एक नए आयाम तक पहुँचती है, जहाँ कंपन के परम सत्य को हमारे केंद्रीय तंत्रिका तंत्र और हथेलियों पर अनुभव किया जा सकता है। कुंडलिनी के जागरण के परिणामस्वरूप व्यक्ति की हथेलियों से कंपन उत्पन्न होते हैं। इस अनुभव के फलस्वरूप, हमारी आध्यात्मिक उन्नति सहजता से होती है ।
नवी मुंबई महाराष्ट्र से पधारे प्रख्यात होम्योपैथी चिकित्सक डा0 आलोक कुमार ने कहा कि आत्म-साक्षात्कार और सहज योग ध्यान के परिणामस्वरूप शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन प्राप्त होता है। कार्यक्रम को अमेरिका की हार्वर्ट यूनिवर्सिटी से पीएचडी डॉ श्रीमती तरंगिणी कुमार ने भी संबोधित किया। आध्यात्मिक शिक्षक श्री जितेन्द्र पांढरे ने प्रशिक्षण कार्य में प्रमुख भूमिका निभाई।
उक्त कार्यक्रम स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय सुलतानपुर की कंसल्टेंट पैथालाजिस्ट डाक्टर श्रीमती शिवांगी सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में  उप प्रधानाचार्य रमेश मिश्र, संजीव चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी,शुभम सिंह,शशी द्विवेदी, ज्योति त्रिपाठी, श्रद्धा सिंह, सुधा सिंह , रिंशू सिंह, प्रतिभा भारद्वाज, प्रतिभा मिश्रा,ज्योति उपाध्याय, रागिनी मिश्रा तथा विद्यालय के आचार्य बन्धु भगिनी एवं भैया बहनें  उपस्थित रहे ‌।
सुल्तानपुर प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव आगमन आज,विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा*
आज सुलतानपुर आएंगे प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव,विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा* सुलतानपुर,जिले के प्रभारी एवं प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव गुरुवार 30 जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर सुलतानपुर आएंगे। इस दौरान वह भाजपा संगठन की बैठकों में भाग लेने के साथ ही जिले में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि प्रभारी मंत्री सुबह 10 बजे संघ कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद वह 10:30 बजे पयागीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा कोर कमेटी एवं समन्वय समिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद नवीन सभागार, कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे।
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में नगर पालिका द्वारा निरन्तर एनाउन्समेन्ट के द्वारा चेतावनी के बाद नगर क्षेत्र में ‘‘अतिक्रमण हटाओ अभियान*
जिलाधिकारी सुलतानपुर के निर्देश के क्रम में नगर पालिका द्वारा निरन्तर एनाउन्समेन्ट के द्वारा चेतावनी के बाद नगर क्षेत्र में ‘‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’’ आज प्रारम्भ करते हुए लालचन्द्र सरोज, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, सुलतानपुर के नेतृत्व में पुलिस विभाग एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों व पटरियों को अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य बाजार क्षेत्र अन्तर्गत कोतवाली नगर से जिला अस्पताल, सब्जी मंडी केनरा बैंक से चौक घंटाघर होते हुए आगरा मिष्ठान भण्डार चौराहा से गल्लामंडी होते हुए कोतवाली नगर से बस स्टेशन होकर गोलाघाट पुल तक वापसी कोतवाली नगर तक मार्ग व सड़क की दोनों पटरियों पर अपनी दुकानें बढ़ाकर लगाने वाले दुकानदारों तथा पथ विक्रेताओं के अतिक्रमण से मार्गों व पटरियों को मुक्त कराया गया है, जिसके तहत दुकानदारों व पथ विक्रेताओं को चेतावनी दी गयी व 05 अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करते हुए 4000/- रूपये जुर्माना भी लगाया गया है, साथ ही भारी मात्रा में सामान जब्तीकरण किया गया है। अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज ने बताया कि नगर पालिका व पुलिस