आजमगढ़ : संयुक्त पत्रकार कल्याण समिति के संस्थापक स्व0 मिठाई लाल की मनाई गयी 13वीं पूण्यतिथि
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  ब्यूरो चीफ
आज़मगढ़ ।  संयुक्त पत्रकार कल्याण समिति के संस्थापक एवं उ0प्र0 सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के पूर्व महामन्त्री और जिले में चार दशक तक आंचलिक पत्रकारिता के प्रखर पत्रकार स्व0 मिठाई लाल यादव की 13वीं पूण्यतिथि सोमवार को उनके पैतृक निवास फूलपुर तहसील के तिघरा गांव में सादगी पूर्ण ढंग से मनायी गयी। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत चर्चा किया । इस अवसर पर संयुक्त पत्रकार कल्याण समिति के महामंत्री श्याम लाल यादव के साथ क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग व पत्रकारिता जगत के लोगों ने उनके चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर समिति के महामंत्री श्याम लाल यादव एवं मंत्री विरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि स्व0 मिठाई लाल शिक्षक रहते हुए पत्रकारिता जगत के पुरोधा रहे । उन्होंने दूरदर्शी पत्रकारिता के बल पर संयुक्त पत्रकार समिति की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो हम लोगों के लिए अविस्मरणीय रहेगा। उसी क्रम में सिद्धेश्वर पांडे ने कहा कि उनका सपना था कि पत्रकार समितियों के सम्मान एवं पत्रकारों के कल्याण के लिए संयुक्त पत्रकार समिति की स्थापना कर आजमगढ़ जिले में पत्रकारों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है । इस दौरान डॉ पृथ्वीराज सिंह, डॉ राजकुमार यादव, डॉ. सुरेंद्र कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार यादव ,विवेकानंद पांडेय, सन्दीप यादव , रविन्द्र यादव, राम अवध यादव, अरुण कुमार , बजरंगी यादव, विशाल, सूर्य प्रकाश यादव, पिन्टू यादव, अवनीश यादव, कार्तिकेय यादव आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में स्व0 मिठाई लाल यादव के छोटे बेटे डॉ सत्येन्द्र कुमार यादव ने उपस्थित सभी लोगो का आभार ब्यक्त किया। अध्यक्षता डा०पृथ्वीराज सिंह एवं संचालन सत्येंद्र कुमार यादव ने किया ।
आजमगढ़ : बिलारमऊ की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर समेत छह होनहारों को किया गया सम्मानित


  सिद्धेश्वर पाण्डेय
    व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के बिलारमऊ स्थित चौरसिया सभागार में रविवार को देर शाम भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, चिकित्सा और तकनीकी क्षेत्र में गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सम्मानित प्रतिभाओं ने गांव के विकास और गांव के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लोगो ने संकल्प लिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान सुरेंद्र बहादुर सिंह यादव ने सफल प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि बिलारमऊ गांव के होनहार युवा विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं की उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और इससे अन्य छात्र भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे। इस अवसर पर डॉ. मिथिलेश चौरसिया, डॉ. पप्पू चौरसिया, एसएससी जेई अमित कुमार चौरसिया, डॉ. विशाल चौरसिया, डॉ. दीपक चौरसिया एवं डॉ. विनय कुमार चौरसिया सहित उनके माता-पिता को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रतिभाओं ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए गांव के विकास, शिक्षा के प्रसार और युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की उन्नति का सबसे बड़ा माध्यम है और हर बच्चे को अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रवीन्द्र कुमार चौरसिया ने की, जबकि संचालन जयहिंद चौरसिया ने किया। समारोह में प्रधान सूबेदार यादव, इन्द्रराज यादव, प्रधान कामता प्रसाद, अनुरुद्ध पाण्डेय, अधिवक्ता श्रीराम मौर्य, फेकू राम चौरसिया, तिलकधारी प्रजापति, अरविंद कुमार यादव, गुलाब चौरसिया, अंबिका प्रसाद पाण्डेय, माया शंकर यादव, उर्मिला चौरसिया, मीला चौरसिया और सनिता चौरसिया समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में आयोजक जयहिंद चौरसिया ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आजमगढ़ : नव नियुक्त भाजपा अध्यक्ष गोरखपुर परिक्षेत्र विनोद राय का पल्थी में हुआ भब्य स्वागत
