धर्म कीर्ति सम्मान समारोह में नगर की 108 विभूतियों को सम्मानित किया गया
फर्रुखाबाद। पांचाल जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीराधामाधव संकीर्तन मण्डल फर्रुखाबाद के तत्त्वाधान में पांचाल रथयात्रा समिति द्वारा “धर्म कीर्ति सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन हुआ. फर्रुखाबाद नगर के ऐसे सेवा परायण भक्तजन जिनके सतत सहयोग एवं समर्पण भाव से विगत 20- 25 वर्षों से अनेकों धार्मिक महोत्सवों का सफल आयोजन सम्भव हुआ है । श्रीमन्माध्वगौडेश्वराचार्य मनमोहन गोस्वामी जी महाराज एवं आचार्य चिन्मय गोस्वामी जी द्वारा फरूखाबाद नगर के ऐसी 108 विभूतियों को सम्मानित किया गया । डा गोस्वामी जी ने इन सभी सम्मानित जनों के जीवन भर के सेवा भावना के लिये कृतज्ञता ज्ञापन करते हुये कहा सभी पर श्री भगवान् जगन्नाथ इसी तरह से अपनी कृपा वर्षा करते रहें. सम्मानित भक्त जनों में सर्व प्रथम डॉ मनोज कुमार मेहरोत्रा , डा हरिदत्त द्विवेदी, डा ऋषीन्द्र नाथ गौड़, सुरेन्द्र सफ्फर, अन्जुम दुबे, अनिल रस्तोगी , महेश वर्मा जी, अशोक अग्रवाल कन्हैया जी, शशि कान्त गुप्ता, विजय वर्मा, कृष्णमोहनरस्तोगी, सुनील मेहरोत्रा, राजेंद्र नाथ गुप्त,अनिल मेहरोत्रा , प्रवीण रस्तोगी, जय कुमार सारस्वत, पंकज अग्रवाल फतेहगढ़,दीप चन्द्र वर्मा, प्रदीप गुप्ता ,गोपाल जी टन्डन,रोहित गोयल, योगेश तिवारी कायम गंज, नवीन नब्बू जी,आलोक रस्तोगी, विनोद अग्निहोत्री, सिकन्दर अजय वर्मा, चैतन्य रस्तोगी, पवन बन्सल, कौस्तुभ अग्रवाल,पंकज कपूर, गौरव मित्तल, हिमान्शु मिश्र, सौरभ मित्तल आदि मौजूद रहे।
Jul 13 2026, 18:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1