डीएम इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर शारदा सहायक नहर के कुलाबों का होगा कायाकल्प, 100 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि होगी सिंचित
सुल्तानपुर। जनपद के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर शारदा सहायक खंड-16 की बायीं नहर पर ग्राम सुकरेशिया से वेदहा जाने वाले मार्ग के किनारे स्थित सभी कुलाबों का कायाकल्प कराया जाएगा। इस कार्य के पूरा होने के बाद लगभग 100 हेक्टेयर अतिरिक्त कृषि भूमि सिंचाई के दायरे में आ जाएगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

लंबे समय से क्षेत्र के किसान नहर का पानी खेतों तक पर्याप्त मात्रा में न पहुंचने की समस्या से जूझ रहे थे। कुलाबों के जीर्णोद्धार के बाद नहर का पानी आसानी से खेतों तक पहुंचेगा, जिससे सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी, खेती की लागत कम होगी और कृषि उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्य पूरी गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी निर्माण कार्य शासन के मानकों के अनुरूप कराए जाएं।

इस योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी शारदा सहायक खंड-16 के अधिशासी अभियंता शरद कुमार तथा सहायक अभियंता मंगल यादव को सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कुलाबों के कायाकल्प का कार्य तेजी से पूरा कर किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

स्थानीय किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे वर्षों पुरानी सिंचाई समस्या का समाधान होगा और उन्हें निजी संसाधनों पर कम निर्भर रहना पड़ेगा। समय पर पानी मिलने से फसलों की पैदावार में भी वृद्धि होगी।

जिलाधिकारी ने किसान भाइयों से जल संरक्षण की अपील करते हुए कहा कि सिंचाई पूरी होने के बाद नहर का पानी ओवरफ्लो होने से पहले ही बंद कर दें। उन्होंने कहा कि "जल है तो कल है" की भावना के साथ प्रत्येक किसान पानी का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करे, ताकि अधिक से अधिक किसानों को सिंचाई का लाभ मिल सके और जल संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित हो।
बीजेपी सरकार में व्यापारी समाज पर हो रही दबंगई
सुलतानपुर। देश प्रदेश एवं जनपद को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाले व्यापारियों के साथ बीजेपी कोषाध्यक्ष श्रीमती पूजा कसौधन के द्वारा व्यापारी हर्षित बरनवाल के कर्मचारी अरुण कोरी के साथ पुलिस चौकी में, चौकी प्रभारी की उपस्थिति में मारना एवं उसकी औकात दिखाने की बात सरासर निंदनीय हैं, जबकि उसके पहले सड़क पर भी उसे मारा पीटा गया एवं जाती सूचक गाली देते हुए औकात में लाने की धमकी दी गई,चौकी में उसके ऊपर दबाव बना कर उसके द्वारा दी गई तहरीर को अपने हिसाब से लिख कर सिग्नेचर कराया गया ताकि मामूली धाराओं में केस को रफा दफा किया जा सके।
इस घटना से समस्त व्यापारियों में भय का माहौल है, जबकि व्यापारी समाज बीजेपी सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस करता है,बीजेपी को व्यापरीयों की पार्टी बोला जाता हैं, साथ ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भूमाफियाओ के सख्त खिलाफ हैं, लेकिन यहाँ उन्हीं की पार्टी की उच्च पदाधिकारी जमीन कब्ज़ा करने के लिए कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर दबंगई कर रही है, यह बात सरकार, शासन एवं प्रशासन के ऊपर प्रशंचिन्ह खड़ा करता है।
इसी क्रम में जनपद में सदैव व्यापारियों की आवाज बुलंद करने वाला एक मात्र संगठन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपने व्यापारी हित एवं सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिल कर, जलसाज एवं दबंगई करने वालों के खिलाफ ज्ञापन दिया, साथ ही उचित कार्यवाही ना होने की दशा में मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाने की बात कही, अब देखना है कि व्यापारियों को पहले पायदान पर न्याय मिलता है या व्यापारियों की सरकार कही जाने वाली बीजेपी सरकार में व्यापारी ही न्याय मांगने के लिए दर दर की ठोकरें खाता है।
इस मौके पर प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय, क्षेत्रीय प्रभारी अवध क्षेत्र अमर बाहादुर सिंह, जिला प्रभारी प्रविन्द्र भालोटिया, जिलाअध्यक्ष विजय प्रधान, वरिष्ठ जिला महामंत्री अंबरीश मिश्र, हर्षित बरनवाल,शैलेन्द्र बरनवाल, विनय सिंह, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
"वृद्धजनों का सम्मान ही सशक्त समाज की पहचान" : पीएलवी सर्वेश कुमार सिंह

