कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पांचाल घाट एवं दुर्वासा ऋषि आश्रम क्षेत्र का किया संयुक्त निरीक्षण
फर्रुखाबाद । श्रावण मास के दौरान आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने आज पांचाल घाट एवं दुर्वासा ऋषि आश्रम के आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा प्रबंध तथा यातायात संचालन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाओं को मानक के अनुरूप सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण पांचाल घाट एवं महर्षि दुर्वासा आश्रम परिसर की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर भी बल दिया, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पांचाल घाट के आसपास पानी की गहराई के चेतावनी चिन्ह लगाए जिससे श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों को स्नान के दौरान एवं पूजा के लिए जल भरने के दौरान किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि घाट के आसपास स्थित पूजन सामग्री की दुकानों को व्यवस्थित कारण इसके साथ ही घाट पर उचित संख्या में सफाईकर्मी तैनात कर सफाई व्यवस्था पूर्ण कराएं।
दुर्वासा ऋषि आश्रम के आसपास स्थित गंगा नदी घाट के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की गांव पंचायत की निधि से गंगा नदी के आसपास सुव्यवस्थित ढंग से साफ सफाई करें, इसके साथ ही घाट के किनारे कूड़ा दान भी रखवाएं, जेसीबी मशीन से आसपास स्थित झाड़ियों एवं कूड़े की साफ सफाई कराएं।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनोद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
श्रृंगी रामपुर घाट का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण,लोक निर्माण विभाग को मार्ग ठीक करने के लिए निर्देश
फर्रुखाबाद। सावन मास में कावड़ यात्रा को लेकर आने वाले श्रद्धालु को किसी भी तरीके की दिक्कत ना हो इसको लेकर जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने श्रृंगीरामपुर घाट के साथ ही साथ रूट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग से लेकर गंगा घाट तक सड़क को ठीक करने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देशित कर दिया गया है उन्होंने कहा कि घाट के आसपास कच्चे मार्ग को ही ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
कावड़ यात्रा को लेकर डीआईजी ने किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद।
सावन माह को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दिया। मंगलवार को डीआईजी ने गंगा घाटों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने घाटों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, नाविकों और गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रभावी रणनीति लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान उपद्रव करने वाले के उपद्रवियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिससे कावड़ यात्रा में किसी भी तरीके का व्यवधान उत्पन्न ना हो और शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा संपन्न हो सके।![]()

फर्रुखाबाद । श्रावण मास के दौरान आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने आज पांचाल घाट एवं दुर्वासा ऋषि आश्रम के आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।

अमृतपुर फर्रुखाबाद
रामराज/मुजफ्फरनगर। भारतीय गौ सेवा संघ के रामराज स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार और गौ संरक्षण अभियान को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से ग्राम शाहपुर रामराज, जनपद मुजफ्फरनगर निवासी जगदीप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह को अल्पसंख्यक मोर्चे का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।
फर्रुखाबाद। सोमवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना कादरीगेट क्षेत्र के पांचालघाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पुलिस ड्यूटी, सीसीटीवी निगरानी एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
फर्रुखाबाद । जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद की विद्यालयों एवं शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्राओं को सुगम आवागमन हेतु प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 20-20 ई-ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी।
Jul 28 2026, 19:32
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k