IRTS अधिकारी सुधीर सिंह रक्षा मंत्रालय में डायरेक्टर नियुक्त, जिले का बढ़ाया मान
सुल्तानपुर। जनपद सुल्तानपुर के ग्राम बहरौली, निकट अहिमाने बाजार निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता शीतला प्रसाद सिंह के छोटे पुत्र सुधीर सिंह (IRTS, 2010 बैच) को भारत सरकार द्वारा पांच वर्षों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रक्षा मंत्रालय में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जिले एवं क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय मानी जा रही है।

सुधीर सिंह भारतीय रेलवे यातायात सेवा (Indian Railway Traffic Service-IRTS) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। रेलवे में अपनी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं के बाद अब उन्हें रक्षा मंत्रालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अगले पांच वर्षों तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर देश की रक्षा व्यवस्था से जुड़े प्रशासनिक कार्यों में अपनी सेवाएं देंगे।

उनकी इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इसे पूरे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सामाजिक, शैक्षिक एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने भी सुधीर सिंह की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं को कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ उच्च प्रशासनिक सेवाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 477 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न*
मुख्य अतिथि विधायक राजेश गौतम कादीपुर ने कार्यक्रम में पहुंचकर दिया नव-दम्पत्तियों को आर्शीवाद।
सुलतानपुर,उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद सुलतानपुर के फरीदीपुर स्थित केएनआईटी परिसर में दो दिवसीय भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि विधायक कादीपुर राजेश गौतम का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक कादीपुर राजेश गौतम द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। सामाजिक समरसता,सर्वधर्म समभाव एवं गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में कुल 477 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 6 मुस्लिम जोड़ों का विधिवत निकाह भी कराया गया,जिसने सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे का सशक्त संदेश दिया। समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हिंदू जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जबकि मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह इस्लामी परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ। पूरे आयोजन में उल्लास,उत्साह एवं गरिमामय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि-विधायक कादीपुर राजेश गौतम,मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह,ब्लाक प्रमुख भदैयॉ राजेन्द्र वर्मा,जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0), जिला कार्यक्रम अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,सहित अन्य अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए नवविवाहित दंपतियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी योजना है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी नवदंपतियों के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि शासन की पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप समारोह में शामिल प्रत्येक जोड़े का विवाह से पूर्व फिंगर रजिस्ट्रेशन (बायोमेट्रिक सत्यापन) कराया गया। सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत ही संबंधित जोड़ों को विवाह मंडप अथवा निकाह स्थल पर भेजा गया, जिससे योजना का लाभ केवल पात्र लाभार्थियों को ही प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। विवाह एवं निकाह की संपूर्ण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। नवदंपतियों एवं उनके परिजनों के लिए पेयजल, बैठने, चिकित्सा, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। विधायक कादीपुर द्वारा जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री समाज कल्याण के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा सरकार द्वारा योजनान्तर्गत दिये जा रहे लाभ के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। समारोह के दौरान विधायक कादीपुर,ब्लाक प्रमुख भदैया द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उनको शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन में बड़ी संख्या में परिजन एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे और नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित यह समारोह जनपद में सामाजिक समानता, महिला सशक्तिकरण एवं जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
प्रकृति की चुनौती के बीच गोमती मित्रों ने निभाया स्वच्छता का संकल्प,जारी रहा श्रमदान*
प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ‘मदन’ बोले— सेवा और स्वच्छता का अभियान मौसम का मोहताज नहीं*

