सेवानिवृत सैनिक ने डीएम को दिया ज्ञापन, गांव के दबंग भूमि पर कब्जा करने के बाद कर रहे प्लॉटिंग

फर्रुखाबाद। सेना से रिटायर सैनिक की भूमि पर गांव के दबंग अवैध रूप से प्लाटिंग का काम शुरू कर दिया है यही नहीं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं । पीड़ित सैनिक परिवार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला अधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर को शिकायती पत्र दिया जिसमें कहा है कि थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के गांव के कुछ दबंग लोग भूमि का बैनामा होने के बावजूद भी परेशान कर रहे हैं यही नहीं उस जमीन को अपना बताकर प्लाटिंग का कार्य शुरू कर दिया है । पीड़ित परिवार ने जिला अधिकारी को बताया कि सेवानिवृत होने के बाद जो भी पैसा मिला था उसे पैसे को जमीन खरीद कर खरीद ली और करवा रहे थे लेकिन गांव के कुछ दबंगों ने फर्जी ढंग से अपना मलिकाना हक जता कर कब्ज़ा कर रखा है, पीड़ित परिवार ने डीएम से दबंग के कब्जे से भूमि मुक्त कराई जाने की गुहार लगाई है जिलाधिकारी में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
जंतर मंतर पर छात्र छात्राओं पर बर्बर चार्ज का विरोध, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें

अमेरिका के उत्पाद पर सरकार किसानों को नहीं दे रही सब्सिडी, भाकियू  टिकेत ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में दिया धरना

मांग पूरी न होने तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन


फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन टिकेत के जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने राष्ट्रीय आवाह्न पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन दिया मांग पूरी न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा उन्होंने कहा कि अमेरिका से जो उत्पाद सरकार मंगा रही है उसे पर किसानों को सब्सिडी न मिलने से किस उसका विरोध करता है उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर निहत्ते छात्र छात्राओं के ऊपर पुलिस का बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किए जाने का विरोध करते हुए शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफा दिए जाने की मांग की है उन्होंने कहा कि जनपद के किसानों को उनकी भूमि पर सर्किल रेट लिंक रोड का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है जबकि इस संबंध में पिछले बार जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया था कि इस पर सुधार किया जाएगा और किसानों को वास्तविक मूल का ही मुआवजा दिया जाएगा लेकिन जिला प्रशासन अभी तक अपनी बात पर खरा नहीं उतरा है ।
लेखपाल ने बड़े भाई की दुकान ध्वस्त कराकर सामान लूट ले गए, गाय को भी नहीं छोड़ा

पीड़ित ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा लेखपाल ने पीडब्ल्यूडी से फर्ज़ी नोटिस जारी कराया

फर्रुखाबाद। चचेरे भाई लेखपाल ने अपने भाई की दुकान को गिराने के लिए पहले मास्टर प्लान और फिर पीडब्ल्यूडी से फर्ज़ी नोटिस जारी कराकर दुकान को जबरदस्ती ध्वस्त करा दिया है। बेरोजगार हुए परिवार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर को अपने लेखपाल भाई संजीव दुबे के खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध में प्रार्थना दिया है, जिसमें कहा है कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने जो नोटिस दिया वह मानकों के विपरीत है जबकि दुकान जिस स्थान पर है वह एरिया पीडब्ल्यूडी विभाग से काफी दूर है लेकिन उसके बावजूद फर्ज़ी ढंग से लेखपाल ने रंजिश में यह कारवाई की है।
पीड़ित ने जिलाधिकारी को बताया कि दुकान ध्वस्त होने के बाद उसमें रखा सारा सामान लूट कर ले गए हैं जिलाधिकारी ने पीड़ित को कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद सक्रिय