विभाग द्वारा नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों व पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराने का यह अभियान अनवरत चलता रहेगा, यदि अतिक्रमण हटाने के साथ ही जुर्माना किये जाने के बाद भी लोग अतिक्रमण करना बन्द नहीं करते हैं। तो उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही भी की जायेगी, साथ ही अपील की कि सभी पथ विक्रेता वेन्डिंग जोन में ही अपनी दुकानें लगायें। इस अभियान में पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक बब्लू कुमार सोनकर एवं पालिका के सहायक अभियन्ता सन्तोष कुमार, अवर अभियन्ता सुश्री नीलम कुमारी, राजस्व निरीक्षक प्रवीण सिंह व अनूप कुमार भारती सहित पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
महर्षि विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पावन  पर्व
महर्षि विद्या मंदिर सुल्तानपुर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व आज दिनांक 29 जुलाई 2026 को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जटाशंकर यादव सह जिला विद्यालय निरीक्षक सुल्तानपुर उपस्थित रहें। विद्यालय के प्रधानाचार्य जे एन उपाध्याय ने बुके भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात ध्यान एवं सिद्धि प्रशासक शैलेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में सभी ने परंपरागत गुरु पूजा की, तदोपरांत प्राणायाम व भावातीत ध्यान का सामूहिक अभ्यास सभी उपस्थित लोगों ने किया।
      इसके पश्चात प्रधानाचार्य के साथ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। इसी कड़ी में  विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया,स्वागत गीत से अतिथियों के साथ-साथ सभी उपस्थित जन भाव विभोर हो उठें। प्रधानाचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी और भावातीत ध्यान पर प्रकाश डालते हुए आपने कहा कि मानव अपने जीवन में प्रतिदिन इसका अभ्यास करके अपनी चेतना में सकारात्मकता का विकास कर सकता है जिससे वह अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकता है।
प्रधानाचार्य जे एन उपाध्याय ने महर्षि आध्यात्मिक जन जागरण एवं  महर्षि विश्व शान्ति अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सभी लोग योग, भावातीत ध्यान एवं सिद्धि का अभ्यास से जीवन में सकारात्मकता का विकास होगा और इस प्रकार समाज में समरसता एवं अजेयता आएगी और विश्व में विश्व शांति की स्थापना होगी।

  प्रधानाचार्य ने बताया कि महर्षि संस्थान के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तण्ड ब्रह्मचारी गिरीश जी जो कि महर्षि जी के परम् प्रिय शिष्य हैं, के नेतृत्व व निर्देशन में भावातीत ध्यान से विश्व शान्ति की स्थापना का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। 
तत्पश्चात कार्यक्रम की श्रृंखला में विद्यालय की छात्राओं के द्वारा समूह गान, सम्मोहित एकांकी ,भाषण आदि विधाओं के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि ने बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन एवं गुरू के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान ही प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है ,साथ ही साथ आपने मन के विषय में स्पष्ट करते हुए कहा कि अपने मन को चंचल होने से बचाना चाहिए क्योंकि मन की चंचलता लक्ष्य प्राप्ति में बाधक होती है। महर्षि के सिद्धांतों को स्पष्ट करते हुए आपने कहा कि मन की चंचलता को शांत करने का सबसे बड़ा साधन भावातीत ध्यान है।
गुरु की महत्ता अद्वितीय होती है बिना गुरु के ज्ञान संभव नहीं है और ज्ञान नहीं तो सब तरफ अंधकार ही है।इस अवसर पर फैंसी ड्रेस कंपटीशन में भी नन्हे मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया विभिन्न रूपों में बच्चे दिखाई पड़े जो ही बड़ा ही मनमोहक रहा।