सुल्तानपुर,गोमती मित्र मण्डल द्वारा माँ गोमती स्वच्छता मिशन के अंतर्गत आयोजित 741वाँ स्वच्छता जागरूकता श्रमदान रविवार को श्री सीताकुण्ड धाम पर लगातार हो रही बारिश के बीच भी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ संपन्न हुआ। तेज बारिश के बावजूद गोमती मित्रों ने भीगते हुए नदी के तट एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया और समाज को पर्यावरण संरक्षण तथा नदी स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर गोमती मित्र मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ‘मदन’ ने कहा की जब तक समाज का प्रत्येक नागरिक नदी और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा तब तक हमारा प्रयास जारी रहेगा। आज का श्रमदान यह संदेश देता है कि सेवा और संकल्प मौसम के मोहताज नहीं होते। वरिष्ठ पदाधिकारी मुन्ना सोनी ने कहा की बारिश में भीगते हुए कार्य करने वाले सभी गोमती मित्र वास्तव में समाज के लिए प्रेरणा हैं,हमारा उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों में नदी संरक्षण और स्वच्छता के प्रति स्थायी जागरूकता पैदा करना है।” श्रमदान में गोमती मित्र मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ‘मदन’, प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, मुन्ना सोनी, राजेश पाठक, डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, राकेश सिंह ‘दद्दू’, रामु सोनी, युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा, सोनू सिंह, आलोक तिवारी, अरुण अग्रहरि सहित अनेक गोमती मित्र उपस्थित रहे।
प्रजापति समाज के भगवान दक्ष प्रजापति जयंती और डॉ रत्नप्पा भरमप्पा कुम्भार वरिष्ठ सम्मान समारोह कार्यक्रम को लेकर तैयारी बैठक संपन्न
सुल्तानपुर। आगामी 9 अगस्त को भगवान दक्ष प्रजापति जयंती और डॉ रत्नप्पा भरमप्पा कुम्भार वरिष्ठ सम्मान समारोह कार्यक्रम को लेकर प्रजापति समाज की मुख्य बैठक आज दूबेपुर ब्लॉक में माता प्रसाद प्रजापति की अध्यक्षता में कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं विभिन्न ब्लॉकों से आए प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठन की मजबूती, समाज के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में समाज के लोगों से संपर्क कर अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का संकल्प लिया।

माता प्रसाद प्रजापति ने कहा कि समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवाओं के विकास के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से मतभेद भुलाकर एकजुट होने तथा समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

जयंती और सम्मान समारोह कार्यक्रम के संयोजक वीरेंद्र भार्गव ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रजापति समाज के राष्ट्रीय स्तर के नेता-मंत्री, विधायक, अधिकारी कर्मचारी, किसान, पत्रकार, व्यवसायी, अध्यापक आदि का सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम के सह संयोजक मंगरु प्रसाद प्रजापति ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रजापति समाज के विभिन्न जिलों से जिसमें प्रतापगढ़ अयोध्या अंबेडकर नगर अमेठी बाराबंकी आद्या जिलों के समाज के प्रतिनिधि और पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने आगामी कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का विश्वास व्यक्त किया।