  सिद्धेश्वर पाण्डेय
    व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । नव नियुक्त भाजपा अध्यक्ष गोरखपुर परिक्षेत्र विनोद राय का काफिला शुक्रवार को ज्यों ही दीदारगंज के पल्थी बाजार में पहुंचा तो पहले से उपस्थित भारी संख्या में अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित समुदाय ले लोगो सहित लगभग 2 सौ की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विनोद राय जिन्दाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लगाए। इसके बाद उत्साहित कार्यकर्ताओ ने दिनेश जायसवाल एवं मंत्री अजीत गौतम के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने नव नियुक्त भाजपा अध्यक्ष विनोद राय तथा पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा को फूलमालाओं से लाद कर उनका स्वागत किया। अवसर पर भाजपा की महिला महामंत्री सीता चौहान, दिनेश जायसवाल, अजीत गौतम, सुभाष गुप्ता, सुनील दूबे, अहसन आजीज उर्फ लल्ला, नूरे आलम, अब्बास, दिलशाद, राम चेत, हेमन्त, सचिन, घनश्याम गौतम, राम सकल सोनकर, राम बृज यादव, राधेश्याम यादव, राम लखन चौहान, डॉ अरुण चौहान, महिला कार्यकर्ता में रेखा प्रजापति, अमरावती चौहान, पूनम चौहान सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।
आजमगढ़ : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से मिले राम सागर राजभर, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । आजमगढ़ जिले के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर के मुख्य प्रतिनिधि राम सागर राजभर ने गुरुवार को लखनऊ स्थित केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान आजमगढ़ की फूलपुर - पवई विधानसभा तथा पवई क्षेत्र से जुड़े पार्टी संगठन के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। राम सागर राजभर ने क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। राम सागर राजभर ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।
आजमगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री राम स्व नरेश यादव की आँधीपुर और अम्बारी मनायी गयी 98 वीं जयंती,वक्ताओं ने व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर किया चर्चा
सिद्धेश्वर पाण्डेय
   व्यूरो चीफ
 आजमगढ़।  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व रामरनेश यादव की 98वीं जयंती बुधवार को सादगी के साथ मनायी गयी। मुख्य कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव के पैतृक आवास फूलपुर तहसील के आंधीपुर  और आरोग्य निकेतन अम्बारी मे आयोजित किया गया । 
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव के चित्र पर धूप ,दीप और माल्यार्पण कर किया गया । दैवज्ञ दुर्वाषा मण्डल मुन्ना बाबा ने कहा कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्र धर्म के पुरोधा थे। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए अंतोयद योजना शुरू किया। कहा कि बाबूजी दिव्य पुरुष थे। आज हम सभी उनके जन्म जयंती कार्यक्रम में उपस्थित होकर हम लोग अपने जीवन को कृतार्थ किया है। इनका संदेश आज गुप्त रूप से ही सही जिस तरह से राजनीति में प्रवेश किया है वह अपने आप मे एक दिव्य है। आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संस्कार के रूप में परिवर्तित होगा। 
  स्व यादव के छोटे भाई एवं पूर्व विश्लेषक हिंडाल्को  डॉ सुरेश यादव ने कहा स्व रामनरेश यादव  प्राथमिक शिक्षा प्राइमरी पाठशाला अंबारी में हुई। इमरजेंसी के दौरान वे मीसा और डीआईआर के अधीन जून 1975 से फरवरी 1977 तक आजमगढ़ जेल और केंद्रीय जेल नैनी, इलाहाबाद में बंद रहे। जनता पार्टी के झंडे के नीचे 1977 में आजमगढ़ लाेकसभा से सांसद बने। इसके बाद 23 जून 1977 को यूपी के मुख्यमंत्री बनाये गये। मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा से इस्तीफा देकर निधौलीकला एटा से विधानसभा सदस्य का चुनाव जीते। मुख्यमंत्री रहते हुए इन्होंने अनेकाें जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं। स्व राम नरेश यादव 77 के दशक में पूर्वांचल के गांधी कहे जाते थे। अपनी इसी ईमानदारी के चलते वह चौधरी चरण सिंह के करीबियों में एक थे। कांग्रेस पार्टी की सरकार में 26 अगस्त 2011 को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया। 