संख्या-cm-46524/07/2026 प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल प्रतिभा की खोज,
पटना
.बिहार के खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच - मुख्यमंत्री मुख्य बिंदु :- 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र एवं खेल छात्रवृत्ति के चयन-पत्र वितरित किए गए। विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित कर बिहार के खिलाड़ियों को ओलंपिक, विश्व कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और आई०पी०एल० जैसे बड़े मंचों तक पहुँचाने का लक्ष्य । राष्ट्रीय स्तर के खेलों में बिहार नम्बर-1 बने, हमलोगों को ऐसी तैयारी करनी है। पटना 24 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम, राजवंशीनगर, पटना में खेल विभाग द्वारा आयोजित बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत नियुक्ति पत्र एवं खेल छात्रवृत्ति हेतु चयन पत्र वित्रण समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना' के तहत अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों श्री आकाश दीप एवं श्री मुकेश कुमार सहित कुल 19 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में खिलाड़ियों के लिए सुनहरे भविष्य का एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है। सरकार ने खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति देकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान और प्रोत्साहन हर स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए गौरव का विषय है कि पहली बार किसी खिलाड़ी को डी०एस०पी० जैसे उच्च पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा तथा वे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए और अधिक प्रेरित होंगे। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा उन्हें सम्मानजनक अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाओं और खेल अवसंरचना के विकास पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर से पंचायत स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान एवं खोज अभियान प्रारंभ किया जाएगा। चयनित प्रतिभाओं को व्यवस्थित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा निखारने का समान अवसर मिल सके। पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने पूरे बिहार में 5,000 खेल मैदानों के निर्माण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया है। इसका उद्देश्य गांव-गांव तक खेल संस्कृति का विस्तार करना तथा युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है। पटना स्थित मोइनुल हक स्टेडियम का पुनर्विकास कराया जा रहा है तथा इसके संचालन की जिम्मेदारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बी०सी०सी०आई०) को सौंपी गई है। लगभग 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाला यह स्टेडियम विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित होगा और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने में सक्षम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में खेलों को नई पहचान देने के लिए अनेक ऐतिहासिक पहल किये गये हैं। नालंदा में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है तथा राज्य में तीन अलग-अलग खेलों के विश्व कप स्तर के आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए हैं, जिसमें बिहार की धरती पर भारत ने तीनों विश्व कप जीता। उन्होंने कहा कि इन पहलों से बिहार की खेल क्षमता को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। राष्ट्रीय स्तर के खेलों में बिहार नम्बर-1 बने, हमलोगों को ऐसी तैयारी करनी है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का आह्वान करते हुए कहा कि आपका लक्ष्य केवल पदक जीतना ही नहीं होना चाहिए, बल्कि बिहार को राष्ट्रीय खेलों में देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि बिहार में भी विश्व स्तरीय खेल आयोजन हों और खिलाड़ियों को अपने ही राज्य में उत्कृष्ट सुविधाएँ उपलब्ध हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में बिहार के खिलाड़ी ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, विश्व कप तथा आई०पी०एल० जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर राज्य और देश का गौरव बढ़ाएंगे। राज्य सरकार का संकल्प है कि बिहार को देश की अग्रणी खेल शक्ति बनाया जाए, जहाँ प्रतिभा को अवसर, संसाधन और सम्मान तीनों समान रूप से उपलब्ध हों। ज्ञातव्य है कि आज आयोजित कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी श्री मुकेश कुमार एवं श्री आकाश दीप को पुलिस उपाधीक्षक, एथलेटिक्स खिलाड़ी श्री पियूष राज को पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गयी। इसके अतिरिक्त पाँच पैरा खिलाड़ियों सहित विभिन्न खेल विधाओं के अन्य उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। खेल सम्मान योजना के अंतर्गत श्री सेतु मिश्रा को एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चौंपियनशिप, 2026 में स्वर्ण एवं रजत पदक अर्जित करने तथा एथलेटिक्स में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले बिहार के प्रथम खिलाडी बनने पर 37.50 लाख, श्री विभास्कर कुमार को उक्त प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर 2. लाख तथा शतरंज खिलाड़ी सुश्री मरियम फातिमा को कॉमनवेल्थ यूथ शतरंज चौंपियनशिप, 2026 की ब्लिट्ज स्पर्धा में कांस्य पदक अर्जित करने पर 9 लाख रूपये की पुरस्कार राशि का सांकेतिक चेक मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल विधाओं में उत्कर्ष स्कॉलरशिप योजना, सक्षम स्कॉलरशिप योजना तथा प्रेरणा स्कॉलरशिप योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। बहार खेल छात्रवृत्ति योजना, 2026 के अंतर्गत खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, पोषण, खेल