एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में मीडिया कॉन्क्लेव का हुआ सफल आयोजन
रांची- एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के विज़न एवं मिशन तथा संस्थापक अध्यक्ष एवं कुलाधिपति के आशीर्वाद से पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा 09 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ।
इस कॉन्क्लेव का विषय "बियॉन्ड द न्यूज़रूम: ब्रिजिंग द टैलेंट गैप थ्रू इंडस्ट्री–अकादमिक इमर्शन" था। इसका उद्देश्य देशभर के प्रतिष्ठित पत्रकारों, मीडिया विशेषज्ञों, फिल्म निर्माताओं, विज्ञापन एवं जनसंपर्क विशेषज्ञों, डिजिटल मीडिया उद्यमियों, नीति-निर्माताओं तथा विद्यार्थियों को एक साझा मंच पर लाकर मीडिया जगत में हो रहे बदलावों, नई संभावनाओं तथा उद्योग एवं अकादमिक जगत के बीच समन्वय पर सार्थक चर्चा करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री बलबीर दत्त, संस्थापक एवं संपादक, देश प्राण, रांची ने अपने संबोधन में कहा कि पहले पत्रकारिता के लिए "प्रेस" शब्द का प्रयोग किया जाता था, जिसे अब "मीडिया" ने प्रतिस्थापित कर दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है, जबकि प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति जे. बी. सावंत ने इसे लोकतंत्र का प्रथम स्तंभ बताया था।
उन्होंने आगे कहा कि प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एक-दूसरे के पूरक हैं। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इलाहाबाद से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र "द लीडर" के पूर्व संपादक श्री चिंतामणि का उदाहरण देते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि पत्रकारिता में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए "पढ़ो, पढ़ो, पढ़ो और लिखो, लिखो, लिखो" का अभ्यास आवश्यक है।
पद्मश्री बलबीर दत्त ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) मानव मस्तिष्क का स्थान नहीं ले सकती। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत में बढ़ती साक्षरता दर के कारण मीडिया का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है। उन्होंने "एमिटी" शब्द के अर्थ मानवीय मित्रता (Human Friendship) की भी सराहना की।
एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि "रीड" और "राइट" के साथ "थिंक" को भी जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि पहले सोचें, फिर पढ़ें और उसके बाद लिखें।
उन्होंने कहा, "मीडिया केवल ब्रेकिंग न्यूज़ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विश्वास निर्माण और लोकतंत्र को सशक्त बनाने का माध्यम भी है। 'सत्यमेव जयते' ही पत्रकारिता की आत्मा है।"
कार्यक्रम के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण पैनल चर्चाओं का आयोजन किया गया। पहली पैनल चर्चा "क्लासरूम टू न्यूज़रूम: ब्रिजिंग द अकादमिक–इंडस्ट्री गैप" विषय पर आयोजित हुई, जिसमें नमिता तिवारी (सीनियर एसोसिएट एडिटर, पीटीआई झारखंड एवं ईस्टर्न रीजन प्रभारी), ए.एस.आर.पी. मुकेश (ब्यूरो चीफ, द टाइम्स ऑफ इंडिया, रांची), कुंदन कुमार चौधरी (वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक भास्कर), धीरज कुमार ठाकुर (रेज़िडेंट एडिटर, ज़ी बिहार झारखंड), विजय बहादुर (प्रभात खबर) तथा गौरव कुमार सिंह (प्रबंध निदेशक, रफ्तार मीडिया) ने अपने विचार साझा किए।
दूसरी पैनल चर्चा "मीडिया एंटरप्रेन्योरशिप: स्टार्ट-अप्स एंड इमर्जिंग बिजनेस मॉडल्स" विषय पर आयोजित की गई, जिसमें गुलाम मोहम्मद सरफराज (जनसंपर्क पदाधिकारी, झारखंड विधानसभा), सनी शरद(संस्थापक, द फॉलोअप), शंभूनाथ चौधरी(अध्यक्ष, रांची प्रेस क्लब), संदीप कुमार (वरिष्ठ पत्रकार, कशिश न्यूज़, रांची) तथा प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मेघनाथ एवं बीजू टोप्पो ने मीडिया उद्योग में उभरती संभावनाओं और उद्यमिता पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों के साथ संवादात्मक सत्र भी आयोजित किए गए। साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों विवेक तिग्गा एवं आर्यन कुमार द्वारा निर्मित लघु फिल्म "पलायन" का प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म को 27–28 जून 2026 को आयोजित चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल में तीन पुरस्कार प्राप्त हुए थे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अडानी पावर लिमिटेड, ख्याति – द बुटीक, स्माइल रिटर्न तथा झेंग युआन मोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड (ओप्पो झारखंड) के एचआर मैनेजर अभय कुमार सिंह एवं एजीएम रौशन कुमार के सहयोग को विशेष रूप से सराहा गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन मीडिया उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच संवाद, सहयोग तथा कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य न्यूज़रूम और क्लासरूम के बीच मौजूद कौशल अंतर को कम करना तथा मीडिया उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करना है।
उल्लेखनीय है कि एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड का पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग अत्याधुनिक मीडिया प्रयोगशालाओं एवं उत्कृष्ट अधोसंरचना से सुसज्जित है, जो विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख एवं व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में से एक है।