7 सितंबर 2016 तक आप मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे। 22 नवंबर 2016 को 89 वर्ष की उम्र में पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान आपने अंतिम सांस ली। अध्यक्षता डॉ सुरेश यादव एवं संचालन पूर्व प्रधानाचार्य हरिबंश यादव ने किया। इस अवसर पर सावित्री देबी,डॉ एसएस यादव, बालकृष्ण यादव ,बांकेलाल यादव , ,बृजेश यादव ,राजाराम ,राम अजोर राजभर, सुरेंद्र यादव, बाबूराम, वीरेंद्र यादव, प्रदीप कुमार, प्रह्लाद यादव, अंगद सिंह, सत्यप्रकाश, देवेंद्र यादव आदि लोग रहे ।इसके अलावा जनता इंटर कालेज अंबारी में प्रधानाचार्य हीरेन्द्र प्रताप सिंह और आरोग्य  निकेतन अम्बारी में  डॉ सुभाष यादव की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव जन्म जयंती समारोह पर गोष्ठी का किया गया । इस दौरान लोगो ने स्व बाबू जी के चित्र पर धूप ,दीप और माल्यार्पण के बाद वक्ताओं ने बाबू जी स्व राम नरेश यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा किया । संचालन प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने किया । 

आजमगढ़ : सादगी और ईमानदारी की मिसाल थे रामनरेश यादव, कांग्रेसियों ने मनाई 98वीं जयंती
  सिद्धेश्वर पाण्डेय
    व्यूरो चीफ
आजमगढ़। मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के खुजिया बाजार में बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय रामनरेश यादव की 98वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। मुख्य वक्ता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव राम अवध यादव ने कहा कि रामनरेश यादव सादगी, ईमानदारी और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने बताया कि वकालत से राजनीति में आए रामनरेश यादव सात बार सांसद और विधायक रहे तथा मुख्यमंत्री के रूप में अंत्योदय योजना, पिछड़ा वर्ग को 15 प्रतिशत आरक्षण और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति को उनके सिद्धांतों और मूल्यों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान ज्ञानचंद राम ने तथा संचालन प्रमोद कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर संपत यादव, डॉ. अरसद खान, प्रहलाद मौर्य, ओमप्रकाश प्रजापति समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
अनवार पब्लिक स्कूल को मिला 'बेस्ट इमर्जिंग स्कूल ऑफ द ईयर' सम्मान, शिक्षा जगत में बढ़ाया आजमगढ़ का मान
सिद्धेश्वर पाण्डेय
   व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । जिले के अनवार पब्लिक स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित 'बेस्ट इमर्जिंग स्कूल ऑफ द ईयर' सम्मान अपने नाम किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। यह सम्मान विद्यालय के निदेशक डॉ. सोहराब सिद्दीकी ने समारोह में प्राप्त किया। यह पुरस्कार प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया। विद्यालय को यह सम्मान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धति, नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद विद्यालय के निदेशक डॉ. सोहराब सिद्दीकी ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों, मेहनती विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है और भविष्य में भी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। विद्यालय की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी।
आजमगढ़ : आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने व जमीन पैमाइश के बाद भी रकबा नही किया गया सार्वजनिक पीड़ित ने अमरण अनशन व आत्मदाह की दी चेतावनी

सिद्धेश्वर पाण्डेय
व्यूरो चीफ
