आज से शुरू, स्टॉप डायरिया अभियान, एक माह तक घर-घर चलेगा जागरूकता अभियान
फर्रुखाबाद। बरसात के मौसम में बच्चों को डायरिया से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 25 जुलाई से 25 अगस्त तक जनपद में स्टॉप डायरिया अभियान-2026 संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों वाले परिवारों से संपर्क करेंगे तथा डायरिया की रोकथाम, समय पर उपचार, ओआरएस घोल के सही उपयोग और जिंक की गोली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अभियान के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा स्वास्थ्य संस्थानों पर आवश्यक दवाओं एवं ओआरएस की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि डायरिया बच्चों में होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक है, लेकिन समय पर पहचान और सही उपचार से इससे होने वाली जटिलताओं को आसानी से रोका जा सकता है। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, खुले में रखे भोजन से बचने, भोजन बनाने एवं खिलाने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही परिवारों को घर पर ओआरएस घोल तैयार करने और उसे सही तरीके से उपयोग करने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर ओआरएस पैकेट एवं जिंक टैबलेट की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है। यदि किसी बच्चे में बार-बार पतले दस्त, उल्टी, तेज बुखार, अत्यधिक प्यास, सुस्ती अथवा निर्जलीकरण के लक्षण दिखाई दें तो बिना देरी किए नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार बच्चे को 14 दिनों तक जिंक की गोली देना भी आवश्यक है, जिससे बीमारी दोबारा होने की संभावना कम होती है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों एवं मीडिया से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि डायरिया से बचाव केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक भागीदारी से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। समय पर ओआरएस, जिंक, स्वच्छता एवं उचित उपचार अपनाकर बच्चों के जीवन की प्रभावी सुरक्षा की जा सकती है।

फर्रुखाबाद। बरसात के मौसम में बच्चों को डायरिया से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 25 जुलाई से 25 अगस्त तक जनपद में स्टॉप डायरिया अभियान-2026 संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों वाले परिवारों से संपर्क करेंगे तथा डायरिया की रोकथाम, समय पर उपचार, ओआरएस घोल के सही उपयोग और जिंक की गोली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अभियान के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा स्वास्थ्य संस्थानों पर आवश्यक दवाओं एवं ओआरएस की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है।

फर्रुखाबाद l
अमृतपुर फर्रुखाबाद 24 जुलाई। राजेपुर थाना क्षेत्र के नगला केवल गांव में शुक्रवार को बीमारी से परेशान अधेड़ महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, नगला केवल निवासी 56 वर्षीय कमला देवी पत्नी जदुवीर सिंह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे उन्होंने अपने घर के बरामदे में दीवार में लगी कील से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजनों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक अरविंद अवस्थी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया है कि मृतका अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों का परिवार छोड़ गई हैं। सभी बच्चों का विवाह हो चुका है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।
लोगों से संवाद कर कानून व्यवस्था के बारे में ली जानकारी
फर्रूखाबाद । शुक्रवार को उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), कानपुर रामरतन सोनी के नेतृत्व में टैम्पो, ई-रिक्शा तथा निजी वाहनो से स्कूली बच्चों को ले जाने के विरूद्ध फतेहगढ़ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के समय आरटीओ-प्रवर्तन, कानपुर राहुल श्रीवास्तव, सीओ-ट्रैफिक अभय वर्मा, एआरटीओ-प्रवर्तन, सुभाष राजपूत, प्रभारी निरीक्षक, फतेहगढ़ तेज सिंह व यातायात उप निरीक्षक ओम प्रकाश पाण्डेय साथ रहे।
पीड़िता को जान से मारने की दी धमकी, पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट
Jul 26 2026, 16:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1