एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से ग्रामीण महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
-  छह माह में 2 करोड़ रुपये से अधिक का कमीशन अर्जित

-  प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत : केशव मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में एलआईसी का बीमा सखी कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के लिए सम्मानजनक रोजगार और वित्तीय सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।
उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण देकर बीमा सखी बनाया जा रहा है, जिससे वे न केवल अपने परिवार की आय बढ़ा रही हैं, बल्कि गांवों में बीमा, वित्तीय साक्षरता और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी फैला रही हैं।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अनुसार, कार्यक्रम के तहत अब तक 4,900 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं और 1,000 से अधिक महिलाएं बीमा सखी के रूप में कार्यरत हैं। बीसी सखी, बैंक सखी और अन्य सामुदायिक कैडरों को इसमें प्राथमिकता दी गई है।
बीमा सखियों ने मात्र छह माह में 2 करोड़ रुपये से अधिक का सामूहिक कमीशन अर्जित कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उप मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि महिला-केंद्रित योजनाओं और स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी से प्रदेश में महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

₹83.24 करोड़ की गुरसराय-गरौठा पेयजल योजना का लोकार्पण, 7,740 घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
-  ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा बोले- बुंदेलखंड में पेयजल, ऊर्जा, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास से खुलेंगे रोजगार के नए अवसर, शिक्षा को बताया उज्ज्वल भविष्य की कुंजी

झांसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शुक्रवार को झांसी जनपद में ₹83.24 करोड़ की लागत से निर्मित गुरसराय नगर पालिका परिषद एवं गरौठा नगर पंचायत संयुक्त पुनर्गठन पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से गुरसराय और गरौठा क्षेत्र के लगभग 7,740 घरों को नियमित रूप से शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल एक पेयजल परियोजना नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के स्वास्थ्य, सम्मान और बेहतर जीवन से जुड़ा जनकल्याणकारी प्रयास है। आधुनिक जल शोधन एवं वितरण प्रणाली के माध्यम से नागरिकों के घरों तक गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बुंदेलखंड में पेयजल, बिजली और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। सौर ऊर्जा परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जिनके पूरा होने पर क्षेत्र को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी और बुंदेलखंड ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।
मंत्री श्री शर्मा ने बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर और सौर ऊर्जा परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि इन परियोजनाओं का अधिकतम लाभ स्थानीय युवाओं को मिले, ताकि उन्हें अपने ही क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध हो और पलायन पर प्रभावी रोक लग सके।
उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बेटे-बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अवश्य दिलाएं। उनका कहना था कि आने वाले समय में उद्योग और कंपनियां युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराएंगी। शिक्षित और दक्ष युवा अपने क्षेत्र में ही सम्मानजनक रोजगार प्राप्त कर प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ऐसा विकास मॉडल तैयार कर रही है, जिसमें आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, औद्योगिक विकास, शिक्षा और रोजगार एक-दूसरे के पूरक बनें। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड अब पिछड़ेपन की नहीं, बल्कि विकास, निवेश और नए अवसरों की पहचान बन रहा है।
इस अवसर पर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि बुंदेलखंड में स्थापित हो रहे उद्योगों और विकास परियोजनाओं में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं को अपने घर के निकट ही रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित लगभग 3,000 से अधिक स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
लखनऊ : लोकभवन के सामने दो युवकों ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस की सक्रियता से टला हादसा
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को लोकभवन के गेट नंबर-9 के सामने आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप मच गया। दुबग्गा निवासी राम गणेश और सतीश कुमार गौतम ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि सचिवालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से दोनों को समय रहते पकड़ लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों का आरोप है कि उनकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने कई स्तरों पर शिकायत की, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। इसी से आहत होकर दोनों लोकभवन पहुंचे और गेट नंबर-9 के सामने आत्मदाह का प्रयास कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और युवकों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जाएगी। घटना के दौरान लोकभवन परिसर के बाहर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से स्थिति जल्द ही सामान्य कर ली गई।
भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह को छह माह का सेवा विस्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह के कार्यकाल में छह महीने का सेवा विस्तार प्रदान किया है। कुलाधिपति के इस निर्णय के बाद प्रो. सिंह निर्धारित विस्तारित अवधि तक विश्वविद्यालय के कुलपति पद का दायित्व निभाती रहेंगी।
प्रो. मांडवी सिंह विश्वविद्यालय की प्रथम कुलपति हैं। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य और लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में उनके प्रयासों को व्यापक सराहना मिली है। सेवा विस्तार से विश्वविद्यालय में चल रही शैक्षणिक और विकासात्मक योजनाओं को निरंतरता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विश्वविद्यालय परिवार ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे संस्थान के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में संयुक्त आयुक्त (मनरेगा) संजय कुमार पाण्डेय निलंबित