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी के निर्देशन में आनंद भवन वृद्धाश्रम में लगा विधिक जागरूकता शिविर, वरिष्ठ नागरिकों को बताए गए उनके कानूनी अधिकार 

सुल्तानपुर,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुल्तानपुर की सचिव मुक्ता त्यागी के निर्देशन में आनंद भवन वृद्धाश्रम में वृद्धजन अधिकार एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालंटियर (पीएलवी) सर्वेश कुमार सिंह ने किया।

शिविर को संबोधित करते हुए पीएलवी सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि "वृद्धजन हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की नैतिक एवं कानूनी जिम्मेदारी है।" उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, भरण-पोषण के अधिकार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की उपेक्षा, प्रताड़ना या कानूनी समस्या की स्थिति में वरिष्ठ नागरिक बिना किसी संकोच के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

पीएलवी सुनील राठौर ने कहा कि विधिक जागरूकता से ही नागरिक अपने अधिकारों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आवश्यकता पड़ने पर विधिक सेवा प्राधिकरण का सहयोग लेने का आग्रह किया।

वरिष्ठ पत्रकार किशन पाठक ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने बुजुर्गों को कितना सम्मान देता है। ऐसे जागरूकता शिविर न केवल कानून की जानकारी देते हैं, बल्कि समाज में बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान की भावना भी विकसित करते हैं।

वृद्धाश्रम के मैनेजर श्रवण कुमार शर्मा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी तथा पीएलवी सर्वेश कुमार सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता शिविर वृद्धजनों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में पंकज कुमार कसौधन, सूर्यलाल, योगेश जायसवाल, रमेश कुमार यादव, श्री प्रकाश शर्मा, अखिलेश कुमार एवं अंशिका गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सीताकुण्ड धाम पर गोमती मित्रों का 740वां साप्ताहिक श्रमदान संपन्न
सुलतानपुर:-
गोमती मित्र मंडल द्वारा सीताकुण्ड धाम पर रविवार को 740वां साप्ताहिक श्रमदान उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। अभियान के दौरान घाट एवं धाम परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन ने कहा कि "गोमती मित्र मंडल का संकल्प है—'न रुके कदम,न थका तन,न हुए विचलित,न ऊबा मन।' वर्षों के सतत श्रमदान का परिणाम है कि सीताकुण्ड धाम आज जनआस्था और स्वच्छता का प्रमुख केंद्र बन चुका है। जहाँ कभी सन्नाटा रहता था, वहीं अब श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इससे स्थानीय नाविकों एवं छोटे व्यापारियों को भी रोजगार मिला है और जनपद के मंदिरों में गोमती मैया की जयकार गूंज रही है।"
मंडल के प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि "740 सप्ताह की यह निरंतर यात्रा समाज की सहभागिता और सेवा भावना का परिणाम है। हमारा प्रयास केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि जनजागरण और पर्यावरण संरक्षण का भी है।"
श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन, प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, सेनजीत कसौधन दाऊ, दिनकर सिंह, राकेश सिंह दद्दू, अरुण गुप्ता, मुन्ना सोनी, रामु सोनी, सौरभ कसौधन, आलोक तिवारी, श्याम मौर्या, आभास शर्मा, आयुष सोनी, अभय मिश्रा सहित अन्य गोमती मित्र उपस्थित रहे।
एक पेड़ माँ के नाम' महाअभियान में सुलतानपुर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री, डीएम, एसपी समेत हजारों लोगों ने किया पौधरोपण