  फर्रुखाबाद । वर्षा ऋतु के दौरान नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद, फर्रुखाबाद द्वारा नगर के सभी प्रमुख नालों का व्यापक निरीक्षण कराया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में गठित पर्यवेक्षणकर्ता एवं नोडल अधिकारियों ने नगर क्षेत्र के कुल 16 छोटे-बड़े नालों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी स्थिति का आकलन किया।
      निरीक्षण के दौरान सभी प्रमुख नालों में जल का प्रवाह सामान्य एवं सुचारु पाया गया तथा कहीं भी स्थायी अवरोध नहीं मिला। कुछ स्थानों पर फ्लोटिंग मैटेरियल एकत्रित होने की स्थिति पाई गई, जिसे नगर पालिका परिषद द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से लगातार हटाने का कार्य कराया जा रहा है, जिससे जल निकासी व्यवस्था निर्बाध बनी रहे।
      अधिशासी अधिकारी द्वारा मदारवाड़ी, गंगानगर, छेदाचून वाली गली, तलेया फजल इमाम तथा लालसराय सहित विभिन्न क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अधिकांश स्थानों पर जलभराव की स्थिति नहीं पाई गई। मदारवाड़ी एवं छेदाचून वाली गली में अल्पकालिक जलभराव पाया गया, जो वर्षा रुकने के लगभग आधे घंटे के भीतर स्वतः समाप्त हो गया।
      नगर पालिका परिषद ने बताया कि नगर क्षेत्र के लगभग 22.7 किलोमीटर लंबाई वाले 16 प्रमुख नालों की नियमित साफ-सफाई एवं निगरानी की जा रही है। नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
नगर पालिका परिषद ने आमजन से अपील की है कि नालों में कूड़ा-कचरा अथवा अन्य अपशिष्ट सामग्री न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, जिससे वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
यूपी निवासी और त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ पुलिस मुख्यालय में मृत मिले, आत्महत्या की आशंका

-  कार्यालय में मिला शव, सर्विस पिस्टल से गोली मारने की शुरुआती आशंका; जांच में जुटी पुलिस

अगरतला/बागपत। त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ सोमवार को पुलिस मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में मृत पाए गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार उन्होंने कथित तौर पर अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।
अनुराग धनखड़ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के निवासी थे। उनके कार्यालय में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।
घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग और बागपत में शोक की लहर है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।
दिल्ली की घटना के विरोध में लखनऊ में सपा का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश
-  डिंपल यादव की गिरफ्तारी और लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई, रविदास मेहरोत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन

लखनऊ। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित लाठीचार्ज और समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा के नेतृत्व में छात्र सभा के पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बल प्रयोग किया गया तथा सांसद डिंपल यादव को हिरासत में लिया गया, जिसके विरोध में प्रदेशभर में आक्रोश है।
लखनऊ में हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी सतर्क रही और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। लंबे समय बाद राजधानी की सड़कों पर समाजवादी पार्टी का इस स्तर का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।
वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद सक्रिय
  फर्रुखाबाद । वर्षा ऋतु के दौरान नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद, फर्रुखाबाद द्वारा नगर के सभी प्रमुख नालों का व्यापक निरीक्षण कराया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में गठित पर्यवेक्षणकर्ता एवं नोडल अधिकारियों ने नगर क्षेत्र के कुल 16 छोटे-बड़े नालों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी स्थिति का आकलन किया।
      निरीक्षण के दौरान सभी प्रमुख नालों में जल का प्रवाह सामान्य एवं सुचारु पाया गया तथा कहीं भी स्थायी अवरोध नहीं मिला। कुछ स्थानों पर फ्लोटिंग मैटेरियल एकत्रित होने की स्थिति पाई गई, जिसे नगर पालिका परिषद द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से लगातार हटाने का कार्य कराया जा रहा है, जिससे जल निकासी व्यवस्था निर्बाध बनी रहे।
      अधिशासी अधिकारी द्वारा मदारवाड़ी, गंगानगर, छेदाचून वाली गली, तलेया फजल इमाम तथा लालसराय सहित विभिन्न क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अधिकांश स्थानों पर जलभराव की स्थिति नहीं पाई गई। मदारवाड़ी एवं छेदाचून वाली गली में अल्पकालिक जलभराव पाया गया, जो वर्षा रुकने के लगभग आधे घंटे के भीतर स्वतः समाप्त हो गया।
      नगर पालिका परिषद ने बताया कि नगर क्षेत्र के लगभग 22.7 किलोमीटर लंबाई वाले 16 प्रमुख नालों की नियमित साफ-सफाई एवं निगरानी की जा रही है। नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
नगर पालिका परिषद ने आमजन से अपील की है कि नालों में कूड़ा-कचरा अथवा अन्य अपशिष्ट सामग्री न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, जिससे वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
वन चेतना केंद्र निनौआ पर नेचर पार्क के रुप में हो समुचित विकास, भूमि ग्राम पंचायत निनौआ को वापस सौंपी जाए