    अंत में प्रधानाचार्य जे एन उपाध्याय ने स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथि महोदय का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सभी ने सामूहिक भावातीत ध्यान का अभ्यास किया। तत्पश्चात मिष्ठान प्रसाद वितरण  के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा हुई। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में सभी का योगदान सराहनीय रहा।
कावड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, तैयारियां पूरी,चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगाहेँ*
रिपोर्ट/लालजी आगामी 30 जुलाई से ऐतिहासिक कावड़ यात्रा की शुरुआत होने जा रही है जिसमें लाखों शिव भक्त अपने कंधों पर अलग-अलग तरह के कांवर लेकर बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए निकल पड़ेंगे। पश्चिम उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि मथुरा आगरा कानपुर लखनऊ से लेकर पूर्वांचल सुल्तानपुर तक की सड़के शिवमय होने वाली है जो इन नारों के साथ भक्तिमय हो जाएगा। बोल बम का नारा है,बाबा एक सहारा है* "बाबा नगरिया दूर है जाना जरूर है"* हर हर महादेव के इस नारे से यह सारा प्रदेश गूंज उठेगा। रोहित बम का मानना है कि 30 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है जिसमें आसपास के गांव से सैकड़ो लोगों की टीम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुरुआत होगी यहां से जब था बस द्वारा सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी जहां से वह ट्रेन द्वारा बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए बिहार सुल्तानगंज को रवाना होंगे। सुल्तानगंज पहुंचने के बाद स्नान कर जल कानों में भर कर पैदल यात्रा पर निकल पड़ते हैं जबकि सुल्तानगंज से बाबा बैजनाथ धाम की दूरी लगभग सवाल 100 किलोमीटर की यात्रा पैदल ही तय करते हैं वही रोहित बम ने बताया कि बाबा धाम की सरकार जगह-जगह पर स्वास्थ्य क्रीम और रहने खाने पीने की रास्ते भर व्यवस्था रहती है। उन्होंने यह भी कहा श्रद्धालुओं के लिए चलने फिरने में दिक्कत ना हो इसलिए रास्ते में रेत की भी व्यवस्था रहती है। रोहित बम का मानना है कि हमारे सुल्तानपुर से लगभग लाखों की संख्या में लोग बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा करते हैं जो स्वच्छ जल लेकर श्रद्धा के साथ बाबा बैजनाथ धाम को भोलेनाथ को जलाभिषेक कर अपनी मुरादे पाते हैं। जबकि लोग कई वर्षों से प्रतिवर्ष बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा के साथ साथ जलाभिषेक कर दर्शन करते हैं और मन्नतें मांगते हैं यहां दर्शन करने के पश्चात बहुत से लोग बाबा बासुकीनाथ को भी यात्रा करने के लिए आगे के लिए रवाना हो जाते हैं। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लालचंद सर्वोच्च ने बताया कि सुल्तानपुर नगर क्षेत्र में जितने भी शिवालय मंदिर और तीर्थ स्थल है सभी जगह पर साफ सफाई की व्यवस्था लगातार की जा रही है और भी कर्मचारी लगाए गए हैं जबकि श्रावण मास का सामान महीना की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है या सावन भर सभी जगह पर पूरी तरह साफ सफाई रहेगी और उसके लिए कर्मचारी नगर पालिका द्वारा लगाए गए हैं लेकिन सीता कुंड घाट पर कॉरिडोर का काम चलने की वजह से थोड़ी अव्यवस्था जरूर है लेकिन उससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होगी उनके लिए अलग व्यवस्था बनाई गई है। आगामी श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए की गयी तैयारियों एवं रूट व्यवस्था के तहत शुद्ध पेयजल, सुचारू ट्रैफिक और मार्ग पर स्थित ढाबों पर स्वच्छता व रेट लिस्ट की सख्त निगरानी,मुख्य शिवालयों और घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम,चोरी व चेन-स्नैचिंग रोकने के लिए विशेष एक्सपर्ट टीमों की सक्रियता,साथ ही सोशल मीडिया सेल द्वारा हाई-टेक सॉफ्टवेयर के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है। ताकि किसी भी भ्रामक खबर,अफवाह या डीप फेक वीडियो से शांति व्यवस्था प्रभावित न होने पाए।