सुलतानपुर, 12 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार के 'वृक्षारोपण महाअभियान-2026' के अंतर्गत रविवार को जनपद सुलतानपुर में 'एक पेड़ माँ के नाम' थीम पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत जिले में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, पुलिस, विभिन्न विभागों, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण का संकल्प लिया।
मुख्य कार्यक्रम पटखौली, लंभुआ में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री  हंसराज विश्वकर्मा ने की। इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वृक्षारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन पर संगोष्ठियों और जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण, हरित वातावरण के निर्माण तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया गया।राज्यमंत्री  हंसराज विश्वकर्मा ने सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

इसी क्रम में सुलतानपुर पुलिस ने भी पुलिस लाइन सहित जनपद के सभी पुलिस सर्किलों, थाना एवं चौकी परिसरों, पुलिस कार्यालयों, विभिन्न शाखाओं तथा पुलिस आवासीय परिसरों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया। पुलिस लाइन में अभियान का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक  वृजनारायण सिंह ने पौधरोपण कर किया।इस दौरान छायादार, फलदार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा प्रत्येक पौधे की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान मातृ सम्मान के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का भी सशक्त संदेश देता है।

प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस वर्ष पूरे उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान का उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाना, जलवायु संतुलन बनाए रखना, भू-जल संरक्षण को बढ़ावा देना तथा जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना है।कार्यक्रम के अंत में प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने जनपदवासियों से अपील की कि वे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर अधिकाधिक पौधरोपण करें और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सके।
प्रदेश स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के होनहार फुटबाल खिलाड़ी*
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर शहर के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के 17 फुटबॉल खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शनिवार शाम आजमगढ़ पहुंच चुके हैं। ये खिलाड़ी 11 से 13 जुलाई तक होने वाले जूनियर वर्ग छात्र प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
एमजीएस इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता व टीम कोच राजेश कुमार कनौजिया इन दिनों खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने के लिए उनके साथ गए हुए हैं। प्रतियोगिता शिबली नेशनल इंटर कॉलेज आजमगढ़ में खेली जाएगी। जहां पर उत्तर प्रदेश के 18 मंडल और तीन स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी प्रतिभाग कर फुटबॉल मैदान पर अपने खेल का हुनर दिखाएंगे।
सुल्तानपुर पतीपुर नहर में लखनऊ युवक का नर-कंकाल मिलने से मचा हड़कम्प*
सुल्तानपुर जनपद के शिवगढ़ के पतीपुर नहर में शनिवार शाम एक नर कंकाल मिलने से ह्ड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त लखनऊ के गोसाईंगंज के सिठौलीकला निवासी दीपक सिंह के रूप में की। दरअसल मामला शिवगढ़ थानाक्षेत्र पतीपुर गांव नहर में एक शव मिलने का है। जहाँ लखनऊ से पहुंचे सिठौलीकला निवासी विजय सिंह ने बताया कि उनका भतीजा दीपक बीते 18 जून से लापता था। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। उसकी तलाश नहर के आसपास की जा रही थी। लेकिन कुछ जानकारी नहीं हो पाई,परन्तु शनिवार दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ के गोसाईंगंज थाने की पुलिस टीम सुल्तानपुर शिवगढ़ के पतीपुर गांव के पास पहुंची। इसी बीच नहर के पुल के पास से नर कंकाल मिला। शिवगढ़ थाने प्रभारी परशुराम ओझा ने बताया कि कंकाल की शिनाख्त घरवालों ने दीपक सिंह के रूप में की है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पोस्टमार्टम व अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह उठता है कि इतनी जल्द कैसे बॉडी नर कंकाल में परिवर्तित हुई क्या यह संभव है। खैर यह जाँच का विषय है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक रामबली मिश्र की स्मृति में हुआ पौधरोपण
कटका बाजार, सुलतानपुर। कटका क्लब सामाजिक संस्था के तत्वावधान में कटका–मयांग मार्ग पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय पंडित रामबली मिश्र की स्मृति में प्रस्तावित वाटिका के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक पंडित रामबली मिश्र के पौत्र राजीव मिश्र तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद प्रतिनिधि संदीप मिश्र ने पौधरोपण कर संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर संदीप मिश्र ने कहा कि, "वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि महापुरुषों के आदर्शों को जीवंत रखने का सशक्त माध्यम है। हमें अधिकाधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए।"

इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ऋषभदेव शुक्ला एवं प्रदेश मंत्री शिव कुमार तिवारी ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है। समाज के प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को सहेजना और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र 'विनम्र' ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक पंडित रामबली मिश्र ने क्षेत्र और समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया था। उनके सम्मान में कटका–मयांग मार्ग का नाम "स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक पंडित रामबली मिश्र मार्ग" रखा जाना चाहिए। उन्होंने शासन एवं प्रशासन से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को उनके योगदान से प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर सहयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी, शिव कुमार तिवारी, धर्मेंद्र शर्मा,प्रांजल मिश्र, शिव कुमार मिश्र, दीपक शुक्ला, अंश मिश्र , गौरव राय, केडी मिश्र दर्जनों युवा उपस्थित रहे।
सुल्तानपुर दीवानी सभागार में 'भारत का संविधान एवं इक्कीसवीं सदी का संविधान' पर कार्यशाला आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में हुआ आ
विधि विशेषज्ञों ने रखे विचार,उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र सिंह रहे मुख्य अतिथि

सुल्तानपुर:-अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में सुल्तानपुर दीवानी सभागार में 'भारत का संविधान एवं इक्कीसवीं सदी का संविधान' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र सिंह ने विषय पर गहराई से प्रकाश डाला। कार्यशाला के संयोजक अयोध्या जनपद के गायत्री परिवार के जिला समन्वयक महेंद्र सिंह रहे।
सुल्तानपुर में इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का सफल संयोजन व आयोजन गोमती मित्र मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह 'मदन' द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता करुणाशंकर दुबे व नागेंद्र सिंह ने समसामयिक परिप्रेक्ष्य में संवैधानिक मूल्यों की प्रासंगिकता पर बल दिया। इसके साथ ही विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ. सुधाकर सिंह, राकेश सिंह व प्रभाकर सक्सेना ने भी अपने विचार व्यक्त किए और 21वीं सदी की चुनौतियों के बीच संविधान की भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के समापन पर सुल्तानपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी आगंतुकों, अधिवक्ताओं और प्रबुद्धजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भारी संख्या में अधिवक्ता, प्रबुद्ध नागरिक और गायत्री परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुल्तानपुर भाजपा नेत्री का पुलिस चौकी में थप्पड़ मारने वाला वीडियो वायरल का क्या है सच,जानिए पूरा मामला*
सुल्तानपुर में वरिष्ठ बीजेपी महिला नेता एवं जिला कोषाध्यक्षक्ष गीता गुप्ता उर्फ पूजा कसौंधन द्वारा युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो तो लोगों ने खूब देखा,उन्हें बड़ा बुरा भला कहा,जाने क्या न क्या कहा,उनकी जमकर आलोचना की,विपक्षी पार्टियों को कोई मुद्दा नहीं मिला तो वे भी इस मामले में भुनाने में पीछे नहीं रहे,लेकिन पूजा ने युवक को थप्पड़ क्यों जड़ा,और किन परिस्थितियों में जड़ा,इसके पीछे की वजह न किसी ने जानी और न जाननी चाही। वैसे तो भारतीय कानून में किसी महिला की 'रेकी' करना,पीछा करना या तांक-झांक करना एक गंभीर अपराध है। इसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत सख्त कानूनी प्रावधान और सजा का