-  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू; लखनऊ मंडल के आयुक्त बने जांच अधिकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोपों में ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त आयुक्त (मनरेगा) संजय कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में की गई है।
ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्री पाण्डेय के विरुद्ध जनपद उन्नाव में उपायुक्त (स्वतः रोजगार), राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर तैनाती के दौरान वित्तीय अनियमितताएं किए जाने के प्रथमदृष्टया साक्ष्य मिले हैं। इसके अलावा उन पर लोकपालों का कार्यकाल 15 मार्च 2026 को समाप्त होने के बाद उनके कार्यकाल के विस्तार अथवा नवीनीकरण के लिए कोई प्रस्ताव प्रस्तुत न करने, संबंधित विशेषज्ञ के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई न करने तथा भारत सरकार के दिशा-निर्देशों और शासनादेशों का पालन न करने के आरोप भी हैं।
आदेश में यह भी कहा गया है कि श्री पाण्डेय ने मनरेगा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों में अपेक्षित पर्यवेक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान संजय कुमार पाण्डेय को आयुक्त, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
सरकार ने उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के नियम-7 के तहत विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी है। इस संबंध में आयुक्त, लखनऊ मंडल को जांच अधिकारी नामित किया गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि श्री पाण्डेय के विरुद्ध आरोप पत्र अलग से तैयार कर प्रेषित किया जाएगा।
भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने दर्ज कराई शिकायत
-  खेसारी लाल यादव समेत अन्य पर AI से अश्लील तस्वीरें वायरल करने, धमकी और अभद्रता का आरोप

लखनऊ। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अंजना सिंह ने लखनऊ के इंदिरा नगर थाने और साइबर क्राइम प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराते हुए भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव, उनके मैनेजर अखिलेश कश्यप, संजय यादव और कृष्णा बेदर्दी सहित अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायत में अंजना सिंह का आरोप है कि "खेसारी आर्मी" नाम से संचालित एक सोशल मीडिया आईडी के माध्यम से उनकी और उनकी नाबालिग बेटी की एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार की गई अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित की गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां, गालियां और धमकियां भी दी गईं।
अभिनेत्री ने मामले की शिकायत इंदिरा नगर थाने के साथ साइबर क्राइम अधिकारियों से भी की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अभी तक आरोपित पक्ष की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

( यह खबर शिकायत में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगी।)
डीजीपी से एसएसबी पुलिस महानिरीक्षक की शिष्टाचार भेंट, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा
लखनऊ। पुलिस मुख्यालय लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री राजीव कृष्ण से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पुलिस महानिरीक्षक  मीनू चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने डीजीपी को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस और एसएसबी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश से लगी भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, प्रभावी गश्त, चेकिंग एवं पेट्रोलिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा दोनों सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने और सूचनाओं के आदान-प्रदान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही सामरिक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिससे सीमा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।बैठक का उद्देश्य उत्तर प्रदेश पुलिस और एसएसबी के बीच तालमेल को मजबूत करना तथा भारत-नेपाल सीमा पर शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए संयुक्त कार्ययोजना को प्रभावी रूप से लागू करना रहा।
विपक्ष सदन नहीं, कैमरे के सामने चर्चा चाहता है : पंकज चौधरी
-  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले— सरकार हर मुद्दे पर बहस को तैयार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विपक्ष पर सदन की कार्यवाही बाधित करने और मुद्दों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन में बहस करने के बजाय कैमरों के सामने राजनीति करना चाहता है। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह भी मौजूद रहे।
पंकज चौधरी ने कहा कि संसद और विधानमंडल लोकतांत्रिक विमर्श के मंच हैं और समाधान हमेशा चर्चा से निकलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा चर्चा की सभी शर्तें स्वीकार किए जाने के बावजूद विपक्ष अपने रुख से पीछे हट गया।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सदन में चर्चा करने के बजाय धरने पर बैठ गए, जबकि सरकार ने सदन में अपना पक्ष स्पष्ट रूप से रखा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सड़क पर राजनीति करने के बजाय सदन में बहस करनी चाहिए।

-  युवाओं के भविष्य पर सरकार गंभीर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी और केंद्र सरकार के लिए युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने नीट (NEET) पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि घटना के बाद सरकार ने री-एग्जाम कराया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए भी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

-  देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप
पंकज चौधरी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग देश का माहौल बिगाड़ने और युवाओं व बच्चों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और विकास भाजपा की प्राथमिकता हैं तथा सरकार हर मुद्दे पर पारदर्शी चर्चा के पक्ष में है।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मिलने भी गई थी, जिससे स्पष्ट है कि संवाद के लिए सरकार हमेशा तैयार रहती है।
उन्होंने कहा कि यदि सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलेगी और सभी मुद्दों पर चर्चा होगी, तो सच्चाई स्वतः सामने आ जाएगी। इसलिए विपक्ष को सदन चलने देना चाहिए और राजनीतिक टकराव के बजाय रचनात्मक संवाद को प्राथमिकता देनी चाहिए।