फर्रुखाबाद। किसान नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कटियार ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि निनौआ स्थित वन चेतना केंद्र की भूमि का वर्षों से समुचित उपयोग नहीं हो रहा है। यदि वन विभाग इस स्थान पर शीघ्र ही नेचर पार्क, वन चेतना केंद्र, चिड़ियाघर तथा पर्यटन संबंधी सुविधाओं का विकास करता है तो यह जिले के पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय रोजगार के लिए अत्यंत लाभकारी होगा।
उन्होंने कहा कि यदि वन विभाग निर्धारित समय में इस परियोजना को विकसित करने में असमर्थ है, तो जनहित में उक्त भूमि ग्राम पंचायत निनौआ को वापस सौंप दी जाए, ताकि पंचायत अथवा शासन की अन्य योजनाओं के माध्यम से वहां विकास कार्य कराए जा सकें और भूमि अनुपयोगी न पड़ी रहे।
उन्होंने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण, मुख्य वन संरक्षक तथा जिलाधिकारी से मांग की है । उन्होंने कहा कि इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेकर निनौआ क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त किया जाए।
प्रभागीय वन निदेशक ने उन्हें भेजें गये पत्र में कहा है कि शासन को यहां नेचर पार्क विकसित करने का प्रस्ताव भेजा गया है।शासन से स्वीकृत मिलने पर शीघ्र ही विकास कार्य शुरू किया जाए गा ।
शमशाबाद पुलिस ने दो शातिर चोरों को माल सहित  किया गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में किया खुलासा


फर्रुखाबाद थाना शमशाबाद की पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि थाना शमशाबाद में चार मुकदमे का खुलासा हुआ है एक  नवाबगंज में भैंस चोरी का मामला दर्ज था। जिसका खुलासा हुआ है और उनके पास से बैटरी इन्वर्टर स्कूल परिसर से चोरी किया गया माल चोरी कर बेचा जाता था। उन दुकानों के बारे में जानकारी की गई हैं ।और इनके द्वारा सामान बेचा गया है और जिन  लोगों को यह सामान बेचते है। उस जगह की जानकारी की गई ।और इनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है । सुबोध नामक अभियुक्त वह थाना शमशाबाद का ही रहने वाला है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया। कि वे आपस में मिलकर मौका दे ख कर चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं जिससे उन्हें अवैध तरीके से जो धन प्राप्त होता है उसको आपस में बाँट लेते थे। अभियुक्तों ने बरामद माल के बारे में जबाव नहीं दिया। अभियुक्त सुबोध के पूर्व से चोरी, गैंगस्टर, मारपीट, आदि कई मुकदमे दर्ज हैं । पुलिस ने इनके पास से इनवर्टर, तीन बैटरी और 8000 रुपए नगद बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सचिन सिंह चौधरी ,उ0 नि0 प्रदीप कुमार ,कां0 अजय कुमार, विजय कुमार, नितिन कुमार, अनुज कुमार, हितेश ,और अन्य मौजूद रहे।
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
फर्रुखाबाद l अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन फर्रुखाबाद में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सेंट्रल जेल चौराहे पर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी.एल. गंगवार, प्रदेश उपाध्यक्ष पटेल कैलाश उमराव, मंडल उपाध्यक्ष (इटावा) हरिशंकर पटेल, जिला महासचिव राजेश कुमार वर्मा, आईटी व सोशल मीडिया प्रभारी ई0 सुधांशु योगाचार्य तथा महिला राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स्नेहलता उमराव एवं चंद्रशेखर कटियार का भव्य स्वागत अधिवक्ता बंटी कन्नौजिया ,विनीत कटियार, मोनू कटियार, सुरजीत कटियार और सचिन कटियार सहित भारी संख्या में उपस्थित समाज के युवाओं और कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह के बाद सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता आवास विकास स्थित मनकामेश्वर होटल पहुंचे। यहाँ आयोजित बैठक में मुख्य रूप से जिला संगठन के विस्तार और समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय व प्रदेशीय पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों और इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का पहला अधिवेशन 29 दिसंबर 1894 को लखनऊ में हुआ था, जिसकी अध्यक्षता राय साहब बाबू गेंदालाल जी ने की थी। इस गौरवशाली इतिहास को जीवित रखते हुए आज जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना सबसे ज्यादा जरूरी है।
इस दौरान संगठन को नई ऊर्जा देने और सामाजिक एकजुटता बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अमूल्य गंगवार, महामंत्री जनार्दन गंगवार, पवन कटियार, अंकुर कटियार, प्रशांत कटियार, संदीप कनौजिया, सुरजीत कटियार, नरेंद्र सिंह गंगवार और आदित्य कटियार सहित समाज के तमाम गणमान्य लोग व कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।