प्रावधान है। इतना ही नहीं अगर दोष सिद्ध हो गया तो रेकी करने वाले और करवाने वाले दोनों को जुर्माने के साथ साथ जेल की हवा खानी पड़ सकती है। पूजा कसौधन के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल पूजा के पति संदीप गुप्ता ने अपने घर के सामने अम्बरीश कुमार पाण्डेय की बेशकीमती जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करवाया था। अम्बरीष की माने तो ये उनकी पुश्तैनी जमीन थी,जिसका विवाद 1981 से चल रहा है, विपक्षी 1991 में मुकदमा हार भी गए,लेकिन हटने के 5 साल बाद उन्होंने अभिषेक बरनवाल को इसका बैनामा कर दिया,विपक्षियों ने उसी बैनामे के आधार पर नक्शा भी पास करवा लिया जिसके बाद अंबरीष ने आलाधिकारियों से गुहार लगाई और अभिषेक का नक्शा निरस्त करवा दिया। साथ ही दीवानी न्यायालय से स्थगन आदेश भी के आए, ताकि कोई यहां निर्माण न करवा सके। इसके साथ ही प्रशासन की देखरेख वहां ताला बंद करवा दिया गया। फिर भी विरोधी लगातार वहां कार्य करवाते रहे,अम्बरीष ने गुहार लगाई फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई और उस पर औने पौने दाम पर जमीन देने के दबाव बनाते रहे। लेकिन अम्बरीष पांडेय ने जमीन देने से इनकार कर दिया। इसी बीच उन्होंने पूजा कसौधन के पति संदीप गुप्ता को रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर दिया, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। वहीं विपक्षियों को जब इस बात की भनक लगी कि इस जमीन का एग्रीमेंट पूजा कसौंधन के पति संदीप गुप्ता ने करवा लिया है तो वे बौखला उठे। उधर एग्रीमेंट करवाने के बाद पूजा कसौंधन ने भी अपने तरीके से पैरवी शुरू की। लेकिन बेखौफ विपक्षियों ने पूजा कसौधन की रेकी करवाना शुरू कर दिया। पूजा कसौंधन के घर के सामने 360 डिग्री का कैमरा लगा दिया और उन पर नजर रखने लगें। पूजा ने विरोध किया तो कैमरा वहां से हटाकर उनके घर के बगल लगा दिया गया। इसके साथ ही रात के अंधेरे में उस जमीन के गेट पर लगा ताला तोड़ कर अंदर दाखिल हो गए। पूजा कसौंधन ने फिर भी कुछ नहीं कहा,लेकिन इसी बीच उन्हें आभाष हुआ कोई उनकी रेकी कर रहा है, जानकारी लगी तो पता लगा कि घोषियाना पलटू का पुरवा का रहने वाला अरुण कुमार उनके पीछे लगा हुआ है। जहां जहां वे जाती थी पीछे पीछे जाकर जाकर विपक्षियों को इनके बारे में जानकारी देने लगा,थक हार कर पूजा कसौधन को 8 जुलाई अपने परिवार के साथ पकड़ कर उसे शाहगंज पुलिस चौकी ले गई और पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही अरुण सहित रेकी करने और करवाने वालों के खिलाफ तहरीर दे दी। इस बात की जानकारी लगते ही पूजा के विपक्षी शाहगंज पुलिस चौकी पहुंचे और उनसे माफी मांगने लगे। लेकिन इसी बीच अरुण कुमार ने जब उल्टा सीधा बोलना शुरू किया तो पूजा के सब्र का बाँध टूट गया और उन्होंने कुर्सी से उठकर मोबाइल में विपक्षियों से बात चीत की हिस्ट्री देखी और एक थप्पड़ जड़ दिया। इसी का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया। इसके बाद पूजा के विपक्षियों ने अनुनय विनय कर माफी मांगी और आगे की कार्यवाही न करने का अनुरोध किया। साथ ही व्यापारी होने की दुहाई देने लगे। हलांकि पूजा ने उस समय कोई जवाब नहीं दिया और वापस चली आई। देर रात उनके पास विपक्षी और गोपाल हींग के व्यवसाई के परिवार से फोन आया और उन्होंने चेतावनी दी कि फलाने को 12 फिट जमीन दे दीजिए, क्योंकि आप द्वारा अरुण की पिटाई करने वीडियो बन गया और उसे वायरल करने वाले हैं, इस पर पूजा ने ठीक है कहकर बात टाल दी,पहले आप ये ऑडियो सुनिए उसी फोन काल के बाद पूजा कसौंधन की छवि खराब करने के लिए इस वीडियो को वायरल कर दिया गया...............।