बैठक में मुख्य रूप में जगदंबा प्रसाद कार्यक्रम सह संयोजक, जयप्रकाश प्रजापति सह संयोजक,  शिवकुमार प्रजापति ठेकेदार, अभय प्रजापति विनय प्रजापति लालू प्रसाद संतराम सुरेश प्रजापति रामराज प्रजापति बृजलाल प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
हैदराबाद में प्रशिक्षण के लिए कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी का हुआ चयन
खेती किसानी में अपनी अलग पहचान बना चुके युवा किसान व कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी का क्षमता विकास प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है। वह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंध संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।उत्तर प्रदेश से चयनित 11 युवा किसानों में कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी भी शामिल हैं। जनपद सुल्तानपुर के अखण्ड नगर विकास खण्ड के जय ज्ञान नगर उनुरखा गांव निवासी कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बना कर मशरूम, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन, प्राकृतिक खेती,नर्सरी के साथ साथ किसानों को प्रशिक्षण भी देते हैं। उनके नवाचार को देखते हुए कृषि विभाग ने प्रशिक्षण के लिए उनका नाम नामित किया है। यह प्रशिक्षण संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के वर्ल्ड फूड फोरम-नेशनल चैप्टर इन इंडिया के तहत आयोजित किया जा रहा है। देशभर से 150 युवा किसानों का चयन किया गया है जिन्हें तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहला दो बैच हैदराबाद के मैनेज संस्थान में तथा तीसरा बैच गुजरात के आनंद कृषि विश्वविद्यालय स्थित एक्सटेंशन एजुकेशन इंस्टीट्यूट में होगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अक्टूबर में इटली के रोम स्थित एफएओ मुख्यालय में आयोजित वर्ल्ड फूड फोरम-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिल सकता है।
जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक हुई सम्पन्न।
        सुलतानपुर 18 जुलाई/जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी (प्रशाo) रत्नपप्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट परिसर में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में सम्बन्धित विभागों के सभी अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया कि जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की पिछली बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं पर कार्यवाही करते हुये समिति को कृत कार्यवाही से अवगत कराया गया।
कार्यालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया कि बैठक का उद्देश्य खाद्य पदार्थों एवं औषधि में मिलावट के प्रति जन सामान्य में जागरूकता बढाया जाना तथा उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी दिये जाने हेतु महत्वपूर्ण सूचना एवं तथ्यों को प्रचारित एवं प्रसारित किया जाना है।
समिति द्वारा निम्न एजेण्डा बिन्दु प्रस्तुत किये गयेः-
1. समिति द्वारा अपमिश्रित खाद्य पदार्थों एवं नकली, अधोमानक एवं मिथ्याछाप औषधियों के निर्माण एवं विक्रय की रोकथाम हेतु स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अल्पकालीन एवं दीर्घ कालीन रणनीति तैयार करके लागू किये जाने पर विचार।
2. खाद्य पदार्थों एवं औषधि में मिलावट और अधोमानकता के प्रति जन सामान्य में जागरूकता बढाये जाने के उददेश्य से उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी दिये जाने हेतु महत्वपूर्ण सूचना एवं तथ्यों को प्रचारित एवं प्रसारित किये जाने पर विचार।
3. शासन अथवा आयुक्त कार्यालय स्तर से चलाये जाने वाले विशेष अभियानों के अन्तर्गत किये गये कार्यों की समीक्षा की जायेगी तथा कार्यवाही को प्रभावी बनाने हेतु सुझाव।
4. खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों के प्रति प्रभावी रूप से जागरूक करने हेतु विचार-विमर्श ।
5. खाद्य अपमिश्रण एवं नकली, अधोमानक, अपमिश्रित एवं मिथ्याछाप औषधियों की रोकथाम के क्षेत्र में सराहनीय योगदान करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने पर विचार।
6. अन्य विषय अध्यक्ष महोदय की अनुमति से।