डिग्री हाथ में,पर हाथों में है स्टेयरिंग,पढ़ा-लिखा हूँ,पर मज़बूरी*
रिपोर्ट/लालजी सुल्तानपुर,सड़क पर चलते-चलते अगर आपको एक ऑटो ई-रिक्शा दिखे जिस पर लिखा हो एजुकेटेड रिक्शा ड्राइवर तो आप एक बार जरूर रख कर देखेंगे ऐसा ही सुल्तानपुर की सड़कों पर एक ऑटो ई रिक्शा दौड़ रहा है जो गरीबी और मेहनत की कहानी को बयां कर रही है। एजुकेटेड रुबीना ने बताते हुए कहा कि मैं इंगिलश से एम.ए.और ए.एन.एम.की डिग्री हासिल किया है,मै दिल्ली में जॉब किया और गुड़गांव मेदांता में भी मेरा सलेक्शन हुआ था बीच में भी एक वेकँसी आई थी लेकिन वहाँ हमें परेशान करने लगे थे,स्टॉफ पेसेंट के टॉयलेट साफ करने के लिए कहने लगे,तो मैंने रिजाइन दे दिया,इसके बाद जॉब के लिए मैंने कहीं ट्राई नहीं किया,मैं डेढ़ साल तक बैठी रही उसके बाद मै रिक्शा चलाना शुरू कर दिया। रुबीना ने कहा कि घर की ऐसी स्थिति थी कि माता पिता ने जमीन को गिरवी रख कर नर्सिंग कराया था और सभी को यह उम्मीद थी कि कुछ स्थिति सुधरेगी, रिक्शा चलाना मज़बूरी थी, लेकिन लोग हमें अलग नजरों से देखते थे और परेशान करते थे। इन्होने रिक्शे पर अपने स्लोगन लिखवा रखा था एजुकेटेड रिक्शा ड्राइवर जिसका मतलब था कि पढ़ा-लिखा ड्राइवर रुबीना अभी पढ़ाई कर रही है साथ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर है और नीट की तैयारी भी कर रही है। रुबीना ने कहा कि सरकार से यह उम्मीद कर रही है कि कोई उनको मेंटली टार्चर और परेशान न करें, ज़ब से गुड़गांव से जॉब छोड़कर आई है तब से वह हिम्मत नहीं जूटा पा रही कि कही जॉब कर लूँ, बस उनको परमानेंट जॉब का इंतजार है। जो युवा इस स्थिति से गुजर रहे है उनके लिए वाह सोचती है कि वह अपनी पढ़ाई और तेरी करते रहे कभी हिम्मत न हारें, मैं खुद हिम्मत नहीं हार रही हूँ और मैं 12-12,13-13 घंटे रिक्शे भी चला रही हूँ पढ़ाई भी करती हूँ। हिम्मत नहीं हार रही हूँ कोशिश करती हूँ कि सोचती हूँ मैं हार मान जाऊं जॉब के चककर में, न रहूं,जॉब छोड़ दूँ लेकिन फिर भी नहीं मान रही हूँ,क्योंकि मुझे जॉब चाहिए,अपनी कंडीशन सही करना है और समाज का क्या बहुत परेशान करते है। "मेरी नजर अभी मंजिल की तरफ है।* *चार लोग क्या सोचेंगे,ये सोचने का टाइम नहीं है"।।*
यदि पल भर के लिए मैं वेजमीर हो जाता।* "तो यकीन मनोनीत मैं कब का अमीर हो जाता"।।*जैसे इमानदारी मेरा दिमाग में भरा रहता है क्योंकि साथ में बेईमानी नहीं करनी है किसी के साथ गलत नहीं करना है जैसे कि अस्पतालों इंजेक्शन लगाना हो एक्सपायरी न हो जिससे कि उसको कोई नुकसान न हो, किसी को दुख न पहुंचे किसी को नुकसान ना पहुँचाऊ। एक और स्लोगन है *"तरक्की की फसल हम भी काट लेते।*............. *थोड़े से तलवे हम भी चाट लेते"।।*
रुबीना का कहना कि जॉब एक तरफ से गुलामी लगती है गुलामी कि तरह लगती है मुझे गुलामी पसंद नहीं है,मैं आजाद की जिंदगी की तरह जीना चाहती हूँ, और ज़ब से रिक्शा चलाना शुरू किया है। मतलब है कि जॉब में है कि दूसरे के इच्छा के अनुसार हिसाब से जाना पड़ता है। और अपना रिक्शा चलाना अपनी मर्जी है और ज़ब चाहे बंद करके रख दो, और जॉब है कि दूसरे हिसाब से करना पड़ता है। ई-रिक्शा यूनियन अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि रुबीना ने हमसे रिक्शा चलाने के लिए सम्पर्क किया, तो हमने कहा जों भी हो सकेगा मैं पूरा सहयोग करूँगा, उन्होंने बताया कि रुबीना कि घर कि स्थिति ठीक नहीं है वाह रिक्शा चला कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करती है। लड़की हो या फिर लड़का काम कोई छोटा बड़ा नहीं होता, बस ईमानदारी होना चाहिए और बड़ी ईमानदार है। मकान मालिक बरकत अली ने बताया कि वाह रूम ढूढते हुए मेरे पास पहुंची थी, उसने अपनी सारी परेशानिया बताई,उन्होंने कहा कि बेटा मैं क्या सहायता कर सकता हूँ,उसकी घर कि स्थिति ठीक नहीं है वाह अपनी पढ़ाई के साथ साथ घर का भी खर्च उठाती है। वह बहुत संघर्षशील लड़की है। जों कि आजकल कि लड़की यह सब नहीं कर पति है लेकिन वह बहुत मेहनती लड़की है।