सामग्री, प्रतियोगिताओं में सहभागिता एवं खेल विज्ञान संबंधी सहायता उपलब्ध कराने हेतु उत्कर्ष (20 लाख प्रतिवर्ष), सक्षम (5 लाख प्रतिवर्ष) एवं प्रेरणा (3 लाख प्रतिवर्ष) छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जा रही हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 637 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिनमें उत्कर्ष के अंतर्गत 21, सक्षम के अंतर्गत 184 तथा प्रेरणा के अंतर्गत 432 खिलाड़ी शामिल हैं। प्रेरणा छात्रवृति के अंतर्गत 432 में से 269 खिलाड़ियों का चयन राज्यव्यापी मशाल प्रतिभा खोज कार्यक्रम के माध्यम से किया गया है। समारोह को उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, खेल विभाग के सचिव श्री दीपक आनंद तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविंद्रन शंकरण ने भी संबोधित कियाl कार्यक्रम के दौरान खेल विभाग के सचिव श्री दीपक आनंद ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, खेल विभाग के सचिव श्री दीपक आनंद, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविंद्रन शंकरण, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह सहित खेल विभाग से जुड़े अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

पटना

पटना। बिहार सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत से संबंधित सूचनाओं, वक्तव्यों, कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े संदेशों की प्रमाणिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आमजन, मीडिया प्रतिनिधियों तथा संबंधित सभी पक्षों से अनुरोध है कि वे केवल स्वास्थ्य मंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी सूचनाओं को ही आधिकारिक एवं प्रामाणिक मानें। सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट, भ्रामक अथवा फर्जी सूचना पर विश्वास करने से पूर्व कृपया आधिकारिक हैंडल पर उपलब्ध जानकारी का अवश्य सत्यापन करें। स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय समय-समय पर विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों, विभागीय गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा महत्वपूर्ण घोषणाओं की जानकारी इन्हीं आधिकारिक माध्यमों से साझा करता है। माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल निम्नलिखित हैं— X (Twitter): https://x.com/Nishantjdu81 Facebook: https://www.facebook.com/Nishantjdu81 Instagram: https://www.instagram.com/nishantjdu81 सभी नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे इन्हीं आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अनुसरण करें तथा केवल इन्हीं पर जारी सूचनाओं को अधिकृत एवं विश्वसनीय मानें।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो व्यक्ति बिहार की जनता से कथित तौर पर लिए गए 20 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं दे सकता,उसे दूसरों पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार लाभअभियान के नाम पर प्रशांत किशोर ने बिहार की लगभग एक करोड़ जनता से पीला कार्ड के नाम पर 20-20 रुपये लेकर करोड़ों रुपये जुटाए,लेकिन आज तक यह नहीं बताया कि इस अभियान से किसी एक भी परिवार को क्या लाभ मिला। श्री सिन्हा ने कहा कि यह पैसा बिहार के गरीब और मेहनतकश लोगों की गाढ़ी कमाई का है। प्रशांत किशोर पहले बिहार की जनता से कथित तौर पर ठगे हुए पैसे वापस करें और हर रुपये का सार्वजनिक हिसाब दें। जनता अब खोखले दावों से नहीं, बल्कि जवाबदेही से संतुष्ट होगी। उन्होंने कहा कि अगर परिवार लाभअभियान वास्तव में जनहित का अभियान था, तो प्रशांत किशोर को यह भी बताना चाहिए कि पीला कार्ड लेने वाले कितने परिवारों को क्या लाभ मिला। जनता के पैसे लेकर केवल वादे करना और फिर जवाबदेही से बचना बिहार की जनता के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ऐसे लोगों को करारा जवाब देगी, जो पारदर्शिता का दावा तो करते हैं, लेकिन अपने ही अभियान और जनता से लिए गए पैसों का हिसाब देने से बचते हैं।
पटना,
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम
एक ही मरीज का एक साथ हुआ लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट, बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि • अंगदाता: माता - किडनी दाता, पुत्र - लीवर दाता पटना। पारस हेल्थ, पटना ने अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए अस्पताल का पहला सफल लिवर ट्रांसप्लांट किया है। इस उपलब्धि को और भी विशेष बनाते हुए चिकित्सकों की टीम ने एक ही मरीज का लिवर और किडनी का संयुक्त (सिमल्टेनियस) प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया। यह अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण सर्जरी मानी जाती है और इसके सफल निष्पादन ने बिहार में उन्नत चिकित्सा सेवाओं की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। 42 वर्षीय पुरुष मरीज, जो ईएसआरडी- ईण्ड स्टेज रिनल डिजीज यानी अंतिम चरण की किडनी फेल और सीएलडी- क्रोनिक लिवर डिजीज यानी लीवर सिरोसिस से पीड़ित थे। डायलिस और दवाओं के बाद भी दोनों अंग काम नहीं कर रहे थे। संयुक्त अंग प्रत्यारोपण देश के गिने-चुने केंद्रों में ही संभव है। इसमें एक साथ दो दाता सर्जरी और एक मरीज की सर्जरी, लगभग 15-18 घंटे तक टीम वर्क से की जाती है। इस जटिल सर्जरी को सफल बनाने में ट्रांसप्लांट सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, हेपेटोलॉजी, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, ओटी, आईसीयू नर्सिंग, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेशन, माइक्रोबायोलॉजी, रेडियोलॉजी, ब्लड बैंक, फार्मेसी एवं अस्पताल प्रशासन सहित सभी विभागों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Jul 25 2026, 09:22
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2