           समिति द्वारा अवगत कराया गया कि खाद्य सुरक्षा के अर्न्तगत सैंपलों की जॉंच लखनऊ स्थित लैब में उपस्थित अत्याधुनिक मशीनों से करायी जा रही है तथा समय समय पर जनपद के विभिन्न संस्थानों से सैंपल एकत्र किये जाते हैं तथा उनको जॉच हेतु भेजा जाता है जॉच में फेल पाये जाने पर उनको नोटिस जारी किया जाता है तदोपरान्त पुनः सैम्पल एकत्र किया जाता है यदि वह सैम्पल भी फेल पाया जाता है तो उनके खिलाफ वाद दायर किया जाता है तथा उनके लाइसेन्स के निरस्तीकरण की कार्यवाही की प्रक्रिया के सम्पादन हेतु अग्रिम कार्यवाही की जाती है। जनसामान्य में मिलावट के प्रति जागरूकता को समिति के सभी सदस्यों द्वारा बढ़ाये जाने में अपना सहयोग प्रदान करना होगा। अध्यक्ष महोदय की अनुमति से बैठक के समाप्ति की घोषणा की गयी।
प्रथम वर्ष में ही आकाश इंस्टीट्यूट का शानदार प्रदर्शन, चार विद्यार्थियों ने नीट (यूजी) परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया सुल्तानपुर का मान
*सुल्तानपुर* जिले में मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले आकाश इंस्टीट्यूट, सुल्तानपुर ने अपने प्रथम वर्ष में ही शानदार सफलता हासिल करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। संस्थान के चार मेधावी विद्यार्थियों ने नीट (यूजी) 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर मेडिकल शिक्षा की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है। इस उपलब्धि से संस्थान, अभिभावकों एवं पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है।नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में सौम्या सिंह, आस्था सिंह, दीपशिखा प्रजापति एवं मनकिरत सिंह शामिल हैं। इन चारों विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और संस्थान के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।इस अवसर पर संस्थान के निदेशक एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, अभिभावकों के सहयोग और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। प्रथम वर्ष में ही चार विद्यार्थियों का नीट परीक्षा में सफल होना पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है।सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं आकाश इंस्टीट्यूट के शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, टेस्ट सीरीज, अनुशासित अध्ययन और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हो सकी,संस्थान प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक अध्ययन सामग्री एवं विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन के माध्यम से मेडिकल एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।प्रथम वर्ष में ही आकाश इंस्टीट्यूट की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि संस्थान सुल्तानपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहा है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों ने सफल विद्यार्थियों और संस्थान परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जब अस्पताल में भूख से जूझ रहे तीमारदारों तक पहुँची उम्मीद की थाली,तब फिर मुस्कुराई इंसानियत
सुल्तानपुर 16 जुलाई 2026। किसी अस्पताल में भर्ती मरीज का दर्द जितना बड़ा होता है, उससे कम पीड़ा उसके साथ दिन-रात रहने वाले तीमारदार की नहीं होती। कई बार इलाज के खर्च के बीच भोजन की व्यवस्था करना भी उनके लिए कठिन हो जाता है। वहीं रेलवे स्टेशन पर सफर कर रहे जरूरतमंद यात्रियों और बेसहारा लोगों के लिए भी एक समय का भोजन बड़ी राहत बन जाता है।

ऐसे ही लोगों के चेहरों पर सुकून और मुस्कान लाने का कार्य पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ लगातार कर रहा है। संघ की निःशुल्क रसोई के अंतर्गत प्रत्येक बृहस्पतिवार स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय तथा रेलवे स्टेशन परिसर में निःशुल्क गरम, ताज़ा और स्वादिष्ट भोजन वितरित किया जाता है।

इसी क्रम में गुरुवार की उमस भरी शाम संस्था के अध्यक्ष मेराज अहमद खान के संयोजन में लगभग 350 मरीजों के तीमारदारों, यात्रियों और जरूरतमंद लोगों तक भोजन की थालियाँ पहुँचाई गईं। कई लोगों ने नम आँखों से भोजन ग्रहण करते हुए संस्था के कार्यकर्ताओं को दुआएँ दीं। किसी ने कहा, "आज पूरे दिन कुछ नहीं खाया था, यह भोजन हमारे लिए किसी नेमत से कम नहीं है।"

रेलवे स्टेशन परिसर मे वरिष्ठ सीनियर टिकट निरीक्षक शिव चरण ने भोजन क़ी थाली देकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया.

संस्था के संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ का यह प्रयास समाज के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने कहा, "अस्पतालों और रेलवे स्टेशन जैसे स्थानों पर भूख से जूझ रहे लोगों तक भोजन पहुँचाना केवल सेवा नहीं, बल्कि मानवता का सबसे सुंदर रूप है। जब किसी जरूरतमंद के हाथ में भोजन की थाली पहुँचती है, तभी असली संतोष मिलता है।"

वहीं संस्था के संस्थापक निज़ाम खान ने कहा, "हमारा उद्देश्य सिर्फ भोजन बाँटना नहीं, बल्कि उन चेहरों पर मुस्कान लौटाना है जो परिस्थितियों से टूट चुके होते हैं। जब तक समाज में एक भी व्यक्ति भूखा है, तब तक सेवा का यह अभियान जारी रहेगा।"

निज़ाम खान का मानना है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी इबादत और सबसे बड़ा धर्म है। यही सोच हर सप्ताह सैकड़ों जरूरतमंदों तक सम्मानपूर्वक भोजन पहुँचाने की प्रेरणा बनती है।

राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ सभी समाजसेवियों, युवाओं, व्यापारियों और दानदाताओं से अपील करता है कि आइए, इस सेवा अभियान का हिस्सा बनें। आपका छोटा-सा सहयोग भी किसी भूखे के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है और किसी परिवार की दुआ बन सकता है।

"आइए, मिलकर ऐसा समाज बनाएं जहाँ कोई भूखा न सोए और कोई मजबूर अकेला न रहे।" कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सहयोग करने वालों मे सुहेल सिद्दीकी, हाजी मुहम्मद मुजतबा अंसारी, हाजी, फैज उल्लाह अंसारी, जिया उल कमर सिद्दीकी, डॉ शादाब खान, माता प्रसाद जायसवाल, बैजनाथ प्रजापति, इत्यादि का अहम योगदान रहा!
गोमती आरती सहसंयोजक राकेश सिंह 'दद्दू' के सुपुत्र शिवांशु सिंह का नीट में चयन, गोमती मित्रों में हर्ष*
सुल्तानपुर,गोमती आरती के सहसंयोजक एवं समाजसेवी राकेश सिंह 'दद्दू' के सुपुत्र शिवांशु सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। शिवांशु ने 720 में से 648 अंक प्राप्त करते हुए अखिल भारतीय रैंक (AIR) 1598 हासिल की है। उल्लेखनीय है कि शिवांशु सिंह ने इसी वर्ष तेलंगाना बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा 94 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। विशेष बात यह है कि यह उनका नीट का पहला ही प्रयास था और प्रथम प्रयास में मिली यह सफलता उनकी मेहनत, लगन एवं प्रतिभा का प्रमाण है। शिवांशु सिंह राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज के पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय श्रीनाथ सिंह के पौत्र हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे जनपद एवं शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर गोमती मित्र मंडल के संरक्षक डॉ. सुधाकर सिंह,संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह 'मदन',प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रमेश महेश्वरी,गोमती आरती संयोजक डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष शालिनी कसौधन,युवा मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा,सेनजीत कसौधन,राजेश पाठक,मुन्ना सोनी,रामू सोनी सहित अनेक पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने शिवांशु सिंह एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
धनपतगंज गौशाला में 101 पौधों का पौधरोपण,पांच पर्यावरण प्रेमी सम्मानित
सुल्तानपुर। कटका क्लब सामाजिक संस्था एवं गोमती गौ रक्षा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में धनपतगंज स्थित गौशाला पण्डरे में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 101 पौधों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र 'विनम्र' ने किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य धरोहर हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप वन प्रभागीय वनाधिकारी अंजनी श्रीवास्तव एवं जिला परियोजना अधिकारी अभिनन्दन प्रताप सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी के साथ व्यापक स्तर पर पौधरोपण आवश्यक है। इस अवसर पर गोमती गौ रक्षा सेवा समिति द्वारा जनपद के पांच पर्यावरण प्रेमियों को 'पर्यावरण प्रेमी सम्मान' से सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ऋषभदेव शुक्ला एवं प्रदेश मंत्री शिव कुमार तिवारी ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जुड़कर हर वर्ष पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में गोमती गौ रक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष सैयद अरशद अली एवं सचिव शादाब बेग ने मुख्य अतिथियों, सम्मानित अतिथियों तथा उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी कार्यक्रम में मौजूद रहे और सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।  पौध रोपण के दौरान  वन विभाग सुल्तानपुर के द्वारा सहजन भंडारा किया गया। इस मौके पर  प्रधान अजीज बेग,विनय त्रिपाठी, बृजेंद्र मिश्र, शिव कुमार मिश्र,संतोष यादव,लकी पाण्डेय ,अमरेंद्र यादव,फूलचंद्र गुप्ता,आवेश बेग ,इंद्रजीत यादव ,आशाराम सरोज ,सोहराब बेग ,दयानंद यादव ,संदीप यादव,रवीन्द्र यादव, महेश प्रजापति सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।