रांची- एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के विज़न एवं मिशन तथा संस्थापक अध्यक्ष एवं कुलाधिपति के आशीर्वाद से पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा 09 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ।



धमतरी- स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के संगठन विस्तार अभियान के तहत धमतरी में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति ने संगठन के प्रति बढ़ते विश्वास और एकजुटता का संदेश दिया। बैठक में पत्रकार हितों, उनके अधिकारों, कानूनी सुरक्षा तथा संगठन की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई।
रायपुर- कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन (KTUJMAA) की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
रायपुर- रोटरी क्लब ऑफ रायपुर इन्फिनिटी के नए सत्र 2026-27 का स्थापना समारोह शुक्रवार को होटल मीराविल, रिंग रोड नंबर-1, तेलीबांधा में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में क्लब की नई कार्यकारिणी ने विधिवत पदभार ग्रहण करते हुए आगामी सत्र के लिए अपनी जिम्मेदारियां संभालीं।

अम्बिकापुर- श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को विश्व योग दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव और शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य ने सभी प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारियों को योग कराया। उन्होंने योग दिवस की आधिकारिक थीम स्वस्थ आयु के लिये योग आधारित व्यायाम कराया। प्रार्थना और ध्यान से प्रारम्भ हुए योग के दौरान ग्रीवा संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन , पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, भद्रासन, शशांकासन, वक्रासन, भुजंगासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, शवासन कराया गया। प्राणायाम में कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी किया गया। योग सत्र का समापन शांति चित्त से ध्यान और संकल्प के साथ पूरा हुआ।
प्राचार्य ने प्रत्येक आसन, प्राणायाम के साथ उसका उपयोग, लाभ और सावधानियों से अवगत कराया। इस अवसर पर एनईपी प्रभारी डॉ. आर.एन. शर्मा, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. शैलेष देवांगन, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द तिवारी तथा सभी प्राध्यापक, कर्मचारी, अधिकारी उपस्थित रहे।
केशकाल- अंतरराष्ट्रीय भरथरी गायिका स्वर्गीय सुरुज बाई खांडे की जयंती के अवसर पर सुरुज ट्रस्ट द्वारा ‘सुरुज सम्मान 2026’ समारोह का आयोजन 12 जून को केशकाल स्थित टाटामारी पर्यटन केंद्र में किया गया। कार्यक्रम का यह चौथा संस्करण था, जिसमें समाज, संस्कृति, शिक्षा, पर्यटन और लोक परंपराओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में इंग्लैंड से आईं सोफी हार्टमैन मुख्य अतिथि रहीं। समारोह की अध्यक्षता रुद्र नारायण पाणिग्रही ने की, जबकि कविता वासनिक और मनोज पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुधीर आज़ाद तम्बोली ने किया।
सुरुज ट्रस्ट की दीप्ति ओग्रे ने बताया कि इस वर्ष समारोह में एक नई पहल करते हुए ‘सुरुज सृजन सम्मान’ की शुरुआत की गई। इसका प्रथम सम्मान लोक साहित्य, बस्तर की भाषा-बोली, इतिहास तथा सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान के लिए रुद्र नारायण पाणिग्रही को प्रदान किया गया। उनकी लेखनी ने बस्तर की लोक परंपराओं, ज्ञान और सांस्कृतिक अस्मिता को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी मिला सम्मान
रायपुर- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), रायपुर महानगर ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा शुल्क, अंकसूची सत्यापन शुल्क तथा अन्य शैक्षणिक शुल्कों में की गई भारी वृद्धि का कड़ा विरोध किया है। परिषद का मानना है कि एक शासकीय विश्वविद्यालय का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती शिक्षा उपलब्ध कराना होता है, किंतु विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हाल ही में लिए गए निर्णय छात्रों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने वाले तथा शिक्षा के बढ़ते व्यापारीकरण को बढ़ावा देने वाले हैं।
अभाविप ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेमेस्टर परीक्षा शुल्क ₹1075 एवं वार्षिक परीक्षा शुल्क ₹1085 को बढ़ाकर सीधे ₹1580 कर दिया है, जो लगभग 46 प्रतिशत की एकमुश्त वृद्धि है। यह वृद्धि विशेष रूप से गरीब, मध्यमवर्गीय एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों के लिए गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न करेगी। इसके साथ ही आगामी सत्रों में प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत शुल्क वृद्धि का प्रावधान लागू करना यह दर्शाता है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के हितों की अपेक्षा राजस्व वृद्धि को प्राथमिकता दे रहा है। परिषद का मानना है कि इस प्रकार का निर्णय उच्च शिक्षा को आम विद्यार्थियों की पहुंच से दूर करने वाला है।