सीएम योगी का बड़ा तोहफा,शिक्षकों को मिला कैशलेस चिकित्सा योजना का कार्ड,मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त ईलाज़*
रिपोर्ट/लालजी सुलतानपुर कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में रविवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का कार्ड वितरित किया गया। जिसमें डिग्री कालेज के शिक्षक शामिल रहे। डॉ भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ किए गए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी,विधान परिषद् सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह,सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय,मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय,गनपत सहाय पीजी कालेज व केएनआई पीएसएस के बीस शिक्षकों को जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किया गया। जहां शिक्षकों के चेहरों पर खुशी की लहर दिखाई पड़ी। जिला विद्यालय निरीक्षक एस.पी.सिंह ने बताया कि जनपद में 846 शिक्षक ऐसे हैं जिनका कैशलेस चिकित्सा कार्ड में चयन हुआ है,लेकिन इनमें 812 शिक्षकों को भी अभी तक कार्ड उपलब्ध हो पाया है और जो बचे हुए है शिक्षक,उनके लिए प्रक्रिया जारी है,जैसे ही प्रक्रिया पूर्ण होगी उन्हें भी कार्ड दे दिया जाएगा। इस कैशलेस कार्ड से निशुल्क अपना इलाज करा सकते हैं। अभी राज्य कर्मचारियों और अध्यापक को मुहैया हो पाया है,इसके बाद सहायता प्राप्त अध्यापक और कर्मचारियों को प्रदान किया जाएगा। राणा प्रताप डिग्री कॉलेज प्राचार्य एवं उच्च शिक्षा नोडल अधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की शिक्षकों के कल्याण के लिए और सामाजिक सुरक्षा के लिए यह एक बहुत बड़ी पहल है, और यह बहुत ही प्रशिक्षित है,हमारे यहाँ शिक्षकों की दो कटगरी है, जिनमें एक तो नियमित शिक्षक है,और दूसरे स्वपोषित शिक्षक है इस प्रकार शिक्षकों को जो यह मुख्यमंत्री चिकित्सा योजना कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। उत्तर प्रदेश सरकार का जब बीते 26 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा से उसका शुभारंभ किया था,उसी के समानांतर जिले के जिला प्रशासन व जन प्रतिनिधियों के कर कमला द्वारा पूरे जिलेभर के शिक्षकों को आमंत्रित किया गया था। प्रतीकात्मक रूप से उन बीस शिक्षकों को यह कार्ड उपलब्ध कराया गया। नोडल अधिकारी डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में 131 महाविद्यालय है जनपद के अधिक से अधिक विद्यालय इसका पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं और जो इसमें एडिट कॉलेज हैं उसमें जो शिक्षक है बड़ी तेजी से इसका लाभ ले रहे हैं और वह कार्ड को डाउनलोड कर रहे हैं इससे पूरे प्रदेश में लगभग साढ़े सात लाख शिक्षकों को लाभ मिलेगा। जों शिक्षक समाज का आईना होता है और वह शिक्षक यदि अपनी परिजनों और अपनी स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेगा तो वह अपना योगदान अच्छी तरह से नहीं दे पाएगा। सरकार ने इसी उद्देश्य से लेकर यह एक अच्छी पहल की है इसके लिए नोडल अधिकारी त्रिपाठी ने कहा कि सरकार को और पूरी टीम को और उच्च शिक्षा मंत्री जी को धन्यवाद,आभार प्रकट करता हूँ, क्योंकि मैं जनपद का नोडल अधिकारी होने के बावजूद सभी की तरफ से और तहे दिल से सभी का शुक्रिया अदा करता हू,अपनी जनपद में कुल पाँच एडिट कालेज हैं सरकारी विद्यालय नहीं है कुल मिलकर 131 महाविद्यालय हैं सभी विद्यालयों को यह सूचना दे दी गई है,कि वह इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराए,जिस