विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, अभिभावकों ने विद्यालय विकास में सहयोग का लिया संकल्प
फर्रुखाबाद । पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन हेतु अभिभावकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लगभग 150 अभिभावकों ने सहभागिता करते हुए विद्यालय के विकास एवं छात्राओं के शैक्षिक उत्थान के लिए अपने सुझाव दिए।
बैठक में सर्वसम्मति से मनोज प्रकाश को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नामित किया गया। समिति में शिक्षाविद् के रूप में पूर्व प्रधानाचार्या मीना यादव, पुरातन छात्रा सदस्य के रूप में रिचा तिवारी, स्वास्थ्य कार्यकर्त्री सुषमा राठौर तथा अभिभावक सदस्य सुरेंद्र कुमार सहित अन्य सदस्यों का चयन किया गया। शिक्षक सदस्यों के रूप में शैलजा मौर्य, ज्योति एवं आरती यादव उपस्थित रहीं।
समिति के गठन के उपरांत विद्यालय की वार्षिक कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में माइनर रिपेयरिंग के अंतर्गत विद्यालय भवन की छत की मरम्मत, फर्नीचर की मरम्मत सहित अन्य आवश्यक कार्यों को कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इस दौरान इको क्लब, गणित-विज्ञान क्लब एवं करियर क्लब की प्रभारी शिक्षिकाओं ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए छात्राओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।
स्वास्थ्य कार्यकर्त्री सुषमा राठौर ने किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए एचपीवी  वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी तथा अभिभावकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए टीकाकरण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय की प्रगति में अभिभावकों और समुदाय की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पीएम श्री योजना के अंतर्गत प्राप्त विभिन्न मदों के अनुदान, उनके उपयोग तथा वर्षभर संचालित की जाने वाली कार्ययोजना से अभिभावकों को अवगत कराया। साथ ही छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति, नामांकन वृद्धि, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, सुरक्षित एवं प्रेरणादायी विद्यालय वातावरण तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया।
बैठक में अनेक अभिभावकों ने विद्यालय के विकास कार्यों में सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय एवं समुदाय के संयुक्त प्रयासों से छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ। शिक्षिका निर्मला सिंह ने संचारी रोग से बचाव हेतु स्वच्छता के संबंध में शपथ ग्रहण कराई। छात्रा मन्नत में गीत गाकर सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर वो अर्चना गुप्ता दीप्ति सिंह गुलशन जहाँ मौनी चौहान रीता मीनाक्षी आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
अमृतपुर को मिली नई एसडीएम, श्वेता साहू ने संभाला कार्यभार

फर्रुखाबाद  अमृतपुर

अमृतपुर तहसील को नई उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मिल गई हैं। वर्ष 2020 बैच की पीसीएस अधिकारी श्वेता साहू ने मंगलवार को अमृतपुर तहसील में एसडीएम पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह झांसी जनपद की मऊरानीपुर तहसील में तैनात थीं। स्थानांतरण के बाद फर्रुखाबाद पहुंचीं श्वेता साहू को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अमृतपुर तहसील की जिम्मेदारी सौंपी।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम श्वेता साहू ने कहा कि अमृतपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है, इसलिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी आपदा या आपातकालीन स्थिति में जिला एवं तहसील प्रशासन उनके साथ खड़ा रहेगा। राहत, बचाव और आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों का प्रभावी संचालन उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
नई एसडीएम के कार्यभार ग्रहण करने पर अमृतपुर क्षेत्र के लोगों ने उनका स्वागत करते हुए सफल, पारदर्शी एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में तहसील की प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा बाढ़ जैसी चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना किया जा सकेगा।
सेवानिवृत सैनिक ने डीएम को दिया ज्ञापन, गांव के दबंग भूमि पर कब्जा करने के बाद कर रहे प्लॉटिंग

फर्रुखाबाद। सेना से रिटायर सैनिक की भूमि पर गांव के दबंग अवैध रूप से प्लाटिंग का काम शुरू कर दिया है यही नहीं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं । पीड़ित सैनिक परिवार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला अधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर को शिकायती पत्र दिया जिसमें कहा है कि थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के गांव के कुछ दबंग लोग भूमि का बैनामा होने के बावजूद भी परेशान कर रहे हैं यही नहीं उस जमीन को अपना बताकर प्लाटिंग का कार्य शुरू कर दिया है । पीड़ित परिवार ने जिला अधिकारी को बताया कि सेवानिवृत होने के बाद जो भी पैसा मिला था उसे पैसे को जमीन खरीद कर खरीद ली और करवा रहे थे लेकिन गांव के कुछ दबंगों ने फर्जी ढंग से अपना मलिकाना हक जता कर कब्ज़ा कर रखा है, पीड़ित परिवार ने डीएम से दबंग के कब्जे से भूमि मुक्त कराई जाने की गुहार लगाई है जिलाधिकारी में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
जंतर मंतर पर छात्र छात्राओं पर बर्बर चार्ज का विरोध, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें

अमेरिका के उत्पाद पर सरकार किसानों को नहीं दे रही सब्सिडी, भाकियू  टिकेत ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में दिया धरना

मांग पूरी न होने तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन


फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन टिकेत के जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने राष्ट्रीय आवाह्न पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन दिया मांग पूरी न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा उन्होंने कहा कि अमेरिका से जो उत्पाद सरकार मंगा रही है उसे पर किसानों को सब्सिडी न मिलने से किस उसका विरोध करता है उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर निहत्ते छात्र छात्राओं के ऊपर पुलिस का बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किए जाने का विरोध करते हुए शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफा दिए जाने की मांग की है उन्होंने कहा कि जनपद के किसानों को उनकी भूमि पर सर्किल रेट लिंक रोड का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है जबकि इस संबंध में पिछले बार जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया था कि इस पर सुधार किया जाएगा और किसानों को वास्तविक मूल का ही मुआवजा दिया जाएगा लेकिन जिला प्रशासन अभी तक अपनी बात पर खरा नहीं उतरा है ।
लेखपाल ने बड़े भाई की दुकान ध्वस्त कराकर सामान लूट ले गए, गाय को भी नहीं छोड़ा

पीड़ित ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा लेखपाल ने पीडब्ल्यूडी से फर्ज़ी नोटिस जारी कराया

फर्रुखाबाद। चचेरे भाई लेखपाल ने अपने भाई की दुकान को गिराने के लिए पहले मास्टर प्लान और फिर पीडब्ल्यूडी से फर्ज़ी नोटिस जारी कराकर दुकान को जबरदस्ती ध्वस्त करा दिया है। बेरोजगार हुए परिवार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर को अपने लेखपाल भाई संजीव दुबे के खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध में प्रार्थना दिया है, जिसमें कहा है कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने जो नोटिस दिया वह मानकों के विपरीत है जबकि दुकान जिस स्थान पर है वह एरिया पीडब्ल्यूडी विभाग से काफी दूर है लेकिन उसके बावजूद फर्ज़ी ढंग से लेखपाल ने रंजिश में यह कारवाई की है।
पीड़ित ने जिलाधिकारी को बताया कि दुकान ध्वस्त होने के बाद उसमें रखा सारा सामान लूट कर ले गए हैं जिलाधिकारी ने पीड़ित को कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद सक्रिय

  फर्रुखाबाद । वर्षा ऋतु के दौरान नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद, फर्रुखाबाद द्वारा नगर के सभी प्रमुख नालों का व्यापक निरीक्षण कराया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में गठित पर्यवेक्षणकर्ता एवं नोडल अधिकारियों ने नगर क्षेत्र के कुल 16 छोटे-बड़े नालों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी स्थिति का आकलन किया।
      निरीक्षण के दौरान सभी प्रमुख नालों में जल का प्रवाह सामान्य एवं सुचारु पाया गया तथा कहीं भी स्थायी अवरोध नहीं मिला। कुछ स्थानों पर फ्लोटिंग मैटेरियल एकत्रित होने की स्थिति पाई गई, जिसे नगर पालिका परिषद द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से लगातार हटाने का कार्य कराया जा रहा है, जिससे जल निकासी व्यवस्था निर्बाध बनी रहे।
      अधिशासी अधिकारी द्वारा मदारवाड़ी, गंगानगर, छेदाचून वाली गली, तलेया फजल इमाम तथा लालसराय सहित विभिन्न क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अधिकांश स्थानों पर जलभराव की स्थिति नहीं पाई गई। मदारवाड़ी एवं छेदाचून वाली गली में अल्पकालिक जलभराव पाया गया, जो वर्षा रुकने के लगभग आधे घंटे के भीतर स्वतः समाप्त हो गया।
      नगर पालिका परिषद ने बताया कि नगर क्षेत्र के लगभग 22.7 किलोमीटर लंबाई वाले 16 प्रमुख नालों की नियमित साफ-सफाई एवं निगरानी की जा रही है। नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
नगर पालिका परिषद ने आमजन से अपील की है कि नालों में कूड़ा-कचरा अथवा अन्य अपशिष्ट सामग्री न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, जिससे वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
यूपी निवासी और त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ पुलिस मुख्यालय में मृत मिले, आत्महत्या की आशंका