अभाविप रायपुर महानगर मंत्री सुजल गुप्ता ने कहा कि, “पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लिया गया यह निर्णय छात्रों के हितों पर सीधा प्रहार है। एक ओर देश में उच्च शिक्षा को अधिक सुलभ और समावेशी बनाने की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ाने का कार्य कर रहा है। परीक्षा शुल्क में 46 प्रतिशत की वृद्धि, प्रतिवर्ष शुल्क बढ़ाने का निर्णय अभाविप किसी भी परिस्थिति में छात्रों के हितों से समझौता नहीं होने देगा।
अम्बिकापुर- जब हम पर्यावरण के प्रति सचेत होते हैं तो अपनी नयी पीढ़ी के लिए सौगात तैयार देते हैं। यह बातें श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर इको क्लब के तत्वावधान में आयोजित व्याख्यान के दौरान प्राचार्य डॉ.राजेश श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि जल-जंगल-जमीन हमारी आवश्यकता है और इसे बचाना हमारा दायित्व है। हरियाली रहेगी तो श्वास लेने के लिए स्वच्छ हवा मिलेगी, बारिश अच्छी होगी तो बेहतरीन फसल मिलेगी। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि हमे विकास तो चाहिए लेकिन पर्यावरण की कीमत पर नहीं बल्कि पर्यावरण को संरक्षित करते हुए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष और इको क्लब प्रभारी डॉ. अरविन्द तिवारी ने कहा कि हमारा महाविद्यालय पर्यावरण और हरियाली का मॉडल है। पौधरोपण से हरियाली को हमेशा मजबूत किया गया है। उन्होंने वैश्विक परिदृश्य में पर्यावरण की महत्ता से अवगत कराया।

रायपुर- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और कथित भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन किया। परिषद कार्यकर्ताओं ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय का घेराव किया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अभाविप ने आरोप लगाया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश और विश्वविद्यालय द्वारा सेवा समाप्ति की कार्रवाई के बावजूद पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शाहिद अली को बिना वैधानिक आदेश के दोबारा विश्वविद्यालय में प्रवेश दिया गया है। परिषद ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही वर्ष 2019 में डॉ. शैलेन्द्र खण्डेलवाल की नियुक्ति प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए जांच कराने की मांग की गई।


Jul 17 2026, 20:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1