के बाद प्राचार्य के पास एक कोड आएगा और उस कोड के मध्यम से वह वेरीफाई होगा उसके बाद वह जिले के रजिस्ट्रार द्वारा भी बेरीफाई होगा,जिसके बाद उस व्यक्ति को वह कार्ड जारी हो जाएगा। जों रविवार को प्रतीकात्मक रूप से वितरण किया गया कार्ड उसमें कमला नेहरु संस्थान,गनपत सहाय डिग्री कालेज और मेरा विद्यालय राणा प्रताप डिग्री कॉलेज शामिल था,जहां बीस शिक्षकों को यह कैशलेस कार्ड प्रदान किया गया। राणा प्रताप डिग्री कॉलेज प्रोफेसर डॉ सुनील त्रिपाठी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने चिकित्सा कार्ड देकर हम उच्च शिक्षकों की माँग पूरा कर एक अमूल्य उपहार दिया है,मुख्यमंत्री शिक्षक चिकित्सा कार्य योजना निजी अस्पताल तक उपलब्ध है हम लोग किसी भी हॉस्पिटल में अपना इलाज आसानी से करा सकते हैं जबकि इसके पहले भी सभी सरकारों से माँग की जा रही थी,लेकिन इस हमारी माँग को हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरा किया। हम उच्च शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों की तरफ से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। वही प्रोफेसर डॉ बृजेश सिंह,नीतू सिंह और बीना सिंह ने बताया कि सरकार की इस योजना को बहुत ही सराहनीय कार्य बताते हुए उनकी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहाकि शिक्षक समाज की एक धुरी होता है जो निर्माण में उसका अहम रोल होता है इस स्थितियों में सरकार ने जो यह कदम उठाया है निश्चित ही यह सराहनीय और प्रशंसनीय कार्य है। इसके लिए महाविद्यालय की परिवार की तरह से और पूरे शिक्षक समाज की तरह से सरकार को बहुत बहुत बधाई देटा हूँ, यह कार्ड निश्चित ही हमारे परिवार और हमारे लिए बहुत ही सुखदाई कार्य करेगा। हम विश्वास करे कि हम अपनी अहम मुद्दों को लेकर सजग रहेंगे,इस कार्ड को लेकर सरकार की जमकर प्रशंसा की, क्योंकि शिक्षक बीच-बीच में केवल वेतन भोगी होता है अपनी तमाम समस्याओं के करण वह चिंता करेगा,लेकिन सरकार यह पहल करके शिक्षकों का हौसला बढ़ाया है उन्होंने दावा करते हुए कहाकि सरकार अत्यधिक ऊँचाइयों तक जाएगा, और आगे की ओर बढ़ेगा इसके साथ साथ सरकार को पुनः धन्यवाद देते हुए पूरे शिक्षक समाज की तरह से आभार व्यक्त किए। विद्यालय की छात्रा सलोनी गुप्ता ने कहाकि सरकार की यह पहल बहुत ही सराहनीय है क्योंकि शिक्षक ही हमारे राष्ट्र निर्माता है और यह एक शिक्षक ही समझ सकता है कि राष्ट्र निर्माण किस तरह किया जाता है और वह अपनी छात्रों को से शिक्षा तभी दे सकता है जब वह स्वस्थ और चिंता मुक्त रहेगा,सरकार की यह पहल बहुत ही अच्छी पहल है जो उनके स्वास्थ्य की चिंता कर इस पहल की शुरुआत की है और शिक्षकों को कार्ड प्रदान कर उनको चिंता मुक्त कर दिया है अब वह शिक्षक अपनी स्वास्थ्य के प्रति चिंता न करके छात्रों को अच्छी और बेहतर शिक्षा प्रदान करेंगे।
पुलिस और गौतस्करों के बीच हुई मुठभेड़,एक घायल,दो गिरफ्तार और बांका समेत मोटरसाइकिल बरामद*
सुल्तानपुर में बीती रात गोतस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरे को पुलिस ने वैसे ही पकड़ लिया वही मौका पाकर तीन बदमाश मौके से फरार हो गए फिलहाल पुलिस ने आरोपी गोतस्करों के पास से अवैध वसूली तमंचा,जिंदा कारतूस,मांस काटने का सामान और बाइक बरामद की है और कार्रवाई में जुटगई है। दरअसल बीती रात अखंड नगर पुलिस को सूचना मिली कि गोतस्करी में शामिल कुछ बदमाश वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं, इसी को लेकर पुलिस ने कुंडा भैरवपुर गांव के पास घेराबंदी कर गौतस्करों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस रुकने के बजाय गौतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी,वही पुलिस ने भी जवाबी फायर किया जिसमें चांदा कोतवाली क्षेत्र के प्यारेपुर हाजी गांव का अब्दुल सलाम के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया।, वहीं पुलिस ने इसी थानाक्षेत्र के रियाज को भी पकड़ लिया। वहीं मुठभेड़ के दौरान तीन अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस,मांस काटने का सामान और बाइक बरामद की है। वही घायल बदमाश अब्दुल सलाम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, साथ ही पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से 50 लाख से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं/विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित*