-  कार्यालय में मिला शव, सर्विस पिस्टल से गोली मारने की शुरुआती आशंका; जांच में जुटी पुलिस

अगरतला/बागपत। त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ सोमवार को पुलिस मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में मृत पाए गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार उन्होंने कथित तौर पर अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।
अनुराग धनखड़ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के निवासी थे। उनके कार्यालय में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।
घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग और बागपत में शोक की लहर है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।
दिल्ली की घटना के विरोध में लखनऊ में सपा का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश
-  डिंपल यादव की गिरफ्तारी और लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई, रविदास मेहरोत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन

लखनऊ। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित लाठीचार्ज और समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा के नेतृत्व में छात्र सभा के पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बल प्रयोग किया गया तथा सांसद डिंपल यादव को हिरासत में लिया गया, जिसके विरोध में प्रदेशभर में आक्रोश है।
लखनऊ में हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी सतर्क रही और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। लंबे समय बाद राजधानी की सड़कों पर समाजवादी पार्टी का इस स्तर का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।
वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद सक्रिय
  फर्रुखाबाद । वर्षा ऋतु के दौरान नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद, फर्रुखाबाद द्वारा नगर के सभी प्रमुख नालों का व्यापक निरीक्षण कराया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में गठित पर्यवेक्षणकर्ता एवं नोडल अधिकारियों ने नगर क्षेत्र के कुल 16 छोटे-बड़े नालों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी स्थिति का आकलन किया।
      निरीक्षण के दौरान सभी प्रमुख नालों में जल का प्रवाह सामान्य एवं सुचारु पाया गया तथा कहीं भी स्थायी अवरोध नहीं मिला। कुछ स्थानों पर फ्लोटिंग मैटेरियल एकत्रित होने की स्थिति पाई गई, जिसे नगर पालिका परिषद द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से लगातार हटाने का कार्य कराया जा रहा है, जिससे जल निकासी व्यवस्था निर्बाध बनी रहे।
      अधिशासी अधिकारी द्वारा मदारवाड़ी, गंगानगर, छेदाचून वाली गली, तलेया फजल इमाम तथा लालसराय सहित विभिन्न क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अधिकांश स्थानों पर जलभराव की स्थिति नहीं पाई गई। मदारवाड़ी एवं छेदाचून वाली गली में अल्पकालिक जलभराव पाया गया, जो वर्षा रुकने के लगभग आधे घंटे के भीतर स्वतः समाप्त हो गया।
      नगर पालिका परिषद ने बताया कि नगर क्षेत्र के लगभग 22.7 किलोमीटर लंबाई वाले 16 प्रमुख नालों की नियमित साफ-सफाई एवं निगरानी की जा रही है। नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
नगर पालिका परिषद ने आमजन से अपील की है कि नालों में कूड़ा-कचरा अथवा अन्य अपशिष्ट सामग्री न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, जिससे वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
वन चेतना केंद्र निनौआ पर नेचर पार्क के रुप में हो समुचित विकास, भूमि ग्राम पंचायत निनौआ को वापस सौंपी जाए

फर्रुखाबाद। किसान नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कटियार ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि निनौआ स्थित वन चेतना केंद्र की भूमि का वर्षों से समुचित उपयोग नहीं हो रहा है। यदि वन विभाग इस स्थान पर शीघ्र ही नेचर पार्क, वन चेतना केंद्र, चिड़ियाघर तथा पर्यटन संबंधी सुविधाओं का विकास करता है तो यह जिले के पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय रोजगार के लिए अत्यंत लाभकारी होगा।
उन्होंने कहा कि यदि वन विभाग निर्धारित समय में इस परियोजना को विकसित करने में असमर्थ है, तो जनहित में उक्त भूमि ग्राम पंचायत निनौआ को वापस सौंप दी जाए, ताकि पंचायत अथवा शासन की अन्य योजनाओं के माध्यम से वहां विकास कार्य कराए जा सकें और भूमि अनुपयोगी न पड़ी रहे।
उन्होंने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण, मुख्य वन संरक्षक तथा जिलाधिकारी से मांग की है । उन्होंने कहा कि इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेकर निनौआ क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त किया जाए।
प्रभागीय वन निदेशक ने उन्हें भेजें गये पत्र में कहा है कि शासन को यहां नेचर पार्क विकसित करने का प्रस्ताव भेजा गया है।शासन से स्वीकृत मिलने पर शीघ्र ही विकास कार्य शुरू किया जाए गा ।