आजमगढ़  । अहरौला थाना क्षेत्र के कंदरा गांव निवासी फूलपुर तहसील अंतर्गत अभिषेक उपाध्याय पुत्र अशोक उपाध्याय ने कमिश्नर व राजस्व परिषद, जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री को दिए गए शिकायती पत्र में फूलपुर के राजस्व टीम के लेखपाल पर बडा आरोप लगाया है बताया कि आइजीआरएस के माध्यम से जमीन कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई गई है लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा आईजीआरएस पर फर्जी तरीके से विपक्षियों के पक्ष में रिपोर्ट लगा दी गई और दबाव बनाकर आश्वासन देकर हस्ताक्षर कर लिया गया और कहा गया कि आजमगढ़ को आईजीआरएस में नंबर वन करना है इसलिए आप पहले आईजीआरएस को डिफाल्टर होने से बचाइए फिर पैमाइश कर मामले को संभाल लेंगे अभिषेक उपाध्याय का आरोप है कि कंदरा गांव में मेरी माता किरन और पिता अशोक कुमार के नाम से दो चक है जिसमें कुछ लोग बैनामा भी लिए हुए हैं और सभी लोग अपने बैनामे पर काबिज हैं मौके पर दोनों चको में लगभग तीन से चार बीघा जमीन अवशेष बची हुई है लेकिन विपक्षी इतने दबंग है कि वह जमीन पर कब्जा किए है राजस्व टीम से भी उनके पक्ष मे काम करती है विगत दिनों जिला अधिकारी कमिश्नर व राजस्व परिषद सहित मुख्यमंत्री को दिए गए शिकायती पत्र के बाद उप जिलाधिकारी फूलपुर ने राजस्व टीम का गठन किया 24 जून को टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की लेकिन पूरी पैमाइश को 1 सप्ताह बाद भी रकबा तक नहीं बताया लेखपाल के द्वारा भी फर्जी ढंग से आईजीआरएस पर फर्जी रिपोर्ट लगाई गई अभिषेक उपाध्याय ने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर संबंधित राजस्व टीम और लेखपाल पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और हमारी अवशेष बची हुई जमीन को सक्षम अधिकारी और की मौजूदगी में नापी कराकर हमें दिलवाया जाए नहीं तो मैं आमरण अनशन और आत्मदाह करने के लिए मजबूर हूं अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि हमने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है और मुझे जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है अभी भी कई जमीनों पर लोगों ने कब्जा कर रहा कर रखा है जिसे खाली करने के लिए मैं लगातार इसकी लड़ाई लड़ रहा हूं। संबंध में उप जिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार का कहना है कि मामला पेचीदा है आइजीआरएस पर शिकायत के क्रम मे नापी कराई गई है लेकिन इसमें कई सह खातेदार हैं इसलिए इसमें बटवारा या बेदखली करने के लिए कोर्ट जाना पड़ेगा कोर्ट के आदेश के बाद ही कार्रवाई सुनिश्चित हो पाएगी।
आजमगढ़ : क्षेत्र की सबसे वृद्ध 106 वर्ष की आयु में सत्यभामा सिंह का निधन
सिद्धेश्वर पाण्डेय
व्यूरो चीफ
आजमगढ़।  फूलपुर तहसील के कोर्राघाटमपुर के मियांपुर निवासी सबसे वृद्ध सत्यभामा सिंह का सोमवार देर शाम 106 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रही थीं। देर शाम अचानक उनकी सांसें थम गईं।
क्षेत्र की सबसे वृद्ध महिला सत्यभामा सिंह के निधन से परिवार में शोक की लहर है। उनके परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। निधन की सूचना मिलते ही शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए संभ्रांत लोगों का तांता लग गया।
 शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में  बांकेलाल सिंह, भाजपा नेता अमित सिंह, संतोष सिंह, साजन सिंह, रामफेर यादव, चन्दन सिंह, देवेन्द्र सिंह,रामलाल मौर्य, पूर्व प्रधान मोहनलाल सोनकर,सर्वेश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे और परिजनों को ढांढस बंधाया। गांव में शोक का माहौल है।
आजमगढ़ पुलिस को मिली नई ताकत: उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह बने निरीक्षक, SSP ने लगाए स्टार
  सिद्धेश्वर पाण्डेय
    व्यूरो चीफ
आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ पुलिस के लिए गर्व और खुशी का क्षण उस समय आया जब पुलिस विभाग में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय, आजमगढ़ में आयोजित एक गरिमामय समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने संजय कुमार सिंह के कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि पदोन्नति उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि निरीक्षक संजय कुमार सिंह भविष्य में भी अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और अनुशासित कार्यशैली से विभाग एवं जनपद का गौरव बढ़ाते रहेंगे। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने निरीक्षक संजय कुमार सिंह को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जनपद आजमगढ़ पुलिस परिवार ने निरीक्षक संजय कुमार सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं दी हैं।