ऑनलाइन आयोजित मण्डलीय समीक्षा बैठक में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों ने किया प्रतिभाग।*

सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं/विकास कार्यों की मण्डलीय प्रगति समीक्षा बैठक नवीन सभागार कलेक्ट्रेट में वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। उक्त बैठक में सीएम डैशबोर्ड तथा सीएमआईएस पोर्टल पर चल रही विलंबित परियोजनाओं की गहन समीक्षा की गयी। ऑनलाइन आयोजित मण्डलीय समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
मण्डलायुक्त अयोध्या मण्डल अयोध्या द्वारा मण्डल के समस्त जनपदों की समीक्षा के दौरान जनपद सुलतानपुर के समस्त विभागों की सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से समीक्षा की गयी। तत्पश्चात जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विभागों जैसे-पीडब्ल्यूडी,पशुपालन,नमामि गंगे,पर्यटन,समाज कल्याण-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह,निर्माण कार्य विभाग व अन्य विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं जैसे-सीएलडीएफ,राजकीय निर्माण निगम, यूपीपीसीएल,सी.एण्ड डी.एस.सहित कई अन्य कार्यदायी संस्थाओं की जो परियोजनाएं विलंबित चल रही हैं,के सम्बन्ध में प्रगति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये कि सभी अपने-अपने कार्यालयों में नियमित जनसुनवाई अवश्य करें तथा मेरे जनता दर्शन के दौरान आने वाली शिकायतें जिन्हें मेरे द्वारा मार्क कर सम्बन्धित विभाग को प्रेषित किया जा रहा है उन शिकायतों के सम्बन्ध में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए हमें अवगत करायेंगे। उन्होंने बिलंबित चल रहे निर्माण कार्य अग्निशमन केन्द्र लम्भुआ के सम्बन्ध में कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए यूपीपीसीएल निर्माण इकाई-14 के एपीएम के विरूद्ध स्पष्टीकरण जारी करने व शासन को आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार उन्होंने ऐसे निर्माण कार्य जो समय सीमा से पीछे चल रहे हैं, के सम्बन्ध में समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि या तो कार्य में तेजी लाते हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण करायें या पूर्णता तिथि को आगे बढ़ायें अन्यथा की स्थिति में सभी के विरूद्ध वेतन अवरूद्ध करने तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु शासन को पत्र प्रेषित किया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित आंकड़ों का अवलोकन करते हुए बी. सी. व डी. श्रेणी रैंकिंग वाले विभागों की प्रगति समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया कि माह के अन्त तक सभी विभाग अपनी रैंक में सुधार लाने हेतु प्रगति रिपोर्ट से कल अनिवार्य रूप से मुझे अवगत करायेंगे। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का कार्य अपेक्षित गति से नहीं चल रहा है, उनमें तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि निर्माणाधीन परियोजनाओं का नियमित स्थलीय निरीक्षण किया जाए तथा गुणवत्ता मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना में लापरवाही अथवा शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं की जवाबदेही तय की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।